Lok Sabha Election 2024: महिलाओं को साधने की कोशिश में BJP, पढ़ें घोषणा पत्र में नारीशक्ति के लिए क्या है खास

भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। इसमें उनका विशेष ध्यान महिलाओं पर रहा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 04:22 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 04:22 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: महिलाओं को साधने की कोशिश में BJP, पढ़ें घोषणा पत्र में नारीशक्ति के लिए क्या है खास
भाजपा का संकल्प पत्र।

HighLights

  1. भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र।
  2. भाजपा की समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश।
  3. भाजपा ने महिलाओं पर दिया विशेष ध्यान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भाजपा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। इसमें उनका विशेष ध्यान महिलाओं पर रहा है।

आइए, यह समझते हैं कि महिलाओं को लेकर क्या-क्या वादे किए हैं…

भाजपा का महिलाओं से वादा

महिलाओं की सुरक्षा- भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर दिया है। उसके अलावा उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए बड़े कदम उठाने का वादा किया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम करेंगे लागू- महिलाओं को रिजर्वेशन दिलाने का वादा किया है। महिलाओं को रिजर्वेशन दिलाने वाला कानून भाजपा ने लागू कर चुकी है। अब इसको संसद व विधानसभा में व्यवस्थित रूप से लागू करना है, जिससे उनका प्रतिनिधित्व बढ़े।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर देंगे ध्यान- भाजपा ने यह वादा किया है कि वह महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देगी। भाजपा ने वादा किया है कि वह एनीमिया, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करेगी। सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए नई पहल शुरू करने का वादा किया है।

तीन करोड़ लखपति दीदी- संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया है कि वह तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएगी। भाजपा ने कहा है कि वह पहले ही 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बना चुकी है। अब इनकी संख्या तीन करोड़ होगी।

SHG को सेवा क्षेत्र से जोड़ना- महिला स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने का वादा किया है। उनकी आय को बढ़ाने के लिए नए कौशल और उपकरणों से जोड़ेंगे। महिलाओं को आईटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा व पर्यटन जैसे प्रमुख सेवा क्षेत्रों से जोड़ेंगे।

महिला स्वयं सहायता समूहों की ग्राहक तक सीधी पहुंच- भाजपा ने संकल्प पत्र में एक जिला एक उत्पाद, किसान उत्पादक संगठन, एकता मॉल, ओएनडीसी, जीईएम, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट जैसी चल रही पहलों के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ने का वादा किया है। उनको इससे बेहतर बाजार में पहुंचने के लिए मदद मिलेगी।

कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधा- कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने खास वादा किया है। उनके वादे के मुताबिक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों के पास महिलाओं के लिए हॉस्टल, क्रेच आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव का वादा- भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया है कि वह महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का रख-रखाव करेगी। वह ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक शौचालयों को बनाएगी।