Ranveer singh and Kriti sanon attended the ‘Dharohar Kashi Ki’ occasion | बनारस के नमो घाट पर पहुंचे रणवीर और कृति: ‘धरोहर काशी की’ इवेंट में मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और कृति सेनन कल यानी रविवार 14 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर और कृति ने पहले तो बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके अलावा काशी में इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘धरोहर काशी की’ इवेंट होस्ट किया गया, जिसमें रणवीर सिंह, कृति सेनन और सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए।
इस इवेंट में बनारसी कल्चर के थीम पर फैशन शो भी हुआ। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस इवेंट में कृति सेनन बनारसी सिल्क साड़ी पहने खूबसूरत दिखीं।

रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा।


रैंप वॉक करती दिखीं कृति सेनन।


रणवीर और कृति सेल्फी लेते हुए।

बनारसी साड़ी पहने खूबसूरत दिखीं कृति सेनन।
ये इवेंट वाराणसी के नमो घाट रखा गया था। गंगा घाट पर ‘धरोहर काशी की’ प्रोग्राम में बनारसी थीम को रिप्रजेंट करने के लिए रणवीर और कृति रैंप पर उतरे। उनके लुक को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फैशन इवेंट में 20 देशों के राजदूत शामिल हुए। इस फैशन शो में बनारस के बुनकरों की शिल्प कला को पेश किया गया।

काशी आना बहुत अच्छा लगा- रणवीर
काशी आने को लेकर पूछे गए सवाल पर रणवीर सिह ने कहा कि यहां आना बहुत अच्छा लगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने किन्हीं और सवालों का जवाब नहीं दिया।
सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्धालुओं से मिले
रणवीर जैसे ही गंगा द्वार पहुंचे उन्होंने भक्तों को फ्लाइंग किस दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाते समय कई बार हर-हर महादेव का भी उद्घोष किया।
20 मिनट से ज्यादा समय मंदिर में बिताये
दोनों फिल्मी सितारों ने 20 मिनट से ज्यादा समय काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताए। इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ से पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी।

