Hearth in Indore: इंदौर में मालवा मिल के पास बेकरी वाली गली में लगी आग, संकरी गली होने से फायर वाहन नहीं पहुंचा अंदर

सड़क पर वाहन खड़ा कर पाइप से छोड़ा पानी, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू। 10 वर्ष पहले भी इसी गली में भयानक आग लगी थी, जिसमें छह मकान जल गए थे।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 07:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 10:17 PM (IST)

Fire in Indore: इंदौर में मालवा मिल के पास बेकरी वाली गली में लगी आग, संकरी गली होने से फायर वाहन नहीं पहुंचा अंदर
आग लगने के बाद धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

Hearth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तुकोगंज थाने के मालवा मिल क्षेत्र स्थित बेकरी गली में मंगलवार शाम अचानक मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें नजर आ रही थी। फायर ब्रिगेड जब आग बुझाने के लिए पहुंचा तो गली संकरी होने के चलते वाहन अंदर नहीं जा पा रहा था। इस पर वाहन सड़क पर खड़ा कर दमकलकर्मियों ने लंबे पाइप से पानी छोड़ा गया।

naidunia_image

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 30 हजार लीटर पानी लगा। इसके कारण पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच लंबा जाम लग गया। अधिकारियों के मुताबिक आग शाम 6.23 बजे लगी थी। इस मकान में दो भाई रहते थे और नीचे पान की दुकान थी। आग लगने के कारण गृहस्थी का सामान और दुकान जलकर खाक हो गई।

गनीमत रही आसपास के मकानों में नहीं लगी आग

आग मोहन और रामसिंह के घर लगी थी। जिस घर में आग लगी थी, वहां सटकर कई मकान थे। गनीमत रही कि आसपास के मकानों में आग नहीं लगी। बता दें कि यह पतरे का मकान था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बेकरी गली में 10 वर्ष पहले भी भयानक हादसा हुआ था जिसमें छह मकान जल गए थे।