Delhi Liquor Rip-off: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ED को भेजा नोटिस, 24 अप्रैल तक मांगा जवाब
केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल को प्रचार से वंचित करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 01:48 PM (IST)
Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 01:48 PM (IST)
.jpg)
HighLights
- प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
- आज जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की।
- सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को इस मामले में 24 अप्रैल या उससे पहले जवाब दाखिल करने को कहा है।
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी और इस मामले में आज जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को इस मामले में 24 अप्रैल या उससे पहले जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए टाल दी है। केजरीवाल की ओर से कोर्ट में पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल को प्रचार से वंचित करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।
Supreme Courtroom asks ED to file its response on or earlier than April 24. Supreme Courtroom posts the plea of Kejriwal on the week commencing from April 29.
Senior advocate Abhishek Manu Singhvi showing for Kejriwal tells the Supreme Courtroom that the arrest was made to disable him from…
— ANI (@ANI) April 15, 2024
केजरीवाल से मिले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात की। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज ही समाप्त हो रही थी।
जानें क्या है दिल्ली का शराब घोटाला
सीबीआई और ईडी ने अपनी जांच में दिल्ली सरकार पर आबकारी नीति को संशोधित करके अनियमितता का आरोप लगाया है। इस मामले में जांच एजेंसियों की ओर से आरोप लगाया गया है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया। सरकार की नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 22 जुलाई 2022 को नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। जांच के बाद शराब घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई मंत्रियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं।

