PM मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान, बोले- देश को करना चाहती है कमजोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान है। उनका इरादा है कि देश कमजोर हो।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:46 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:46 PM (IST)

PM मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान, बोले- देश को करना चाहती है कमजोर
पीएम मोदी का कर्नाटक में चुनाव प्रचार।

एएनआई, मैसूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता के सामने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान है। उनका इरादा है कि देश कमजोर हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले, मैं पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का आभार व्यक्त करता हूं। वह भारत की राजनीति में सबसे वरिष्ठ राजनेता हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनका आशीर्वाद मिला।

10 साल में देश में हुआ विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अगर हम 10 साल पीछे मुड़कर देखें तो विकास दिखता है। बीजेपी का घोषणापत्र भविष्य के बड़े बदलावों की तस्वीर है। यह नए भारत की तस्वीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनके घूम रही है। कांग्रेस का अभी भी देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का इरादा है।

कांग्रेस को सिर्फ चाहिए सत्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी राजनीतिक सत्ता के लिए आग से खेल रही है। देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन आप कांग्रेस की भाषा देखिए। यह कितनी नकारात्मक है। आज दुनिया में भारत का कद और सम्मान बढ़ रहा है।

सनातन को खत्म करना चाहता है इंडी गठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग ‘सनातन’ को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म की शक्तियों को नष्ट करना चाहते हैं। जब तक मोदी है, ये नफरत करने वाली ताकतें कभी सफल नहीं होंगी। ये मोदी की गारंटी है। 2024 लोक विधानसभा चुनाव सिर्फ अगले 5 साल का नहीं, बल्कि 2047 का ‘विकसित भारत’ तय करेंगा।

कर्नाटक में कांग्रेस चला ही तुष्टिकरण का खेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सेना से सबूत मांगती है। वे (कांग्रेस) प्रतिबंधित संगठन की राजनीतिक शाखा के साथ काम कर रहे हैं, जो आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। कर्नाटक में तुष्टिकरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है।