BJP Manifesto 2024: हरियाणा के किसान रामवीर को भाजपा ने सौंपी संकल्प पत्र की पहली कॉपी, किसानों को किए ये वादे

सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए एक केंद्रित पहल शुरू की जाएगी। भाजपा के संकल्प पत्र में कहा गया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किया है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 12:28 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 12:28 PM (IST)

BJP Manifesto 2024: हरियाणा के किसान रामवीर को भाजपा ने सौंपी संकल्प पत्र की पहली कॉपी, किसानों को किए ये वादे
एनीमिया, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए विशेष काम किया जाएगा।

HighLights

  1. 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी योजना के जरिए सशक्त बनाया जाएगा।
  2. अभी तक 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सशक्त बनाया गया है।
  3. महिलाओं के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जाएगा।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, झज्जर। भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसे ‘मोदी की गारंटी’ नाम दिया है। संकल्प पत्र की पहली प्रति हरियाणा के झज्जर जिले के पाना केशो गांव सिलानी के रहने वाले किसान रामवीर चाहर को सौंपी गई। गौरतलब है कि सिलानी गांव बादली विधानसभा क्षेत्र का गांव है। इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव संकल्प पत्र तैयार करने वाली कमेटी के सदस्य भी है।

किसानों को क्या मिलेगा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए मिलते हैं, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। भाजपा ने संकल्प पत्र में कहा है कि कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर और सिंचाई सुविधाओं बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन शुरू किया जाएगा। MSP में भी बढ़ोतरी का वादा किया गया है।

naidunia_image

संकल्प पत्र में महिलाओं से ये वादे

भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी योजना के जरिए सशक्त बनाया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए सशक्त बनाया गया है। महिलाओं के लिए स्वस्थ जीवन सुनिश्चित किया जाएगा और एनीमिया, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए विशेष काम किया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए एक केंद्रित पहल शुरू की जाएगी। भाजपा के संकल्प पत्र में कहा गया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू किया है। हम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए इसे व्यवस्थित रूप से लागू करेंगे।

BJP Sankalp Patra: भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर बोले सीएम मोहन यादव, हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 11:52 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 11:52 AM (IST)

BJP Sankalp Patra: भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर बोले सीएम मोहन यादव, हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं

HighLights

  1. भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र
  2. CM मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया
  3. भाजपा अध्यक्ष को दी बधाई

BJP Sankalp Patra डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र जारी किए हैं और देश के सामने अपनी बात रखी है जिसके लिए मैं बीजपी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देना चाहूंगा। हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं।’

#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): बीजेपी द्वारा घोषणापत्र – ‘संकल्प पत्र’ जारी करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र जारी किए हैं और देश के सामने अपनी बात रखी है जिसके लिए मैं बीजपी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई… https://t.co/etRJK1hPOu pic.twitter.com/lTtUtsBhqs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024

Diljit Dosanjh Mumbai Live performance Movies; Kareena Kapoor | Kriti Sanon, Varun Dhawan | दिलजीत के कॉन्सर्ट में पहुंचे कृति-वरुण समेत कई सेलेब्स: करीना ने बताया खुद को सिंगर की फैन गर्ल, डांस करते नजर आए मनीष पॉल

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार रात मुंबई में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट होस्ट किया। इस कॉन्सर्ट में कृति सेनन, वरुण धवन, तमन्ना भाटिया और आयुष्मान खुराना समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।

इवेंट से एक्टर मनीष पॉल ने कई वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज में कृति और वरुण के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

यूलिया वंतूर भी अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान के साथ कॉन्सर्ट एंजॉय करती नजर आईं।

यूलिया वंतूर भी अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान के साथ कॉन्सर्ट एंजॉय करती नजर आईं।

इस कॉन्सर्ट में तमन्ना भाटिया भी बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ शामिल हुईं।

इस कॉन्सर्ट में तमन्ना भाटिया भी बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ शामिल हुईं।

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी इस इवेंट को अटैंड किया। उन्होंने वहां से अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘दिलजीत रॉक्स एव्रीटाइम।’

डायरेक्टर इम्तियाज अली ने भी इस इवेंट को अटैंड किया। उन्होंने वहां से अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘दिलजीत रॉक्स एव्रीटाइम।’

करीना ने खुद को बताया- फैन गर्ल
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जो इस इवेंट में नहीं पहुंच सकीं उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर करते हुए खुद को दिलजीत का फैन बताया है।

वर्कफ्रंट पर दिलजीत की फिल्म ‘चमकीला’ हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में वो मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है जो 12 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हुई है।

खबरें और भी हैं…
Shivpuri Information: खाते से निकले 70 हजार, सायबर सेल ने 39 हजार कराए वापिस

खनियाधाना कस्बे में रहने वाले एक युवक के खाते से अज्ञात ठगों ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। उक्त राशि में से पुलिस ने 39 हजार रुपये की राशि पीड़ित को वापिस करवा दी। इसके साथ ही सायबर क्राइम को लेकर एडवायजरी जारी की है।

By anil tomar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 10:40 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 10:40 AM (IST)

Shivpuri News: खाते से निकले 70 हजार, सायबर सेल ने 39 हजार कराए वापिस

Shivpuri Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। खनियाधाना कस्बे में रहने वाले एक युवक के खाते से अज्ञात ठगों ने 70 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। उक्त राशि में से पुलिस ने 39 हजार रुपये की राशि पीड़ित को वापिस करवा दी। इसके साथ ही सायबर क्राइम को लेकर एडवायजरी जारी की है। जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2024 को खनियाधाना निवासी वंटी पलेरिया के एसबीआई स्थित बैंक खाते से 70 हजार रुपये कट गए थे। जब संबंधित ने बैंक जाकर पास बुक की एंट्री करवाई तो पता चला कि उसके खाते से 50 हजार का यूपीआई पेमेंट एवं 20 हजार रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई, जिसके बाद सायबर सेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को जानकारी ली तो फरियादी के खाते से फ्राड की 39 हजार की राशि पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर नदिया के स्टेट बैक खाते में जमा कराए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उक्त खाते को तुरंत फ्रिज करवा दिया। इसके बाद खाता धारक से संपर्क कर उक्त राशि वापिस करवाई।

सायबर क्राइम होने पर हेल्पलाइन नंबर को करें काल

सायबर सेल ने सायबर फ्राड से बचने के लिए एक एडवायजरी जारी की है। सायबर सेल ने अामजन से अपील की है कि वह मोबाइल पर आई किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा आज कल लोन देने के नाम पर फर्जी लोन एप्लीकेशन बनाकर भेजी जा रही है। इन एप्लीकेशन को डाउनलोड न करें। सायबर सेल विशेषज्ञों का कहना है कि अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी और ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। इसके अलावा सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दें।

Bhopal Information: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

पिछले साल फरवरी में हुई थी शादी। मृतका के मायके वालों का आरोप, शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित।

By Ravindra Soni

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:57 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:57 AM (IST)

Bhopal News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बैरसिया के शेरपुरा की घटना।
  2. मायका पक्ष का आरोप, बेटी के शव को फांसी पर लटकाकर खुदकुशी बताने का प्रयास।
  3. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime Information। राजधानी के बैरसिया तहसील में स्थित शेरपुरा में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के मायके पक्ष को लोगों ने बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है मामला

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक भोपाल की रहने वाली अरशुमा की शादी फरवरी-2023 में शेरपुरा निवासी असद के साथ हुई थी। विगत शुक्रवार रात को अरशुमा ने ससुराल में फांसी लगा ली। स्वजन उसे फंदे से उतारकर बैरसिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना का पता चलने पर अरशुमा के मायका पक्ष के लोग बैरसिया पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका कर मामले को खुदकुशी बताने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतका के मायका पक्ष के साथ-साथ ससुराल वालों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

BJP Sankalp Patra: थोड़ी देर में जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, PM मोदी भी पहुंचे BJP कार्यालय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:15 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:22 AM (IST)

BJP Sankalp Patra: थोड़ी देर में जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, PM मोदी भी पहुंचे BJP कार्यालय
डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है।

HighLights

  1. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं।
  2. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है।
  3. डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अब से कुछ देर बाद अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच गए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है।

#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। pic.twitter.com/fV0Nv1cMWJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024

इन मुद्दों पर मिल सकती है मोदी की गारंटी भाजपा के संकल्प पत्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित हो सकता है। भाजपा के संकल्प पत्र की थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित हो सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं।

Punjabi Singer Amar Singh Chamkila Loss of life Controversy Defined | Diljit Parineeti | पंजाब के एल्विस प्रेस्ली- अमर सिंह चमकीला: लाइव शो से पहले पत्नी, 2 साथियों के साथ गोलियों से भूने गए; 36 साल से अनसुलझी है मौत की गुत्थी

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेटफ्लिक्स पर 12 अप्रैल को फिल्म अमर सिंह चमकीला रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म बनाई गई है पंजाब के दलित फोक सिंगर अमर सिंह चमकीला पर जिन्हें पंजाब का एल्विस प्रेस्ली कहा जाता था। लुधियाना के छोटे से गांव धुबरी में जन्मे अमर एक इलेक्ट्रिशियन थे, लेकिन उनमें एक अनोखा टेलेंट था। वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, प्रेम-प्रसंग, पति-पत्नी के शारीरिक रिश्तों पर गाने बनाते थे। उनके ये गाने पंजाब की शादियों की पहली पसंद हुआ करते थे।

पॉपुलैरिटी इतनी थी कि रोज उन्हें किसी न किसी शादी में गाने बुलाया जाता था। कहा तो ये भी जाता है कि अगर अमर सिंह चमकीला व्यस्त होने पर गाने से इनकार कर देते थे तो शादियां तक टल जाती थीं, लेकिन जितने उनके चाहने वाले थे, उससे कहीं ज्यादा थे उन्हें नापसंद करने वाले। लोग उनके गानों पर झूमते थे, जबकि कई गुट उन्हें धमकी देते थे कि अगर अश्लील और डबल मीनिंग गाए तो उन्हें मार दिया जाए।

एक दिन वो धमकी सच साबित हुई। अमर सिंह चमकीला एक शादी में गाने पहुंचे थे, लेकिन गाने से पहले ही उनकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। 8 मार्च 1988 को हुई उनकी हत्या के 36 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनके असली कातिलों को नहीं पकड़ा जा सका। पंजाबी फोक सिंगिंग का सुनहरा दौर उनकी मौत के साथ ही खत्म हो गया, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं हुई। पंजाब में आज भी उनके गाने सुने और गुनगुनाए जाते हैं।

आज जानिए कौन थे फोक सिंगर अमर सिंह चमकीला और उनकी हत्या की कहानी-

गरीब दलित परिवार में हुआ था अमर सिंह चमकीला का जन्म

21 जुलाई 1960 को अमर सिंह चमकीला का जन्म लुधियाना के पास स्थित गांव डुगरी के एक दलित परिवार में हुआ था। असली नाम धनीराम था। सिंगर बनने के बाद उनका नाम अमर सिंह चमकीला पड़ा था। गरीब परिवार में जन्मे अमर सिंह चमकीला ने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर कमाई करनी शुरू कर दी थी।

इलेक्ट्रिशियन बनने का ख्वाब देखते थे अमर सिंह चमकीला

अमूमन हर नौजवान शख्स डॉक्टर, इंजीनियर बनने का ख्वाब देखता है, हालांकि अमर सिंह चमकीला कम उम्र से ही एक इलेक्ट्रिशियन बनना चाहते थे। होश संभाला तो उन्हें एक कपड़ा मिल में काम मिल गया। जब भी काम से फुर्सत मिलती तो अमर सिंह चमकीला गुनगुनाया करते थे।

एक शादी में गाते हुए ली गई अमर सिंह चमकीला की तस्वीर।

एक शादी में गाते हुए ली गई अमर सिंह चमकीला की तस्वीर।

आसपास की घटना को देखकर उसी पर गाना शुरू कर दिया करते थे। बढ़ते समय के साथ अमर की रुचि संगीत में जागने लगी और उन्होंने गाना शुरू कर दिया। गांव के लोगों के साथ ही उन्होंने हार्मोनियम और ढोलकी बजाना भी सीख लिया। गांव में कहीं कोई भी शादी होती थी तो वो अक्सर दोस्तों के साथ ढोलकी लेकर पहुंच जाया करते थे।

कम उम्र में हुई पहली शादी, दो बेटियों की हुई मौत

अमर सिंह चमकीला की शादी गांव में रहने वाली गुरमैल कौर से हुई थी। दोनों के 4 बच्चे हुए थे, लेकिन अफसोस कि उनमें से उनकी सिर्फ 2 बेटियां अमलदीप और कमलदीप ही बच सकीं।

18 साल की उम्र में मिला गायिकी का मौका

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में उस दौर में सुरिंदर शिंदा का नाम हुआ करता था, जो लुधियाना के रहने वाले थे। एक रोज सुरिंदर शिंदा, उनके गांव पहुंचे थे। सुरिंदर शिंदा जब गांव से जाने लगे, तो अमर सिंह चमकीला ने अपनी साइकिल निकाली और दोस्त कुलदीप पारस को पीछे बैठाकर उनके पीछे-पीछे चल पड़े।

मुलाकात में अमर सिंह चमकीला ने उन्हें बताया कि वो भी उनकी तरह गायक बनना चाहते हैं। उन्होंने मौके पर ही अपनी गायिकी का एक नमूना पेश कर दिया। सुरिंदर शिंदा उनकी आवाज से इस कदर इंप्रेस हुए कि उन्होंने 18 साल के अमर सिंह चमकीला को अपने साथ काम पर रख लिया। अमर सिंह, सुरिंदर को अपना गुरु मानने लगे और उनके साथ स्टेज शोज में जाने लगे।

अमर सिंह चमकीला लिखते थे और धुन बनाते थे और वही गाने सुरिंदर शिंदा स्टेज पर गाया करते थे। कुछ एक मौके पर सुरिंदर शिंदा ने अमर सिंह चमकीला को साथ गाने का भी मौका दिया। स्टेज शोज करते हुए उन्हें मशहूर पंजाबी फोक सिंगर्स के. दीप, मोहम्मद सादिक जैसे लोगों के साथ भी परफॉर्म करने का मौका मिला था।

मिलती थी महज 100 रुपए तनख्वाह

अमर सिंह चमकीला के लिखे गानों से सुरिंदर शिंदा को काफी पहचान मिली थी। हालांकि अमर सिंह चमकीला महज एक राइटर बनकर रह गए। वहीं दूसरी तरफ उनकी तनख्वाह भी महज 100 रुपए महीना थी, जबकि उनके गाने गाकर सुरिंदर शिंदा हजारों में कमाई करता था।

80 के दशक की शुरुआत में सुरिंदर शिंदा और उनके ग्रुप की फीमेल लीड सिंगर सुरिंदर सोनिया के बीच अनबन हो गई। दरअसल सुरिदंर शिंदा, सोनिया के बजाय गुलशन कोमल को अपने साथ कनाडा टूर पर ले गए थे। सोनिया इस बात से इतना नाराज हुईं कि उन्होंने अमर सिंह चमकीला से अपनी नई टीम बनाने को कह दिया। अमर सिंह चमकीला ने अपने गुरु को धोखा देने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन समय के साथ वो नई टीम बनाकर अकेले पहचान बनाने के लिए राजी हो गए।

साल 1980 में अमर सिंह चमकीला और सोनिया का एल्बम ‘टकुए ते टाकुआ’ रिलीज हुआ, जिसमें दोनों ने 8 डुएट गाने गाए। ये एल्बम पूरे पंजाब में काफी हिट रहा और अमर सिंह चमकीला के पास प्रोग्राम्स और स्टेज शोज के कई ऑफर आने लगे। दोनों की जोड़ी पंजाब में काफी हिट रही।

अमर सिंह चमकीला और सोनिया के एल्बम की तस्वीर।

अमर सिंह चमकीला और सोनिया के एल्बम की तस्वीर।

डबल मीनिंग, शराब और घरेलू हिंसा पर गाने लिखते थे अमर सिंह चमकीला

अमर सिंह चमकीला अपने गाने खुद लिखा करते थे। उनके गानों की लिरिक्स ज्यादातर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, शराब, पंजाब में बढ़ते ड्रग यूज पर होती थी। वे अपने गाने खुद कम्पोज भी करते थे। उनके कई गाने रिश्तों पर भी थे, जो डबल मीनिंग होते थे। कई लोग कहते थे कि अमर सिंह चमकीला अश्लील गाने गाते थे, लेकिन यही गाने उनकी पहचान बने।

पहली पार्टनरशिप में मिला धोखा, अकेले बनाई पहचान

अमर सिंह चमकीला और उनकी पार्टनर सोनिया के मैनेजर सोनिया के पति ही थे। दोनों के गानें हिट जरूर हो रहे थे, लेकिन उनके मैनेजर अमर सिंह चमकीला से ज्यादा फीस सोनिया को दिया करते थे। हर प्रोग्राम के उन्हें करीब 800 रुपए मिलते थे, जिनमें से 600 रुपए सोनिया को दिए जाते थे और अमर सिंह चमकीला को महज 200। जब उन्होंने इस धोखाधड़ी के खिलाफ आवाज उठाई, तो झगड़ा हुआ और टीम टूट गई।

अमर सिंह चमकीला और सोनिया ने मिलकर कुल 99 गाने गाए थे।

अमर सिंह चमकीला और सोनिया ने मिलकर कुल 99 गाने गाए थे।

ग्रुप की सिंगर से हुआ प्यार, शादी की तो हुआ विवाद

अमर सिंह चमकीला ने टीम टूटने पर हार नहीं मानी और अलग-अलग फीमेल सिंगर्स के साथ परफॉर्म करने लगे।

अमर सिंह चमकीला एक परमानेंट फीमेल सिंगर की तलाश में थे। इसी बीच उनकी मुलाकात अमरजोत से हुई। उन्हें अमरजोत की आवाज पसंद आई और दोनों साथ गाने लगे। दोनों का पहला एल्बम भुल गई मैं घुंड खाड़ना जबरदस्त हिट रहा था। प्रोग्राम के सिलसिले में साथ समय बिताते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों ने शादी कर ली।

पत्नी अमरजोत के साथ परफॉर्म करते हुए अमर सिंह चमकीला।

पत्नी अमरजोत के साथ परफॉर्म करते हुए अमर सिंह चमकीला।

अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की शादी कई कारणों से विवादों में रही थी। पहला विवाद यह था कि अमर सिंह चमकीला पहले से शादीशुदा थे। वहीं दूसरा सबसे बड़ा विवाद ये रहा कि अमर सिंह चमकीला एक दलित थे और अमरजोत अपर कास्ट जाट थीं। कई बार अलग-अलग गुट उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। हालांकि उन धमकियों से उनके रिश्ते पर असर नहीं पड़ा। शादी के एक साल बाद अमरजोत ने बेटे जयमान चमकीला को जन्म दिया था।

बेटे जयमान के साथ अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत।

बेटे जयमान के साथ अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत।

बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अमर सिंह चमकीला को बड़े-बड़े स्टूडियो से गाने के ऑफर मिलते थे। उनके कई गानों की रिकॉर्डिंग भी करवाई गई थी, जिनके कैसेट निकाले गए थे। उनके गाए और लिखे गाने इतने हिट रहते थे कि उनकी ब्लैक मार्केटिंग होती थी। अमर सिंह चमकीला और अमरजोत का सबसे हिट गाना पहिले ललकारे नाल मैं डर गई रहा।

एक एल्बम सॉन्ग के कवर के लिए क्लिक करवाई गई अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की तस्वीर।

एक एल्बम सॉन्ग के कवर के लिए क्लिक करवाई गई अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की तस्वीर।

कनाडा और दुबई में भी होते थे अमर सिंह चमकीला के प्रोग्राम

पंजाब और दिल्ली के अलावा अमर सिंह चमकीला के गाने विदेशों में भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने कनाडा में कई स्टेज शोज भी किए थे। वहीं दुबई से भी उन्हें कई बार गाने के लिए बुलावा आया था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वो एक स्टेज शो के 500 रुपए और एक शादी में गाने के 4 हजार रुपए लेते थे।

डेट्स नहीं मिलने पर लोग पोस्टपोन कर देते थे शादियां

अमर सिंह चमकीला उस दौर के सबसे फेमस पंजाबी सिंगर थे। कहा जाता है कि अगर व्यस्त होने के कारण वो किसी शादी में गाने से इनकार कर देते थे तो लोग उनके शेड्यूल के मुताबिक शादी की डेट्स बदल दिया करते थे।

आए दिन मिलती थी जान से मारने की धमकी

जैसे-जैसे अमर सिंह चमकीला की पॉपुलैरिटी बढ़ती जा रही थी, वैसे-वैसे उनके दुश्मनों की लिस्ट में भी इजाफा हो रहा था। उनके साथ काम करने वाले कई सिंगर्स उनकी कामयाबी से चिढ़ा करते थे और उनके गानों और लिरिक्स की आलोचना करते थे। कई बार उनकी छवि खराब करने के लिए झूठी अफवाहें फैलाई जाती थीं। 80 के दशक के आखिर में उन्हें आए दिन जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं।

अश्लील गानों के लिए मांगी थी सिख मिलिटेंट ग्रुप से माफी

जब धमकियां मिलने का सिलसिला बढ़ने लगा तो अमर सिंह चमकीला ने सिख मिलिटेंट के एक गुट से माफी मांगी थी। साथ ही उन्होंने ये भी आश्वासन दिया था कि वो अब से अश्लील गाने नहीं लिखेंगे।

फरमाइश पर दर्शकों को सुनाते थे अश्लील गाने

अमर सिंह चमकीला ने धमकियों से डरकर अश्लील और डबल मीनिंग गाने बंद कर दिए और धार्मिक गाने शुरू कर दिए। जब भी शादियों में धार्मिक गाने गाते थे, तो लोग उनसे अश्लील गानों की डिमांड करते थे। शुरुआत में तो उन्होंने अश्लील गानों से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जब डिमांड बढ़ने लगी, तो उन्होंने दोबारा उसी तरह के गाने लिखने और गाने शुरू कर दिए।

अज्ञात हत्यारों ने गोलियों से भूना, पत्नी अमरजोत भी मारी गईं

8 मार्च 1988, अमर सिंह चमकीला अपनी पत्नी अमरजोत और 3 साथियों के साथ फिल्लौर के पास स्थित महमगांव में हो रही एक शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जैसे ही 27 साल के अमर सिंह चमकीला अपने साथियों के साथ कार से उतरे, वैसे ही कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस हमले में अमर सिंह चमकीला, उनकी पत्नी अमरजोत, साथी बलदेव और रंजीत मारे गए, जबकि एक साथी जख्मी हो गया।

हत्या के बाद ली गई अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की डेडबॉडी की तस्वीर।

हत्या के बाद ली गई अमर सिंह चमकीला और अमरजोत की डेडबॉडी की तस्वीर।

मौत के बाद सामने आई कई थ्योरी, नहीं मिले हत्यारे

अमर सिंह चमकीला की मौत के बाद उनके परिवार ने उनके हत्यारों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की। हैरानी की बात ये रही कि इतना बड़ा और नामी कलाकार होने के बावजूद पुलिस ने भी अपनी तरफ से हत्यारों को ढूंढने की कोशिश नहीं की।

हालांकि समय-समय पर उनकी मौत की अलग-अलग थ्योरी सामने आई। कहा गया कि अश्लील लिरिक्स के चलते खलिस्तानियों ने उनकी हत्या कर दी। वहीं कुछ का मानना था दलित होकर जाट अमरजोत से शादी करने पर कई लोग उनसे नाखुश थे। एक थ्योरी ये भी सामने आई कि उनके जमाने के सिंगर्स ने उनकी कामयाबी के चलते उनकी हत्या करवाई। हालांकि असली वजह क्या थी, ये उनकी मौत के 39 साल बाद भी पता नहीं चल सका है।

इम्तियाज अली ने बनाई फिल्म

12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर फिल्म अमर सिंह चमकीला रिलीज हुई है। फिल्म में पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाई है, जबकि परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी अमरजोत के किरदार में हैं।

Raipur Climate: रायपुर में बारिश का सिस्‍टम हुआ कमजोर, लेकिन IMD का आज भी अलर्ट, अब शुरू होगी आफत की गर्मी

Climate of Raipur: राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में जिस सिस्‍टम की वजह से अप्रैल महीने में मौसम ठंडा और बारिश के हालात बने अब वह कमजोर हो गया है। बारिश की गतिविधि सिमटने लगी है, हालांकि बादल छाए हुए हैं।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 08:58 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:09 AM (IST)

Raipur Weather: रायपुर में बारिश का सिस्‍टम हुआ कमजोर, लेकिन IMD का आज भी अलर्ट, अब शुरू होगी आफत की गर्मी

HighLights

  1. – रविवार को कुछ स्‍थानों पर बारिश की संभावना
  2. – सोमवार से मौसम होने लगेगा साफ, बढेगा तापमान
  3. – रायपुर में मौसम बदलने वाला सिस्टम अब कमजोर

रायपुर। Climate of Raipur: राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ में जिस सिस्‍टम की वजह से अप्रैल महीने में मौसम ठंडा और बारिश के हालात बने अब वह कमजोर हो गया है। बारिश की गतिविधि सिमटने लगी है, हालांकि बादल छाए हुए हैं। आज भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान पांच से छह डिग्री तक बढ़ सकता है।

राजधानी समेत राज्य के कई इलाकों में मौसम काफी दिनों से बदला हुआ है। आने वाली नमी और द्रोणिका के कारण लगातार बारिश होने से राज्य के तापमान में रिकार्ड गिरावट हुई थी। शनिवार को लगातार तीसरे दिन प्रदेश भर में दिन के वक्त रायपुर सबसे ठंडा रहा।

अप्रैल महीने में रायपुर सबसे ठंडा

रायपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक गर्म दंतेवाड़ा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बदलने वाला सिस्टम अब कमजोर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलने वाला सिस्टम अब कमजोर हो चुका है। केवल आने वाली नमी के प्रभाव से एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। प्रदेश में सोमवार से मौसम पूरी तरह से साफ होने लगेगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी और जल्द ही यहां गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगेगी।

जानिए आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण राजस्थान और उससे लगे उत्तर गुजरात के उपर स्थित है। साथ ही द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से कोंकण और गोवा तक निम्न स्तर पर है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा संभावित है। कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

salman khan mumbai home firing reside and updates | सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: 2 बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं, लॉरेंस गैंग से 2 बार धमकी मिल चुकी है

मुंबई1 मिनट पहलेलेखक: विनोद यादव

  • कॉपी लिंक
घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच करने पहुंच गई है। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद सलमान के घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच करने पहुंच गई है।

सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है।

जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम भी घटनास्थल पर जांच करने पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की

घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जून 2022 और मार्च 2023 में भी सलमान को मिली थी धमकी
मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 में सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि जो हाल सिद्धू मूसेवाला का हुआ वही हाल सलमान का भी करेंगे।

NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं
सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

खबरें और भी हैं…
MP Information: रीवा जिले में बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, अब पोस्‍टमार्टम की तैयारी

रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में ग्राम मनिका में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 6 वर्षी मासूम का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:09 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 08:38 AM (IST)

MP News: रीवा जिले में बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, अब पोस्‍टमार्टम की तैयारी

HighLights

  1. 30 घंटे से अधिक समय से चल रहा है एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन
  2. 6 वर्षीय मयंक तक नहीं पहुंच सकी टीम
  3. मौके पर उपस्थित है प्रशासनिक अमला

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बालक मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। उसे बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार 6 वर्ष के मयंक की सांसें थम चुकी हैं। त्यौंथर में पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है।

इससे पहले खुले बोरवेल में फंसे हुए मयंक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बचाव टीम देर रात तक इस 6 वर्ष के बच्‍चे तक नहीं पहुंच सकी थी। बच्‍चे की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

#WATCH | Rescue operations underway in Madhya Pradesh’s Rewa the place a 6-year-old boy fell in an open borewell below the Janeh Police Station space. pic.twitter.com/FwrUtB6kLG

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024

रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में ग्राम मनिका में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 6 वर्षी मासूम का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। बच्चे तक पहुंचने के प्रयास में रेस्क्यू टीम लगी हुई है। खुदाई के दौरान जलस्तर बढ़ गया है। पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए अधिकारी व रेस्कयू टीम

बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए हैं अधिकारी व रेस्कयू टीम के लोग। कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। तीसरे दिन भी चल रहा है रेस्कयू ऑपरेशन। बच्चे को एक से दो घंटे में निकालने की उम्मीद की जा रही है।