Delhi Liquor Rip-off: के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी है। मार्च में उन्हें ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद सीबीआई ने भी उन पर शराब घोटाले के मामले में शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:29 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:29 AM (IST)

Delhi Liquor Scam: के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
प्रवर्तन निदेशालय के बाद सीबीआई ने 12 अप्रैल को के. कविता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को CBI ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।

HighLights

  1. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
  2. कोर्ट ने के. कविता का न्यायिक हिरासत सीबीआई की मांग पर दी है।
  3. सीबीआई की हिरासत आज खत्म होने के बाद के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था।

नई दुनिया न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद BRS की नेता के. कविता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के. कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट ने के. कविता का न्यायिक हिरासत सीबीआई की मांग पर दी है। गौरतलब है कि सीबीआई की हिरासत आज खत्म होने के बाद के. कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय के बाद सीबीआई ने 12 अप्रैल को के. कविता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को CBI ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।

#WATCH | Excise case: BRS chief Ok Kavitha dropped at Delhi’s Rouse Avenue Court docket on the finish of her CBI remand. She was not too long ago arrested by the CBI in reference to the Excise coverage case. pic.twitter.com/A0rTAGjmXz

— ANI (@ANI) April 15, 2024

पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर की बेटी है के. कविता

गौरतलब है कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी है। मार्च में उन्हें ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया था, इसके बाद सीबीआई ने भी उन पर शराब घोटाले के मामले में शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर लिया।

के. कविता पर ये हैं आरोप

सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया कि के. कविता ने शरथ रेड्डी को धमकाया था कि दिल्ली में ठेके प्राप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी को 25 करोड़ का भुगतान करें। यदि इस शर्त को पूरा नहीं किया गया तो तेलंगाना और दिल्ली में उनके कारोबार को नुकसान उठाना पड़ सकता है। CBI ने कोर्ट को जानकारी दी कि के. कविता आग्रह पर ही शरथ रेड्डी दिल्ली में शराब के कारोबार में शामिल हुए थे।