Akshay Kumar Vs Ajay Devgn; Maidaan Vs Bade Miyan Chote Miyan Field Workplace Assortment Replace | फर्स्ट वीकेंड ‘मैदान’ ने कमाए 31.86 करोड़: BMCM का कलेक्शन 3 गुना ज्यादा, 4 दिनों में किया 96.18 करोड़ का बिजनेस

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने फर्स्ट वीकेंड पर ग्लोबली 96 करोड़ 18 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को देश भर में 9.05 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 4 दिनों में 40 करोड़ 80 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

11 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

11 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

साउथ में नहीं कर पाई कमाई
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर BMCM ने हिंदी में भले ही 40 करोड़ 37 लाख रुपए कमाए हों पर साउथ में इस फिल्म का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। 4 दिनों में इसके तमिल वर्जन ने 23 लाख, तेलुगु वर्जन ने 18 लाख और मलयालम व कन्नड़ वर्जन ने 1-1 लाख रुपए कमाए हैं।

‘मैदान’ ने रविवार को कमाए 6.52 करोड़
वहीं रविवार को अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ 52 लाख रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फर्स्ट वीकेंड इस फिल्म का इंडियन BO कलेक्शन 22 करोड़ 22 लाख रुपए हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 4 दिनों में 31 करोड़ 86 लाख रुपए का बिजनेस कर लिया है।

कोलकाता में मिली सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी
रविवार को फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 22.87% रही। इसे सबसे ज्यादा 40% ऑक्यूपेंसी कोलकाता के 200 शोज से मिली। वहीं दिल्ली में इसके सबसे ज्यादा 758 शोज किए जा रहे हैं। यहां फिल्म की ऑक्यूपेंसी 20% ही रही।

शनिवार को फिल्म ने की थी शुक्रवार से दोगुना कमाई
इससे पहले फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को मात्र 2 करोड़ 80 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को इसने 5 करोड़ 65 लाख रुपए कमाए। इस हिसाब से देखा जाए तो शनिवार को ‘मैदान’ के कलेक्शन में 100% की उछाल आई थी।

खबरें और भी हैं…
Ujjain Information: महाअष्टमी पर सुख समृद्धि के लिए उज्जैन में होगी नगर पूजा, देवी को मदिरा का लगेगा भोग

धर्मधानी उज्जैन में नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के समय से चली आ रही है। शारदीय नवरात्र में शासन की ओर से नगर पूजा की जाती है।

By Paras Pandey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 08:17 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 08:17 PM (IST)

Ujjain News: महाअष्टमी पर सुख समृद्धि के लिए उज्जैन में होगी नगर पूजा, देवी को मदिरा का लगेगा भोग

HighLights

  1. चौबीस खंभा माता मंदिर में सुबह 8 बजे देवी को मदिरा का भोग लगेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर मंगलवार को नगर की सुख समृद्धि के लिए निरंजनी अखाड़े के साधु संतों द्वारा नगर पूजा की जाएगी। सुबह 8 बजे चौबीस खंभा माता मंदिर स्थित माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर पूजन की शुरुआत होगी। इसके बाद साधु संत नगर के चालीस से अधिक देवी व भैरव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए रवाना होंगे। 28 किलोमीटर लंबे नगर पूजा मार्ग पर मदिरा की धार लगाई जाएगी।

धर्मधानी उज्जैन में नगर पूजा की परंपरा सम्राट विक्रमादित्य के समय से चली आ रही है। शारदीय नवरात्र में शासन की ओर से नगर पूजा की जाती है। कलेक्टर माता महामाया व महालया को मदिरा का भोग लगाकर नगर पूजा की शुरुआत करते हैं। चैत्र मास में निरंजनी अखाड़े की ओर से नगर पूजा की जाती है। इस बार पूजा व यात्रा की अगुवाई निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पूरी माताजी करेंगी।

naidunia_image

नगर पूजा में शामिल होने के लिए देशभर से निरंजनी अखाड़े के साधु संतों का उज्जैन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वसूली पटेल तोलाराम ने बताया उज्जैन वासियों की सुख समृद्धि के लिए बीते कई वर्षों से निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज द्वारा इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस बार भी मंगलवार सुबह 8 बजे चौबीस खंभा माता मंदिर से नगर पूजा की शुरुआत होगी। इसके बाद बैंड बाजों के साथ साधु संत व कोटवारों का दल नगर पूजा के लिए रवाना होगा।

28 किलोमीटर मार्ग में मदिरा की धारा लगाई जाएगी। चालीस से अधिक देवी और भैरव मंदिरों में नए ध्वज और चोला चढ़ाया जाएगा। रात 8 बजे अंकपात मार्ग स्थित हांडी फोड़ भैरव पर यात्रा का समापन होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता डॉ. गोविंद सोलंकी ने बताया कि यात्रा के पश्चात बड़नगर रोड स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में भव्य कन्या पूजन के साथ भक्तों का भंडारा आयोजित होगा। शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में दोपहर 12 बजे शासकीय पूजा होगी।

Lok Sabha Election 2024: वायनाड में राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- संविधान नहीं बदलने देंगे

आज सुबह वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ सांसद संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि कांग्रेस इनको ऐसा कभी नहीं करने देगी।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 07:42 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 07:42 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: वायनाड में राहुल गांधी ने BJP पर बोला हमला, कहा- संविधान नहीं बदलने देंगे
राहुल गांधी की वायनाड में सभा।

एएनआई, वायनाड। आज सुबह वायनाड में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ सांसद संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। मैं आपको बता दूं कि कांग्रेस इनको ऐसा कभी नहीं करने देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि कभी-कभी आप कुछ भाजपा सांसदों को यह कहते हुए सुनते हैं कि वे संविधान बदल देंगे। मैं स्पष्ट कर दूं कि कांग्रेस आरएसएस को संविधान बदलने नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हर एक भारतीय इसका विरोध करे। प्रधानमंत्री हमारे देश को नहीं समझते हैं। वह कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए। हमारे देश में अनेक भाषाएं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश का संविधान ही हमारे लोगों, हमारी भाषाओं, हमारी विभिन्न परंपराओं और इतिहास की रक्षा करता है? लोग गलती से कहते हैं कि संविधान एक किताब है। संविधान एक प्रतिबद्धता है, इस देश के प्रत्येक नागरिक के प्रति यह एक प्रतिबद्धता है कि हम आपको इस देश में शांति और खुशी से रहने देंगे।

#WATCH | Kerala: Addressing a public rally in Wayanad earlier in the present day, Congress chief Rahul Gandhi says, “…Once in a while you hear some BJP MP saying that they may change the structure. Let me make it clear Congress won’t let the RSS change the structure. It’s our… pic.twitter.com/ZyQm6f3krX

— ANI (@ANI) April 15, 2024

चुनावी बॉन्ड में नाम और तारीख अहम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चुनावी बॉन्ड में अहम चीज नाम और तारीख है। अगर आप नाम और तारीख देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि जब उन्होंने (दाताओं ने) चुनावी बॉन्ड दिया, उसके ठीक बाद कॉन्ट्रैक्ट उन्हें दिया गया या फिर सी.बी.आई ने उनके खिलाफ जांच वापस ले ली।

चुनावी बॉन्ड को बताया- जबरन वसूली योजना

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री पकड़े गए हैं, इसलिए इंटरव्यू दे रहे हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। पीएम मोदी इसके मास्टरमाइंड हैं। पीएम से पूछें कि एक दिन सीबीआई जांच शुरू हो। उसके तुरंत बाद उन्हें पैसा मिलता है। उसके तुरंत बाद सीबीआई जांच रद्द कर दी जाती है। कंपनी पैसे देती है और उसके तुरंत बाद उन्हें कॉन्ट्रेक्ट दिया जाता है। सच्चाई यह है कि यह जबरन वसूली है और पीएम मोदी ने इसका मास्टरमाइंड किया है।

Arbaaz Khan’s assertion within the firing case at residence | घर पर फायरिंग मामले में अरबाज खान का बयान: कहा- फैमिली के किसी मेंबर ने कोई बयान नहीं दिया, हम लोग इस घटना से परेशान हैं

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रविवार (14 अप्रैल) की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। अब अरबाज खान ने इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करके जानदारी दी है। उन्होंने लिखा- गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के चलते सलीम परिवार के लोग काफी परेशान हैं ।इस दिल दहला देने वाली घटना से हमारा परिवार सदमे में है। दुख की बात है कि हमारे परिवार के करीबी होने का दावा कर रहे लोग मीडिया के सामने अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि ये सब एक पब्लिसिटी स्टंट है। इससे परिवार के लोग ज्यादा प्रभावित नहीं हैं और इस बात को गंभीरता ने नहीं लिया जाना चाहिए।

सच का खुलासा करते हुए अरबाज ने लिखा- इस घटना को लेकर सलीम खान परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया के सामने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है। इस समय मेरा परिवार इस घटना की जांच में पुलिस की मदद कर रहा है। हमें मुंबई पुलिस पर भरोसा है और हमें आश्वासन दिया गया है कि वो हमारे परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी पावर से सब कुछ करेंगे।

गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 4 राउंड फायर किए गए

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की थी। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने का आदेश दिया था।

मलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

मलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। इधर, सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर का एक दूसरा वीडियो सामने आया। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते दिख रहे थे।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम से थम जाएगा प्रचार

मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बुधवार शाम पांच बजे के बाद नहीं होंगी सभा और रैली।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 07:23 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 07:32 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह लोकसभा सीटों पर बुधवार शाम से थम जाएगा प्रचार
मध्य प्रदेश में पहले चरण का लोकसभा चुनाव।

HighLights

  1. इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।
  2. नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा।
  3. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। पहले चरण के चुनाव में शामिल प्रदेश की छह लोकसभा सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा के लिए बुधवार 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। यहां 19 अप्रैल को मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा।

बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान चार बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान दल 18 अप्रैल को रवाना होंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 17 अप्रैल को शाम पांच बजे से रोड शो, सभा, रैलियां नहीं होंगी। पहले चरण में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं।

naidunia_image

तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन पत्र

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की छह सीटों के लिए सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र जमा किए। 12 अप्रैल से अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं। 19 अप्रैल तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। इनकी जांच 20 अप्रैल को होगी और 22 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान सात मई को होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सोमवार को ग्वालियर में चार, विदिशा में एक, सागर में दो, भोपाल में तीन और राजगढ़ में पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए। मुरैना, भिंड और गुना में किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया।

बैतूल के लिए केवल बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी द्वारा नामांकन भरा जाना है, लेकिन यह सोमवार को जमा नहीं हुआ। तीसरे चरण की सीटों के लिए अब तक 22 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।

IPL 2024 KKR vs RR Dream11: राजस्थान बनाम कोलकाता के ये खिलाड़ी चमकाएंगे किस्मत! संजू सैमसन की जगह इसको बनाएं कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग में 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। इस आर्टिकल में हम केकेआर बनाम आरआर हेड टू हेट, पिच रिपॉर्ट और बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम के बारे में बताएंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 07:24 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 07:24 PM (IST)

IPL 2024 KKR vs RR Dream11: राजस्थान बनाम कोलकाता के ये खिलाड़ी चमकाएंगे किस्मत! संजू सैमसन की जगह इसको बनाएं कप्तान
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइ

खेल डेस्क, इंदौर। इंडियन प्रीमियर लीग में 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स काफी अच्छा प्रदर्शन कर अंक तालिका में नंबर वन पर बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स इस दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इस आर्टिकल में हम केकेआर बनाम आरआर हेड टू हेट, पिच रिपॉर्ट और बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम के बारे में बताएंगे।

आरआर बनाम केकेआर हेड टू हेड

राजस्थान और कोलकाता दोनों ही टीमें इस आइपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बहुत ही कड़ा हुआ है। आइपीएल में दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने 28 बार उतर चुकी हैं, जिसमें 14 मैच केकेआर के नाम रहे हैं। 13 मैचों में आरआर ने जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा है

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डंस की पिच बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। यहां पर रन काफी बनते हैं। इस आइपीएल में दो मैच इस पिच पर हो चुके हैं, जिसमें पहले मैच में बहुत रन बने थे। दूसरा मैच दोपहर का था, इसलिए ज्यादा रन नहीं बन सके थे। इस पिच पर अब तक 519 विकेट पेसर्स व 390 विकेट स्पिनर्स ने लिए हैं। इस हिसाब से यह पिच तेज गेंदबाजों की मदद करती है।

कोलकाता व राजस्थान की बेस्ट ड्रीम-11 टीम

विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन, फिल साल्ट

बैटर्स- श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, अंगकृष रघुवंशी

ऑलराउंडर्स- सुनील नरेन, आंद्र रसेल, रियान पराग

बॉलर्स- ट्रेंट बोल्ट, वरुण चक्रवर्ती

कप्तान- सुनील नरेन, उपकप्तान- संजू सैमसन

PM मोदी ने केरल में LDF व कांग्रेस को घेरा, बोले- दोनों ने आपको लूटा, ये आपकी रक्षा नहीं कर सकते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवंतपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनका निशाना एलडीएफ व कांग्रेस पर रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व एलडीएम ने केरल को बुरी तरह लूटा है। घोटालों और सोने के तस्करों को बचाने वाले आपकी रक्षा नहीं कर सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 03:50 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 03:53 PM (IST)

PM मोदी ने केरल में LDF व कांग्रेस को घेरा, बोले- दोनों ने आपको लूटा, ये आपकी रक्षा नहीं कर सकते
पीएम मोदी की केरल में चुनावी सभा।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने केरल के तिरुवंतपुर में किया चुनाव प्रचार।
  2. पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस व एलडीएम ने केरल को बुरी तरह लूटा।
  3. पीएम मोदी ने कहा- सोने के तस्करों को बचाने वाले नहीं कर सकते आपकी रक्षा।

तिरुवनंतपुरम, केरल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवंतपुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनका निशाना एलडीएफ व कांग्रेस पर रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व एलडीएम ने केरल को बुरी तरह लूटा है। घोटालों और सोने के तस्करों को बचाने वाले आपकी रक्षा नहीं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल मलियाली नववर्ष विशु का भी त्योहार था। ऐसे शुभ समय में हमें केरल के लोगों से यह आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद केरल में एक नई शुरुआत का आशीर्वाद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘कल दिल्ली में बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। बीजेपी के संकल्प पत्र का मतलब मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी के तहत भारत विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का केंद्र बन जाएगा। मोदी की गारंटी के तहत भारत एक यादगार अंतरिक्ष के क्षेत्र में गगनयान जैसी उपलब्धि हासिल करेगा। मोदी की गारंटी के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा मिलता रहेगा। 70 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक के लिए 3 करोड़ नए घर भी बनाए जाएंगे, मुफ्त इलाज मिलेगा। भाजपा के विकास दृष्टिकोण में, केरल के हर वर्ग और हर समाज के लिए एक व्यापक रोडमैप उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त चिकित्सा प्रदान करने का निर्णय लिया है। स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी लगभग 10 करोड़ महिलाओं को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। आईटी, स्वास्थ्य, पर्यटन और खुदरा क्षेत्रों में प्रशिक्षण का भी वादा किया है।

#WATCH | Kerala: Addressing a public rally in Thiruvananthapuram, Prime Minister Narendra Modi says “Kerala tourism has an incredible potential. We’re dedicated to connecting international vacationers with our ‘Virasat’. We resolve to take our ‘Virasat’ to the world heritage scale. BJP will… pic.twitter.com/O8TH5mXpla

— ANI (@ANI) April 15, 2024

केरल में पर्यटन की संभावनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल पर्यटन में काफी संभावनाएं हैं। हम वैश्विक पर्यटकों को अपनी ‘विरासत’ से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी ‘विरासत’ को विश्व विरासत के पैमाने पर ले जाने का संकल्प लेते हैं। भाजपा बड़े पर्यटन स्थलों का समग्र विकास सुनिश्चित करेगी। हम केरल में इको-टूरिज्म के नए केंद्र स्थापित करेंगे।

कांग्रेस और एलडीएम ने किया भ्रष्टाचार

मछुआरों की आजीविका, जिसे एलडीएफ और यूडीएफ ने पिछले कुछ वर्षों में बर्बाद कर दिया है, अब हम उसको आगे बढ़ाएंगे। हम मछली पकड़ने के उत्पादन और प्रसंस्करण के लिए नए क्लस्टर स्थापित करेंगे। कांग्रेस और एलडीएफ ने केरल राज्य को बुरी तरह से लूटा है। असंख्य घोटालों में शामिल और सोने के तस्करों को बचाने वाले कभी आपकी रक्षा नहीं कर सकते। केरल को भ्रष्ट सरकारों के चंगुल से खुद को बचाने की जरूरत है।

Vidhu Vinod Chopra celebrated the success of twelfth fail | विधु विनोद चोपड़ा ने twelfth फेल का सक्सेस सेलिब्रेट किया: बच्चों को बांटी टी-शर्ट; हार नहीं मानूंगा का पाठ सिखाया

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

twelfth फेल के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की एक वीडियो सामने आई है। विधु विनोद चोपड़ा एक छोटे से गांव पहुंचे और छोटे बच्चों के साथ फिल्म twelfth फेल की सक्सेस का जश्न मनाते दिखे। twelfth फेल अपना सिल्वर जुबली वीक मना रही है। विधु विनोद चोपड़ा को लगभग 160 बच्चों के साथ बातचीत करते देखा गया। उन्होंने बच्चों को अपनी फिल्म का फेमस डायलॉग ‘हार नहीं मानूंगा’ सिखाया, ताकि वो खुद पर विश्वास करें और कभी हार न मानें।

स्कूल में बच्चों के साथ विधु विनोद चोपड़ा।

स्कूल में बच्चों के साथ विधु विनोद चोपड़ा।

सभी बच्चों ने 'हार नहीं मानूंगा' की टी-शर्ट पहनी।

सभी बच्चों ने ‘हार नहीं मानूंगा’ की टी-शर्ट पहनी।

विधु विनोद चोपड़ा ने कहा- मैं हाल ही में एक गांव के एक छोटे से स्कूल में गया, जहां लगभग 160 बच्चे थे। वहां जाना और उनके साथ बातचीत करना मेरे दिन का बेस्ट पार्ट था। वे मासूम चेहरे दुनिया को उनके लिए एक बेहतर जगह बनाने की उम्मीद से भरे हुए थे। उनके साथ एक शाम बिताना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मैंने उन्हें ‘हार नहीं मानूंगा’ लिखी हुई कुछ टी-शर्ट्स भी बांटी, जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्हें इस तरह खुश देखना मेरे लिए सबसे बेहतर था।

विधु विनोद चोपड़ा, परिंदा, 1942 ए लव स्टोरी, मिशन कश्मीर, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स, पीके, संजू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वो फिल्म ‘twelfth फेल’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली। हाल ही में आयोजित फिल्मफेयर 2024 में ‘twelfth फेल’ को भी अवॉर्ड मिला।

twelfth फेल में विक्रांत मैसी बतौर लीड एक्टर और मेधा शंकर बतौर एक्ट्रेस नजर आईं। फिल्म में विक्रांत मैसी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए खूब प्रशंसा मिली।

खबरें और भी हैं…
Indore Lok sabha Election 2024: इंदौर में बोले मंत्री प्रहलाद पटेल- कांग्रेस ने 50 साल तक गरीबी हटाने की सिर्फ बातें की, काम नहीं किया

पटेल ने कहा, इस बार चुनाव में छिंदवाड़ा से परिवारवाद समाप्त होने वाला है। वहां हमेशा कमल नाथ का धन प्रबंधन होता था जो इस बार नहीं है।

By Kuldeep Bhawsar

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 06:36 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 06:36 PM (IST)

Indore Lok sabha Election 2024: इंदौर में बोले मंत्री प्रहलाद पटेल- कांग्रेस ने 50 साल तक गरीबी हटाने की सिर्फ बातें की, काम नहीं किया
कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल।

Indore Lok sabha Election 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राहुल गांधी की दादी ने 50 वर्ष पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। कांग्रेस ने 50 वर्ष तक गरीबी हटाने की सिर्फ बातें की। अगर काम किया होता तो आज स्थिति कुछ और होती और हमारी अर्थव्यवस्था विश्व में पहले नंबर पर होती। भारत से बाहर ले जाई गई मूर्तियों को वापस लाया जाएगा और जिस जगह से वे चोरी हुई थीं, उन्हें वहीं स्थापित किया जाएगा। पहले भी मूर्तियां वापस आती थी लेकिन उन्हें संग्रहालयों में रख दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

naidunia_image

मंत्री प्रहलाद पटेल ने इंदौर में भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया।

ये बातें कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को इंदौर में भाजपा के संकल्प पत्र के विमोचन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि मैंने जब छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ा था तब कमल नाथ और कांग्रेस का आतंक समाप्त किया था। इस बार चुनाव में छिंदवाड़ा से परिवारवाद समाप्त होने वाला है। वहां हमेशा कमल नाथ का धन प्रबंधन होता था जो इस बार नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कांग्रेसियों की भाजपा में इंट्री को लेकर पटेल ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों का दल और जाति नहीं देखी जाती। भ्रष्टाचार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

विश्वास एक दिन में नहीं बनता

पटेल ने कहा, मोदी का नाम और काम ही गारंटी है। यह विश्वास एक दिन में नहीं बनता। मोदी जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। दस वर्षों में किया गया काम संकल्प पत्र में नजर आ रहा है। संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ आवास बनाने, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ पहुंचाने, दिव्यांगों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने, मातृशक्ति को आत्मनिर्भर करने, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने की बातें शामिल हैं। हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम मोदी सरकार ने किया है। इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू उपस्थित थे।

PM Modi Interview: ‘एक झटके में गरीबी हटा दूंगा’, PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- जनता को दे रहे धोखा

लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान की व्यस्तता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 04:42 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 06:08 PM (IST)

PM Modi Interview: 'एक झटके में गरीबी हटा दूंगा', PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- जनता को दे रहे धोखा
पीएम मोदी का साक्षात्कार।

एएनआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान की व्यस्तता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोला है। ईडी व सीबीआई से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि ईडी व सीबीआई से जुड़े कानून हमारी सरकार में नहीं आए। हम उस स्तर पर जाकर नहीं खेल सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि इनमें से एक भी कानून (ईडी, सीबीआई केस दायर करना) मेरी सरकार नहीं लेकर आई है। इसके विपरीत, चुनाव आयोग में सुधार मेरी सरकार ने किया है। पहले तो ‘परिवार’ के करीबी लोगों को चुनाव आयुक्त बना दिया जाता था, जिनको बाद में राज्यसभा सीटें और मंत्रालय दिए जाते थे। हम (भाजपा) उस स्तर पर नहीं खेल सकते हैं।

पैसा किसी का भी हो, पसीना मेर देश का लगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एलन मस्क मोदी का समर्थक होना एक बात है। वह भारत के समर्थक है। पैसा किसी का भी हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए।

पीएम नरेंद्र मोदी से जब एलन मस्क के भारतीय बाजार में प्रवेश और रोजगार सृजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि एलन मस्क का मोदी समर्थक होना एक बात है। वह भारत के समर्थक हैं। मैं भारत में निवेश चाहता हूं। पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए। उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले। (जो कोई भी निवेश करना चाहता है वह कर सकता है, लेकिन इसे भारतीयों द्वारा बनाया जाना चाहिए, जिसे मेरे देश के युवाओं को रोजगार मिले)

एक राष्ट्र एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है। देश में कई लोग हमारे साथ हैं।

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर पीएम ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है। देश में कई लोग हमारे साथ आए हैं। कई लोगों ने समिति को अपने सुझाव दिए हैं। सकारात्मक सुझाव आए हैं। अगर, हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए, तो देश को बहुत फायदा होगा।

जनता की आंखों में धूल झोंक रहे नेता- पीएम मोदी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने कहा कि ”दुर्भाग्य से, आजकल हम देखते हैं कि एक शब्द के प्रति कोई प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी नहीं है। आपने किसी नेता के पुराने वीडियो घूमते हुए देखे होंगे, जहां उनके हर विचार विरोधाभासी होते हैं। जब लोग यह देखते हैं तो उन्हें लगता है कि यह नेता जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में, मैंने एक राजनेता को यह कहते हुए सुना, “एक झटके में गरीबी हटा दूंगा”। जिनको 5-6 दशक तक सत्ता में रहने का मौका मिला, वो जब ऐसा कहते हैं, तो देश सोचता है कि ये आदमी क्या कह रहा है?

विपक्ष देश को एक ढांचे में ढालना चाहता है- पीएम मोदी

इस आरोप पर कि ‘400 पार’ से संविधान में बदलाव आएगा जिससे विविधता खत्म हो जाएगी, पीएम कहते हैं, “…समस्या उनके (विपक्ष) के साथ है – वे देश को एक ही ढांचे में ढालना चाहते हैं। हम विविधता की पूजा करते हैं हम इसका जश्न मनाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि आप (कांग्रेस) किस आधार पर उस व्यक्ति के खिलाफ ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिसने संयुक्त राष्ट्र में तमिल भाषा – सबसे पुरानी भाषा – का जश्न मनाया था? जब मैं कई राज्यों की पोशाकें पहनता हूं, तो उन्हें दिक्कत होती है। समस्या यह है कि वे देश को एक ही सांचे में ढालना चाहते हैं। हम विविधता की पूजा करते हैं। हम इसका जश्न मनाते हैं। हमने कहा है, कोई अपनी मातृभाषा (स्थानीय भाषाओं में पाठ्यक्रम) का उपयोग करके डॉक्टर या इंजीनियर क्यों नहीं बन सकता? मैं मातृभाषा के बारे में बोलता हूं, इसका मतलब है कि मैं इसका जश्न मना रहा हूं। मैं इसकी महानता को बढ़ा रहा हूं। मैं हाल ही में युवा खिलाड़ियों से मिला। उनमें से एक ने मुझसे पूछा कि क्या मेरे पास उनके लिए कोई संदेश है। मैंने उनसे कहा कि अपने हस्ताक्षर करें, तो इसे अपनी मातृभाषा में करें। मैं विविधता लाने की कोशिश कर रहा हूं। अगर, उन्हें आरोप लगाना है, तो मैं क्या कर सकता हूं?”