EC की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की लगाई रोक, हेमा मालिनी पर बयान के बाद एक्शन

हेमा मालिनी पर अनुचित बयान के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। आयोग ने अगले 48 घंटे तक उने रैली और जनसभा करने पर रोक लगा दी है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 06:48 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 07:13 PM (IST)

EC की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे की लगाई रोक, हेमा मालिनी पर बयान के बाद एक्शन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हेमा मालिनी पर अनुचित बयान के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। आयोग ने अगले 48 घंटे तक उनके रैली और जनसभा करने पर रोक लगा दी है। इस दौरान सुरजेवाला सार्वजनिक बैठकें, रोड शो, इंटरव्यू और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान नहीं दे सकेंगे। कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद ने कैथल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी की थी।

कांग्रेस सांसद को दो दिन चुनाव प्रचार से रोका गया

चुनाव आयोग ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और इस संबंध में सक्षम अन्य सभी शक्तियों के तहत रणदीप सुरजेवाला को चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। कांग्रेस नेता मंगलवार शाम 6 बजे से अगले 48 घंटों तक चुनावी रैलियां एवं सार्वजनिक बैठक नहीं कर सकते।

रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता ने कहा था कि हमें लोग विधायक या सांसद क्यों बनाते हैं। हम हेमा मालिनी तो हैं नहीं कि चाटने के लिए बनाते हैं। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई दी थी। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मेरा इरादा उनका (हेमा मालिनी) का अपमान करने का नहीं था। वीडियो में मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

चुनाव आयोग ने जवाब देने को कहा था

चुनाव आयोग ने रणदीप सुरजेवाला को 11 अप्रैल तक नोटिस का जवाब देने को कहा था। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे को 12 अप्रैल तक का समय दिया था। नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणदीप ने कहा था, बिना तारीख वाला वीडियो छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। मेरा इरादा एक्ट्रेस को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

Rajkumar Rao and Tripti Dimri will make an ideal pair | राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की जमेगी जोड़ी: फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में आएंगे नजर, 11 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अब एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में दोनों की जोड़ी देखने को मिलेगी। कुछ समय पहले ही फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है। फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य करेंगे। राज शांडिल्य ने इससे पहले ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी कॉमेडी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस मूवी की अनाउंसमेट के बाद से हर कोई इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर ये फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस नई जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट है।

रिपोर्ट्स की मानें तो, मेकर्स ये दावा कर रहे हैं कि 97 प्रतिशत ये फिल्म एक फैमिली मूवी होगी, जो आपको 1990 के दशक में वापस ले जाएगी।

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट

राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ में नजर आएंगे। ‘एनिमल’ से चर्चा में आईं तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ में बतौर एक्ट्रेस नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होनी है। इसके अलावा तृप्ति विक्की कौशल के साथ ‘बैड न्यूज’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद तिवारी करेंगे।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024: मैं लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान हूं, आडवाणी और मोदी के वादों का गवाह भी

सभा स्थल के लिए मेरी की जमीन का चयन भाजपा ने किया था। भव्य मंच पर नेताओं की मौजूदगी और उनके बीच पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की प्रभावी उपस्थिति। मुझे अच्छी तरह याद है।

By Radha Krishna Sharma

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 06:57 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 06:57 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मैं लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान हूं, आडवाणी और मोदी के वादों का गवाह भी

HighLights

  1. राष्ट्रीय स्तर के राजनेताओं के अलावा अभिनेता भी मेरी जमीन पर आए और चुनावी सभाएं भी लीं
  2. विकसित भारत का दिया था विजन
  3. उपप्रधानमंत्री तीन बार आए

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। मैं लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान हूं। देश में आपातकाल के खात्मे के बाद वर्ष 1977 में जब आम चुनाव की घोषणा हुई तब मेरी ही जमीन पर शहरवासियों के साथ नेताओं ने खुशियां मनाई थी। यह वह दौर था जब लोकतंत्र की चमक दिखाई दी थी। एक ऐसा माहौल जिसको याद करने मात्र से ही मन रोमांचित हो जाता है।

सुबह के वक्त प्रभात फेरी और शाम के वक्त जोरदार जलसा। यह यादगार लम्हा था जो आजतक स्मृति पटल पर है। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। उनका बिलासपुर प्रवास भी हुआ।

चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा स्थल के लिए मेरी की जमीन का चयन भाजपा ने किया था। भव्य मंच पर नेताओं की मौजूदगी और उनके बीच पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की प्रभावी उपस्थिति। मुझे अच्छी तरह याद है भव्य मंच पर डिप्टी स्पीकर स्व बद्रीधर दीवान भी मौजूद थे। मोदी जब मंच पर पहुंचे तब सबसे पहले उनकी नजर बद्रीधर दीवान पर पड़ी।

चिरपरिचित अंदाज में आगे बढ़े, तब तक दीवान ने अभिवादन के लिए हाथ जोड़ लिया था। उनके हाथों को अपने हाथों में लिए और गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। मेल मुलाकात ऐसी कि पुरानी कटुता एक झटके में गायब। यह वह दृश्य था जिसने भी देखा वाह-वाह किए नहीं रह सके। मंच पर मौजूद भाजपा के नेताओं ने जमकर सराहना की। मंच में भी और कार्यक्रम के बाद जब मोदी को विदा करके लौटे तब लंबे समय तक यही चर्चा चलती रही।

विकसित भारत का दिया था विजन

पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में विकसित भारत की चमकदार तस्वीर खींची थी। प्रधानमंत्री के पद का दायित्व संभालने के बाद विकास कार्य से लेकर विकसित भारत के लिए जो योजना उन्होंने बताई थी उसे आज कार्यरूप में परिणीत करते भी दिखाई दे रहे हैं।

उपप्रधानमंत्री तीन बार आए

मैं यह बात गर्व के साथ कह सकता हूं कि पूर्व उप प्रधानमंत्री व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की सभा का भी गवाह हूं। आडवाणी तकरीबन तीन बार मेरी जमीन पर आए और सभा को संबोधित किया। तीनों ही बार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही आए।

अभिनेताओं का अंदाज निराला

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान नामचीन अभिनेताओं के कार्यक्रम का गवाह भी मैं हूं। विनोद खन्ना, हेमा मालिनी व राजपाल यादव भी यहां आए और चुनावी सभाओं में रंग जमाया। शहरवासियों की भीड़ के बीच से उठने वाली मांगों को भी मंच से सहजता के साथ पूरा भी किया।

What’s VVPAT System: सिस्टम को खराब करने की कोशिश न करें, वोट क्रॉस चेकिंग मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट

जस्टिस संजीव खन्ना ने याचिकर्ता के वकील प्रशांत भूषण से कहा कि हम अपनी जिंदगी के 60 दशक में हैं। हम सभी जानते हैं कि जब बैलट पेपर्स से वोटिंग होती थी, तब क्या हुआ करता था।

By Nai Dunia Information Community

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 05:55 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 06:17 PM (IST)

What is VVPAT System: सिस्टम को खराब करने की कोशिश न करें, वोट क्रॉस चेकिंग मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट
ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई बहस।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने सीक्रेट बैलेट वोटिंग की समस्या का जिक्र किया।
  2. ईवीएम वोटिंग और वीवीपैट पर्चियों से मिलान की मांग।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। What’s VVPAT System: ईवीएम से मतदान और वीवीपैट पर्चियों से मिलान की मांग वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीक्रेट बैलेट के जरिए वोटिंग समस्या की तरफ प्रकाश डाला। न्यायाधीश संजीव खन्ना ने याचिकर्ता के वकील प्रशांत भूषण से कहा, हम अपनी जिंदगी के 60 दशक में हैं। हम सभी जानते हैं कि जब बैलेट पेपर्स से वोटिंग होती थी, तब क्या हुआ करता था। हो सकता है आपको पता नहीं, लेकिन हम भूले नहीं है। प्रशांत भूषण ने तर्क दिया था कि कई यूरोपीय देश ईवीएम के बाद वापस कागज के मतपत्रों को अपना रहे हैं।

हम मतपत्रों पर जा सकते हैं- प्रशांत भूषण

वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि हम वापस मतपत्रों पर जा सकते हैं। दूसरा विकल्प है कि ईवीएम से मतदान के दौरान वोटर्स को वीवीपैट की पर्ची मिले। इसके बाद इसे बैलट बॉक्स में रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, वीवीपैट पर्चियां मतदाताओं को दी जानी चाहिए। वीपीपैट का डिजाइन पारदर्शी ग्लास में होना चाहिए। इसमें केवल तब दिखाई देता है जब लाइट सात सेकंड के लिए जलती है।

क्या है वीवीपैट से जुड़ा मामला?

वीवीपैट पर्ची वोटर्स को यह सक्षम बनाता है कि वोट सही डाला गया। वह जिस प्रत्याशी का समर्थन करता है उसे गया है या नहीं। वीवीपैट से एक कागज की पर्ची निकलती है। जिसे सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखा जाता है। ईवीएम मतदान प्रणाली के बारे में विपक्ष के सवालो के बीच याचिका में मतदान के क्रॉस वेरिफिकेशन की मांग की गई। यह याचिका एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और कार्यकर्ता अरुण कुमार अग्रवाल द्वारा दायर की गई है। अरुण ने वीवीपैट पर्चियों की गिनती की मांग की है।

Shilpa Shetty celebrated Durga Ashtami | शिल्पा शेट्टी ने मनाई दुर्गा अष्टमी: इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो, बेटी समीशा के पैर धोकर की पूजा; कन्याओं को कराया भोजन

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में शिल्पा बेटी समीशा और अपने डॉग की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। दुर्गा अष्टमी पर शिल्पा ने बेटी के पैर धोए और पूजा की। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- अष्टमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन की शुरुआत हमारी देवी समीशा के साथ। परम देवी महागौरी सभी को समृद्धि, प्रेम और शांति का आशीर्वाद दें। नवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी की मां दुर्गा के लिए ऐसी भक्ति देखकर फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं।

शिल्पा के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन।

शिल्पा के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन।

समीशा और डॉग के गले में देवी की चुनरी भी नजर आ रही है। समीशा ने वन साइड पोनी टेल बना रखी है और वो बहुत प्यारी लग रही हैं। आरती के बाद शिल्पा बेटी को प्रसाद खिलाते भी दिखीं। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने कन्या पूजन की भी फोटो शेयर की। एक्ट्रेस की ये फोटो एक कन्या को खाना खिलाते हुए है। बता दें, शिल्पा शेट्टी हर साल नवरात्रि के मौके पर कन्याओं को भोजन कराती हैं। पिछली नवरात्रि पर भी उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ अष्टमी मनाते हुए वीडियो शेयर की थी।

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देखा गया था। उन्होंने इस शो में पुलिस का किरदार निभाया था। इसके पहले उनकी फिल्म ‘सुखी’ रिलीज हुई थी। शिल्पा शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नजर आएंगी।

खबरें और भी हैं…
Bilaspur Information: चार साल से झेल रही थी अंधत्व का दंश, डा़ सोनल ने जीवन में लाई रोशनी

लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों से राहत देने के लिए आयुष्मान भारत से इलाज के पैकेज में जोड़ना चाहिए, इससे ऐने जरुरतमंदों का भी इलाज आसानी से हो सकेगा।

By Atul Vasing

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 05:34 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 05:34 PM (IST)

Bilaspur News: चार साल से झेल रही थी अंधत्व का दंश, डा़ सोनल ने जीवन में लाई रोशनी
जांजगीर निवासी अमृता गोंड पिता धनसिंह गो़ड

HighLights

  1. बचपन से ही आंखों में था मोतियाबिंद, उम्र बढ़ने की साथ बढ़ता गया अधंतत्व
  2. कई अस्पताल के चक्कर के बाद जनेजा सुपर स्पेसलिटी आई हास्पिटल में मिला इलाज
  3. क्या कहती है अमृता

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। बचपन से आंखों में मोतियाबिंद हो गया था, बच्ची जैसे-जैसे बढ़ते जा रही थी, उसकी दृष्टि भी धुंधली होते जा रही थी। 17 की उम्र तक आते ही उसकी आंखों को रोशनी चली गई। इसके बाद अमृता इस बात को लेकर हार मान चुकी थी कि अब वह फिर से इस सुंदर दुनिया को नहीं देख पाएगी। ऐसे में चार साल से निराशा भरी जिंदगी बीता रही थी, इसी बीच उसे आशा की किरण तब मिली, जब वह जुनेजा सुपर स्पेसलिटी आई हास्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा़ सोनल जुनेजा से मिली। जहां उन्होंने फिर से रोशनी लाने का विश्वास दिलाया और उल्टे आंख की बिना टांका, बिना चीरा, बिना सुई लगाए एडवांस फेको लेजर टेक्निक से सर्जरी व लैंस प्रत्यारोपण कर अमृता के जिंदगी में फिर से रोशनी लाने का काम किया।

जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी अमृता गोंड पिता धनसिंह गो़ड को बचपन से देखने में दिक्कत हो रही थी, वह देखती थी तो, लेकिन धुंधला दिखाई देता था, धीरे-धीरे उसे धुंधला दिखाई देना भी बढ़ता गया। पिता को समझ ही नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हो रहा है और देखते ही देखते साल गुजरता जा रहा था और उसकी देखने की शक्ति भी उसी रफ्तार से कम होती जा रही है। 17 साल की उम्र आते तक उसे दिखना ही बंद हो गया। इसके बाद पिता धनसिंह ने अमृता को लेकर कई हास्पिटल का चक्कर काटा। हर अस्पताल में लंबे समय से हुए मोतियाबिंद की की इलाज व सर्जरी के लिए हाथ खीचने लगे और दूसरे शहर जाने की सलाह देने लगे।

ऐसे में अमृता चार साल तक अंधत्व झेलती रही। तभी एक आशा की किरण तब मिली जब पिता धनसिंह को उनकी बहन ने बताया कि एक बार बिलासपुर के सीएमडी कालेज चौक के पास स्थित जुनेजा सुपर स्पेसलिटी आई हास्पिटल जाकर परामर्श ले, वहां कुछ हो सकता है। तब पिता अपने बेटी अमृता को लेकर बीते दो मार्च को हास्पिटल पहुंचे और वहां डा़ सोनल जुनेजा से मिले, इसके बाद डा़ सोनल ने जांच किया और बताया कि अमृता की रोशनी वापस आ सकती है। उन्होंने इसके बाद बताया कि इसका खर्च तकरीबन बीस हजार रुपये आएगा। आर्थिक समस्या के बाद भी पिता अमृता की सर्जरी के लिए मान गए और इसके बाद चार मार्च को डा़ सोनल ने बिना टांका, बिना चीरा और बिना सुई लगाए ही एडवांस फेको लेजर टेक्निक से सर्जरी व लैंस प्रात्यारोपण किया। जिसके दो घंटे बाद ही अमृता को दिखने लगा। जिससे अमृता और उसके परिवार वालों का खुशी का ठिकाना न रहा। एक तरह से डा़ सोनल जुनेजा और डा़ राकेश जुनेजा के प्रयास से अमृता की रोशनी वापस आई है।

क्या कहती है अमृता

रोशनी वापस आने के बाद अमृता की खुशी का ठिकाना न रहा। वह इस पल को बयां भी नहीं कर पा रही थी, रोशनी आने के बाद सबसे पहले उसने डा़ सोनल और डा़ राकेश का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं हार चुकी थी और रोशनी आने की कोई भी उम्मीद नहीं बची थी, लेकिन यहां पहुंचकर डाक्टर ने मेरी रोशनी वापस दिला दी। अभी लेफ्ट आंख की रोशनी आई है, आने वाले दिनों में राइट आंख की रोशनी लाने का वादा भी डा़ सोनल ने किया है।

कार्निया ठीक थी, परदे में आ गई थी खराबी: डा़ सोनल

इस मामले में डा़ सोनल जुनेजा का कहना है कि एक तो आर्थिक तंगी के कारण वे लोग इलाज कराने से डर रहे थे, वे जिस भी हास्पिटल में जा रहे थे, वहां से उन्हें हायर सेंटर जाने की सलाह दी जा रही थी, लेकिन जब मैने जांच किया तो पाया कि कार्निया पूरी तरह से ठीक है, कार्निया के पीछे की परदे में खराबी है। इसके बाद ही एडवांस फेको लेजर टेक्निक से सर्जरी किया और लैंस प्रात्यारोपण किया, इसके कुछ ही घंटे के बाद उसकी रोशनी वापस आ गई है।

आयुष्मान से होना चाहिए मोतियाबिंद का इलाज: डा़ राकेश

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा राकेश जुनेजा का कहना है कि अक्सर यह देखने को आता है कि कई लोग आर्थिक कमियों के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते है और आंख से संबंधित समस्याओं को झेलते रहते है। ऐसे में इस तपके को लोगों को आंखों से संबंधित बीमारियों से राहत देने के लिए आयुष्मान भारत से इलाज के पैकेज में जोड़ना चाहिए, इससे ऐने जरुरतमंदों का भी इलाज आसानी से हो सकेगा।

PM Modi in Balurghat: जीत सत्य की होती है, बालुरघाट में टीएमसी पर निशाना साधते हुए बोले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने कहां कि ये पहली रामनवमी है जब अयोध्य में मंदिर में रामलला विराजमन हो चुके हैं। मुझे पता है कि तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा की तरह रामनवमी उत्सव को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन जीत सत्य की होती है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 04:04 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 04:18 PM (IST)

PM Modi in Balurghat: जीत सत्य की होती है, बालुरघाट में टीएमसी पर निशाना साधते हुए बोले पीएम नरेंद्र मोदी
बालुरघाट में जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री मोदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi Public Assembly in Balurghat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पश्चिम के बालुरघाट में पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहां कि ये पहली रामनवमी है जब अयोध्य में मंदिर में रामलला विराजमन हो चुके हैं। मुझे पता है कि तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा की तरह रामनवमी उत्सव को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन जीत सत्य की होती है। इसलिए अदालत से अनुमति मिल गई। बुधवार को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रामनवमी की शोभायात्राएं निकलेंगी।

भाजपा ने देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी

उन्होंने कहा, ‘यहां के आदिवासी समाज के त्याग और बलिदान का देश पर बड़ा ऋण है। आज बीजेपी आदिवासियों और दलितों के सम्मान के लिए लड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पार्टी ने ही देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी।’

#WATCH | West Bengal: Whereas addressing a public assembly in Balurghat, Prime Minister Narendra Modi says, “…They (TMC) at the moment are feeling that Modi has now given the assure of taking the schemes to the door steps of each poor. If the folks of the state get profit from the… pic.twitter.com/0wC0xuEiyF

— ANI (@ANI) April 16, 2024

पीएम मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टी दलित और आदिवासी महिलाओं को अपना बंधक बनाकर रखना चाहती है। ये लोकसभा चुनाव बताएगा कि दलित, वंचित और आदिवासी टीएमसी के गुलाम नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब से मोदी का गारंटी कार्ड आया है। टीएमसी वाले परेशान हो गए। पार्टी ने राज्य के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने दिया। मोदी की गारंटी गरीबों तक पहुंचेगी और उन्हें सशक्त बनाएगी। तृणमूल कांग्रेस डर गई है।’

Richa Chadha spoke on her character within the sequence Hiramandi | सीरीज हीरामंडी में अपने किरदार पर बोलीं ऋचा चड्ढा: मीना कुमारी की फिल्म पाकीजा से ली प्रेरणा; कहा- लज्जो का रोल उनके लिए ट्रिब्यूट होगा

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी – द डायमंड बाजार में ऋचा चड्ढा ‘लज्जो’ के किरदार में नजर आएंगी। एक इंटरव्यू के दौरान ऋचा ने बताया कि उन्होंने अपने किरदार पर काम करने के लिए दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी से प्रेरणा ली थी। दरअसल, फिल्म पाकीजा में मीना कुमारी ने शााहिबजान का किरदार निभाया था। ये किरदार हीरामंडी के किरदार लज्जो से मिलता जुलता है। मीना कुमारी को देखने की एडवाइस ऋचा को खुद संजय लीला भंसाली ने दी थी।

ऋचा चड्ढा ने कहा- हीरामंडी की शूटिंग से पहले ‘पाकीजा’ में मीना कुमारी जी के किरदार को ध्यान से देखना, सीखना और उससे सबक लेना मेरे लिए काफी मददगार साबित हुआ।

दोनों किरदारों में समानता बताते हुए ऋचा ने कहा- फिल्म पाकीजा में मीना कुमारी के किरदार में जो दुख और गहराई है, वो मेरे किरदार लज्जो से मेल खाता है। मैंने मीना जी का काम देखकर उनकी आवाज और डिक्शन पर काम किया।

कभी-कभी मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं एक लीजेंड एक्ट्रेस के नक्शेकदम पर चल रही हूं। उन्होंने कहा कि लज्जो के किरदार से मीना कुमारी जी को श्रद्धांजलि देना सम्मान की बात है।

हीरामंडी तवायफों के जीवन को उजागर करती है

पाकिस्तान के शाही मोहल्ला हीरामंडी पर आधारित इस सीरीज में प्यार, पावर और आजादी की जंग देखने को मिल रही है।

यह सीरीज लाहौर में बसे शाही मोहल्ले हीरामंडी के तवायफों के जीवन को उजागर करती है। इसमें देश की आजादी के दौरान तवायफों की जीवनशैली और उनके संघर्ष के बारे में दिखाया गया है। यह सीरीज उस दौर में लेकर जाएगी, जब हमारा देश आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहा था।

हीरामंडी के ट्रेलर में क्या दिखाया गया है

सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि हीरामंडी में मल्लिका जान (मनीषा कोइराला) अकेली है, जो उच्च श्रेणी की तवायफों के घर पर राज करती है। मल्लिका जान बिना किसी डर के अपना राज चलाती है, लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के आने से तनाव का माहौल पैदा होने लगता है।

शहर में भी उथल-पुथल मची हुई है, क्रांतिकारी ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी की मांग कर रहे हैं। मल्लिका जान की बेटियों में से एक बिब्बो जान (अदिति राव हैदरी) आजादी की लड़ाई में शामिल हो रही है। इस बीच मल्लिका जान की सबसे छोटी बेटी आलमजेब (शर्मिन सहगल) एक नवाब (रईस) के बेटे ताजदार (ताहा शाह बदुशा) के साथ प्यार का सपना देखती है और हीरामंडी से बाहर निकलना चाहती है।

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ साल की मच अवेटेड वेब-सीरीज में से एक है। यह सीरीज 1940 के दशक में ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरामंडी के रेड-लाइट एरिए में वेश्याओं के जीवन को उजागर करेगी।

सीरीज का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली और मिताक्षरा कुमार ने किया है। इस सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला , अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन, फरदीन खान, संजीदा शेख और ताहा शाह बदुशा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

खबरें और भी हैं…
रतलाम जिले के तालोद में फांसी पर लटका मिला किसान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चल पाएगा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 03:28 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 03:33 PM (IST)

रतलाम जिले के तालोद में फांसी पर लटका मिला किसान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नईदुनिया न्यूज, रतलाम/आलोट। रतलाम जिले की आलोट तहसील के ग्राम तालोद में किसान अपने ही खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके फांसी के फंदे पर लटकने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं स्वजन ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही उसकी मौत का कारण पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय किसान मांगू सिंह पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम तालोद सोमवार की रात करीब 11 बजे घर से निकला था, इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह परिवार के किसी सदस्य को वह घर से करीब छह सौ फीट दूर स्थित उसके ही खेत में आम के पेड़ पर रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया।

कुछ ही देर में उसके फांसी के फंदे पर लटकने की खबर गांव में तेजी से फैली। स्वजन व बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारी व जवान घटना स्थल पर पहुंचे तथा शव व घटनास्थल के आसपास जांच की।

इसके बाद उसका शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए आलोट के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। उधर, स्वजन का कहना है कि मांगू सिंह ने खुदकुशी नहीं की गई है, किसी ने उसकी हत्या की है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम कराकर शव उसके स्वजन को सौंप दिया गया है, मामले की विवेचना की जा रही है।

Suhana Khan; Shah Rukh Khan King Film Funding Particulars | Pink Chillies | सुहाना की फिल्म पर शाहरुख ने इन्वेस्ट किए 200 करोड़: इंटरनेशनल एक्शन टीम को बोर्ड पर लाने में जुटे मेकर्स, मई में शुरू होगी शूटिंग

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान इन दिनों सुजॉय घोष की एक्शन फिल्म ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी बिग स्क्रीन डेब्यू करने वाली हैं।

इस फिल्म को शाहरुख अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस भी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर चल रही इस फिल्म पर शाहरुख ने 200 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं।

एक्शन फिल्म 'किंग' से शाहरुख की बेटी सुहाना बिग स्क्रीन डेब्यू करेंगी।

एक्शन फिल्म ‘किंग’ से शाहरुख की बेटी सुहाना बिग स्क्रीन डेब्यू करेंगी।

फिल्म को बड़ा बनाने पर जुटे SRK
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘किंग’ शाहरुख की एम्बीशियस एक्शन फिल्म है। टीम बीते एक साल से इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रही है। खुद शाहरुख भी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर्स को जोड़ेंगे मेकर्स
सूत्रों की मानें तो ‘किंग’ से जुड़े फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद इन दिनों कुछ इंटरनेशनल स्टंट डायरेक्टर्स को ऑन बोर्ड लाने की कोशिश कर रहे हैं।

सिद्धार्थ, शाहरुख के साथ मिलकर इस फिल्म को ग्लोबल एक्शन थ्रिलर बनाने पर जुटे हुए हैं। वो इंटरनेशनल स्टंट एक्सपर्ट्स के साथ फिल्म के लिए स्टंट डिजाइन कर रहे हैं और इसे वीएफएक्स की मदद से रियल टच देने में जुटे हुए हैं।

'किंग' के अलावा शाहरुख बेटे आर्यन को भी उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज 'स्टारडम' पर सुपरवाइज कर रहे हैं।

‘किंग’ के अलावा शाहरुख बेटे आर्यन को भी उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ पर सुपरवाइज कर रहे हैं।

अगले साल रिलीज होगी ‘किंग’
‘किंग’ की शूटिंग इस साल मई में शुरू होगी। मेकर्स इसे 5 महीनों में शूट करके अगले साल की सेकेंड हाफ में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

सुहाना ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ से OTT डेब्यू किया था। फिल्म में वो वेरोनिका के रोल में नजर आई थीं। इसके लिए उन्होंने एक गाना भी गाया था।

चर्चा है कि शाहरुख इस साल दिसंबर में 'पठान 2' की शूटिंग पर जुटेंगे।

चर्चा है कि शाहरुख इस साल दिसंबर में ‘पठान 2’ की शूटिंग पर जुटेंगे।

दिसंबर में ‘पठान-2’ की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख
इस फिल्म के अलावा शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान को उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ पर सुपरवाइज भी कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख आखिरी बार दिसंबर 2023 में रिलीज हुई ‘डंकी’ में नजर आए थे। वो इस साल के अंत तक ‘पठान 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…