Lok Sabha Election 2024: गुजरात में AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सुनीता केजरीवाल का भी नाम

आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। सूची में सीएम अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, राघव चड्ढा, इसुदान गढ़वी और अन्य शामिल हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 04:33 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 04:54 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सुनीता केजरीवाल का भी नाम
सुनीता केजरीवाल (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। AAP Star Campaigners For Gujarat: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। प्रचार के लिए आप ने जिन नेताओं के नाम जारी किए हैं। उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी है। आबकारी नीति मामले में जेल में बंद सीएम केजरीवाल का नाम सूची में पहले नंबर पर है।

सुनीता केजरीवाल और भगवंत मान का नाम

सीएम अरविंद की पत्नी सुनिता केजरीवाल स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसौदिया, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और इसुदान गढ़वी का नाम शामिल है। इस लिस्ट में दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का भी नाम है।

#LokSabhaElections2024 | AAP releases an inventory of 40 star campaigners for Gujarat.

CM Arvind Kejriwal, his spouse Sunita Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann, Manish Sisodia, Satyendar Jain, Raghav Chadha, Isudan Gadhvi and others within the listing. pic.twitter.com/DqWZiozzwW

— ANI (@ANI) April 16, 2024

आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई नाम

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम है। इसके अलावा कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा, हेमंत खावा, सुधीर वाघानी, अल्पेश कथीरिया, राजूभाई सोलंकी, जगमालभाई वाला, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, प्रवीण राम और पंकज पटेल का नाम है।

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ रहे चुनाव

गुजरात में इंडी गठबंधन के तहत आम और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी भरुच से चैतर वसावा और भावनगर सीट से उमेश भाई मकवाना को टिकट दिया है।

Boney Kapoor opened up about his household’s monetary challenges | राज कपूर के गैराज में रहता था परिवार: बोनी कपूर बोले-पिता 10-12 नौकरियां खोने के बाद बॉम्बे आए थे, हमने नर्क जैसे दिन काटे

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर बोनी कपूर ने अपने परिवार के मुश्किल भरे दौर के बारे में बात की है। उन्होंने गलाटा प्लस वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुंबई आने से पहले उनके पिता सुरिंदर कपूर 10-12 नौकरियों से हाथ धो बैठे थे। पिता की खराब हालत देखकर उन्होंने और अनिल कपूर ने परिवार की माली हालत सुधारने की भरपूर कोशिश की थी।

सुरिंदर कपूर।

सुरिंदर कपूर।

पृथ्वीराज कपूर के गैराज में रहता था परिवार

बोनी कपूर ने कहा, मेरे पिता को पृथ्वीराज कपूर बॉम्बे (अब मुंबई) लेकर आए थे। मेरे दादाजी ने पिता जी को पृथ्वीराज जी के हवाले कर दिया था क्योंकि पिता जी 10-12 नौकरियां छोड़ चुके थे। कुछ नौकरियों से उन्हें इसलिए हाथ धोना पड़ा था क्योंकि वो अपने साथी वर्कर्स के हक के लिए लड़ते थे और उन्हें सपोर्ट करते थे। नौकरियां जाने के बाद पृथ्वीराज जी मेरे पिता जी को बॉम्बे ले आए। यहां हमारा पूरा परिवार राज कपूर के गैराज में रहता था जहां उनके नौकर और ड्राइवर रहा करते थे।

बोनी ने आगे बताया, जब हमारे दादा जी का देहांत हुआ तो अनिल और मैंने तय किया कि वे एक्टिंग में किस्मत आजमाएंगे और मैं प्रोडक्शन में हाथ आजमाऊंगा। हमारे पिता जी को दिल की बीमारी थी इसलिए हम उन्हें और स्ट्रेस नहीं देना चाहते थे। ऐसे में हम दोनों ने भी घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने की कोशिशें की। हमारे पिता जी पर बहुत कर्जा हो गया था और हम नर्क जैसी जिंदगी जी रहे थे।

राज कपूर के परिवार के साथ सुरिंदर कपूर।

राज कपूर के परिवार के साथ सुरिंदर कपूर।

पृथ्वीराज कपूर के कजिन थे बोनी के पिता

बोनी कपूर के पिता सुरिंदर कपूर का जन्म पेशावर में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर और सुरिंदर चचेरे भाई थे। पृथ्वीराज करियर बनाने के लिए पेशावर से मुंबई चले आए थे, जहां उनके हुनर ने उन्हें खूब फेम और कामयाबी हासिल करवाई थी।

खुद सैटल होने के कुछ सालों बाद पृथ्वीराज कपूर ने सुरिंदर को मुंबई बुला लिया। यहां सुरिंदर कपूर ने शुरुआत में गीता बाली का पर्सनल असिस्टेंट बनकर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रोडक्शन में कदम रखा। सुरिंदर के तीन बेटे बोनी कपूर (प्रोड्यूसर), अनिल कपूर (एक्टर) और संजय कपूर (एक्टर) हैं। सुरिंदर कपूर का 24 सितंबर, 2011 को निधन हो गया था।

बोनी कपूर ने 80 के दशक में फिल्म प्रोड्यूस करना शुरू किया था।

बोनी कपूर ने 80 के दशक में फिल्म प्रोड्यूस करना शुरू किया था।

बोनी ने प्रोड्यूस की कई फिल्में

बोनी कपूर ने साल 1980 की फिल्म ‘हम पांच’ प्रोड्यूस की थी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, संजीव कुमार, शबाना आजमी, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे। इसके बाद बोनी की अगली फिल्म ‘वो सात दिन’ बेहद कामयाब रही, जिससे उन्होंने अपने छोटे भाई अनिल कपूर को लॉन्च किया था। फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे।

इनके अलावा बोनी कपूर ने 1987 की साइंस फिक्शन फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ प्रोड्यूस की थी। ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जो उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। मिस्टर इंडिया एक कल्ट क्लासिक फिल्म थी, जिसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर के अपोजिट थीं। हाल ही में उनकी प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘मैदान’ रिलीज हुई है।

Ambikapur crime Information : हत्या के प्रयास के आरोप पर युवक गिरफ्तार

Ambikapur crime Information : पुलिस ने बताया कि कुंडला सिटी निवासी श्रीनिवास अग्रवाल घटना दिवस 17 मई 2022 को विशाल पेट्रोल पंप खरसिया नाका अंबिकापुर में अपने कार्यालय में थे। उसी दौरान सददाम अली अपने अन्य साथियो के साथ ऑफिस मे घुसकर उनके लडके दिनेश अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया था।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 11:57 PM (IST)

Ambikapur crime News : हत्या के प्रयास के आरोप पर युवक गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि , अंबिकापुर : शहर के खरसिया चौक के समीप हुए जानलेवा हमले की घटना में शामिल फरार आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुंडला सिटी निवासी श्रीनिवास अग्रवाल घटना दिवस 17 मई 2022 को विशाल पेट्रोल पंप खरसिया नाका अंबिकापुर में अपने कार्यालय में थे। उसी दौरान सददाम अली अपने अन्य साथियो के साथ ऑफिस मे घुसकर उनके लडके दिनेश अग्रवाल व मुकेश अग्रवाल पर जानलेवा हमला कर दिया था।

दिनेश व मुकेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का अपराध पंजीकृत किया था। आरोपित निस्बाहुल इस्लाम ( 34) निवासी मोमिनपुरा व नौसाद आलम (42) खरसिया नाका रिंग रोड को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण के फरार आरोपित सद्दाम अली (32) मोमिनपुरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई थी। शहर में उसकी उपस्थिति की जानकारी पर पुलिस ने सुनियोजित तरीके से उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र दुबे, मनीष सिंह शामिल रहे।

मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने वाले दो गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि , अंबिकापुर : जंगल के रास्ते मवेशियों को बूचड़खाना ले जा रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खजूरी दरिमा के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति ग्राम खजुरी बरीडांड से मवेशियों कों मारते पीटते हुए पैदल हाकते हुए झारखण्ड बुचड़खाना की ओर ले जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चैतराम (60) समनिया कापू रायगढ़ व नंदकिशोर रात्रे (21) वर्ष समनिया कापू को पकड़ लिया। उनके पास से पांच मवेशी जप्त किया गया। छत्तीसगढ़ क़ृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। कार्रवाई में थाना दरिमा से प्रधान आरक्षक सोहरईया टोप्पो, राजेंद्र तिर्की, रामचंद्र कुजूर, मनीजर राम, आरक्षक सुरेश कुमार शामिल रहे।

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 130 किमी की मारक क्षमता वाली एस्ट्रा मार्क-2 मिसाइल का इस साल होगा परीक्षण

अगले कुछ महीनों में 120-130 किमी की स्ट्राइक रेंज एस्ट्रा मार्क-2 हवा से हवा में पहला परीक्षण करने की योजना है। 90-100 किमी की मारक क्षमता वाली हवा से हवा में मार करने वाली एस्ट्रा मार्क-1 मिसाइल पहले से भी वायुसेना में है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 10:14 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 10:45 PM (IST)

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 130 किमी की मारक क्षमता वाली एस्ट्रा मार्क-2 मिसाइल का इस साल होगा परीक्षण
तेजस ने एस्ट्रा मार्क-1 मिसाइल दागी (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Astra Mark-2 Missile: वायु सेना के लड़ाकू बेड़े की क्षमता इस साल बढ़ने वाली है। अगले कुछ महीनों में 120-130 किमी की स्ट्राइक रेंज एस्ट्रा मार्क-2 हवा से हवा में पहला परीक्षण करने की योजना है। 90-100 किमी की मारक क्षमता वाली हवा से हवा में मार करने वाली एस्ट्रा मार्क-1 मिसाइल पहले से भी वायुसेना में है। पहले से ही एलसीए तेजस और एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ एकीकृत है।

अगले कुछ महीनों में होगा एस्ट्रा मार्क-2 का परीक्षण

रक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि 120 से 130 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली एस्ट्रा मार्क-2 मिसाइल को बनाने का काम चल रहा है। हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का अगले कुछ महीनों में पहला परीक्षण किया जाएगा।

एस्ट्रा मार्क-3 को बनाने की दिशा पर चल रहा काम

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन एस्ट्रा मार्क-1 और एस्ट्रा मार्क-2 के साथ-साथ लंबे वर्जन एस्ट्रा मार्क-3 को विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। राफेल लड़ाकू विमानों के साथ इसे उल्कापिंड मिसाइलों के समान क्षमता प्रदान करेगा।

मिसाइलों की आपूर्ति के लिए अनुबंध

रक्षा अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के पास लंबी दूर की चीनी हवा से हवा में मार करने वाली पीएल-15 मिसाइलें हो सकती हैं, लेकिन इसकी क्षमताओं के बारे में उनके द्वारा किए गए दावों के बारे में स्पष्टता नहीं है। रक्षा मंत्रालय ने पहले ही वायु सेना और नौसेना के लिए हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

Aamir Khan turned a sufferer of deepfake earlier than the Lok Sabha elections | लोकसभा चुनाव से पहले डीपफेक का शिकार हुए आमिर खान: साइबर सेल में दर्ज कराई FIR, बोले- मैं किसी पार्टी का समर्थन नहीं करता

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे एक पार्टी का समर्थन करते हुए दिखाई दिए हैं। अब इस वीडियो पर आमिर खान की तरफ से रिएक्शन आया है। उनका कहना है कि वे किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं और यह वीडियो डीपफेक है। इस मामले में उन्होंने साइबर सेल में FIR भी दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह वीडियो उस वक्त का है, जब आमिर ने अपने शो सत्यमेव जयते के लिए प्रोमो शूट किया था। AI की मदद से आमिर की आवाज में फेरबदल कर दिया गया है।

पहले जानिए इस वायरल वीडियो में क्या कहा गया है?

27 सेकेंड के इस वीडियो में आमिर को कहते हुए देखा गया है- भारत एक गरीब देश नहीं है। अगर आप सोचते हैं कि भारत एक गरीब देश है, तो आप गलत हैं। इस देश का हर नागरिक लखपति है। हर व्यक्ति के पास कम से कम 15 लाख रुपए होने चाहिए।

एक्टर वीडियो में आगे कहते हैं- क्या कहां, आपके 15 लाख रुपए नहीं हैं। तो कहां गए आपके 15 लाख रुपए। जुमले वादों से रहो सावधान, नहीं तो होगा तुम्हारा नुकसान।

35 साल के करियर में आमिर ने किसी भी राजनीतिक दल का सपोर्ट नहीं किया है

आमिर खान की तरफ से इस मुद्दे पर उनकी टीम ने रिएक्शन दिया है। टीम का कहना है कि आमिर ने मुंबई के साइबर सेल में इस घटना पर FIR दर्ज करा दी है। एक्टर ने चुनाव आयोग के कैंपेन के जरिए लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक किया है। लेकिन उन्होंने अपने 35 साल के करियर में किसी भी राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट नहीं किया है।

टीम ने आगे कहा- हम इस हालिया वीडियो से परेशान है, जिसमें आरोप लगाया है कि आमिर एक विशेष राजनीतिक पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। आमिर की तरफ हम यह स्पष्ट करते हैं कि यह एक फेक वीडियो है।

टीम ने आगे कहा कि आमिर ने देश के सभी नागरिकों से मतदान करने और चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेना का आग्रह भी किया है।

आमिर के पास सिर्फ एक बड़ी फिल्म

आमिर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2022 की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और सलाम वेंकी में देखा गया था। इस साल वे फिल्म सितारे जमीन पर देखे जाएंगे।

Hearth in Indore: इंदौर में मालवा मिल के पास बेकरी वाली गली में लगी आग, संकरी गली होने से फायर वाहन नहीं पहुंचा अंदर

सड़क पर वाहन खड़ा कर पाइप से छोड़ा पानी, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू। 10 वर्ष पहले भी इसी गली में भयानक आग लगी थी, जिसमें छह मकान जल गए थे।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 07:11 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 10:17 PM (IST)

Fire in Indore: इंदौर में मालवा मिल के पास बेकरी वाली गली में लगी आग, संकरी गली होने से फायर वाहन नहीं पहुंचा अंदर
आग लगने के बाद धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया।

Hearth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तुकोगंज थाने के मालवा मिल क्षेत्र स्थित बेकरी गली में मंगलवार शाम अचानक मकान में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें नजर आ रही थी। फायर ब्रिगेड जब आग बुझाने के लिए पहुंचा तो गली संकरी होने के चलते वाहन अंदर नहीं जा पा रहा था। इस पर वाहन सड़क पर खड़ा कर दमकलकर्मियों ने लंबे पाइप से पानी छोड़ा गया।

naidunia_image

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 30 हजार लीटर पानी लगा। इसके कारण पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच लंबा जाम लग गया। अधिकारियों के मुताबिक आग शाम 6.23 बजे लगी थी। इस मकान में दो भाई रहते थे और नीचे पान की दुकान थी। आग लगने के कारण गृहस्थी का सामान और दुकान जलकर खाक हो गई।

गनीमत रही आसपास के मकानों में नहीं लगी आग

आग मोहन और रामसिंह के घर लगी थी। जिस घर में आग लगी थी, वहां सटकर कई मकान थे। गनीमत रही कि आसपास के मकानों में आग नहीं लगी। बता दें कि यह पतरे का मकान था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। बेकरी गली में 10 वर्ष पहले भी भयानक हादसा हुआ था जिसमें छह मकान जल गए थे।

IPL 2024 GT vs DC: अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी गुजरात टाइटंस, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

IPL 2024 GT vs DC: सीजन के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें 17 अप्रैल (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। गुजरात को पिछले 6 मैचों में 3 में जीत नसीब हुई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 09:33 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 09:44 PM (IST)

IPL 2024 GT vs DC: अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी गुजरात टाइटंस, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11
IPL 2024 GT vs DC

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 GT vs DC: आईपीएल 2024 अब अपनी लय पकड़ चुका है। अब यहां हर मुकाबला लगभग करो या मरो का है। ऐसे में सीजन के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें 17 अप्रैल (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। गुजरात को पिछले 6 मैचों में 3 में जीत नसीब हुई है। अंक तालिका में 6वें स्थान पर है। अपने पिछले मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। वहीं, दिल्ली को इस सीजन में 6 में से 4 में हार का स्वाद चखना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है। हालांकि पिछले मैच में डेब्यूटेंट जैक फ्रेजर-मैकगर्क की धमाकेदार पारी बदौलत दिल्ली आईपीएल में लखनऊ पर अपनी पहली जीत दर्ज करके आ रही है।

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (IPL 2024 GT vs DC Head To Head)

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक एक दूसरे खिलाफ 3 मैच खेले हैं। जिसमें जीटी ने 2 और डीसी ने 1 मैच जीता है। दिल्ली के खिलाफ गुजरात का उच्चतम स्कोर 171 है। जबकि जीटी के खिलाफ दिल्ली का उच्चतम स्कोर 162 है।

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 GT vs DC Pitch Report)

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच काली और छह लाल मिट्टी की पिच हैं। काली मिट्टी की पिचों पर उछाल लाल मिट्टी की तुलना में अधिक होता है। लाल मिट्टी जल्द सूख जाती है। हाल के मैचों में इस मैदान पर बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों को पिच से मदद मिलती है। आईपीएल के अब तक 30 मैच यहां खेले गए हैं। जिसमें 14 मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम और 16 मैच दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 173 है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है।

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 GT vs DC Possible Taking part in XI)

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम11 टीम (IPL 2024 GT vs DC Dream11 Predication)

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (उपकप्तान)

बल्लेबाज- शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जैक फ्रेजर, अभिनव मनोहर

ऑलराउंडर- राशिद खान, अक्षर पटेल

गेंदबाज- मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद

JJP ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिंगर फाजिलपुरिया गुरुग्राम, नैना सिंह चौटाला को हिसार से दिया टिकट

अजय सिंह चौटाला की पार्टी जेजेपी ने सिंगर-रैपर राहुल यादव (फाजिलपुरिया) को गुरुग्राम से उम्मीदवार बनाया है। फाजिलपुरिया रैपिंग स्टाइल में हरियाणवी गाना गाने के लिए फेमस है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 07:52 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 08:07 PM (IST)

JJP ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सिंगर फाजिलपुरिया गुरुग्राम, नैना सिंह चौटाला को हिसार से दिया टिकट
नैना सिंह चौटाला और फाजिलपुरिया (फाइल फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। Jannayak Janta Occasion Candidate Record: हरियाणा की जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें कुछ पांट सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया। अजय सिंह चौटाला की पार्टी जेजेपी ने सिंगर-रैपर राहुल यादव (फाजिलपुरिया) को गुरुग्राम से उम्मीदवार बनाया है। फाजिलपुरिया रैपिंग स्टाइल में हरियाणवी गाना गाने के लिए फेमस है। फिल्म ‘कपूर एंड संस’ का लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, ‘शादी में जरूर आना’ का पल्लो लटके उनका ही गाना है। इन सॉन्ग ने राहुल को बॉलीवुड में खास पहचान दिलाई है।

जेजेपी ने इन उम्मीदवारों को दिया टिकट

इसके अलावा सिरसा से रमेश खटक, हिसार से नैना सिंह चौटाला, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से राव बहादुर सिंह और फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया गया है।

हिसार सीट पर चौटाला परिवार के बीच भिड़ंत

अब हिसार लोकसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट हो गई है। यहां चौटाला परिवार के तीन सदस्य अलग-अलग दलों से एक-दूसरे खिलाफ चुनावी मैदान में है। भाजपा से रणजीत चौटाला और इनेलो से सुनैना चौटाला का नाम लगभत तय है। वहीं, जेजेपी ने नैना को यहां से उतार दिया है। ऐसे में यहां परिवार के बीच सियासी जंग दिखाई देगी।

एक चरण में वोटिंग होगी

राज्य की दस सीटों के लिए एक चरण में 25 मई को मतदान होगा। जिसमें अंबाला, कुरक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीटें हैं। इस बार सात फेजों में लोकसभा चुनाव होंगे। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Trailer of the movie ‘Primary Ladega’ is out | फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ का ट्रेलर आउट: बॉक्सर बनेंगे एक्टर आकाश प्रताप सिंह, घरेलू हिंसा पर बेस्ड होगी फिल्म; 26 अप्रैल को होगी रिलीज

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आकाश प्रताप सिंह स्टारर फिल्म ‘मैं लड़ेगा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ‘मैं लड़ेगा’ में आकाश प्रताप सिंह ने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है। जो अपनी मां को उसके पिता से बचाने के लिए लड़ता है। फिल्म की कहानी आकाश प्रताप सिंह ने खुद लिखी है। इतना ही नहीं इसका स्क्रीनप्ले और डायलॉग भी उन्होंने ही लिखा है।

ट्रेलर में क्या दिखाया गया है

ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से एक साधारण लड़का अपनी मां को दिन-रात घरेलू हिंसा का शिकार होते देख गुस्से से भर जाता है और अपना गुस्सा निकालने के लिए बॉक्सर बनता है। फिल्म 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को कथकार फिल्म्स और पिनाकिन भक्ता के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के डायरेक्टर गौरव राणा और प्रोड्यूसर अक्षय भगवानजी हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें, इस फिल्म पर लगभग 3 साल से काम चल रहा था। अब इसी साल फिल्म रिलीज की जाएगी। फेमस फिल्म क्रिटिक्स जोगिंदर टुटेजा ​​​​​​ने ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दिया है।

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने शेयर किया पोस्ट।

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने शेयर किया पोस्ट।

फिल्म क्रिटिक जोगिंदर टुटेजा ने एक्टर-लेखक की तारीफ करते हुए कहा- यह एक आकर्षक ट्रेलर है। कभी-कभी कोई न्यूकमर फिल्म लेकर आता है और सभी को आश्चर्यचकित कर देता है। एक फिल्म रिलीज होती है, क्रिटिक्स द्वारा सराहना मिलती है और फिर इतिहास रच दिया जाता है। ऐसा महसूस हो रहा है कि ‘मैं लड़ेगा’ के साथ भी ऐसा हो सकता है। एक्टर और लेखक आकाश प्रताप सिंह की यह कहानी खास लगती है। फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं…
MP First Section Lok Sabha Election: पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 6 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

पहले चरण में प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 08:36 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 08:42 PM (IST)

MP First Phase Lok Sabha Election: पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 6 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

HighLights

  1. शाम छह बजे के बाद रोड शो, सभा और रैलियां रहेंगी प्रतिबंधित।
  2. बाहरी लोगों को छोड़ना पड़ेंगे निर्वाचन क्षेत्र, होटल, लाज, धर्मशालाओं में होगी सर्चिंग।
  3. मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल गुरुवार को रवाना होंगे।

MP First Section Lok Sabha Election: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम छह बजे से मतदान थम जाएगा। बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में यह प्रतिबंध चार बजे से लागू होगा। इसके बाद रोड शो, सभा और रैलियां नहीं होंगी। ऐसे सभी लोगों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा, जो वहां के मतदाता नहीं हैं। इसके लिए होटल, लाज और धर्मशालाओं की जांच होगी।

पहले चरण में प्रदेश की सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। बुधवार को शाम पांज बजे के बाद रोड शो, रैली और सभाओं पर प्रतिबंध लग जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है।

इसके लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा होटल, लाज, धर्मशालाओं की जांच कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर बाहर भेजा जाएगा, जो वहां के मतदाता नहीं हैं। संवेदनशील केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है तो अन्य केंद्रों पर जिला पुलिस बल रहेगा।

naidunia_image

गुरुवार को रवाना होंगे मतदान दल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण का मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल गुरुवार को रवाना होंगे। रात में ही मतदान को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी। अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मतदान केंद्रों में पहुंचाई जाएंगी। यहां मतदान से एक घंटे पहले अभ्यर्थी या उसके अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में माकपोल होगा। 50-50 वोट डलवाए जाएंगे।

बालाघाट के तीन विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक ही होगा मतदान

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र ऐसे आते हैं, जो नक्सल प्रभावित हैं। इनमें बैहर, लांजी और परसवाड़ा शामिल हैं। तीनों में सुबह सात से चार बजे तक मतदान होगा। बाकी निर्वाचन क्षेत्रों में शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा।