The accused of firing exterior Salman’s home have been caught | सलमान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी पकड़े गए: मुंबई पुलिस ने गुजरात से 2 लोगों को अरेस्ट किया; दो दिन पहले एक्टर की बालकनी पर गोली चलाई थी

मुंबई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़े गए। सोमवार देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया।

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। बाइक से आए दो हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की और मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा। एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाए दिए हैं।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाए दिए हैं।

हमलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

हमलावरों की यह तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। एक हमलावर सफेद टी शर्ट और काले स्वेट शर्ट में नजर आ रहा है। जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में है।

7.8 बोर की बंदूक से फायरिंग हुई
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

अनमोल बिश्नोई की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अनमोल बिश्नोई की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

घटना के बाद सलमान के भाई सोहेल खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखे।

घटना के बाद सलमान के भाई सोहेल खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखे।

अरबाज खान भी वाइफ शूरा के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

अरबाज खान भी वाइफ शूरा के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।

ये वो CCTV फुटेज है, जिससे पता चला है कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है।

ये वो CCTV फुटेज है, जिससे पता चला है कि इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गोलियों के निशान पर मार्क भी लगाया।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गोलियों के निशान पर मार्क भी लगाया।

सलमान के घर की बालकनी के आस-पास जांच करते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।

सलमान के घर की बालकनी के आस-पास जांच करते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।

मौके से बुलेट शेल्स उठाते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।

मौके से बुलेट शेल्स उठाते फोरेंसिक टीम के मेंबर्स।

बालकनी पर मिले गोली के निशान
इस घटना पर मुंबई के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रोशन ने कहा, ‘इस मामले को मुंबई पुलिस ने रजिस्टर्ड कर लिया है। इसकी तहकीकात क्राइम यूनिट कर रही है।’

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे और लोकल जोन के डीसीपी से वहां जानकारी ली। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची।

मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर क्राइम सलमान के घर पहुंचे और लोकल जोन के डीसीपी से वहां जानकारी ली। ATS की टीम भी मौके पर पहुंची।

ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान
सलमान बीते 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है। वो यहां 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहते हैं। वहीं उनके पेरेंट्स 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

पिता सलीम खान, भाई अरबाज-सोहेल और बहन अलवीरा के साथ सलमान।

पिता सलीम खान, भाई अरबाज-सोहेल और बहन अलवीरा के साथ सलमान।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- ऐसी घटना गृह मंत्रालय की नाकामी का सबूत है
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने इस घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं, इसके बावजूद इस तरह की घटना होना राज्य के गृह मंत्रालय की नाकामी का सबूत है।’

मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकी
मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 में हुई काले हिरण के शिकार की घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं
सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं।

इससे पहले कब-कब मिली धमकी

  • जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
  • पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
  • पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
  • जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

अगले साल ईद पर रिलीज होगी ‘सिकंदर’
सलमान खान ने हाल ही में ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ सलमान ‘जुड़वा’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘किक’ समेत कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं…
Gold and Silver Value in MP: ईरान के हमले और चीन की चिंता से सोना-चांदी के भाव में आया उछाल

इंदौर में सोमवार को सोना कैडबरी नकद में 74100 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 82100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: ईरान के हमले और चीन की चिंता से सोना-चांदी के भाव में आया उछाल

Gold and Silver Value in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आम विश्लेषकों और निवेशकों को हैरान कर रही सोने की अभूतपूर्व तेजी को अब ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए ड्रोन हमले से सहारा मिला है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के साथ ही चीन से अर्थव्यवस्था में गिरावट के संकेत भी आ रहे हैं। यह स्थितियां फिर से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ा रही हैं। ऐसे में सोने की मांग बढ़ने के आसार है। इसके असर से इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोने में पुन: तेजी का वातावरण देखा गया।

सोमवार को इंदौर सराफा में सोना कैडबरी नकद में फिर से 74 हजार के पार पहुंचा। दाम शनिवार के मुकाबले 300 रुपये बढ़कर 74100 रुपये प्रति दस ग्राम बोले गए। वैश्विक संघर्ष के साथ उम्मीद से कम नरम अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआइ) डाटा और चीन के निराशाजनक निर्यात और आयात आंकड़े भी कीमती धातुओं के प्रति आकर्षण बढ़ा रहे हैं। चीन में युआन के मूल्य में गिरावट को स्थिर करने के लिए सेंट्रल बैंक की मजबूत मांग के कारण हाजर सोने के प्रीमियम में वृद्धि हुई। वहीं, भारत में सोने की रिकार्ड ऊंची कीमतों के कारण डीलरों ने लगातार छठे सप्ताह छूट की पेशकश की। हालांकि भारत में छूट पिछले सप्ताह की 28 डालर से कम होकर 17 डालर प्रति औंस हो गई, जो प्रीमियम के बावजूद निरंतर मांग को दिखा रहा है।

इधर ऊंचे दामों पर इंदौर सराफा बाजार में ग्राहकी बेहद कमजोर बनी हुई है। वहीं, शादियों का सीजन होने के बावजूद बाजार में जैसी ग्राहकी होना चाहिए वैसी नहीं है। दूसरी ओर चांदी में भी पुन: तेजी रही। चांदी चौरसा 900 रुपये उछलकर 82100 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी में भी कारोबार जैसा होना चाहिए वैसा नहीं है। कामेक्स सोना ऊपर में 2371 तथा नीचे में 2343 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 28.56 व नीचे में 27.57 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 74100 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 74400 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 68200 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 73800 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 82100 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 84400 रुपये तथा चांदी टंच 82300 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी चौरसा (नकद) 81200 रुपये पर बंद हुई थी।

तेजस्वी यादव नहीं चाहते लालू प्रसाद करें चुनाव प्रचार, नीतीश के करीबी ने कहा- राजद अध्यक्ष को किया नजरबंद

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा ना करने पर जदयू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव को घर में बंद कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 08:54 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 08:54 PM (IST)

तेजस्वी यादव नहीं चाहते लालू प्रसाद करें चुनाव प्रचार,  नीतीश के करीबी ने कहा- राजद अध्यक्ष को किया नजरबंद
जदयू ने तेजस्वी यादव पर लगाए गंभीर आरोप।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चुनावी सभा ना करने पर जदयू ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। पार्टी के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव को घर में बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव प्रचार से दूर रखना चाहते हैं। लालू प्रसाद की तबियत भी ठीक है, क्यों कि उन्होंने ही राजद के उम्मीदवारों की टिकट फाइनल की थी। वह आज देर रात तक अपने आवास पार्टी की मीटिंग में शामिल रहे हैं, जिसमें उन्होंने आगे की रणनीति बनाई है।

टिकट बांटने में गड़बड़ी का लगाया आरोप

नीरज ने शनिवार को विकासशील इंसान पार्टी पर टिकट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वीआईपी टिकट बांटने पर उम्मीदवार से कुछ ना कुछ लेती है। उसको जो भी मिलता है, वीआईपी प्रमुख वह जाकर तेजस्वी यादव को दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वीआईपी पर टिकट के बदले जमीन लेने का आरोप लगा था। उन्होंने एक उम्मीदवार की जमीन रजिस्ट्री करवाई थी। वीआईपी के उस उम्मीदवार की जमीन पर राजद का जिला कार्यालय बना था।

राजद के राज में फिरौती के लिए होते थे अपहरण

नीरज कुमार ने कहा कि राजद के सत्ता में आने से पूरा बिहार डरता है। इसके पीछे का कारण उनका सरकार चलाने का तरीका रहा है। उनकी सरकार में बिहार में अपहरण एक उद्योग की तरह था। राज्य में 5243 लोगों का अपहरण कर लिया गया था, जिनसे फिरौती मांगी गई थी। अपराधी उनकी सरकार में खूब पनपे थे। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपराधियों पर लगाम लगी थी। अब बिहार में जनता घर से रात में निकलने से नहीं डरती है।

Gwalior Information: प्यार में मिला धोखा, छात्रा ने बॉयफ्रेंड के सामने किले से कूदकर दी जान

छात्रा को शादी के बारे में पता लगा तो सोमवार को पहले तो फोन पर बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी से सीधे किले पहुंच गई। किले पर छात्रा के साथियों ने बॉयफ्रेंड को बुलाया।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 12:59 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 12:59 AM (IST)

Gwalior News: प्यार में मिला धोखा, छात्रा ने बॉयफ्रेंड के सामने किले से कूदकर दी जान
-स्वजन ने लगाया हत्या आरोप, बोले- युवक ने ही बेटी को धक्का दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। निजी विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा 20 वर्षीय आकृति उर्फ सृष्टि सिंह भदौरिया ने किले से कूदकर आत्महत्या कर ली। बॉयफ्रेंड आदित्य शर्मा उसे कई महीनों से धोखा दे रहा था। दो माह पहले ही उसने किसी दूसरी युवती से शादी भी कर ली थी। इसके बाद भी छात्रा से रुपये तक ऐंठता रहा।

जब छात्रा को शादी के बारे में पता लगा तो सोमवार को पहले तो फोन पर बॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी से सीधे किले पहुंच गई। किले पर छात्रा के साथियों ने बॉयफ्रेंड को बुलाया। बॉयफ्रेंड यहां भी छात्रा से झगड़ा करने लगा, छात्रा ने उसके सामने ही किले की दीवार से तलहटी में छलांग लगा दी।

naidunia_image

छात्रा के पिता संजय सिंह भदौरिया गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं। स्वजन स्वजन का कहना है-छात्रा को धोखा दे रहे युवक ने उसे किले की दीवार से धक्का दिया है। मंगलवार सुबह छात्रा के शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुष्कर कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह भदौरिया भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद गृह मंत्रालय में बतौर सुरक्षा अधिकारी नियुक्त हो गए। वह दिल्ली में ही रहते हैं। ग्वालियर में परिवार रहता है। बताया जाता है कि संजय की इकलौती बेटी आकृति सोमवार को यूनिवर्सिटी पहुंची तभी उसने आदित्य को फोन लगाया।

फोन पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आकृति के सहपाठियों को भी इस बारे में पता था। आकृति साथियों से किले जाने की कहकर निकल आई। सहपाठियों को लगा कि वह कुछ गलत कदम न उठा ले, इसके चलते वह लोग भी यहां पहुंच गए। आकृति सहस्त्रबाहु के मंदिर परिसर में किले की दीवार के पास बैठकर रो रही थी। तभी साथियों ने आदित्य को फोन कर बुला लिया। आदित्य दोस्त के साथ यहां पहुंचा। आदित्य उससे झगड़ने लगा। आकृति ने उसी के सामने किले की दीवार से छलांग लगा दी। तलहटी में गिरते ही उसकी मौत हो गई। आदित्य यहां से भाग गया।

छात्रा के मौसा ने कहा, हत्या में चार युवक शामिल

छात्रा के मौसा भूरे सिंह भदौरिया ने बताया कि चार युवक उसे किले ले गए थे। यहां छात्रा का मोबाइल छीना और धक्का दे दिया। आदित्य के अलावा नितिन चौहान और रोहित व दो अन्य छात्र पर भी षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नितिन और रोहित को थाने लाकर पूछताछ की है। आदित्य फरार बताया गया है। स्वजन का यह भी कहना है कि किले के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग निकाली जाए, जिससे पूरी हकीकत सामने आए

छात्रा की मौत के मामले में सामने आया है कि उसका झगड़ा अपने दोस्त से ही हुआ था। दोस्त के सामने ही वह कूद गई। दो माह पहले शादी हो गई थी, फिर भी दोस्त इस बात को छिपाकर छात्रा को धोखा देता रहा। स्वजन के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। – अशोक सिंह जादौन, सीएसपी, इंदरगंज सर्किल

Odisha Accident: ओडिशा में कोलकाता जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, पांच की मौत, कई गंभीर

हादसा करीब 9 बजे ओडिशा के राजमार्ग-16 पर बाराबती पुल पर हुआ। इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे।

By Paras Pandey

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 12:33 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 01:05 AM (IST)

Odisha Accident: ओडिशा में कोलकाता जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल से गिरी, पांच की मौत, कई गंभीर

HighLights

  1. पुरी से हल्दिया जा रही थी बस, 60 से अधिक यात्री थे सवार
  2. ट्रैक्टर से टकराई पिकअप वैन, छठ घाट जा रहे तीन की मौत

नेशनल डेस्क, नईदुनिया। कोलकाता जा रही बस अचानक एक पुल से अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गई। आप को बता दें कि पुलिस की जानकारी के अनुसार सोमवार को बस कोलकाता जा ही थी, यह हादसा ओडिशा के जाजपुर जिले में हुआ है। घटना में एक महिला और उसके साथ चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बात दें कि 38 से अधिक लोग इस हादसे में घायल हुए है।

naidunia_image

जाजपुर जिला के कुआखिया के निकट घटित हादसे का दृश्य

यह हादसा करीब 9 बजे ओडिशा के राजमार्ग-16 पर बाराबती पुल पर हुआ। इस बस में लगभग 60 से अधिक यात्री सवार थे। रास्ते में पिकअप वैन के सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के दौरान पिकअप वैन डिवाइडर को पार कर बालू लदे ट्रैक्टर से टकरा गई।

गौरतलब है कि जाजपुर के पुलिस अधीक्षक और डॉक्टरों की एक टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जिन घायलों को निकाला जा चुका है उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल कर्मियों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बचाया।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया शोक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और मरने वालों के परिवार जनों को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा कर दी है।

Raigarh Crime Information: कई जिलों में चोरी की वारदात में संलिप्त आठ आरोपित मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से गिरफ्तार

एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 12:53 AM (IST)

Up to date Date: Tue, 16 Apr 2024 12:53 AM (IST)

Raigarh Crime News: कई जिलों में चोरी की वारदात में संलिप्त आठ आरोपित मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से गिरफ्तार

HighLights

  1. रायगढ़, दुर्ग, बलौदा बाजार, जांजगीर चांपा जिले में की चोरियां
  2. अंतर्राज्यीय गिरोह ने पांच मामलों की दी जानकारी
  3. सदस्यों के बैग में औजार के साथ पत्थर लेकर घूमने के कारण पुलिस ने नाम दिया पत्थर गैंग

नईदुनिया, प्रतिनिधि रायगढ़:

रायगढ और राज्य के कई जिलों में सुने मकानों की रैकी कर चोरी करने अंतर्राज्यीय गिरोह के 06 आरोपितो और उनसे चोरी की जेवरात खरीददार 02 को पुलिस ने अलिराजपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है जो कृष्णा विहार कोलानी (थाना कोतरारोड़), ग्राम बेलारी, मुरालीपाली में जगह (थाना भूपदेवपुर), सांगीतराई (थाना जूटमिल) में चोरी के अलावा राज्य के अन्य कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। जिनके कब्जे से डेढ किलो चांदी,06 मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया है। जबकि बैग में पत्थर रखकर चलने से उन्हें पुलिस द्वारा पत्थर गैंग बताया गया है।

पत्रकार वार्ता में एसपी ने बताया कि फरवरी 2024 को थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ के कृष्णाविहार कालोनी स्थित अंकित अग्रवाल के सुने मकान में 06-07 फरवरी की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा दरवाजा का लाक तोड़कर अंदल अलमारी को तोड़े और सोने-चांदी के जेवरात करीब 1,35,000 रूपये का चोरी कर ले गये थे। पुलिस द्वारा इन्हें पकड़ने के लिए मुखबिर का जाल बिछाया गया था। चोरो की खोजबीन की जा रही थी।

इस बीच डीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय द्वारा आलम सिंह बामनिया को 07 अप्रैल को जूटमिल इलाके में रैकी करते समय संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ में उसने कोतरारोड़ व जिले के अन्य क्षेत्रों में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी करना बताया।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष टीम को अलिराजपुर, धार, झाबुआ (मध्यप्रदेश) के लिये रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा अलिराजपुर के विभिन्न इलाकों में आरोपियों की सघन पतासाजी कर गिरोह की 02 महिला- पेमली बाई, गम बाई और 02 पुरूष- चाम सिंह बामनिया, जालम मोहनिया को हिरासत में लिया गया जिनसे पूछताछ कर इनसे चोरी की सामाग्री खरीदी करने वाले अलिराजपुर के 02 व्यक्ति-रोहित सोनी, दिलीप सोनी को गिरफ्तार कर कुल 06 आरोपियों का स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया। गिरफ्तार आरोपितो से पूछताछ पर इनके एक अन्य साथी सूर्या उर्फ सुअर को पुलिस ने कोतरारोड के किरोड़ीमल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है ।

इस गैंग के सदस्यों ने 15 दिसंबर को ग्राम बेलारी (भूपदेवपुर) में तथा ग्राम मुरालीपाली में 17-18 फरवरी की रात दो घरों में चोरी किये हैं तथा 19 फरवरी को जूटमिल के सांगीतराई के मकान में चोरी किये थे । अब तक गिरफ्तार 08 आरोपियों के निशानदेही पर थाना कोतरारोड़ भूपदेवपुर, जूटमिल में हुए चोरी का राजफाश पुलिस ने किया है।कुल 1.445 किलोग्राम चांदी के आभूषण, खर्च के बाद बचे नकदी रकम कुल 19,670 रूपये, 02 मोबाइल, औजार- 02 स्क्रू पाना, 02 प्लास, 04 पेचकस, 01 हेक्सा ब्लेड, राड, कटर, टार्च, कपडे का मास्क जप्त किया गया है ।

चार गैंग में 16 सदस्यों का गिरोह, छह पकड़े गए

पुलिस में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि गिरोह का मास्टर मांइड आलम सिंह बामनिया और सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया हैं, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं। जबकि उक्त चोर गिरोह में शामिल सदस्य घूम-घूम कर पहले घरों की रैकी और फिर घटना को अंजाम देते हैं । इस गैंग में शामिल 16 व्यक्तियों ने चोरी के लिये अलग-अलग 04 गैंग बनाकर रखे हुये थे। फिलहाल पुलिस ने छह आरोपित को पकड़ी हैं।

रेंज आईजी शुक्ला ने गठित की संयुक्त पुलिस टीम

पुलिस के मुताबिक वारदात में जब पूछताछ व कड़ी से कड़ी मिलाया जा रहा था तब, कई जिले में चौकाने वाले चोरी की वारदात होना सामने आया। जिसमें रायगढ़ जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग शामिल है।यहीं वजह रहा कि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डा संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देशन पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और माल मशरूका बरामदगी के लिये के जिला रायगढ़, बलौदा बाजार, दुर्ग की संयुक्त विशेष टीम गठित किया गया था।

गैंग के गिरोह पत्थर लेकर घूमते थे

पुलिस के पर्दाफाश पत्रकार वार्ता में कई तरह के चौकाने वाले तथ्य सामने आया। आरोपित अपने थैले में पाना, पेचकस, पत्थर रखे होंते हैं । दिन के समय घूम-घूम कर सुने घरों की रैकी और रात में सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम देते थे । ततपश्चात चोरी के बाद स्थानीय ज्वेलर्स दिलीप सोनी और उसके बेटे रोहित सोनी के पास चोरी का माल बेचते थे । ज्वेलर्स उन जेवरातों को पिघला कर उनसे नये आभूषण क्रय कर दुकान पर बेचता था। हालांकि वारदात का पर्दाफाश होने पर जब्त समान के बारे में पुलिस में कई समान को जब्त बताया है। किंतु उक्त पत्थर गैंग से पुलिस पत्थर जब्त नही कर पाई हैं।

वारदात में शामिल गिरफ्तार आरोपित

1. आलम सिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 48 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश (रिमांड बाद आरोपी जेल दाखिल)

2. सूर्या उर्फ सुअर मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश

3. जालम मोहनिया पिता बुधु मोहनिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश

4. चामसिंह बामनिया पिता ढूढीया बामनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम छडावद नरवाली थाना टांडा जिला धार मध्यप्रदेश

5. पेमली बाई पति लाला मुएल उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश

6. गम बाई पति सेकू मुएल उम्र 43 साल ग्राम पोहा थाना उदयगढ़ जिला अलिराजपुर मध्यप्रदेश

चोरी की सम्पत्ति खरीदी करने वाले

7. दिलीप सोनी पिता जमक सोनी उम्र 53 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश

8. रोहित सोनी पिता दिलीप सोनी उम्र 28 साल निवासी बोरी रोड़ पुलिस चौकी पारा थाना सिटी कोतवाली झाबुआ, मध्यप्रदेश

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रन से जीता मैच, ट्रैविस हेड की आंधी में उड़ी RCB

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रनों से हरा दिया है। आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का जादू बरकरार है। टीम के बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों को जमकर पीटा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 11:17 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 11:29 PM (IST)

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रन से जीता मैच, ट्रैविस हेड की आंधी में उड़ी RCB
हैदराबाद ने जीता मैच।

HighLights

  1. RCB vs SRH: आरसीबी से सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 रनों से जीता मैच
  2. RCB vs SRH: दिनेश कार्तिक की 83 रन की पारी गई बेकार
  3. RCB vs SRH : ट्रेविस हेड ने 39 गेंदों में ठोका शतक

खेल डेस्क, इंदौर। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 25 रनों से हरा दिया है। आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों का जादू बरकरार है। ट्रैविस हेड नाम की आंधी में पूरी आरसीबी उड़ गई। ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों में ताबड़तोड़ 102 रन बनाए। हैदराबाद ने मात्र तीन विकेट खोकर 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले इतना बड़ा स्कोर आइपीएल इतिहास कभी नहीं बना। हैदराबाद ने इस सीजन में मुंबई के खिलाफ 277 रन का स्कोर बना दिया था।

आरसीबी को हैदराबाद ने 287 रनों का टारगेट दिया था। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली के लड़ाके 7 विकेट खोकर 262 रन ही बना सके। आरसीबी की तरफ से दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 83 रन बनाए। कप्तान डु प्लेसिस ने 28 गेंदों में 62 रन और विराट कोहली ने 20 गेंदों में 42 रन जड़ दिए। हैदराबाद की तरफ से पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। मयंक मार्कंडेय ने 2 और टीन नजराजन ने 1 विकेट झटका।

ट्रेविस और हेनरिक ने की शानदार बल्लेबाजी

ट्रेविस ने 39 गेंदों का सामना कर शतक बनाया दिया। उन्होंने 8 छक्कों व 9 चौकों की मदद से यह कारनामा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 255 रहा। ट्रेविस हेड ने इस यादगार पारी में 41 गेंदों का सामना कर 102 रन बनाए। उनके अलावा हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने भी आरसीबी के गेंदबाजों को खूब पीटा। उन्होंने 31 गेंदों में 67 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से लोकी फर्ग्यूसन ने 2 और रीस टॉपली ने 1 विकेट लिया।

Rajasthan Lok Sabha Elections: गृहमंत्री अमित शाह का जयपुर में रोड शो, बोले- PM मोदी को लाना चाहती है जनता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल जनता के लिए काम किया। ऐसे में जनता चाहती है कि वह तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 09:56 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 09:56 PM (IST)

Rajasthan Lok Sabha Elections: गृहमंत्री अमित शाह का जयपुर में रोड शो, बोले- PM मोदी को लाना चाहती है जनता
अमित शाह ने रोड शो में लोगों पर बरसाए फूल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। उनका रोड शो जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल सांगानेर से शुरू हुआ। उसके बाद हनुमान मंदिर से लेकर छोटी चौपड़ तक करीब दो किलोमीटर की यात्रा कर समाप्त हुआ। अमित शाह इस दौरान खुली जीप में सवार होकर कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते नजर आए। उनके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल जनता के लिए काम किया। उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। वह भारत माता की सेवा के लिए ही जीते है। ऐसे में जनता चाहती है कि वह तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी भाजपा राजस्थान की 25 सीटें जीतेगी। हर बार इलेक्शन आने पर कहा जाता है कि इस बार कुछ सीटों पर संघर्ष होगा, लेकिन जब मतपेटी खुलती है तो मोदी ही जीतते हैं।

शाह के साथ सीएम भजन लाल भी थे मौजूद

उन्होंने कहा कि जयपुर में भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा सहित सभी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता समर्थन दे रही है। अमित शाह का रोड शो भारी भीड़ के चलते दो घंटे के सफर को डेढ़ घंटे में पूरा कर पाया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमार व मंजू शर्मा मौजूद थे।

नेताओं से लिया 25 सीटों का फीडबैक

सूत्रों की मानें तो अमित शाह ने स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश की सभी 25 सीटों का फीडबैक लिया है। उन्होंने उन 12 सीटों के बारे विशेष जानकारी ली है, जिन पर पहले चरण 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

Radhika Service provider Bridal Bathe Occasion Images; Janhvi Kapoor | Anant Ambani | राधिका मर्चेंट का ब्राइडल शावर: जान्हवी कपूर ने होस्ट की पार्टी, शिखर पहाड़िया और अनंत अंबानी भी नजर आए

10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई में सात फेरे लेने वाले हैं। इसी बीच राधिका मर्चेंट के ब्राइडल शावर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में राधिका मर्चेंट के साथ जान्हवी कपूर भी पार्टी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका की ब्राइडल शावर पार्टी जान्हवी ने होस्ट की। पार्टी की तस्वीरें जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में राधिका मर्चेंट व्हाइट कलर के कॉर्ड सेट में नजर आ रही हैं। वहीं दुल्हन ने अपनी ड्रेस के साथ सिल्वर एम्बेलिश्ड पंप हील्स और सिर पर खूबसूरत क्राउन कैरी किया है। दूसरी तस्वीर में राधिका की फ्रेंड्स पिंक कलर के कॉर्ड सेट पहने नजर आ रही हैं।

व्हाइट नाइट ड्रेस में दिखीं राधिका मर्चेंट।

व्हाइट नाइट ड्रेस में दिखीं राधिका मर्चेंट।

जान्हवी कपूर के साथ श्लोका अंबानी।

जान्हवी कपूर के साथ श्लोका अंबानी।

इस तस्वीर में ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और शिखर पहाड़िया दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में ईशा अंबानी, अनंत अंबानी और शिखर पहाड़िया दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर में शिखर पहाड़िया और अनंत अंबानी सभी डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में शिखर पहाड़िया और अनंत अंबानी सभी डांस करते नजर आ रहे हैं।

राधिका मर्चेंट के साथ जान्हवी कपूर।

राधिका मर्चेंट के साथ जान्हवी कपूर।

पार्टी में मौजूद सभी लोग एक साथ नजर आए।

पार्टी में मौजूद सभी लोग एक साथ नजर आए।

जान्हवी कपूर ने ये पार्टी होस्ट की।

जान्हवी कपूर ने ये पार्टी होस्ट की।

पार्टी में मौजूद सभी लोग एन्जॉय करते हुए।

पार्टी में मौजूद सभी लोग एन्जॉय करते हुए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम को बोनी कपूर और जान्हवी कपूर ने मुंबई के जेके हाउस में होस्ट किया था। राधिका मर्चेंट और जान्हवी कपूर अच्छी दोस्त हैं।

खबरें और भी हैं…
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ ग्वालियर में एफआइआर दर्ज

ग्वालियर से भोपाल में शपथ लेते जाते समय मितेंद्र दर्शन सिंह को सिर्फ दो गाड़ियों की अनुमति मिली थी, लेकिन उनके काफिले में 50 गाड़ियां थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 08:58 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 10:31 PM (IST)

मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के खिलाफ ग्वालियर में एफआइआर दर्ज
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह

HighLights

  1. पड़ाव थाना पुलिस ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआइआर दर्ज की है।
  2. कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को हाल ही में यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
  3. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 12 अप्रैल को मितेंद्र शपथ लेने के लिए भोपाल जा रहे थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। मितेंद्र पर लोकसेवक के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 12 अप्रैल को मितेंद्र शपथ लेने के लिए भोपाल जा रहे थे। इससे पहले फूलबाग मैदान में 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे। जब पुलिस ने रोका तो यहां नोंक-झोंक भी हुई थी। मितेंद्र के पास दो गाड़ियों को साथ ले जाने की अनुमति थी, लेकिन काफिले में करीब 50 गाड़ियां थी। इसी के चलते पड़ाव थाना पुलिस ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआइआर दर्ज की है।

ग्वालियर के पिंटो पार्क इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को हाल ही में यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 12 अप्रैल को मितेंद्र अपने पिंटो पार्क स्थित घर से फूलबाग पहुंचे। यहां से उनके साथ करीब 50 गाड़ियां निकली।

naidunia_image

फूलबाग मैदान पर यह लोग एकत्रित हुए। यहां से मितेंद्र शपथ के लिए रवाना हो रहे थे। उनके साथ करीब 50 गाड़ियों का काफिला निकला। पुलिस ने रोक लिया। जब इतनी संख्या में गाड़ी साथ ले जाने की अनुमति मांगी तो यहां नोंक-झोंक भी हुई।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के लिए सुबह ग्वालियर से निकला हूं। थोड़ी देर में भोपाल पहुंचूंगा।

इतनी बड़ी संख्या में साथ आने के लिए आप सभी साथियों का शुक्रिया। जो साथी भोपाल या आस-पास हैं, वे कृपया मेरा हौसला बढ़ाने के लिए सीधा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय… pic.twitter.com/XkJMkQ9OPH

— Mitendra Darshan Singh (@mitendradsingh) April 12, 2024

अनुमति मांगी तो अनुमति दिखा नहीं पाए। फिर पुलिस ने एसडीएम से रिपोर्ट मांगी। एसडीएम ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन के माध्यम से जांच कराई। मितेंद्र को नोटिस जारी किया गया, जिसमें गाड़ियों की अनुमति के बारे में पूछा गया। मितेंद्र के पास सिर्फ दो गाड़ियों की ही अनुमति थी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पड़ाव थाना पुलिस को मिली। इसके बाद लोकसेवक के आदेश के उल्लंघन की एफआइआर दर्ज की गई।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर मितेंद्र दर्शन सिंह पर एफआइआर दर्ज की गई है। 12 अप्रैल को दो गाड़ियों की अनुमति पर करीब 50 गाड़ियों का काफिला लेकर वह निकले थे। मौके पर अनुमति भी नहीं दिखा पाए थे। – अशोक सिंह जादौन, सीएसपी, इंदरगंज सर्किल