तमिलनाडु के नीलगिरी में हेलिकॉप्टर के लैंड करते ही चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारियों ने तलाशी ली।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 01:26 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 01:26 PM (IST)
वायनाड सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
HighLights
तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए हेलीकॉप्टर की जांच की।
राहुल गांधी नीलगिरी से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे, जहां आज वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
एएनआई, नीलगिरी। लोकसभा चुनाव के भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में जब आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु पहुंचे तो उनके हेलिकॉप्टर की तलाशी ली गई। तमिलनाडु के नीलगिरी में हेलिकॉप्टर के लैंड करते ही चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड अधिकारियों ने तलाशी ली।
#WATCH | The Helicopter by which Congress chief Rahul Gandhi arrived in Nilgiris, Tamil Nadu was checked by the Election Fee’s Flying Squad officers in Nilgiris.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के नीलगिरी में निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर आए हेलीकॉप्टर की जांच की। राहुल गांधी नीलगिरी से अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे, जहां आज वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।
Lok Sabha Chunav 2024 : संभागीय मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र तीन गांव पिपरहा,बकान और गरजनबीजा में आदिवासी समुदाय जंगलों के बीच रहता है।
By Vinod Shukla
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 12:29 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 12:29 PM (IST)
HighLights
पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे।
चुनावी माहौल से दूर महुआ समेटने में जुटे हैं।
सभी बोले-मतदान के दिन सोचेंगे किसे वोट देना है।
Lok Sabha Chunav 2024 : विनोद कुमार शुक्ला, नईदुनिया शहडोल। जिन आदिवासियों को भाजपा और कांग्रेस मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही हैं,उन आदिवासियों को यह भी नहीं बता कि उनके क्षेत्र में प्रत्याशी कौन है और कब मतदान होना है।यह स्थिति शहडोल संसदीय क्षेत्र के पहाड़ों पर जंगलों के बीच रहने वाले आदिवासी समुदाय की है।आदिवास समुदाय को चुनाव की तारीख कब है, इससे कोई बहुत अधिक मतलब नहीं है। अभी तो वे महुआ की महक में डूबकर उसे समेटने में जुटे हैं। हां कोई जब उनके पास जाकर चुनाव में मतदान की बात करता है,तब वे अपनी स्थानीय भाषा में कहते हैं, कि वोट ला हम नहीं जानी, पढ़े न लढ़े जेन ला सब कोई गांव के देहें तेनला हमहूं दै देवो।
आदिवासी समुदाय जंगलों के बीच रहता है
संभागीय मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर पुष्पराजगढ़ क्षेत्र तीन गांव पिपरहा,बकान और गरजनबीजा में आदिवासी समुदाय जंगलों के बीच रहता है।यहां आज भी पानी,बिजली,शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी कमी है।आज भी यहां के लोग तालाब और झिरिया का पानी पीते है और अंधेरे में रात काटने को मजबूर है। गांव के आदिवासी कहते हैं कि गांव में बिजली और पानी बहुत जरुरी है। गरजनबीजा में रहने वाली बैगा समुदाय की मंगिया बैगा कहती है हमारे पास कोई वोट मांगने नहीं आया और न ही कोई यह बताने आया कि वोट डालने जाना है। जब सब जाएंगे तो हम भी चले जाएंगे।हमें यह भी नहीं पता की चुनाव में प्रत्याशी कौन हैं।
जिसको हमारे लोग कहेंगे हम उसको वोट देंगे
झुलिया बाई बैगा कहती हैं कि हम झूम-झूम पानी पीथन झिरिया ले। न तालाब न आलाब। एक ठे तालाब है वही मन गांव भर के गुजर करथन,ता कारी हम। हमार गांव में बिजली और कुआं बनाना जरूरी है। तबले हम वोट देब।इसी तरह यहां के बीरभान बैगा ने कहा कि जिस दिन मतदान होगा उसी दिन पता चलेगा कि प्रत्याशी कौन है।अभी तो हम महुआ बीनने में लगे हैं और कोई वोट मांगने भी नहीं आया। पिपरहा गांव की मनिया बैगा कहती हैं कि कौन-कौन चुनाव लड रहा हमे इस बात की जानकारी नहीं है। हमारे गांव में सब कोई बैठ के तय कर लेते हैं किसको वोट देना है, उसी को हम लोग जाकर वोट दे आते हैं। हम पार्टी वालों को नहीं जानते। जिसको हमारे लोग कहेंगे हम उसको वोट देंगे।
मैदानी स्तर पर नहीं पहुंच रहे हैं दावे
शहडोल संसदीय क्षेत्र में होने वाले किसी भी चुनाव में आदिवासी समुदाय ही मुख्य केंद्र बिंदु होते हैं।यहां 45 प्रतिशत आदिवासी मतदाता हैंं। भाजपा हो या कांग्रेस सबकी नजर यहां के जनजातीय समुदाय पर ही होती है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इनसे संवाद करने दिल्ली से शहडोल आ चुके है और राहुल गांधी इनके बीच आकर महुंआ का स्वाद चखकर गए है।राहुल गांधी आदिवासी और वनवासी के बीच का फर्क भी समझाते हैं।जिन्हें मुद्दा बनाकर,जिनके विकास के दावों को लेकर वोट मांगा जा रहा है,उन आदिवासियों को यह भी नहीं पता कि उनके क्षेत्र का प्रत्याशी कौन है और कब चुनाव है।अभी तो स्थिति यह है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में आदिवासी मैदानी स्तर पर न तो भाजपा के दावे को समझ पा रहे हैं और ना ही कांग्रेस के प्रयास को।आदिवासी समुदाय शहडोल की पहचान है। आदिवासी शहडोल, अनूपपुर,उमरिया जिले में पाए जाते हैं।इस दृष्टि से आदिवासी यहां के मूल आदिवासी कहे जा सकते हैं।आदिवासी समुदाय ज्यादातर मजरे टोले में निवासरत हैं।इनकी बसाहट पहाडी इलाके में सबसे ज्यादा होती है। जंगलों के बीच रहना इनके मूल स्वभाव में शामिल है।
गौवंशो तक को नहीं मिल रहा है पानी
शहडोल लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक आदिवासी वोटर पुष्पराजगढ में हैं। पहाड पर जंगलों के बीच बकान में रहने वाली किरोंदिया बाई बैगा कहती हैं कि वोट ला हम नहीं जानी। पानी ला साधन नहीं है। गली खोरी नहीं है। बहुत दूरी नाला से पानी लाइथे। मवेशी के लिए भी पानी नहीं है। आदमी के लिए नहाए तक का पानी नहीं मिले। अइसन मा हम केही वोट देइ कुछ समझ मा नहीं आबौ।गरजनबीजा की मंगिया कहती हैं हम एक ही नाला का पानी पीते हैं। उसे में मवेशी पानी पीते हैं और हम भी। हमारे यहां बहुत समस्याएं हैं। हमारे यहां कोई विकास नहीं गया है। रोड तक सही नहीं है। बहुत दूर से सोसाइटी आते हैं। गाडी चल नहीं पाती है। हम बहुत परेशान हैं। हमको जो समझेगा,हमारे यहां विकास लाएगा हम लोग उसी को वोट देंगे।
आरएसएस की टोलिया भी नहीं पहुंची
आदिवासी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढाने और भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए आदिवासी इलाकों में संघ सक्रिय हो गया है। आरएसएस ने 22 अनुसांगिक संगठनों को घर घर जाकर संपर्क करने को कहा। इन सभी संगठनों के प्रमुखों को कहा गया कि गांव-गांव टोली बनाकर जाएं और प्रत्येक बूथ पर मतदान का प्रतिशत बढाने में मदद करें। 12 अप्रैल से टोलियों ने काम शुरु कर दिया है,लेकिन अभी पहाड़ के गांवों तक इनकी भी पहुंच नहीं हो पाई है।यहां के आदवासी अपने उपेक्षित महसूस करते है और नेताओं के संतुष्ट नहीं है।आदिवासियों को कहना है उनके नाम से राजनीति होती है,लेकिन हकीहत अलग है।जितना बताया जाता है,उतना हो नहीं रहा है।द्रुगम क्षेत्राें में अभी कुछ नहीं हो पा रहा है।इसके बावजूद आदिवासी अपने जंगली जीवन में मस्त है और सबकुछ भगवान पर छोड़ रहे हैं।
शहडोल संसदीय क्षेत्र में एक नजर
शहडोल संसदीय क्षेत्र में चार जिलों शहडोल,अनूपपुर,उमरिया और कटनी की आठ विधानसभाएं शामिल है।सात आदिवासी वाहुल्य सीटें है्,एक सामान्य है। एक पर कांग्रेस है, बाकी पर भाजपा के विधायक है।लोकसभा के दस प्रत्यासियों में आठ अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के है। दो बड़े दल भाजपा-कांग्रेस जिनके बीच हमेशा से मुकालबा होता आ रहा है,उनके प्रत्याशी पुष्पराजगढ़ के ही है। इतना ही नहीं अधिकतर सांसद भी इसी क्षेत्र से बने हैं,इसके बाद भी पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के पहाड़ो के बीच रहने वाले आदिवासी बिजली,पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेसान है।2019 के चुनाव में भाजपा से हिमांद्री सिंह सांसद बनी थी।इस बार भी वहीं मैदान में हैं,जबकि कांग्रेस ने तीन बार के विधायक फु़ंदेलाल सिंह को मैदान में उतारा है।ये दोनो पुष्पराजगढ़ के ही है,लेकिन इन्होंने अपने गृह ग्राम के आदिवासियों का भी अपेक्षित विकास नहीं करा पाए।
कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:01 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:01 AM (IST)
पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है।
HighLights
भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था।
सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था।
तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। आपको याद है ना वो सरबजीत सिंह, जिसकी हत्या पाकिस्तान की जेल में कर दी गई थी। अब सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा को भी अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मार दी है और उसे मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर गोलियां बरसा दी। सरफराज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। अब पाकिस्तान पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
हाफिज सईद का करीबी था सरफराज
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज (Amir Sarfaraz) को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था।
सरफराज के भाई ने बताया पूरा घटनाक्रम
FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है। जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
1990 में गलती से पाक चला गया था सरबजीत
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी है। मार्च में उन्हें ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद सीबीआई ने भी उन पर शराब घोटाले के मामले में शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:29 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:29 AM (IST)
प्रवर्तन निदेशालय के बाद सीबीआई ने 12 अप्रैल को के. कविता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को CBI ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।
HighLights
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कोर्ट ने के. कविता का न्यायिक हिरासत सीबीआई की मांग पर दी है।
सीबीआई की हिरासत आज खत्म होने के बाद के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।
नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद BRS की नेता के. कविता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने के. कविता का न्यायिक हिरासत सीबीआई की मांग पर दी है। गौरतलब है कि सीबीआई की हिरासत आज खत्म होने के बाद के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय के बाद सीबीआई ने 12 अप्रैल को के. कविता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को CBI ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।
#WATCH | Excise case: BRS chief Ok Kavitha dropped at Delhi’s Rouse Avenue Court docket on the finish of her CBI remand. She was not too long ago arrested by the CBI in reference to the Excise coverage case. pic.twitter.com/A0rTAGjmXz
गौरतलब है कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी है। मार्च में उन्हें ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद सीबीआई ने भी उन पर शराब घोटाले के मामले में शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया।
Excise case: BRS chief Ok Kavitha says “It isn’t CBI custody, it’s a BJP custody. No matter BJP is talking outdoors, CBI is asking the identical inside, asking time and again for two years, nothing new…” pic.twitter.com/qfBmgYbWRJ
सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया कि के. कविता ने शरथ रेड्डी को धमकाया था कि दिल्ली में ठेके प्राप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी को 25 करोड़ का भुगतान करें। यदि इस शर्त को पूरा नहीं किया गया तो तेलंगाना और दिल्ली में उनके कारोबार को नुकसान उठाना पड़ सकता है। CBI ने कोर्ट को जानकारी दी कि के. कविता आग्रह पर ही शरथ रेड्डी दिल्ली में शराब के कारोबार में शामिल हुए थे।
रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हुई फायरिंग के मामले में अब पुलिस को फायरिंग करने वाले और करवाने वाले को लेकर पुख्ता जानकारी मिल चुकी है।
फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी लॉरेन्स गैंग के अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली है।
वहीं सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला शूटर विशाल उर्फ कालू है, जो रोहित गोदारा गैंग से ताल्लुक रखता है।
हमलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें लाल घेरे में नजर आने वाला शूटर कालू है।
CCTV फुटेज में नजर आए हमलावर रविवार को सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीरें सामने आईं। एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।
इसके साथ ही 29 फरवरी 2024 का भी एक CCTV फुटेज सामने आई है जो हरियाणा के रोहतक के एक ढाबे की है।
इसमें नजर आ रहे शूटर कालू का चेहरा मुंबई में सलमान के घर के सामने से मिले CCTV फुटेज में दिख रहे शख्स के चेहरे से मिल रहा है। यह संभावना जताई जा रही है कि कालू उर्फ विशाल राहुल ने ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की है।
अनमोल बिश्नोई के फेसबुक अकाउंट पर शेयर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है।
फेसबुक पोस्ट के जरिए अनमोल बिश्नोई ने ली थी जिम्मेदारी इससे पहले रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में अमेरिका में छिपा बैठे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने कबूल किया कि सलमान खान के घर पर फायरिंग लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ही पुरानी दुश्मनी के चलते करवाई है।
शुरुआत में पुलिस ने भी इस फेसबुक पोस्ट को सीरियसली नहीं लिया, लेकिन जैसे ही CCTV फुटेज के जरिए शूटर्स के चेहरे सामने आए तो सारी कहानी साफ हो गयी।
कौन है विशाल राहुल उर्फ कालू? कालू, राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का खास शूटर है। रोहित गोदारा, लारेंस गैंग से जुड़ा है।
कालू ने पिछले दिनों रोहतक के एक स्क्रेप कारोबारी सचिन गोदा की हत्या की थी जिसकी CCTV फुटेज और हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट भी सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ था।
गुरुग्राम के रहने वाले कालू ने 10वीं तक पढ़ाई की है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें फायरिंग और बाइक चोरी जैसे मामले भी शामिल हैं।
परिवार के मुताबिक, विशाल उर्फ कालू आखिरी बार फरवरी महीने में घर आया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ केस इसी बीच सोमवार को यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया। क्राइम ब्रांच की 10 टीमें इस केस की छानबीन करने में जुटी हैं। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं।
गोली चलाने के बाद बोरीवली के लिए स्लो लोकल पकड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के मुताबिक दोनों शूटर्स ने सलमान के घर के बाहर गोली चलाने के बाद बांद्रा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से बोरीवली के लिए स्लो लोकल पकड़ी थी।
वहीं फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक पुलिस को सलमान के घर से एक किलोमीटर आगे माउंट मेरी चर्च के पास मिली है।
आरोपियों ने यह बाइक कुछ दिन पहले रायगढ़ के एक शोरूम से खरीदी थी।
इस मामले में पुलिस ने अब तक दो दर्जन से ज्यादा CCTV खंगाले हैं। फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाए दिए हैं।
यहां जानिए रविवार का पूरा घटनाक्रम
सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी।
दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले थे।
फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली थी। बालकनी पर भी फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले थे। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी।
घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की थी। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा था।
एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।
एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली थी।
रविवार देर शाम सलमान के कई फैमिली मेंबर्स उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे।
रविवार को सलमान के दोनों भाई सोहेल और अरबाज समेत कई फैमिली मेंबर्स उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे थे।
ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान सलमान बीते 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है। वो यहां 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। वहीं उनके पेरेंट्स 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।
पिता सलीम खान, भाई अरबाज-सोहेल और बहन अलवीरा के साथ सलमान।
मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकी मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।
NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।
धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।
इससे पहले कब-कब मिली धमकी
जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।
अगले साल ईद पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’ सलमान खान ने हाल ही में ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
सलमान के घर फायरिंग करने वाला कालू हरियाणा का:जेल जाने पर लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोदारा के टच में आया, बुकी का कत्ल किया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग करने वाले 2 शूटरों में एक हरियाणा का विशाल उर्फ कालू है। गुरुग्राम के महावीरपुरा का रहने वाला कालू लॉरेंस सिंडिकेट में पूरी खबर यहां पढ़ें…
फायरिंग के बाद सलमान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज-सोहेल:पति के साथ बहन अर्पिता भी दिखीं; भतीजे अरहान भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर स्पॉट हुए
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज यानी रविवार की सुबह 5 बजे के करीब दो हमलावारों ने 4 राउंड फायरिंग की। खबर मिलते ही भाई अरबाज खान और सोहेल पूरी खबर यहां पढ़ें…
Seoni Information : आरोपित पर मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करना जैसे लगभग 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
By ShyamSundar Soni
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:27 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:27 AM (IST)
HighLights
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपित घूमते दिखा है।
आरोपितों पर नियम के उल्लंघन करने पर कार्रवाई।
Seoni Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। विभिन्न अपराधों में शामिल होने पर शहर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज निवासी पंकज पुत्र शिवकुमार गोदरे (27) पर जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। जिला बदर होने के बाद भी आरोपित भैरोगंज क्षेत्र में घूम रहा था।इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवार ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आगामी चुनाव, आचार संहिता को दृष्टीगत रखते हुए गुंडा बदमाश व जिला बदर के आरोपितों पर नियम के उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुंडा बदमाश जिला बदर का आरोपित पंकज गोदरे भैरोगंज में घूमते दिखा है।
मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करना जैसे 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपित को पकड़ने भेजा गया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़कर पूछताछ करने पर कोई वैद्य परमीशन होना नही बताया।आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपित पर मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध वसूली करना जैसे लगभग 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में छठा दौरा कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे, तब उन्होंने पलक्कड़ जिले में विशाल रोड शो किया था।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 09:31 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 09:34 AM (IST)
तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार नैनार नागेंथिरन और एनडीए के अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।
HighLights
केरल में जनसभाएं करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में जनसभा करेंगे।
तिरुनेलवेली में शाम 4.30 बजे रैली को संबोधित करेंगे।
भाजपा इस बार दक्षिण भारत में पैठ बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे और 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने गिनाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल में प्रधानमंत्री 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा अलाथुर में सुबह 11 बजे होगी और दूसरी जनसभा अत्तिंगल दोपहर 2 बजे होगी। गौरतलब है कि केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
PM Shri @narendramodi‘s public programmes on fifteenth April 2024.
केरल में जनसभाएं करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में जनसभा करेंगे। तिरुनेलवेली में शाम 4.30 बजे रैली को संबोधित करेंगे। वहीं तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार नैनार नागेंथिरन और एनडीए के अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।
दक्षिण फतेह करने की तैयारी
गौरतलब है कि भाजपा इस बार दक्षिण भारत में पैठ बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में छठा दौरा कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे, तब उन्होंने पलक्कड़ जिले में विशाल रोड शो किया था। प्रधानमंत्री मोदी का पलक्कड़ रोड शो 15 मार्च को पथानामथिट्टा शहर में एक सार्वजनिक बैठक के बाद हुआ था। इस बैठक में पीएम मोदी ने दक्षिणी केरल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे NDA उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जनवरी में 2 बार और फरवरी में 1 बार केरल का दौरा कर चुके हैं।
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने मुंबई में 45 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा में सी-फेसिंग बंगले में इन्वेस्ट किया है। इस बंगले में 4 हजार स्क्वायर फीट का लिविंग स्पेस है। हालांकि, इस खबर पर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है।
8 करोड़ के 3BHK अपार्टमेंट में रहती हैं एक्ट्रेस पूजा अब तक बांद्रा में ही एक सी-फेसिंग 3बीएचके अपार्टमेंट में रह रही थीं। इसकी कीमत 6 से 8 करोड़ रुपए बताई जाती है। इस फ्लैट के अलावा पूजा के पास पोर्श कायेन जैसी लग्जरी कार है जिसकी कीमत तकरीबन 2 करोड़ रुपए है।
इसके अलावा एक्ट्रेस के पास 80 लाख की ऑडी Q7 और 60 लाख की जैगुआर भी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 51 करोड़ रुपए है।
2016 में ‘मोहेंजो दारो’ से डेब्यू करने से पहले पूजा साउथ में तीन फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
2016 में ‘मोहेंजो दारो’ से किया था डेब्यू वर्कफ्रंट पर पूजा की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ है। इसमें वो शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। पूजा ने ऋतिक रोशन के अपोजिट 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहेंजो दारो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इससे पहले वो तीन साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
इसके अलावा पूजा ने अब तक बॉलीवुड में ‘हाउसफुल 4’, ‘राधे श्याम’, ‘सर्कस’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
बस्तर में लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। इस दौरान 350 कंपनियों को तैनात किया जाएगा।
By Ajay Singh Raghuvanshi
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 09:14 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 10:07 AM (IST)
बस्तर में लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं
HighLights
बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास तैयारी
179 मतदान केंद्र शैडो एरिया के रूप में चिन्हित
191 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए
CG Lok Sabha Election 2024 राज्य ब्यूरो, रायपुर। बस्तर में पहले चरण के मतदान में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होगी, जिस तरह निर्वाचन कार्यालय की तैयारियां है। इससे अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि बस्तर में मतदान का पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाएगा, वहीं ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा।
बस्तर में वर्ष 2019 में 63.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। नक्सली खतरों से मुकाबला करने व सुरक्षित मतदान के लिए बस्तर में इस बार 350 कंपनियां तैनात रहेगी। निर्वाचन कार्यालय ने बस्तर के 179 मतदान केंद्रों को शैडो एरिया के रूप में चिन्हित किया है। इससे पहले बस्तर लोकसभा के दंतेवाड़ा में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दौरा करते हुए अधिकारियों की बैठक ली है।
सर्वाधिक है लिंगानुपात
पहले चरण में जहां बस्तर लोकसभा में चुनाव होना है, वहां प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता लिंगानुपात है। यहां 14 लाख 72 हजार 207 मतदाताओं में सात लाख 71 हजार 679 महिला मतदाता हैं, जो कुल मतदाताओं का 52 प्रतिशत है। बस्तर में कुल 1,961 मतदान केंद्रों में से 191 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहीं 36 युवा तथा आठ दिव्यांग मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि बस्तर जैसे दुर्गम तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जिस प्रकार से महिला अधिकारी कर्मचारियों ने साहसपूर्वक चुनाव कार्य को पूरा करने निर्णय लिया है वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।
सुरक्षा परिषद में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा कि इजरायल कई सालों से अपना पक्ष रख रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमलों की सुरक्षा परिषद द्वारा निंदा की जानी चाहिए।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 09:05 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 09:05 AM (IST)
इजरायल ने ईरान की ओर से की जाने वाली आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने पर संयुक्त राष्ट्र को भी कटघरे में खड़ा किया।
HighLights
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच भारत में भी स्थिर सरकार की जरूरत पर जोर दिया है।
तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी ईरान और इजरायल ने एक दूसरे पर खूब निशाना साधा।
एएनआई, नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका भी सक्रिय हो गए गया। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान से इस विवाद पर चर्चा की है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच भारत में भी स्थिर सरकार की जरूरत पर जोर दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अमेरिका और तुर्किये के बीच वार्ता की जानकारी देते हुए कहा कि तुर्किये के नेता के साथ बातचीत में एंटनी ब्लिंकन ने उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि एंटनी ब्लिंकन ने तुर्किये के विदेश मंत्री से ईरान द्वारा किए गए हमले के बारे में बात की। अमेरिकी अधिकारियों ने क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए मिस्र, जॉर्डन और सऊदी अरब में भी अपने समकक्ष अधिकारियों से बात की है।
सुरक्षा परिषद में उठा मुद्दा
तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भी ईरान और इजरायल ने एक दूसरे पर खूब निशाना साधा। इजरायल ने ईरान की ओर से की जाने वाली आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने पर संयुक्त राष्ट्र को भी कटघरे में खड़ा किया।
सुरक्षा परिषद में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा कि इजरायल कई सालों से अपना पक्ष रख रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से किए गए हमलों की सुरक्षा परिषद द्वारा निंदा की जानी चाहिए। वहीं संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत सैयद इरावनी ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र के चार्टर 51 का पालन करते हुए आत्मरक्षा के लिए कार्रवाई की।