Bhopal Information: कचरे के ढेर वाले भूखंड होंगे जप्त, संपत्तिकर में जुड़ेगा जुर्माना

Bhopal Information: दो दिनों में निगम ने सख्ती दिखाते हुए 32 प्लाटों का सर्वे किया और प्लसट मालिकों पर नौ हजार 700 रुपए का जुर्माना किया है।

By vishwas chaturvedi

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 10:39 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 10:39 PM (IST)

Bhopal News: कचरे के ढेर वाले भूखंड होंगे जप्त, संपत्तिकर में जुड़ेगा जुर्माना

HighLights

  1. जुर्माना नहीं चुकाया तो प्लाट जब्त कर नगर निगम नीलामी करेगा
  2. निगम बेनामी खाली भूखंडो पर नीलामी बोर्ड लगा रहा है

Bhopal Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी शुरु कर दी है। ऐसे में बाजार क्षेत्र व रहवासी क्षेत्रों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। जिन प्लाटों पर कचरे के ढेर लगे हैं, उन पर जुर्माना किया जा रहा है। अब निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने ऐसे प्लाटों को जप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसका जुर्माना उनके संपत्तिकर में जोड़ने को कहा है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि भूखंडो पर अगर गंदगी मिली तो मालिक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अगर जुर्माना नहीं चुकाया तो प्लाट जब्त कर नगर निगम नीलामी करेगा। जिन प्लाटों के संपत्तिकर खाते हैं, उनके टैक्स में जुर्माने की रकम भी जोड़ी जाएगी और उसे मय पेनाल्टी वसूला जाएग। इसकी शुरुआत निगम ने कोलार स्थित गिरधर कालोनी, कस्टम कालोनी और सर्वधर्म कसलोनी से कर दी है। निगम बेनामी खाली भूखंडो पर नीलामी बोर्ड लगा रहा है।

बीते वर्षों में यहां हुई कार्रवाई

दरअसल वर्ष 2023 में तत्कालीन निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने खाली भूखंड सफाई कराने के साथ ही इसमें होने वाले खर्च की वसूली मालिक से करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन-फानन में 10 भूखंडो की सफाई कराई गई और प्रति प्लाट 10 हजार रुपए खर्च मानकर एक लाख रुपए की वसूली की गई। 2022 में भी आयुक्त के निर्देश पर खाली प्लाटों पर कार्रवाई शुरू की गई और दो दिनों में निगम ने सख्ती दिखाते हुए 32 प्लाटों का सर्वे किया और प्लसट मालिकों पर नौ हजार 700 रुपए का जुर्माना किया है।

Climate of MP: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-उज्जैन 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

ग्वालियर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 10:05 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 10:05 PM (IST)

Weather of MP: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-उज्जैन 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
सोमवार से बढ़ने लगेगा दिन का तापमान

HighLights

  1. सोमवार से बढ़ने लगेगा दिन का तापमान
  2. ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर में वर्षा के भी आसार
  3. दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से सोमवार को ग्वालियर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बन रही है। नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मंडला में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिम बंगाल में गंगा के तट तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

कई संभागों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से राजस्थान से लगे उत्तरी मध्य प्रदेश के क्षेत्र में अरब सागर से नमी आने लगी है। इस वजह से ग्वालियर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने लगेगा। साथ ही दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, कन्हैया कुमार को भी मिला टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कन्हैया कुमार का है। उनको उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:37 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, कन्हैया कुमार को भी मिला टिकट
कन्हैया कुमार लड़ेंगे चुनाव।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कन्हैया कुमार का है। उनको उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन है। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आप चार पर व कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप ने अपने चारों उम्मीदवारों के नामों का एलान पहले ही कर दिया था। कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों का एलान आज कर दिया है। बीजेपी की तरफ से सातों सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान पहले ही हो गया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के सामने भाजपा के मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 | Congress releases one other checklist of 10 candidates for the final elections.

Kanhaiya Kumar to contest from North East Delhi (towards BJP North East Delhi candidate Manoj Tiwari), JP Agarwal to contest from Chandni Chowk (towards BJP candidate from… pic.twitter.com/0c4oiZVIn9

— ANI (@ANI) April 14, 2024

कांग्रेस के उम्मीदवार

1- उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- कन्हैया कुमार

2- चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल

3- उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली- उदित राज

आप के उम्मीदवार

1- नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

2- पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार

3- पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा

4- दक्षिणी दिल्ली- सहीराम पहलवान

बीजेपी के उम्मीदवार

1- नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज

2- चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल

3- उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी

4- पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत

5- दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

6- पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा

7- उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया

MP Board End result Date 2024: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंत में होगा घोषित

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में एक करोड़ 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:03 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:16 PM (IST)

MP Board Result Date 2024: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंत में होगा घोषित
MP Board End result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल।

MP Board End result Date 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की एक करोड़ 10 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। अब सिर्फ एक प्रतिशत वो उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा रही हैं, जिन्हें किसी कारण से होल्ड कर दिया गया था। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

अब रिजल्ट तैयार करने का काम चल रहा है। इसमें 10 दिनों का समय लगेगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह यानी 22 से 25 अप्रैल तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एमपी बोर्ड दोनों कक्षाओं का रिजल्ट इस बार भी एक साथ ही आएगा।

naidunia_image

17 लाख विद्यार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल

बता दें कि 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस बार 12वीं के विद्यार्थियों को रसायनशास्त्र में दो बोनस अंक भी मिलेंगे। मंडल के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का लक्ष्य पांच अप्रैल तक रखा गया था, लेकिन समय से मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हो सका। शिक्षकों को तेजी से डाटा एनालिसिस कर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस माह के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट घोषित किया जा सके।

KKR vs LSG Match Consequence: केकेआर ने पकड़ी जीत की राह, साल्ट-मिशेल के दम पर लखनऊ को पहली बार किया पराजित

ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। केकेआर ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 08:40 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 08:40 PM (IST)

KKR vs LSG Match Result: केकेआर ने पकड़ी जीत की राह, साल्ट-मिशेल के दम पर लखनऊ को पहली बार किया पराजित
कोलकाता ने लखनऊ को हराया।

HighLights

  1. केकेआर ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया।
  2. साल्ट ने खेली नाबाद 89 रनों की आतिशी पारी

खेल डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs LSG Match Consequence: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (28/3) के बाद सलामी बैट्समैन फिल साल्ट (89*) की आतिशी बल्लेबाज के दम पर कोलकाता नाइड राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। केकेआर ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। नाइट राइडर्स की सुपर जायंट्स पर पहली जीत है। 2022 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद लखनऊ ने कोलकाता को तीन बार शिकस्त दी थी। जीत की पटरी पर लौटी श्रेयस ब्रिगेड अब मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।

श्रेयल और फिल के बीच 120 रनों की साझेदारी

मिशेल ने तीन विकेट चटकाकर यह साबित कर दिया कि केकेआर वे उन्हें 24.75 करोड़ में क्यों खरीदा है। पिछले चार मुकाबलों में दो विकेट चटकाए थे। जेसन रॉय के बदले कोलकाता में शामिल हुए साल्ट का फॉर्म भी वापस आ गया। उन्होंने 47 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। फिल ने श्रेयस अय्यर (38*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि फिल साल्ट को 31 रनों के स्कोर पर जीवनदान मिला। शमर जोसेफ की गेंद पर अरशद खान ने उनका कैच टपका दिया।

लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया निराश

लखनऊ अपने मध्यक्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन (45) पर निर्भर हो गई है। क्विंटन डिकॉक (10) फ्लॉप रहे। केएल राहुल (39) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। आयुष बडोनी (29) भी कमाल नहीं कर पाए। मार्कस स्टोइनिस (10) का भी यही हाल रहा। निकोलस ने टीम का स्कोर 162 तक पहुंचाया। उन्होंने चार छक्के और दो चौके जड़े। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले बैट्समैन बन गए।

स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

  • 142- शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा (गुजरात टाइटंस), अहमदाबाद, 2023
  • 120*- फिल साल्ट और श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स), ईडन गार्डन, 2024
  • 115- फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), बेंगलुरु, 2023
  • 110- डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), चेन्नई, 2023
  • 102- शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स), लखनऊ, 2024

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सफल रन चेज

  • 168- दिल्ली कैपिटल्स- 6 विकेट और 11 गेंद शेष- लखनऊ, 2024
  • 162- केकेआर- 8 विकेट और 26 गेंद शेष- ईडन गार्डन, 2024
  • 160- पंजाब किंग्स- 2 विकेट और 3 गेंद शेष- लखनऊ, 2023
  • 159- गुजरात टाइटंस- 5 विकेट और 2 गेंद शेष- मुंबई, 2022
Ranveer Singh revealed his new look | रणवीर सिंह ने रिवील किया नया लुक: यूजर्स दे रहे रिएक्शन, फिल्म रामलीला के लुक से हो रही तुलना

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह स्पॉट हुए। इस दौरान रणवीर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। रणवीर का नया लुक फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रणवीर के फैंस का मानना है कि ये उनका ‘डॉन 3’ वाला लुक है। अपने नए लुक में रणवीर खूब जच रहे हैं। बता दें, हाल ही में कई बार रणवीर एयरपोर्ट पर मास्क लगाए देखे गए। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे थे कि रणवीर ‘डॉन 3’ का लुक अभी रिवील नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अब उन्होंने फैंस को अपना नया लुक दिखा दिया है। वहीं कुछ फैंस ने रणवीर के इस लुक की तुलना उनकी फिल्म ‘रामलीला’ से की।

रणवीर के अलावा एयरपोर्ट पर कृति सेनन भी दिखाई दीं। एक्ट्रेस पीले रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं। शॉर्ट हेयर के साथ पीले सूट में कृति खूब जच रही थीं। उन्होंने पैपराजी के सामने आकर पोज दिया। कृति हाल ही में फिल्म क्रू में नजर आई हैं। फिल्म में कृति के अलावा करीना कपूर और तब्बू दिखाई दी हैं।

सुनील शेट्टी भी मुंबई एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में नजर आए। 62 की उम्र में भी सुनील शेट्टी काफी फिट हैं। वो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। सुनील के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Election 2024: महिलाओं को साधने की कोशिश में BJP, पढ़ें घोषणा पत्र में नारीशक्ति के लिए क्या है खास

भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। इसमें उनका विशेष ध्यान महिलाओं पर रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 04:22 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: महिलाओं को साधने की कोशिश में BJP, पढ़ें घोषणा पत्र में नारीशक्ति के लिए क्या है खास
भाजपा का संकल्प पत्र।

HighLights

  1. भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र।
  2. भाजपा की समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश।
  3. भाजपा ने महिलाओं पर दिया विशेष ध्यान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। इसमें उनका विशेष ध्यान महिलाओं पर रहा है।

आइए, यह समझते हैं कि महिलाओं को लेकर क्या-क्या वादे किए हैं…

भाजपा का महिलाओं से वादा

महिलाओं की सुरक्षा- भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर दिया है। उसके अलावा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बड़े कदम उठाने का वादा किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम करेंगे लागू- महिलाओं को रिजर्वेशन दिलाने का वादा किया है। महिलाओं को रिजर्वेशन दिलाने वाला कानून भाजपा ने लागू कर चुकी है। अब इसको संसद व विधानसभा में व्यवस्थित रूप से लागू करना है, जिससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़े।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर देंगे ध्यान- भाजपा ने यह वादा किया है कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देगी। भाजपा ने वादा किया है कि वह एनीमिया, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करेगी। सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए नई पहल शुरू करने का वादा किया है।

तीन करोड़ लखपति दीदी- संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया है कि वह तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। भाजपा ने कहा है कि वह पहले ही 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना चुकी है। अब इनकी संख्या तीन करोड़ होगी।

SHG को सेवा क्षेत्र से जोड़ना- महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का वादा किया है। उनकी आय को बढ़ाने के लिए नए कौशल और उपकरणों से जोड़ेंगे। महिलाओं को आईटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा व पर्यटन जैसे प्रमुख सेवा क्षेत्रों से जोड़ेंगे।

महिला स्वयं सहायता समूहों की ग्राहक तक सीधी पहुंच- भाजपा ने संकल्प पत्र में एक जिला एक उत्पाद, किसान उत्पादक संगठन, एकता मॉल, ओएनडीसी, जीईएम, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट जैसी चल रही पहलों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ने का वादा किया है। उनको इससे बेहतर बाजार में पहुंचने के लिए मदद मिलेगी।

कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधा- कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने खास वादा किया है। उनके वादे के मुताबिक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों के पास महिलाओं के लिए हॉस्टल, क्रेच आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव का वादा- भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि वह महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का रख-रखाव करेगी। वह ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों को बनाएगी।

LIC Funding Adani Shares: अदानी समूह के शेयरों ने एलआईसी की भरी झोली, निवेश पर हुआ 59 प्रतिशत का लाभ

राजनीतिक दबाव में एलआईसी ने अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदानी एंटरप्राइजेज में निवेश घटा दिया था। दोनों कंपनियों के शेयरों में 83 और 68.4% की वृद्धि हुई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:54 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 07:54 PM (IST)

LIC Funding Adani Shares

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। LIC Funding Adani Shares: एलआईसी को वित्त वर्ष 2023-24 में अदाणी ग्रुप की कंपनियों में किए गए निवेश से 59% लाभ हुआ है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिडनबर्ग की रिपोर्ट से अदाणी समूह के शेयर प्रभावित होने के बाद कंपनी ने जोरदार वापसी की है। शेयर मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, अदाणी समूह की 7 कंपनियों में LIC का निवेश 31 मार्च 2023 को 38,471 करोड़ था, जो 31 मार्च 2024 को 61,210 करोड़ रहा। इसमें 22,378 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एलआईसी ने घटा दिया था निवेश

पिछले साल हिडनबर्ग रिपोर्ट में अदाणी के शेयरों में हेराफेरी के आरोपों के बाद एलआईसी को भी सवालों का सामना करना पड़ा था। हालांकि रिपोर्ट को अदानी ग्रुप ने गलत बताया था। राजनीतिक दबाव में एलआईसी ने अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड और अदानी एंटरप्राइजेज में निवेश घटा दिया था। दोनों कंपनियों के शेयरों में 83 और 68.4% की वृद्धि हुई है।

एलआईसी को हुआ 59 प्रतिशत का लाभ

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, निवेश घटाने के बावजूद बीमा कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में अदामी समूह में निवेश पर 59% का लाभ हुआ है। इस दौरान अदाणी ग्रुप की कंपनियों में कई विदेशी निवेशकों ने करीब 45 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। जिनमें कतर इंवेस्टमेंट ऑथिरिटी, फ्रांस टोटल एनर्जी, अबू धाबी की आइएचसी और अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स शामिल है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी में निवेश दोगुना हुआ

एलआईसी का निवेश अदाणी एंटरप्राइज लिमिटेड में 31 मार्च 2023 को 8495.31 करोड़ से बढ़कर एक साल बाद 14,305.53 करोड़ रहा। अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड में निवेश इस दौरान 12,450.09 करोड़ से बढ़कर 22,776.89 करोड़ हो गया। अदाणी ग्रनी में बीमा कंपनी का निवेश एक साल में बढ़कर 3,937.62 करोड़ पहुंच गया।

Dhar Bhojshala ASI Survey: भीतरी परिसर की खोदाई में पत्थरों पर दिखने लगी आकृति, हवन कुंड की सफाई हुई शुरू

धार की ऐतिहासिक भोजशाला के आइएएस सर्वे का 24वां दिन।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:49 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 08:26 PM (IST)

Dhar Bhojshala ASI Survey: भीतरी परिसर की खोदाई में पत्थरों पर दिखने लगी आकृति, हवन कुंड की सफाई हुई शुरू
भोजशाला के सर्वे जारी (सांकेतिक तस्‍वीर)

HighLights

  1. धार भोजशाला में सर्वे का 24वां दिन।
  2. पत्थरों पर विभिन्न आकृतियों भी स्पष्ट होने लगी है।
  3. टीम के 27 सदस्यों व श्रमिकों ने शाम पांच बजे तक कार्य किया।

Dhar Bhojshala ASI Survey: नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। ऐतिहासिक भोजशाला में रविवार को 24वें दिन के सर्वे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम ने मुख्य रूप से परिसर में स्थित मुख्य हवन कुंड में सफाई का कार्य शुरू किया। भोजशाला के भीतरी परिसर में जहां खोदाई चल रही थी, वहां अब पत्थर दिखने लगे हैं। पत्थरों पर विभिन्न आकृतियों भी स्पष्ट होने लगी है।

टीम इन पत्थरों के बारे में विवरण तैयार करने के साथ इसका दस्तावेजीकरण भी करेगी। उधर, हिंदू पक्ष ने मांग की है कि भोजशाला परिसर के साथ ही 50 मीटर के दायरे में भी वैज्ञानिक आधार पर ही सर्वे किया जाए। इसके लिए आधुनिक मशीन सहित अन्य वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जाए।

भोजशाला परिसर में सुबह आठ बजे से टीम ने सर्वे शुरू कर दिया था। टीम के 27 सदस्यों व श्रमिकों ने शाम पांच बजे तक कार्य किया। इसमें मुख्य रूप से हवन कुंड की सफाई की गई है। एक दिन पहले इस स्थान का मापन किया गया था। टीम ने इसमें खोदाई के पूर्व की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

माना जा रहा है कि जल्द ही इस स्थान पर भी खोदाई शुरू होगी। रविवार को भोजशाला के पिछले हिस्से के साथ दाएं और बाएं क्षेत्र में भी कार्य जारी रहा। यहां अब गहरी खोदाई हो रही है। उधर, हिंदू संगठन के आशीष गोयल और गोपाल शर्मा ने बताया कि हमने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से उच्च न्यायालय के आदेश का संदर्भ देते हुए मांग की है कि 50 मीटर के दायरे में भी वैज्ञानिक रूप से सर्वे किया जाए।

जिस तरह से भोजशाला के भीतरी और बाहरी परिसर में सर्वे किया जा रहा है, उसी तरह 50 मीटर के दायरे में भी कार्य किया जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां पर मशीनों का इस्तेमाल किया जाए।

Pakistan: पाकिस्तान में सरबजीत सिंह के हत्यारे की मौत, अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली

पाकिस्तान की जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बंदूकधारियों ने अमीर सरफराज को लाहौर में गोलियों से भून दिया।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:17 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 07:18 PM (IST)

Pakistan: पाकिस्तान में सरबजीत सिंह के हत्यारे की मौत, अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली
सबजीत सिंह के हत्यारे की हत्या।

एजेंसी, लाहौर। पाकिस्तान की जेल में भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बंदूकधारियों ने अमीर सरफराज को लाहौर में गोलियों से भून दिया। इस घटना की जानकारी समाचार एंजंसी पीटीआई ने दी है। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के अमीर सरफराज काफी करीब था।

पीटीआई की जानकारी के मुताबिक अमीर सरफराज पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुर इलाके में मौजूद था। इसी दौरान दो अज्ञात बंदूकधारी मोटरसाइकिल से आए और उसको गोली मारकर चले गए। अमीर सरफराज हमले में गभीर रूप से घायल हो गया। उसके अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।

सरबजीत सिंह की बेटी ने पाकिस्तान पर लगाए आरोप

सरबजीत सिंह की बेटी स्वप्नदीप कौर ने कहा कि वह कपूरथला में तहसीलदार है। उसके पिता शराब के नशे में सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे। पाकिस्तान ने उन्हें मनजीत सिंह बनाकर बम धमाकों का आरोपी बना दिया था। उसके बाद उन्हें फांसी की सजा सुना दी। पाकिस्तान ने मेरे पिता पर बिल्कुल भी नरमी नहीं दिखाई थी।

naidunia_image

अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग- स्वप्नदीप कौर

स्वप्नदीप कौर ने कहा कि कोट लखपत जेल में वह जब बंद थे, तो उनकी अमीर सरफराज के जरिए हत्या करवा दी थी। पाक की अदालत ने अमीर सरफराज को मेरे पिता की हत्या के मामले में बरी कर दिया था। अमीर सरफराज चाहता था कि वह सच बोले। उसके सच बोलने से पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का झूठ सामने आ जाता, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। हम चाहते हैं कि इस मामले की अंतर्राष्ट्रीय जांच होनी चाहिए।