Indore Court docket Information: ट्रक के नीचे दबने से हुई थी आरक्षक की मौत, कोर्ट ने स्वजन को दिलवाई 52 लाख रुपये क्षतिपूर्ति

ड्यूटी में तैनात कमल पारगी और एक अन्य ट्रक के नीचे दब गए थे। कमल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 02:22 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 02:22 PM (IST)

Indore Court News: ट्रक के नीचे दबने से हुई थी आरक्षक की मौत, कोर्ट ने स्वजन को दिलवाई 52 लाख रुपये क्षतिपूर्ति
इंदौर कोर्ट

Indore Court docket Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ड्यूटी के दौरान ट्रक के नीचे दबने से हुई पुलिस आरक्षक की मौत के मामले में जिला न्यायालय ने आरक्षक के स्वजन को 52 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने के आदेश दिए। ट्रक का बीमा करने वाली कंपनी ने यह कहते हुए आरक्षक के स्वजन की ओर से प्रस्तुत परिवाद का विरोध किया था कि आरक्षक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है, लेकिन न्यायालय ने इस तर्क को अमान्य करते हुए उक्त आदेश दिया।

आरक्षक कमल पारगी 18 नवंबर 2018 की रात नियमित ड्यूटी के दौरान राजोदा बायपास चौराहा देवास जेल के पास तैनात था। वह रोड से नीचे खड़ा होकर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान ट्रक एमपी 06 एचसी 1782 का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए लाया और ट्रक को पलट दिया। ड्यूटी में तैनात कमल पारगी और एक अन्य ट्रक के नीचे दब गए। कमल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

naidunia_image

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। कमल की पत्नी पूनमबाला, दो पुत्र और अन्य ने एडवोकेट एलएन यादव के माध्यम से ट्रक का बीमा करने वाली बीमा कंपनी के खिलाफ क्षतिपूर्ति के लिए जिला न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया। एडवोकेट यादव ने तर्क रखे कि कमल परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से पत्नी, पुत्र, पुत्री, माता-पिता को अपूरणीय क्षति हुई है।

बीमा कंपनी ने यह कहते हुए परिवाद का विरोध किया तो कमल के एक पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है और हादसे के वक्त ट्रक चालक के पास वैध लायसेंस नहीं था। सोलहवे सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकार न्यायधीश राजेश कुमार अग्रवाल ने यादव के तर्कों से सहमत होते हुए बीमा कंपनी को आदेश दिया कि वह मृतक के आश्रितों को क्षतिपूर्ति के रूप में 52 लाख तीन हजार रुपये का भुगतान एक माह के भीतर करे।

Priyamani praises Shah Rukh Khan for his caring nature in direction of co-stars, remembers incident from jawan shoot | को-स्टार्स की बहुत केयर करते हैं शाहरुख खान: प्रियामणि बोलीं- ‘जवान गर्ल्स’ की सुरक्षा के लिए उन्होंने बॉडीगार्ड्स की लाइन लगा दी थी

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि ने शाहरुख खान की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि शाहरुख अपने को-स्टार्स की बहुत केयर करते हैं। गलाटा प्लस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रियामणि ने फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली की बर्थ डे पार्टी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी।

फिल्म 'जवान' में शाहरुख और प्रियामणि।

फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख और प्रियामणि।

उन्होंने कहा, ‘चेन्नई में एक बार एटली सर के बर्थ डे सेलिब्रेशन की पार्टी थी। फिल्म ‘जवान’ की गर्ल गैंग इस पार्टी में मौजूद थी। पार्टी खत्म होते-होते सुबह के चार बज गए थे। हम सभी लड़कियां अपने-अपने होटल वापस लौट रही थीं। शाहरुख ने खुद आकर सभी लड़कियों को पर्सनली सी ऑफ किया। सभी को कार में बिठाया और सबकी कारों के पीछे बॉडीगार्ड्स की कारों की लाइन लगवा दी ताकि सभी सुरक्षित अपने होटल तक पहुंच सकें।’

प्रियामणि ने आगे कहा, ‘सभी लड़कियों की कार के पीछे बॉडीगार्ड्स की कार चल रही थी। हमने कई बॉडीगार्ड्स को कहा भी कि हम लोग चले जाएंगे लेकिन उन्होंने कहा कि शाहरुख सर ने उन्हें स्पेशल इंस्ट्रक्शन दिए हैं कि सभी लड़कियों को सुरक्षित होटल तक ड्रॉप करके ही वापस आना है।’

फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में प्रियामणि और शाहरुख खान।

फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में प्रियामणि और शाहरुख खान।

शाहरुख के साथ दो फिल्में कर चुकीं प्रियामणि

प्रियामणि ने शाहरुख के साथ 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ‘जवान’ ने तकरीबन 1100 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा प्रियामणि ने फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख के साथ एक आइटम नंबर ‘वन टु थ्री फोर’ पर भी परफॉर्म किया था।

फिल्म 'मैदान' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन और प्रियामणि।

फिल्म ‘मैदान’ के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन और प्रियामणि।

‘मैदान’ में नजर आई हैं प्रियामणि

प्रियामणि के करियर की बात करें तो हाल ही में उन्हें फिल्म मैदान में देखा गया है। इस फिल्म में प्रियामणि ने अजय देवगन की वाइफ का किरदार निभाया है। इससे पहले प्रियामणि को इसी साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 में देखा गया था।

प्रियामणि को वेबसीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने इस सीरीज में मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था।

Bihar Lok Sabha Election 2024: चुनावी मंझधार में मांझी की नाव, जानिये क्‍या हैं इस बार गया और पूर्णिया सीट के समीकरण

जदयू छोड़कर आई विधायक बीमा भारती को राजद ने संतोष के खिलाफ उतारा है। राजेश रंजन यानी पप्‍पू यादव निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतर गए हैं। इससे अब यहां त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 01:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 01:23 PM (IST)

Bihar Lok Sabha Election 2024: चुनावी मंझधार में मांझी की नाव, जानिये क्‍या हैं इस बार गया और पूर्णिया सीट के समीकरण
जदयू छोड़कर आई विधायक बीमा भारती को राजद ने संतोष के खिलाफ उतारा है। राजेश रंजन यानी पप्‍पू यादव निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतर गए हैं। इससे अब यहां त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।

HighLights

  1. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा से चुनाव लड़ रहे हैं।
  2. गया में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा
  3. पूर्णिया में दूसरे चरण के चलते 26 अप्रैल को मतदान होगा।

राज्‍य ब्‍यूरो पटना। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बिहार से काफी उम्‍मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी यहां जनसभाएं कर रहे हैं। आज यहां उनकी सभाएं गया एवं पूर्णिया में बहुत महत्‍वपूर्ण मानी जा रही हैं। वे इससे पहले जमुई और नवादा में जनसभाएं कर चुके हैं। जहां तक गया सीट की बात है, यहां पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा से चुनाव लड़ रहे हैं।

पूर्णिया में जदयू प्रत्‍याशी संतोष कुशवाहा हैं जो कि गत दो चुनाव में जीतते रहे हैं। गया में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा और पूर्णिया में दूसरे चरण के चलते 26 अप्रैल को मतदान होगा। जीतनराम मांझी के सामने इस बार मुश्किलें हैं। उनसे मुकाबले में राजद से पूर्व कृषि मंत्री सर्वजीत मैदान में हैं, वे वर्तमान में बोधगया से विधायक हैं।

अब बात थोड़ी बोधगया की कर ली जाए। यहां के विकास के लिए वैसे तो सांसद या विधायक का होना जरूरी नहीं है लेकिन ग्रामीण अंचल में बदहाल स्थिति को नज़र अंदाज भी नहीं किया जा सकता।

naidunia_image

बाराचट्टी की अनदेखी करने वाली विधायक ज्‍योति देवी से जनता शिकायत से भरी है इसलिए मांझी के प्रति भी उदासीन है। वे मांझी की समधन हैं। इसके चलते फिर से यह सवाल उठ गया है कि क्‍या राजनीतिक दलों में रिश्‍तेदारी निभाई जाती है। मांझी के बेटे संतोष हम कोटे से एकमात्र मंत्री हैं।

जदयू छोड़कर आई विधायक बीमा भारती को राजद ने संतोष के खिलाफ उतारा है। राजेश रंजन यानी पप्‍पू यादव निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में उतर गए हैं। इससे अब यहां त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। राजद की जिला इकाई में पप्‍पू यादव के साथ कई नेता हो गए हैं।

जहां तक विरोधी लहर की बात है, इसकी भी काट निकल गई है। 2014 में संतोष पहली बार जीते थे। तब जदयू अकेले मैदान में था। भाजपा के उदय सिंह पराजित हुए थे। वे 2019 में दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर संतोष से हारे थे।

Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan; Field Workplace Assortment Replace | Akshay Kumar Ajay Devgn | सोमवार को BMCM की कमाई में 72% की गिरावट: पांचवे दिन कमाए सिर्फ 2.50 कराेड़, ‘मैदान’ भी 1.50 करोड़ ही कमा पाई

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार को अच्छी कमाई करने के बाद सोमवार को ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई है। जहां BMCM के कलेक्शन में 72% की गिरावट आई। वहीं ‘मैदान’ की कमाई 76% गिरी।

पहले बात करते हैं अक्षय-टाइगर स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की। चौथे दिन यानी रविवार को इसने देश भर में 9.05 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं सोमवार को फिल्म मात्र 2.50 करोड़ रुपए ही कमा पाई।

5 दिनों में देश में कमाए 43.30 करोड़
रविवार को इस फिल्म के हिंदी शोज की ऑक्यूपेंसी 9.92% रही। 5 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 43 करोड़ 30 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है।

इससे पहले फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड पर इंडिया में 40 करोड़ 80 लाख रुपए और वर्ल्डवाइड 96 करोड़ 18 लाख रुपए कमा लिए थे।

‘मैदान’ ने रविवार को कमाए 6.52 करोड़
अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ की हालत भी सोमवार को वर्किंग डे पर पस्ट हो गई। जहां रविवार को इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ 52 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।

वहीं सोमवार को इसने मात्र 1.50 करोड़ रुपए ही कमाए। इसकी टोटल ऑक्यूपेंसी 9.99% रही। अब 5 दिनों में इस फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 करोड़ 72 लाख रुपए हो गया है।

4 हफ्तों में ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ ने कमाए 32.66 करोड़
इन दोनों फिल्मों के बीच रणदीप हुड्डा स्टारर ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ ने चौथे वीकेंड पर 1 करोड़ 25 लाख रुपए कमाए। इसके साथ ही इस फिल्म का टोटल इंडियन BO कलेक्शन 32 करोड 66 लाख रुपए हो चुका है।

फिल्म ने पहले वीकेंड पर 11.37 करोड़, सेकेंड वीकेंड पर 6.72 करोड़ और थर्ड वीकेंड पर 4.65 करोड़ रुपए कमाए थे।

खबरें और भी हैं…
Bhog Ke Niyam: भगवान के सामने इतने समय तक रखना चाहिए भोग, जानिए इससे जुड़े नियम

भोग लगाने के बाद प्रसाद को यथासंभव लोगों में बांट देना चाहिए और स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार व्यक्ति को सभी लाभ प्राप्त होते हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 12:36 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 12:36 PM (IST)

Bhog Ke Niyam: भगवान के सामने इतने समय तक रखना चाहिए भोग, जानिए इससे जुड़े नियम
भगवान को भोग लगाने के नियम।

HighLights

  1. भोग भी पूजा-पाठ का एक अहम हिस्सा माना जाता है।
  2. भोग लगाते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
  3. प्रसाद को न तो तुरंत हटाएं और न ही इसे लंबे समय तक मंदिर में रहने दें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Bhog Ke Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को भगवान के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम होता है। सनातन धर्म में माना जाता है कि नियमित रूप से भगवान की आराधना की जाए, तो घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही भोग भी पूजा-पाठ का एक अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में भोग लगाते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।

भोग लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

प्रसाद को न तो तुरंत हटाएं और न ही इसे लंबे समय तक मंदिर में रहने दें। पूजा के बाद प्रसाद को 5 मिनट तक भगवान के पास रखें और फिर हटा दें। ऐसा माना जाता है कि अगर आप कुछ समय बाद मंदिर से प्रसाद नहीं हटाते हैं, तो इससे नकारात्मकता फैल सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यदि भोग को लंबे समय तक रखा रहने दिया जाए, तो विश्वक्सेन, चंदेश्वर, चंडांशु और चांडाली नामक बुरी शक्तियां आ जाती हैं।

भोग लगाने के बाद प्रसाद को यथासंभव लोगों में बांट देना चाहिए और स्वयं भी ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार व्यक्ति को सभी लाभ प्राप्त होते हैं। ध्यान रखें कि भोग हमेशा शुद्ध और साफ-सुथरा ही बनाना चाहिए। साथ ही अगर आप देवी-देवताओं को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करेंगे, तो सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

ऐसे बर्तन में लगाएं भोग

नैवेद्य या भोग हमेशा सोना, चांदी, तांबा, लकड़ी या मिट्टी के पात्र में चढ़ाना चाहिए। एल्युमीनियम, लोहा, स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों में भोग लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोग को जल्द स्वीकार करते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

जानें क्या होगा जब NOTA को मिल जाए ‘जीत’, AAP और शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी को नकार चुकी है जनता, जानें पूरा किस्सा

साल 2018 के दिसंबर माह में जब हरियाणा के 5 जिलों में हुए नगर निगम चुनाव संपन्न हुए तो कुछ वार्डों में NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिले और यहां फिर से चुनाव संपन्न कराना पड़ा था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 10:33 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 10:33 AM (IST)

जानें क्या होगा जब NOTA को मिल जाए ‘जीत’, AAP और शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी को नकार चुकी है जनता, जानें पूरा किस्सा
2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कुल 41 हजार 781 मतदाताओं ने NOTA को चुना।

HighLights

  1. हरियाणा में मतदाता नोटा को ज्यादा तरजीह देते हैं।
  2. हरियाणा के अंबाला में 7816 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को काबिल नहीं माना।
  3. इसी कड़ी में दूसरे स्थान पर रोहतक रहा, जहां 4932 वोटरों ने नोटा को चुना।

सुधीर तंवर, चंडीगढ़। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार देश में मतदाताओं को नोटा का अधिकार मिला था। इस व्यवस्था के तहत मतदाता को यदि कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता है तो वह नोटा का विकल्प चुन सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में हरियाणा एक ऐसा राज्य हैं, जहां चुनावों में NOTA की भी जीत हो चुकी है, यानी जनता ने सभी दलों के प्रत्याशियों को सिरे से नकार दिया है। यहां जानें क्या है पूरा किस्सा।

जब हरियाणा में हुई NOTA की ‘जीत’

हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में NOTA का विकल्प छुपा रुस्तम साबित हो चुका है। NOTA के कारण आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल जैसे दलों के प्रत्याशी को भी मात मिली है। इसके अलावा 80 फीसदी से अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों को भी पटखनी मिली है। साल 2014 में जब पहली बार NOTA लागू किया गया था तो लोकसभा चुनाव के दौरान 34220 लोगों को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया।

naidunia_image

हरियाणा में NOTA का ट्रैक रिकॉर्ड

हरियाणा में मतदाता नोटा को ज्यादा तरजीह देते हैं। ये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा के अंबाला में 7816 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को काबिल नहीं माना और NOTA का विकल्प चुना। इसी कड़ी में दूसरे स्थान पर रोहतक रहा, जहां 4932 वोटरों ने नोटा को चुना। तीसरे स्थान सिरसा रहा। इसी प्रकार 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कुल 41 हजार 781 मतदाताओं ने NOTA को चुना। हरियाणा में एक भी लोकसभा सीट ऐसी नहीं थी, जहां नोटा को 2000 से कम वोट मिले हों।

नोटा को ज्यादा वोट मिले तो दोबारा हुए चुनाव

नोटा को सबसे ज्यादा वोट मिलने पर फिर से चुनाव कराने का प्रावधान है। हरियाणा इस मामले में भी पीछे नहीं है। साल 2018 के दिसंबर माह में जब हरियाणा के 5 जिलों में हुए नगर निगम चुनाव संपन्न हुए तो कुछ वार्डों में NOTA को सबसे ज्यादा वोट मिले और यहां फिर से चुनाव संपन्न कराना पड़ा था। यहां आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल जैसे दलों के प्रत्याशियों को भी जनता ने सिरे से नकार दिया था।

क्यों लागू हुआ NOTA

चुनाव के दौरान मतदाता को यदि ऐसा लगता है कि सभी उम्मीदवार काबिल नहीं हैं और उसे कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो NOTA का बटन दबाकर विरोध दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में 2013 में भारत सरकार बनाम पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जनता को मतदान के लिए NOTA का विकल्प उपलब्ध कराया गया था।

Gaya Lok Sabha Election 2024: RJD ने बिहार को बर्बाद किया, लालटेन से मोबाइल की बैटरी चार्ज नहीं हो सकती

Gaya Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने कहा, गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।

By Arvind Dubey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 10:54 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 11:04 AM (IST)

Gaya Lok Sabha Election 2024: RJD ने बिहार को बर्बाद किया, लालटेन से मोबाइल की बैटरी चार्ज नहीं हो सकती
पीएम मोदी ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है।

HighLights

  1. बिहार की गया सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग
  2. एनडीए ने जीतन राम मांझी को बनाया है प्रत्याशी
  3. लगातार दो बार से हार रहे हैं मांझी

एजेंसी, गया (Bihar Lok Sabha Election 2024)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को बिहार के गया में रैली को संबोधित किया।

यहां से एनडीए ने पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी से प्रत्याशी बनाया है। पीएम मोदी की कोशिश है कि मांझी को इस बार लगातार तीसरी बार हार से बचाया जाए।

Gaya Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने बिहार की बदहाली के लिए लालू यादव की पार्टी आरजेडी को जिम्मेदार बताया और कहा कि लालटेन से मोबाइल की बैटरी रिचार्ज नहीं हो सकती है।

ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है।

सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है।

गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।

अभी 2 दिन पहले BJP ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।

IMD Climate Forecast: कमजोर हो रहा अल नीनो इफेक्ट, सामान्य से 106 फीसदी ज्यादा सक्रिय होगा मानसून

आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों को छोड़कर लगभग पूरे देश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 09:11 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 09:13 AM (IST)

IMD Weather Forecast: कमजोर हो रहा अल नीनो इफेक्ट, सामान्य से 106 फीसदी ज्यादा सक्रिय होगा मानसून
अल नीनो प्रभाव के सक्रिय होने पर भारतीय मानसून कमजोर हो जाता है और बारिश कम होती है, वहीं ला नीना प्रभाव को अच्छी बारिश के लिए मददगार होता है।

HighLights

  1. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में एक बार फिर सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है।
  2. इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से मानसूनी वर्षा में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है।
  3. भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो और ला नीना के कारण भारतीय मानसून सहित वैश्विक मौसम पैटर्न प्रभावित होता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून का पूर्वानुमान जताते हुए कहा है कि इस मानसून में भारत में “सामान्य से अधिक” बारिश हो सकती है। पूरे देश में इस साल औसत से 106 फीसदी बारिश ज्यादा हो सकती है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों को छोड़कर लगभग पूरे देश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

45 दिन पहले मानसून का पूर्वानुमान

बीते 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मौसम विभाग ने 4 माह चलने वाले मानसून सीजन को लेकर 45 दिन पहले ही सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान जता दिया है। भारत में हर साल मानसून सीजन में औसतन 870 मिमी बारिश होती है। बीते साल मौसम विभाग ने पहले चरण के पूर्वानुमान में 96 फीसदी बारिश की संभावना जताई थी, जो सीजन के अंत में वास्तविक वर्षा 94 प्रतिशत के करीब थी।

naidunia_image

पूर्वोत्तर में फिर सामान्य से नीचे

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में एक बार फिर सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से मानसूनी वर्षा में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है। भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो और ला नीना के कारण भारतीय मानसून सहित वैश्विक मौसम पैटर्न प्रभावित होता है। अल नीनो प्रभाव के सक्रिय होने पर भारतीय मानसून कमजोर हो जाता है और बारिश कम होती है, वहीं ला नीना प्रभाव को अच्छी बारिश के लिए मददगार होता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1951 के बाद करीब 22 वर्षों में जब ला नीना की स्थिति बनी हुई थी तो 20 सालों के दौरान मानसूनी वर्षा सामान्य या सामान्य से ऊपर थी। 1974 और 2000 में यह सामान्य से कम थी। लेकिन बीते 9 साल में मानसून का पैटर्न फिर बदल रहा है।

Bhool Bhulaiyaa 3; Madhuri Dixit Vs Vidya Balan Dance Face Off | Ami Je Tomar | ‘आमी जे तोमार’ गाने पर डांस फेस ऑफ करेंगी विद्या-माधुरी!: कार्तिक भी नजर आएंगे साथ, गाने को फ्रेश टच देंगे ‘भूल भुलैया 3’ के मेकर्स

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर अनीस बज्मी इन दिनों ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग पर जुटे हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगे।

इसके अलावा 2007 में रिलीज हुए इस फिल्म में पहले पार्ट में मंजुलिका का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस विद्या बालन भी इस तीसरे पार्ट का हिस्सा हैं। वे इस फिल्म में मंजुलिका के ही किरदार में नजर आ सकती हैं।

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो माधुरी दीक्षित भी ‘भूल भुलैया 3’ का हिस्सा होंगी। अब सुनने में आया है कि मेकर्स फिल्म में विद्या और माधुरी के बीच एक डांस फेस ऑफ भी शूट करेंगे।

विद्या और माधुरी ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

विद्या और माधुरी ने अब तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है।

गाने को फ्रेश टच देने में जुटे मेकर्स
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो तीसरे पार्ट में फिल्म के फेमस गाने ‘आमी जे तोमार’ पर विद्या और माधुरी डांस फेस ऑफ करती नजर आएंगी।

इसके लिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार और उनकी टीम गाने को एक फ्रेश टच देने में लगे हुए हैं। मेकर्स इसे आने वाले महीनों में शूट करेंगे।

इस फिल्म में पहली बार कार्तिक के अपोजिट 'एनिमल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

इस फिल्म में पहली बार कार्तिक के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

फिल्म की मेन हाइलाइट होगा यह गाना
सुनने में तो यह भी आया है कि दोनों एक्ट्रेस के साथ इस गाने में कार्तिक आर्यन भी डांस करते नजर आ सकते हैं। इस मामले पर फिलहाल मेकर्स के बीच डिस्कशन चल रहा है। टीम इस गाने को फिल्म में मेन हाइलाइट के तौर पर यूज करना चाहती है।

कोलकाता में शूट करते दिखे थे कार्तिक
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर इस फिल्म का एक सीन शूट किया। एक्टर को वहां शूटिंग करता देख ब्रिज पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

कार्तिक ने हाल ही में कोलकाता के हावड़ा ब्रिज से अपना यह फोटो शेयर किया था।

कार्तिक ने हाल ही में कोलकाता के हावड़ा ब्रिज से अपना यह फोटो शेयर किया था।

फिल्म इन दिनों फ्लोर पर है और मेकर्स इसकी शूटिंग के साथ ही इसके वीएफएक्स वर्क पर भी काम कर रहे हैं। मेकर्स इसे दिवाली 2024 पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Shahdol Information : ब्यौहारी में बम विस्फोट, गोवंश के जबड़े के चीथड़े उडे़ ,एक ज़िंदा बम निष्क्रिय

Shahdol Information : थाना प्रभारी का कहना है कि मामले पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 09:31 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 09:31 AM (IST)

Shahdol News : ब्यौहारी में बम विस्फोट, गोवंश के जबड़े के चीथड़े उडे़ ,एक ज़िंदा बम निष्क्रिय

HighLights

  1. बम डिस्पोजल स्काट टीम ने एक ज़िंदा बम को किया निष्क्रिय।
  2. यह बम जंगली सूअर को मारने के उपयोग में लाया जाता है।
  3. आनन फ़ानन मेंआसापस का क्षेत्र खाली कराया गया।

Shahdol Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी में सोमवार की रात को प्रजापपति मोहल्ला के वार्ड नंबर 5 में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब कचरे के ढ़ेर के पास अचानक तेज विस्फोट हुआ । वहां मौजूद एक गोवंश के जबडे का चीथड़ा उड़ गया। घटना की जानकारी लगते ही ब्यौहारी पुलिस की टीम पहुंच गयी। ज़ब पुलिस ने विस्फोट वाले एरिया की जांच पड़ताल शुरू की तो वहां एक ज़िंदा बम भी मिला। आनन फ़ानन में लोगों को वहां से दूर कर आसापस का क्षेत्र खाली कराया गया। संभागीय मुख्यालय स्थित बम डिस्पोजल स्काट टीम (बीडीएस) को बुलाया गया।

naidunia_image

बम जंगली सूअर को मारने के उपयोग में लाया जाता है

टीम ने बताया कि ज़िंदा बम को निष्क्रिय किया। यह बम जंगली सूअर को मारने के उपयोग में लाया जाता है। अब पुलिस जांच कर रहीं हैं कि चुनाव से महज तीन दिन पहले आखिर वहां बम कैसे पहुंच गया। लोगों के अनुसार शायद एक ज़िंदा बम को गोवंश ने निगल लिया था। बाद वह उसके मुंह के अंदर ही फट गया। बहरहाल पुलिस तहकीकात में जुट गयी हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है जांच की जा रही है। जिंदा बम को निष्क्रिय करने में गया प्रशाद के साथ रितेश ज्ञानी,नीरज उपधय,ललित एक्का,राम बाबू की भूमिका महत्वपूर्ण रही।