Raipur Climate: रायपुर में बारिश का सिस्टम हुआ कमजोर, लेकिन IMD का आज भी अलर्ट, अब शुरू होगी आफत की गर्मी
Climate of Raipur: राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में जिस सिस्टम की वजह से अप्रैल महीने में मौसम ठंडा और बारिश के हालात बने अब वह कमजोर हो गया है। बारिश की गतिविधि सिमटने लगी है, हालांकि बादल छाए हुए हैं।
By Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 08:58 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:09 AM (IST)

HighLights
- – रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
- – सोमवार से मौसम होने लगेगा साफ, बढेगा तापमान
- – रायपुर में मौसम बदलने वाला सिस्टम अब कमजोर
रायपुर। Climate of Raipur: राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में जिस सिस्टम की वजह से अप्रैल महीने में मौसम ठंडा और बारिश के हालात बने अब वह कमजोर हो गया है। बारिश की गतिविधि सिमटने लगी है, हालांकि बादल छाए हुए हैं। आज भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान पांच से छह डिग्री तक बढ़ सकता है।
राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में मौसम काफी दिनों से बदला हुआ है। आने वाली नमी और द्रोणिका के कारण लगातार बारिश होने से राज्य के तापमान में रिकार्ड गिरावट हुई थी। शनिवार को लगातार तीसरे दिन प्रदेश भर में दिन के वक्त रायपुर सबसे ठंडा रहा।
अप्रैल महीने में रायपुर सबसे ठंडा
रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म दंतेवाड़ा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम बदलने वाला सिस्टम अब कमजोर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलने वाला सिस्टम अब कमजोर हो चुका है। केवल आने वाली नमी के प्रभाव से एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में सोमवार से मौसम पूरी तरह से साफ होने लगेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी और जल्द ही यहां गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगेगी।
जानिए आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण राजस्थान और उससे लगे उत्तर गुजरात के उपर स्थित है। साथ ही द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से कोंकण और गोवा तक निम्न स्तर पर है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा संभावित है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

