Lok Sabha Election 2024: आज केरल और तमिलनाडु में गरजेंगे PM Modi, गिनाएंगे 10 साल के काम की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में छठा दौरा कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे, तब उन्होंने पलक्कड़ जिले में विशाल रोड शो किया था।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 09:31 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 09:34 AM (IST)

HighLights
- केरल में जनसभाएं करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में जनसभा करेंगे।
- तिरुनेलवेली में शाम 4.30 बजे रैली को संबोधित करेंगे।
- भाजपा इस बार दक्षिण भारत में पैठ बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे और 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने गिनाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल में प्रधानमंत्री 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा अलाथुर में सुबह 11 बजे होगी और दूसरी जनसभा अत्तिंगल दोपहर 2 बजे होगी। गौरतलब है कि केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
PM Shri @narendramodi‘s public programmes on fifteenth April 2024.
Watch dwell:
📺
📺
📺
— BJP (@BJP4India) April 14, 2024
केरल के बाद तमिलनाडु में रैली
केरल में जनसभाएं करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में जनसभा करेंगे। तिरुनेलवेली में शाम 4.30 बजे रैली को संबोधित करेंगे। वहीं तिरुनेलवेली संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा के उम्मीदवार नैनार नागेंथिरन और एनडीए के अन्य उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे।
दक्षिण फतेह करने की तैयारी
गौरतलब है कि भाजपा इस बार दक्षिण भारत में पैठ बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी आज केरल में छठा दौरा कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे, तब उन्होंने पलक्कड़ जिले में विशाल रोड शो किया था। प्रधानमंत्री मोदी का पलक्कड़ रोड शो 15 मार्च को पथानामथिट्टा शहर में एक सार्वजनिक बैठक के बाद हुआ था। इस बैठक में पीएम मोदी ने दक्षिणी केरल निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे NDA उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जनवरी में 2 बार और फरवरी में 1 बार केरल का दौरा कर चुके हैं।

