Gaya Lok Sabha Election 2024: RJD ने बिहार को बर्बाद किया, लालटेन से मोबाइल की बैटरी चार्ज नहीं हो सकती
Gaya Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने कहा, गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।
By Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 10:54 AM (IST)
Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 11:04 AM (IST)

HighLights
- बिहार की गया सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग
- एनडीए ने जीतन राम मांझी को बनाया है प्रत्याशी
- लगातार दो बार से हार रहे हैं मांझी
एजेंसी, गया (Bihar Lok Sabha Election 2024)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को बिहार के गया में रैली को संबोधित किया।
यहां से एनडीए ने पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी से प्रत्याशी बनाया है। पीएम मोदी की कोशिश है कि मांझी को इस बार लगातार तीसरी बार हार से बचाया जाए।
Gaya Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने बिहार की बदहाली के लिए लालू यादव की पार्टी आरजेडी को जिम्मेदार बताया और कहा कि लालटेन से मोबाइल की बैटरी रिचार्ज नहीं हो सकती है।
ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है।
सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है।
गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार।
अभी 2 दिन पहले BJP ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi गया, बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/cynHOsFMq8
— BJP (@BJP4India) April 16, 2024

