MP Information: रीवा जिले में बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, अब पोस्टमार्टम की तैयारी
रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में ग्राम मनिका में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 6 वर्षी मासूम का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
By Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 07:09 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 08:38 AM (IST)

HighLights
- 30 घंटे से अधिक समय से चल रहा है एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन
- 6 वर्षीय मयंक तक नहीं पहुंच सकी टीम
- मौके पर उपस्थित है प्रशासनिक अमला
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बालक मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। उसे बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार 6 वर्ष के मयंक की सांसें थम चुकी हैं। त्यौंथर में पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है।
इससे पहले खुले बोरवेल में फंसे हुए मयंक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बचाव टीम देर रात तक इस 6 वर्ष के बच्चे तक नहीं पहुंच सकी थी। बच्चे की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।
#WATCH | Rescue operations underway in Madhya Pradesh’s Rewa the place a 6-year-old boy fell in an open borewell below the Janeh Police Station space. pic.twitter.com/FwrUtB6kLG
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024
रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में ग्राम मनिका में बोरवेल के गड्ढे में गिरे 6 वर्षी मासूम का 30 घंटे बाद भी पता नहीं चला है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
#WATCH | DM Rewa, Pratibha Pal says, “…We are attempting to attach the 50-feet drilling (vertical) to a horizontal tunnel and join it to the Borwell. The NDRF staff has been continually working…There are some hurdles. We count on to achieve the contact level within the subsequent 1-1.5… https://t.co/P12NkMPhWZ pic.twitter.com/CsRGDw7oKP
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। बच्चे तक पहुंचने के प्रयास में रेस्क्यू टीम लगी हुई है। खुदाई के दौरान जलस्तर बढ़ गया है। पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
#WATCH | SP Rewa, Vivek Singh says, “The NDRF staff is continually working. Efforts are being made to widen the tunnel to achieve the Borewell. NDRF, SDRF and the administration are working collectively and we count on the outcomes quickly.” https://t.co/P12NkMPhWZ pic.twitter.com/gsOqXlTNV5
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 13, 2024
बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए अधिकारी व रेस्कयू टीम
बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए हैं अधिकारी व रेस्कयू टीम के लोग। कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। तीसरे दिन भी चल रहा है रेस्कयू ऑपरेशन। बच्चे को एक से दो घंटे में निकालने की उम्मीद की जा रही है।

