Israel Iran Battle: आधी रात को ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू बोले, करारा जवाब देंगे, UNSC की आपात बैठक आज

नेतन्याहू ने अपनी बात को एक फिर दोहराते हुए कहा कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 08:18 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 08:19 AM (IST)

Israel Iran War: आधी रात को ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू बोले, करारा जवाब देंगे, UNSC की आपात बैठक आज
ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ा जवाब देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि, हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं।

HighLights

  1. इजरायल में देर रात अचानक सायरन बजने के बाद धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी।
  2. ईरान के मिसाइल हमलों में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
  3. इजरायल की ओर से कहा गया है कि ईरान ने 100 से अधिक ड्रोन लॉन्च किए गए थे।

एएनआई, तेल अवीव। ईरान ने शनिवार देर रात इजरायली पर मिसाइल हमला कर क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इजरायल में देर रात अचानक सायरन बजने के बाद धमाकों की आवाज सुनाई देने लगी। हालांकि ईरान के मिसाइल हमलों में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इजरायल की ओर से कहा गया है कि ईरान ने 100 से अधिक ड्रोन लॉन्च किए गए थे। ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ा जवाब देने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि, हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हम अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कई अन्य देशों के समर्थन की सराहना करते हैं। नेतन्याहू ने अपनी बात को एक फिर दोहराते हुए कहा कि जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे।

इसलिए किया ईरान ने हमला

गौरतलब है कि 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरानी दूतावास पर हवाई हमला हुआ था। इस हवाई हमले में सीनियर जनरल समेत ईरानी सेना के 7 सैन्य अधिकारियों मारे गए थे। इस हमले के लिए ईरान ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए दंडित करने की धमकी दी थी।

सुरक्षा परिषद ने आज बुलाई आपात बैठक

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मैं ईरान की ओर इजरायल पर बड़े पैमाने पर किए गए हमले से उत्पन्न गंभीर वृद्धि की कड़ी निंदा करता हूं। मैं इस शत्रुता को तत्काल खत्म करने का आह्वान करता हूं। साथ ही उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि न तो क्षेत्र और न ही दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त कर सकती है। इस बीच जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि शनिवार रात ईरान द्वारा इजरायली क्षेत्र पर किया गया हमला गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि हम इजरायल के साथ हैं और हम अपने सहयोगियों के साथ हर बात पर चर्चा करेंगे।

हाई अलर्ट पर इजरायली डिफेंस

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायली डिफेंस फोर्स हाई अलर्ट पर है और लगातार हालात पर निगरानी रख रही है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेल अवीव में वॉर कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा है कि ईरान की ओर से कई दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे एक सैन्य अड्डे को मामूली नुकसान हुआ है।

Climate replace: देश के कई राज्यों में आज करवट लेगा मौसम, इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा। लोगों को तेज गर्मी या लू से राहत मिलेगी।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:49 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 07:50 AM (IST)

Weather update: देश के कई राज्यों में आज करवट लेगा मौसम, इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
राजधानी में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में कई राज्यों में मौसम में बदलाव हो सकती है।
  2. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
  3. आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार तक उत्तर भारत और मध्य भारत में बारिश, बर्फबारी और तूफान की गतिविधियों की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में कई राज्यों में मौसम में बदलाव हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि आज रविवार को मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

naidunia_image

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसके अलावा राजधानी में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर 18-19 अप्रैल तक रहेगा। लोगों को तेज गर्मी या लू से राहत मिलेगी। 18 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

इन राज्यों में चल सकती है लू

मौसम विभाग ने 13 से 17 अप्रैल के दौरान केरल और माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना जताई है और लू चलने की आशंका जताई है। 15-17 अप्रैल के दौरान ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में लू चल सकती है।

‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ won’t go off air after 15 years, the present’s actors known as it a hearsay | फेक न्यूज अलर्ट: 15 साल बाद ऑफ एयर नहीं होगा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, शो के एक्टर्स ने बताया इसे अफवाह

1 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 15 साल बाद ऑफ एयर हो रहा है। दैनिक भास्कर ने इस खबर की पुष्टि के लिए शो से जुड़े एक्टर्स से बातचीत की। बता दें कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं।

हाल ही में शो को जॉइन करने वाली एक्ट्रेस गर्विता साधवानी कहती हैं, ‘हमारा शो टीआरपी के मामले में काफी अच्छा कर रहा है। शो को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में भला ये ऑफ एयर कैसे हो सकता है? वैसे, हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। मुझे पूरा यकीन है इसमें कोई सच्चाई नहीं।’

वहीं लीड एक्टर रोहित पुरोहित ने भी इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी इस शो को खूब एंजॉय कर रहे हैं। ऑफ एयर जाने की बात पूरी तरह से अफवाह है।’

कई हफ्तों से TRP लिस्ट के टॉप 5 में जगह बनाए हुए है शो
प्रोडक्शन हाउस के करीबी की मानें तो ये न्यूज पूरी तरह से फेक है। पिछले कई हफ्तों से यह शो टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 में शामिल है। ऐसे में चैनल किसी शो को अचानक से बंद करने का फैसला क्यों लेगा? अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार शो के ऑफ एयर होने की खबर आई कहां से ?

दरअसल, शो के प्रोड्यूसर रंजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि इस शो ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। शो की टीआरपी भी गिरी। प्रोग्रामिंग टीम की तरफ से शो को बंद करने का नोटिस भी दिया गया। जब उन्हें शो ऑफ एयर करने का नोटिस मिला तब शो की टीआरपी अचानक बढ़ गई।

बता दें, रंजन ने अपने इंटरव्यू में प्रोग्रामिंग टीम से मिले जिस नोटिस की बात कही थी वो तकरीबन 4 साल पुरानी है। जी हां, 4 साल पहले टीम ने प्रोड्यूसर को नोटिस भेजा था। जिसका जिक्र उन्होंने अपने इस हालिया इंटरव्यू में किया।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का पहला एपिसोड 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ था। यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज में से एक है।

Gwalior Information: सड़क हादसों में ई-रिक्शा व आटो चालक की मौत

दो अलग-अलग सड़क हादसों में ई-रिक्शा और आटो चालक की मौत हो गई। पहली घटना में तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बहोड़ापुर इलाके में पहले एक्टिवा फिर सड़क किनारे खड़े इ-रिक्शा को रौंद डाला।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:54 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 07:54 AM (IST)

Gwalior News: सड़क हादसों में ई-रिक्शा व आटो चालक की मौत

HighLights

  1. बहोड़ापुर में ट्रैक्टर ने पहले एक्टिवा फिर ई-रिक्शा को रौंदा
  2. सिकरोदा तिराहे पर ट्रक ने आटो में मारी टक्कर

Gwalior Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में ई-रिक्शा और आटो चालक की मौत हो गई। पहली घटना में तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बहोड़ापुर इलाके में पहले एक्टिवा फिर सड़क किनारे खड़े इ-रिक्शा को रौंद डाला। इस घटना में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था- यहां से तेज रफ्तार में दिनभर वाहन निकलते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागदेवता मंदिर के सामने से रविवार रात करीब 9.30 बजे ट्रैक्टर गुजर रहा था। ट्रैक्टर मंदिर से बहोड़ापुर तिराहे की तरफ आ रहा था, तभी अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर ने पहले एक्टिवा में टक्कर मारी। फिर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को रौंद डाला। इस हादसे में इ-रिक्शा चालक राजू तोमर निवासी गोल पहाड़ियां की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

सिकरोदा तिराहा पर दूसरी घटना

सिकरौदा तिराहे पर भी शनिवार रात को हादसा हो गया। इसमें एक आटो चालक की मौत हो गई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। इस घटना के बाद यहां जाम भी लग गया। सिकरौदा तिराहे से ट्रक केए 25 एए 0612 बजर रहा था। जैसे ही तिराहे से बाइपास की तरफ बढ़ा तो आटो सड़क पार कर रही थी। यहां ट्रैफिक सिग्नल बंद था, इसलिए न तो ट्रक चालक को आटो नजर आया और न ही आटो चालक को ट्रक दिखा। ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। आटो में टक्कर लगी तो आटो हवा में उछलकर गिरा। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। आटो से एक पर्ची मिली है, जिस पर होतम सिंह कुशवाह लिखा हुआ है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले का नाम क्या है। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

Saif began preventing with an unknown individual on the street | अनजान शख्स से सड़क पर लड़ने लगे थे सैफ: एक-दूसरे को काट भी लिया था, फिर टिटनेस की सुई लगी थी, कमल सदाना ने सुनाया किस्सा

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर कमल सदाना ने हाल में सैफ अली खान से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। कमल ने बताया कि 90 के दशक में वे, सैफ और अमृता सिंह कहीं से आ रहे थे। तभी रोड पर सैफ और एक अनजान शख्स के बीच लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में दोनों ने एक दूसरे को काट भी लिया था। लेकिन कुछ समय बाद दोनों हंसने लगे और फिर एक दूसरे को गले लगा लिया।

कमल ने बताया कि इसके बाद सैफ को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगा था। उन्होंने यह भी बताया कि वे और सैफ बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और आज भी बड़ी गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिलते हैं।

जानें क्या था पूरा किस्सा?

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कमल ने बताया कि 90 के दशक में वे, सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने आगे कहा- एक बार हम तीनों कहीं से लौट रहे थे। कार मैं या सैफ चला रहे थे। तभी पास से एक कार गुजरी, जिसने हमारी कार को ओवरटेक कर दिया। ये देख सैफ ने कार में बैठे शख्स को कुछ इशारा किया। उस शख्स ने भी सैफ को कुछ इशारा किया।

कमल ने आगे बताया- आगे चलकर वो दोनों अपनी-अपनी कार से उतर गए। इसके बाद दोनों लड़ने लगे। इधर मैं और अमृता कार से निकल कर बोनट पर बैठ गए। उस शख्स के परिवार वाले भी कार से बाहर आ गए। लेकिन दूसरा कोई भी इनकी लड़ाई में शामिल नहीं हुआ।

कुछ देर लड़ने के बाद दोनों ने एक दूसरे को काट लिया था। फिर दोनों ने लड़ना बंद कर दिया और हंसने लगे थे। यह देख हम सभी हंसने लगे थे। लड़ाई खत्म होने के बाद हम सभी अस्पताल गए और सैफ को टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया।

सैफ की बहन आज भी कमल को बांधती हैं राखी

दिलचस्प बात यह है कि सैफ और कमल के रिश्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वजह यह थी कि फिल्म बेखुदी में सैफ की जगह कमल को कास्ट कर लिया गया था। हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती अच्छी हो गई। कमल ने यह भी खुलासा किया कि आज भी सैफ की बहन सबा उन्हें राखी बांधती हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी दोनों लगा रहे ‘गोंडवाना’ पर जोर

इधर, कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को भेदने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे तो अमित शाह ने मंडला में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को चुनाव जितवाने के लिए जनसभा की और मोदी के नाम पर वोट देने की अपील की। दोनों ही दल आदिवासियों का समर्थन पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

naidunia_image

इसकी बड़ी वजह चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव हैं, जिसमें गोंडवाना क्षेत्र में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा था। मंडला की निवास सीट पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी हार गए थे।

मंडला संसदीय सीट में आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित चार सीटें डिंडौरी, बिछिया, निवास और लखनादौन में कांग्रेस विजयी रही थी। एक अन्य सामान्य सीट केवलारी में भी कांग्रेस आगे रही। जबकि, भाजपा केवल तीन सीटों मंडला, शहपुरा और गोटेगांव में ही जीत पाई।

सीधी-शहडोल में भाजपा ने पाई थी बढ़त

सीधी में आठ में से दो विधानसभा सीटें धौहनी और ब्यौहारी एसटी सुरक्षित सीट हैं। एसटी सुरक्षित शहडोल लोकसभा क्षेत्र में आठ में से सात आदिवासी सुरक्षित सीटें हैं। जबलपुर में सिहोरा विधानसभा सीट एसटी के लिए सुरक्षित है। बालाघाट में दो और छिंदवाड़ा में सात में से तीन आदिवासी सुरक्षित सीटें हैं।

सीधी और शहडोल दोनों में भाजपा के पास सात विधानसभा सीटें हैं। एक सीट पर कांग्रेस का विधायक है। इस लिहाज से दोनों लोकसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा मजबूत है। बालाघाट के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा और कांग्रेस के पास चार-चार सीटें हैं लेकिन यहां धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये क्विंटल नहीं किए जाने के कारण लोगों में नाराजगी है। पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी अपेक्षित जोश के साथ प्रचार में नहीं जुटे हैं।

सीधी, शहडोल, मंडला और छिंदवाड़ा में आदिवासी वोट तय करते है जीत-हार

संसदीय सीट — कुल मतदाता — आदिवासी वोटर — प्रतिशत

सीधी — 11,27,033– 3,13,304– 27.80

शहडोल — 10,66,063– 4,76,008– 44.66

मंडला — 10,54,905– 6,10,528– 57.87

छिंदवाड़ा — 20,90,922– 7,69,788– 36.81

पहले चरण के चुनाव में शामिल लोकसभा सीटें

सीधी

कुल मतदाता- 20,21,392

पुरुष- 10,47,933

महिला-9,73,442

थर्ड जेंडर- 17

प्रत्याशी

भाजपा- डा.राजेश मिश्रा

कांग्रेस- कमलेश्वर पटेल

पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 69.50

शहडोल

कुल मतदाता-17,72,929

पुरुष- 8,99,234

महिला- 8,73,676

थर्ड जेंडर- 19

प्रत्याशी

भाजपा- हिमाद्री सिंह

कांग्रेस- फुंदेलाल सिंह मार्को

पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 74.76

मंडला

कुल मतदाता- 20,97,051

पुरुष 10,48,096

महिला- 10,48,930

थर्ड जेंडर- 25

प्रत्याशी

भाजपा- फग्गन सिंह कुलस्ते

कांग्रेस- ओमकार सिंह मरकाम

पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 77.79

बालाघाट

कुल मतदाता- 18,71,270

पुरुष- 9,29,434

महिला- 9,41,821

थर्ड जेंडर- 15

प्रत्याशी

भाजपा- डा.भारती पारधी

कांग्रेस- सम्राट सिंह सरस्वार

पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 77.65

जबलपुर

कुल मतदाता- 18,83,411

पुरुष-9,57,090

महिला-9,26,224

थर्ड जेंडर-25

प्रत्याशी

भाजपा- आशीष दुबे

कांग्रेस- दिनेश यादव

पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 69.46

छिंदवाड़ा

कुल मतदाता- 16,28,701

पुरुष-8,22,991

महिला-8,05,699

थर्ड जेंडर- 11

प्रत्याशी

भाजपा- विवेक बंटी साहू

कांग्रेस- नकुल नाथ

पिछले चुनाव में हुआ मतदान- 82.42

Hrithik and Jr NTR to shoot a 10-day schedule for Ayan Mukerji directorial Struggle-2 | वॉर-2 का 10 दिन का शेड्यूल शूट करेंगे अयान मुखर्जी: एयरक्राफ्ट में एक-दूसरे से लड़ते दिखेंगे ऋतिक और जूनियर एनटीआर

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर अयान मुखर्जी इन दिनों फिल्म वॉर-2 पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार साथ नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग के लिए एनटीआर हाल ही में मुंबई पहुंचे हैं। सुनने में आया है कि मेकर्स जल्द ही दोनों एक्टर्स के साथ एक एक्शन सीन और एक डांस नंबर भी शूट करने वाले हैं।

यह पहला मौका है जब ऋतिक और एनटीआर किसी फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं।

यह पहला मौका है जब ऋतिक और एनटीआर किसी फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं।

11 स्टंट को-ऑर्डिनेटर्स को साथ लेकर आए हैं मेकर्स
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो मेकर्स जल्द ही दोनों एक्टर्स के साथ 10 दिन का शेड्यूल शूट करने वाले हैं। इस शेड्यूल में ऋतिक और एनटीआर के बीच एक एयरक्राफ्ट में फाइट सीन शूट किया जाएगा।

इस फाइट सीक्वेंस के अलावा फिल्म में एक ट्रेन, याट और स्पीडबोट पर भी चेज सीक्वेंस शूट किए जाएंगे। फिल्म के लिए प्रोड्यूसर आदित्य और अयान मिलकर दुनियाभर के 11 स्टंट को-ऑर्डिनेटर्स को साथ लेकर आए हैं।

सेट बनाने में जुटे हैं रजत पोद्दार
10 दिनों के इस शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग विले पार्ले के एक स्टूडियो में होगी। यहां यश राज फिल्म्स ने स्टूडियो के दो बड़े फ्लोर बुक किए है। प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार यहां इन दिनों अपनी टीम के साथ एयरक्राफ्ट का सेट बनाने में जुटे हुए हैं।

फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

डांस नंबर भी शूट कर सकते हैं मेकर्स
वहीं इस शेड्यूल के बाद मेकर्स अंधेरी स्थित यश राज स्टूडियो में फिल्म के कुछ और सीन शूट करेंगे। इस शेड्यूल में मेकर्स दोनों एक्टर्स के साथ एक डांस नंबर भी शूट कर सकते हैं। मेकर्स फिल्म के सभी टॉकी पोर्शन को अगले तीन महीने में पूरा कर लेना चाहते हैं।

मई से शूटिंग जॉइन करेंगी कियारा
फिल्म में कियारा आडवाणी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी। वो मई में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि, अभी तक यह कन्फर्म नहीं है कि फिल्म में कियारा को एनटीआर के अपोजिट कास्ट किया गया है या ऋतिक के अपोजिट।

'वॉर' साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। इसने वर्ल्डवाइड 475 करोड़ रुपए कमाए थे।

‘वॉर’ साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी। इसने वर्ल्डवाइड 475 करोड़ रुपए कमाए थे।

15 अगस्त 2025 में हो सकती है रिलीज
‘वॉर-2’ 2019 में रिलीज हुई ऋतिक और टाइगर स्टारर ‘वॉर’ का सेकेंड पार्ट है। इस फिल्म की स्टोरी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां इसके फर्स्ट पार्ट की खत्म हुई थी।

ऋतिक इस फिल्म में फिर से मेजर कबीर के रोल में नजर आएंगे। वहीं एनटीआर इसमें विलेन का रोल प्ले करेंगे। फिल्म अगले साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो सकती है।

खबरें और भी हैं…
Aaj Ka Panchang 14 April 2024: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि, ये है सूर्योदय व सूर्यास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 05:36 बजे होगा और चन्द्रोदय भी सुबह 10:17 बजे होगा।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 06:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 14 April 2024: आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि, ये है सूर्योदय व सूर्यास्त का समय
नक्षत्र आद्रा सुबह 01:34 बजे तक रहेगा।

HighLights

  1. हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल, 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |
  2. इस दिन रविवार है। षष्ठी तिथि सुबह 11:44 बजे तक रहेगी।
  3. इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी।

धर्म डेस्क, इंदौर। हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 अप्रैल, 2024 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है | इस दिन रविवार है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, षष्ठी तिथि सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र आद्रा सुबह 01:34 बजे तक रहेगा। आज सूर्योदय सुबह 05:36 बजे होगा और चन्द्रोदय भी सुबह 10:17 बजे होगा।

आज का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक संवत 1946 क्रोधी
  • कलि संवत 5126
  • दिन काल 12:50 PM
  • विक्रम संवत 2081
  • मास अमांत चैत्र
  • मास पूर्णिमांत चैत्र
  • तिथि षष्ठी 11:46 AM
  • नक्षत्र आर्द्रा +01:35 AM
  • करण

    • तैतिल 11:46 AM
    • गर 11:46 AM
    • पक्ष शुक्ल
    • योग अतिगंड 11:32 PM
    • वार रविवार

    सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

    • सूर्योदय 05:36 AM
    • चन्द्रोदय 10:17 AM
    • चन्द्र राशि मिथुन
    • सूर्यास्त 06:48 PM
    • चन्द्रास्त +00:59 AM
    • ऋतु वसंत

    शुभ और अशुभ समय

    • शुभ समय
    • अभिजीत 11:45 – 12:48
    • अशुभ समय
    • दुष्टमुहूर्त 05:03 PM – 05:55 PM
    • कंटक 10:13 AM – 11:04 AM
    • यमघण्ट 01:38 PM – 02:29 PM
    • राहु काल 05:10 PM – 06:46 PM
    • कुलिक 05:03 PM – 05:55 PM
    • कालवेला या अर्द्धयाम 11:55 AM – 12:47 PM
    • यमगण्ड 12:21 PM – 01:57 PM
    • गुलिक काल 03:34 PM – 05:10 PM

    दिशा शूल

    • दिशा शूल पश्चिम
    • चन्द्रबल और ताराबल

    ताराबल

    • अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

    चन्द्रबल

    • मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’