Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, कन्हैया कुमार को भी मिला टिकट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कन्हैया कुमार का है। उनको उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:37 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, कन्हैया कुमार को भी मिला टिकट
कन्हैया कुमार लड़ेंगे चुनाव।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कन्हैया कुमार का है। उनको उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन है। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आप चार पर व कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप ने अपने चारों उम्मीदवारों के नामों का एलान पहले ही कर दिया था। कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों का एलान आज कर दिया है। बीजेपी की तरफ से सातों सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान पहले ही हो गया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के सामने भाजपा के मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 | Congress releases one other checklist of 10 candidates for the final elections.

Kanhaiya Kumar to contest from North East Delhi (towards BJP North East Delhi candidate Manoj Tiwari), JP Agarwal to contest from Chandni Chowk (towards BJP candidate from… pic.twitter.com/0c4oiZVIn9

— ANI (@ANI) April 14, 2024

कांग्रेस के उम्मीदवार

1- उत्तरी-पूर्वी दिल्ली- कन्हैया कुमार

2- चांदनी चौक- जेपी अग्रवाल

3- उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली- उदित राज

आप के उम्मीदवार

1- नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

2- पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार

3- पश्चिमी दिल्ली- महाबल मिश्रा

4- दक्षिणी दिल्ली- सहीराम पहलवान

बीजेपी के उम्मीदवार

1- नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज

2- चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल

3- उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी

4- पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत

5- दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी

6- पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा

7- उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया