Lok Sabha Chunav 2024: मैं लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान हूं, आडवाणी और मोदी के वादों का गवाह भी

सभा स्थल के लिए मेरी की जमीन का चयन भाजपा ने किया था। भव्य मंच पर नेताओं की मौजूदगी और उनके बीच पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की प्रभावी उपस्थिति। मुझे अच्छी तरह याद है।

By Radha Krishna Sharma

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 06:57 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 06:57 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मैं लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान हूं, आडवाणी और मोदी के वादों का गवाह भी

HighLights

  1. राष्ट्रीय स्तर के राजनेताओं के अलावा अभिनेता भी मेरी जमीन पर आए और चुनावी सभाएं भी लीं
  2. विकसित भारत का दिया था विजन
  3. उपप्रधानमंत्री तीन बार आए

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। मैं लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान हूं। देश में आपातकाल के खात्मे के बाद वर्ष 1977 में जब आम चुनाव की घोषणा हुई तब मेरी ही जमीन पर शहरवासियों के साथ नेताओं ने खुशियां मनाई थी। यह वह दौर था जब लोकतंत्र की चमक दिखाई दी थी। एक ऐसा माहौल जिसको याद करने मात्र से ही मन रोमांचित हो जाता है।

सुबह के वक्त प्रभात फेरी और शाम के वक्त जोरदार जलसा। यह यादगार लम्हा था जो आजतक स्मृति पटल पर है। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। उनका बिलासपुर प्रवास भी हुआ।

चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा स्थल के लिए मेरी की जमीन का चयन भाजपा ने किया था। भव्य मंच पर नेताओं की मौजूदगी और उनके बीच पीएम पद के उम्मीदवार मोदी की प्रभावी उपस्थिति। मुझे अच्छी तरह याद है भव्य मंच पर डिप्टी स्पीकर स्व बद्रीधर दीवान भी मौजूद थे। मोदी जब मंच पर पहुंचे तब सबसे पहले उनकी नजर बद्रीधर दीवान पर पड़ी।

चिरपरिचित अंदाज में आगे बढ़े, तब तक दीवान ने अभिवादन के लिए हाथ जोड़ लिया था। उनके हाथों को अपने हाथों में लिए और गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। मेल मुलाकात ऐसी कि पुरानी कटुता एक झटके में गायब। यह वह दृश्य था जिसने भी देखा वाह-वाह किए नहीं रह सके। मंच पर मौजूद भाजपा के नेताओं ने जमकर सराहना की। मंच में भी और कार्यक्रम के बाद जब मोदी को विदा करके लौटे तब लंबे समय तक यही चर्चा चलती रही।

विकसित भारत का दिया था विजन

पीएम पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में विकसित भारत की चमकदार तस्वीर खींची थी। प्रधानमंत्री के पद का दायित्व संभालने के बाद विकास कार्य से लेकर विकसित भारत के लिए जो योजना उन्होंने बताई थी उसे आज कार्यरूप में परिणीत करते भी दिखाई दे रहे हैं।

उपप्रधानमंत्री तीन बार आए

मैं यह बात गर्व के साथ कह सकता हूं कि पूर्व उप प्रधानमंत्री व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी की सभा का भी गवाह हूं। आडवाणी तकरीबन तीन बार मेरी जमीन पर आए और सभा को संबोधित किया। तीनों ही बार लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही आए।

अभिनेताओं का अंदाज निराला

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान नामचीन अभिनेताओं के कार्यक्रम का गवाह भी मैं हूं। विनोद खन्ना, हेमा मालिनी व राजपाल यादव भी यहां आए और चुनावी सभाओं में रंग जमाया। शहरवासियों की भीड़ के बीच से उठने वाली मांगों को भी मंच से सहजता के साथ पूरा भी किया।