Lok Sabha Election 2024: गुजरात में AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सुनीता केजरीवाल का भी नाम

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। सूची में सीएम अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, राघव चड्ढा, इसुदान गढ़वी और अन्य शामिल हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 04:33 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 04:54 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सुनीता केजरीवाल का भी नाम
सुनीता केजरीवाल (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। AAP Star Campaigners For Gujarat: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। प्रचार के लिए आप ने जिन नेताओं के नाम जारी किए हैं। उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी है। आबकारी नीति मामले में जेल में बंद सीएम केजरीवाल का नाम सूची में पहले नंबर पर है।

सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान का नाम

सीएम अरविंद की पत्नी सुनिता केजरीवाल स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और इसुदान गढ़वी का नाम शामिल है। इस लिस्ट में दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का भी नाम है।

#LokSabhaElections2024 | AAP releases an inventory of 40 star campaigners for Gujarat.

CM Arvind Kejriwal, his spouse Sunita Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann, Manish Sisodia, Satyendar Jain, Raghav Chadha, Isudan Gadhvi and others within the listing. pic.twitter.com/DqWZiozzwW

— ANI (@ANI) April 16, 2024

आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई नाम

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम है। इसके अलावा कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा, हेमंत खावा, सुधीर वाघानी, अल्पेश कथीरिया, राजूभाई सोलंकी, जगमालभाई वाला, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, प्रवीण राम और पंकज पटेल का नाम है।

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ रहे चुनाव

गुजरात में इंडी गठबंधन के तहत आम और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी भरुच से चैतर वसावा और भावनगर सीट से उमेश भाई मकवाना को टिकट दिया है।