Shankar Daughter Aishwarya Marriage ceremony Images; Rajinikanth | Kamal Haasan | डायरेक्टर शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने की दूसरी शादी: चेन्नई में हुए फंक्शन में पहुंचे रजनीकांत, कमल हासन समेत कई सेलेब्स

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस. शंकर की बेटी ऐश्वर्या की शादी तरुण कार्तिकेयन से हो गई है। सोमवार को चेन्नई में हुए इस वेडिंग फंक्शन में रजनीकांत, कमल हासन, मणि रत्नम और तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एमके स्टालिन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

शादी से सामने आई तस्वीरों में शंकर अपनी पत्नी ईश्वरी के साथ बेहद खुश नजर आए। इन तस्वीरों में शंकर की छोटी बेटी अदिति और बेटा अरिजीत भी नजर आ रहे हैं।

यहां देखें इस फंक्शन की तस्वीरें…

(बाएं से दाएं) डायरेक्टर शंकर, उनकी बेटी ऐश्वर्या और दामाद तरुण के साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत।

(बाएं से दाएं) डायरेक्टर शंकर, उनकी बेटी ऐश्वर्या और दामाद तरुण के साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत।

इस वेडिंग फंक्शन में कमल हासन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

इस वेडिंग फंक्शन में कमल हासन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एमके स्टालिन भी शंकर की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे।

तमिलनाडु के चीफ मिनिस्टर एमके स्टालिन भी शंकर की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे।

डायरेक्टर मणि रत्नम (बीच में) के साथ बैठे सुपरस्टार विक्रम।

डायरेक्टर मणि रत्नम (बीच में) के साथ बैठे सुपरस्टार विक्रम।

एक्ट्रेस नयनतारा भी शादी में पति विग्नेश शिवन के साथ शामिल हुईं।

एक्ट्रेस नयनतारा भी शादी में पति विग्नेश शिवन के साथ शामिल हुईं।

इस मौके पर जयराम रवि (सबसे बाएं) और सुपरस्टार सूर्या (सबसे दाएं) भी नजर आए।

इस मौके पर जयराम रवि (सबसे बाएं) और सुपरस्टार सूर्या (सबसे दाएं) भी नजर आए।

क्रिकेटर दामोदरन रोहित से हुई थी पहली शादी
बताते चलें कि ऐश्वर्या की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी क्रिकेटर दामोदरन रोहित से हुई थे। रोहित पुदुचेरी क्रिकेट टीम के कप्तान थे। 2021 में रोहित के ऊपर 16 साल की एक लड़की ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस लगाया था। इस मामले के बाद रोहित और ऐश्वर्या का तलाक हो गया था।

ऐश्वर्या और दामोदरन रोहित की शादी कोविड काल में हुई थी। इस दौरान सभी ने मास्क पहने हुए थे।

ऐश्वर्या और दामोदरन रोहित की शादी कोविड काल में हुई थी। इस दौरान सभी ने मास्क पहने हुए थे।

जून में रिलीज होगी ‘इंडियन 2’
वर्कफ्रंट पर शंकर की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ है। इसमें सुपरस्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद शंकर की अगली फिल्म ‘इंडियन 2’ इस साल जून में रिलीज होगी। मेकर्स ने हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज किया है।

फिल्म 'इंडियन 2' साल 1996 में रिलीज हुई शंकर की ही फिल्म 'इंडियन' की सीक्वल है।

फिल्म ‘इंडियन 2’ साल 1996 में रिलीज हुई शंकर की ही फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल है।

खबरें और भी हैं…
MP Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल को रीवा और 28 अप्रैल को मुरैना में मायावती की जनसभा

विधानसभा चुनाव में मायावती ने 10 विधानसभा सीटों में किया था प्रचार, इनमें 12 हजार से 37 हजार तक मत मिले थे बसपा को।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 05:52 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 05:56 PM (IST)

MP Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल को रीवा और 28 अप्रैल को मुरैना में मायावती की जनसभा
मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में मायावती करेंगे प्रचार।

HighLights

  1. विंध्य और ग्वालियर-चंबल में बसपा लगा रही जोर।

MP Lok Sabha Election 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 में से 26 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब चुनाव प्रचार में ताकत लगा रही है। पार्टी का सबसे अधिक फोकस उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी लोकसभा सीटों पर हैं। पार्टी प्रमुख मायावती की इस चुनाव में पहली सभा 19 अप्रैल को रीवा में होने जा रही है।

यहां से वह रीवा और सतना दोनों सीटों को साधेंगी। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इसके बाद तीसरे चरण में शामिल मुरैना लोकसभा सीट में वह 28 अप्रैल का जनसभा करेंगी। यहां सात मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव में रीवा से तीन बार और सतना से एक बार बसपा जीत चुकी है, इसलिए पार्टी को यहां से अधिक उम्मीद रहती है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में मायावती ने प्रदेश में नौ जिलों में 10 जनसभाएं की थीं। हालांकि, पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

विधानसभा चुनाव परिणामों की रोशनी में देखें तो रीवा लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीटों में बसपा दूसरे या तीसरे स्थान पर रही है। पार्टी को आठ हजार से लेकर 44 हजार तक मत मिले थे। सभी विधानसभा सीटों की बात करें तो पार्टी को दो लाख दो हजार 50 मत मिले थे, जो कुल डाले गए मतों का 16.34 प्रतिशत है। विंध्य अंचल में जातिगत समीकरणों की बड़ी भूमिका रहती है। इस कारण भी पार्टी को यहां से ज्यादा उम्मीद रहती है।

रीवा में मायावती की सभा से सतना सीट को साधने की भी कोशिश है। यहां अलग-अलग दल से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी पहली बार बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से गणेश सिंह और कांग्रेस से सिद्धार्थ कुशवाहा मैदान में हैं। जातिगत समीकरणों के चलते नारायण त्रिपाठी के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। विंध्य की तरह ग्वालियर-चंबल अंचल में भी बसपा अच्छी स्थित रही है। विधानसभा चुनावों में बसपा के उम्मीदवार जीते भी हैं।

मुरैना लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीट में भी पार्टी कहीं दूसरे तो कहीं दूसरे तो कहीं तीसरे स्थान पर रही। उसके प्रत्याशियों को अधिकतम 56 हजार तक मत मिले थे। सभी सीटों के मत जोड़ें तो बसपा को तीन लाख दो हजार 113 मत मिले थे जो कुल डाले गए मतों को 20.87 प्रतिशत है।

विधानसभा चुनाव में मायावती ने जहां सभा की वहां बसपा को इतने मत मिले

विधानसभा सीट — बसपा को मिले मत — मत प्रतिशत

मुरैना — 37167 — 21.79

भिंड — 34938 — 21.54

लहार — 31348 — 17.84

मुंगवाली — 15340 — 9

निवाड़ी — 13325 — 8.22

सेवढ़ा — 12787 — 9

पथरिया — 29339 — 15.66

बंडा — 13765 — 7

रीवा — 8524 — 5.61

सतना — 33567 — 18.82

Chhattisgarh Jaggi Homicide Case: हत्याकांड के आरोपितों को सु्प्रीप कोर्ट से राहत, सरेंडर करने के लिए तीन सप्‍ताह का मिला अतिरिक्‍त समय

शूटर चिमन सिंह समेत विनोद सिंह राठौर ने विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज में सरेंडर किया है।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:03 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 04:27 PM (IST)

Chhattisgarh Jaggi Murder Case: हत्याकांड के आरोपितों को सु्प्रीप कोर्ट से राहत, सरेंडर करने के लिए तीन सप्‍ताह का मिला अतिरिक्‍त समय
जग्‍गी हत्‍याकांड के आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर के लिए तीन सप्‍ताह का अतिरिक्ति समय दिया है

HighLights

  1. जग्‍गी हत्याकांड के आरोपित आज कोर्ट में करेंगे सरेंडर
  2. 2003 में हुई थी रामावतार जग्गी की हत्या
  3. मामले में 31 आरोपित बनाए गए थे

Chhattisgarh Jaggi Homicide Case नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए सरेंडर के लिए तीन हफ्ते का अतिरिक्त समय दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट की एसवीएन भाटी की बेंच ने यह आदेश पारित किया है। गौरतलब है कि आज आरोपितों को जिला एवं सत्र न्‍यायलय में सरेंडर करना था। उधर शूटर चिमन सिंह समेत विनोद सिंह राठौर ने विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटीज में सरेंडर किया है।

इन्‍हें मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने आरसी त्रिवेदी, वीके पांडे और अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी समेत याह्या ढेबर को यह राहत दी है। जबकि शेष अन्‍य आरोपितों को आज ही कोर्ट में सरेंडर करना होगा।

31 आरोपित बनाए गए

चार जून, 2003 को छत्तीसगढ़ का पहला राजनीतिक जग्गी हत्याकांड जितना चर्चित रहा है, उतना ही चर्चित उसका फैसला भी आया। इस मामले में 31 आरोपित बनाए गए थे। दो आरोपित सरकारी गवाह बन गए। 29 आरोपितों पर केस चला। इस मामले के मुख्य आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को छोड़कर शेष 27 आरोपितों को सजा हुई थी। इनमें तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।

कौन थे रामावतार जग्गी

कारोबारी परिवार के रामावतार जग्गी देश के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे। शुक्ल जब कांग्रेस छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए तो जग्गी भी उनके साथ-साथ गए। विद्याचरण ने जग्गी को छत्तीसगढ़ में एनसीपी का कोषाध्यक्ष बना दिया था।

जग्गी हत्याकांड का मुख्य आरोपित याहया ढेबर रायपुर के ढेबर बंधुओं में से एक है। पांच भाइयों में एजाज ढेबर रायपुर के मौजूदा मेयर हैं। वहीं एक भाई अनवर ढेबर शराब कारोबारी है। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में ईडी ने उसे छह मई, 2023 को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

इन दोषियों की अपील पर फैसला

जग्गी हत्याकांड में दोषी अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत), विक्रम शर्मा, जबवंत, विश्वनाथ राजभर की ओर से अपील की गई थी।

Uttar Pradesh Politics: केशव प्रसाद का सपा पर निशाना, बोले- मैनपुरी साइकिल की आखिरी कील, इसको उखाड़ दो

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी इस साइकिल की आखिरी कील है, इसको भी उखाड़ फेंक दो।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 05:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 05:16 PM (IST)

Uttar Pradesh Politics: केशव प्रसाद का सपा पर निशाना, बोले- मैनपुरी साइकिल की आखिरी कील, इसको उखाड़ दो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का अखिलेश पर निशाना।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह का प्रचार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैनपुरी इस साइकिल की आखिरी कील है, इसको भी उखाड़ फेंक दो। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव उत्तर प्रदेश प्रचार करने के लिए आते हैं, तो अखिलेश यादव की नींद उड़ जाती है। अखिलेश यादव के साथ उनकी विरासत न होती, तो वह कभी प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाते। उन्होंने अपनी विरासत के सहारे प्रदेश में गुंडई की राजनीति की।

Ranveer singh and Kriti sanon attended the ‘Dharohar Kashi Ki’ occasion | बनारस के नमो घाट पर पहुंचे रणवीर और कृति: ‘धरोहर काशी की’ इवेंट में मनीष मल्होत्रा के लिए किया रैंप वॉक

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणवीर सिंह और कृति सेनन कल यानी रविवार 14 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रणवीर और कृति ने पहले तो बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके अलावा काशी में इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘धरोहर काशी की’ इवेंट होस्ट किया गया, जिसमें रणवीर सिंह, कृति सेनन और सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए।

इस इवेंट में बनारसी कल्चर के थीम पर फैशन शो भी हुआ। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इस इवेंट में कृति सेनन बनारसी सिल्क साड़ी पहने खूबसूरत दिखीं।

रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा।

रणवीर सिंह, कृति सेनन और मनीष मल्होत्रा।

रैंप वॉक करती दिखीं कृति सेनन।

रैंप वॉक करती दिखीं कृति सेनन।

रणवीर और कृति सेल्फी लेते हुए।

रणवीर और कृति सेल्फी लेते हुए।

बनारसी साड़ी पहने खूबसूरत दिखीं कृति सेनन।

बनारसी साड़ी पहने खूबसूरत दिखीं कृति सेनन।

ये इवेंट वाराणसी के नमो घाट रखा गया था। गंगा घाट पर ‘धरोहर काशी की’ प्रोग्राम में बनारसी थीम को रिप्रजेंट करने के लिए रणवीर और कृति रैंप पर उतरे। उनके लुक को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फैशन इवेंट में 20 देशों के राजदूत शामिल हुए। इस फैशन शो में बनारस के बुनकरों की शिल्प कला को पेश किया गया।

काशी आना बहुत अच्छा लगा- रणवीर

काशी आने को लेकर पूछे गए सवाल पर रणवीर सिह ने कहा कि यहां आना बहुत अच्छा लगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने किन्हीं और सवालों का जवाब नहीं दिया।

सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्धालुओं से मिले

रणवीर जैसे ही गंगा द्वार पहुंचे उन्होंने भक्तों को फ्लाइंग किस दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाते समय कई बार हर-हर महादेव का भी उद्घोष किया।

20 मिनट से ज्यादा समय मंदिर में बिताये

दोनों फिल्मी सितारों ने 20 मिनट से ज्यादा समय काशी विश्वनाथ मंदिर में बिताए। इस दौरान मंदिर प्रशासन की तरफ से पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी।

खबरें और भी हैं…
Gold-Silver Worth 15 April: राहत भरा रहा सोमवार, सोने-चांदी के दामों में आई कमी, पढ़ें कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

भारतीय सर्राफा बाजार में 15 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 72732 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 12 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 442 रुपये की कमी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 04:20 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमत

बिजनेस डेस्क, इंदौर। Gold-Silver Worth At this time: भारतीय सर्राफा बाजार में 15 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में गिरावट आई है। सोने का भाव 72732 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 12 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 442 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव 83506 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 12 अप्रैल से 313 रुपये की कमी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 12 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73174 रुपये थी। 15 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72732 रुपये हो गई है। 12 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83819 रुपये थी। 15 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83506 रुपये हो गई।

15 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72441 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 66623 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54549 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42548 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

24 कैरेट सोना= 100% सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

MI vs CSK: रोहित शर्मा के इस वीडियो को देख फैन्स हुए भावुक, टीम की जीत ना होने से निराश हुए ‘हिटमैन’

चेन्नई सुपकिंग्स से मुंबई इंडियंस की हार ने रोहित शर्मा को काफी निराश कर दिया। उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के देख फैन्स काफी भावुक हो गए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 03:16 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 03:17 PM (IST)

MI vs CSK: रोहित शर्मा के इस वीडियो को देख फैन्स हुए भावुक, टीम की जीत ना होने से निराश हुए 'हिटमैन'
रोहित शर्मा का भावुक कर देने वाला वीडियो।

HighLights

  1. मुंबई इंडियंस को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के हाथों 20 रन की शिकस्‍त मिली
  2. रोहित शर्मा ने लक्ष्‍य का पीछा करते हुए शतक जमाया, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे
  3. रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो चेहरा नीचे झुकाए बिना किसी से मिले पवेलियन लौट गए

खेल डेस्क, इंदौर। रोहित शर्मा ने रविवार को चेन्नई सुपकिंग्स के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन फिर भी मुंबई इंडियंस की हार हो गई। इस हार ने रोहित शर्मा को काफी निराश कर दिया। उनका यह वीडियो देख फैन्स काफी भावुक हो गए।

मुंबई इंडियंस की हार के बाद एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा किसी से बात नहीं करते हुए, सिर झुकाकर पवेलियन की तरफ लौटते हुए दिखाई दिए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने किसी से भी हाथ भी नहीं मिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में सीएसके के खिलाफ रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 105 रन बनाए।

@ImDrago45 pic.twitter.com/1mLrPoZqPO

— Rohit is the GOAT🐐 (@dranzertweets) April 15, 2024

बेपटरी हुई मुंबई

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ। चेन्नई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 खोकर 186 रन ही बना पाई। मुंबई इंडिंस इस सीजन में हार्टिक पांड्या की कप्तानी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वह इस समय प्वाइंट्स टेबल में तीसरे आठवें नंबर पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स अभी तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

Randeep’s response on the demise of Amir Sarfaraz Tamba | अमीर सरफराज तांबा की मौत पर रणदीप हुड्डा का रिएक्शन: कहा – आज शहीद सरबजीत सिंह को न्याय मिला, अज्ञात हमलावार को दिया धन्यवाद

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत सिंह की हत्या में शामिल एक प्रमुख व्यक्ति अमीर सरफराज तांबा की रविवार 14 अप्रैल को पाकिस्तान के लाहौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अमीर सरफराज तांबा पर इस्लामपुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमला किया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रणदीप हुड्डा ने लिखा – ‘कर्मा। धन्यवाद अज्ञात पुरुष मेरी बहन दलबीर कौर को याद कर रहा हूं और स्वपनदीप और पूनम को प्यार भेज रहा हूं। आज शहीद सरबजीत सिंह को कुछ न्याय मिला।’

सबरजीत को 23 वर्षों तक लाहौर की कोट लखपत जेल में रखा गया। जेल के अंदर अमीर सरफराज तांबा और कैदियों ने एक सप्ताह तक सरबजीत की ईंटों और लोहे की छड़ों से हमला किया जिसकी वजह से 26 जून 2013 को सरबजीत की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि अमीर सरफराज तांबा आईएसआई के इशारे पर सरबजीत को मौत के घाट उतारा था।

सरबजीत की बहन के साथ रणदीप हुड्डा।

सरबजीत की बहन के साथ रणदीप हुड्डा।

सरबजीत सिंह की बायोपिक ‘सरबजीत’ में रणदीप हुड्डा ने सरबजीत की भूमिका निभाई थी। ओमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने सरबजीत सिंह की बहन दलबीर सिंह की भूमिका में नजर आईं थीं। 2016 में रिलीज इस फिल्म में दिखाया गया है कि सरबजीत अनजाने में भारत-पाक सीमा पार कर जाता है और पाकिस्तानी सेना उसे पकड़ लेती है। उसकी बहन दलबीर अपने भाई को निर्दोष साबित करने के लिए लड़ाई लड़ रही है ।

Dhar Information : बगड़ी फाटे पर बंद पड़े कोल्ड स्‍टोरेज में अचानक लगी आग

बंद पड़ा कोल्ड स्टोरेज आग के कारण पूरा जल गया। दीवारें गिरने का खतरा पैदा हो गया है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:04 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 02:53 PM (IST)

Dhar News : बगड़ी फाटे पर बंद पड़े कोल्ड स्‍टोरेज में अचानक लगी आग

HighLights

  1. आग की लपटे शीतगृह से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही
  2. धामनोद मार्ग पर बगड़ी फाटे की घटना
  3. और दमकल बुलाए जाने को लेकर प्रशासन को खबर दी गई

नालछा / धार। धामनोद मार्ग पर बगड़ी फाटे पर बंद पड़े श्री भोज सहकारी शीत गृह में सोमवार सुबह 7:30 बजे के दरमियान अचानक आग लग गई । आग की लपटें शीत गृृह से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं । बंद पड़े इस कोल्ड स्टोरेज में आग की घटना से कोल्ड स्टोरेेज अंदर से पूरा जल गया। आग के बाद चारों तरफ आग की लपटें एव धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था ।

naidunia_image

धुएं को देखकर बड़ी संख्या में लोग भी यहां पहुंच गए हैं ।धूधू करके अंदर से पूरा कोल्ड स्टोरेज जल रहा था। करीब ढाई घंटे बाद मांडू से दमकल मौके पर पहुंची।

कोल्ड स्टोरेज काफी बड़ा होने के साथ-साथ आग लगने के बाद एक दमकल से आग पर काबू पाया जाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में और दमकल बुलाए जाने को लेकर प्रशासन को खबर दी गई है।

naidunia_image

इधर करीब 3 घंटे से अधिक समय आग लगने को हो चुके हैं। अंदर से आग की लपटें दिखाई दे रही हैंं। साथ ही आग लगने के कारण दीवारों का प्लास्टर बार-बार टूट कर गिर रहा है । ऐसे में कभी भी कोल्ड स्टोरेेज की दीवारें गिर सकती है।

Delhi Liquor Rip-off: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ED को भेजा नोटिस, 24 अप्रैल तक मांगा जवाब

केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल को प्रचार से वंचित करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 01:48 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 01:48 PM (IST)

Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ED को भेजा नोटिस, 24 अप्रैल तक मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए टाल दी है।

HighLights

  1. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
  2. आज जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की।
  3. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को इस मामले में 24 अप्रैल या उससे पहले जवाब दाखिल करने को कहा है।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी और इस मामले में आज जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को इस मामले में 24 अप्रैल या उससे पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए टाल दी है। केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल को प्रचार से वंचित करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।

Supreme Courtroom asks ED to file its response on or earlier than April 24. Supreme Courtroom posts the plea of Kejriwal on the week commencing from April 29.

Senior advocate Abhishek Manu Singhvi showing for Kejriwal tells the Supreme Courtroom that the arrest was made to disable him from…

— ANI (@ANI) April 15, 2024

केजरीवाल से मिले सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात की। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज ही समाप्त हो रही थी।

जानें क्या है दिल्ली का शराब घोटाला

सीबीआई और ईडी ने अपनी जांच में दिल्ली सरकार पर आबकारी नीति को संशोधित करके अनियमितता का आरोप लगाया है। इस मामले में जांच एजेंसियों की ओर से आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया। सरकार की नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 22 जुलाई 2022 को नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जांच के बाद शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई मंत्रियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।