KKR vs LSG Match Consequence: केकेआर ने पकड़ी जीत की राह, साल्ट-मिशेल के दम पर लखनऊ को पहली बार किया पराजित
ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। केकेआर ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 08:40 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 08:40 PM (IST)

HighLights
- केकेआर ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया।
- साल्ट ने खेली नाबाद 89 रनों की आतिशी पारी
खेल डेस्क, नई दिल्ली। KKR vs LSG Match Consequence: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (28/3) के बाद सलामी बैट्समैन फिल साल्ट (89*) की आतिशी बल्लेबाज के दम पर कोलकाता नाइड राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161/7 रन बनाए। केकेआर ने 15.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। नाइट राइडर्स की सुपर जायंट्स पर पहली जीत है। 2022 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद लखनऊ ने कोलकाता को तीन बार शिकस्त दी थी। जीत की पटरी पर लौटी श्रेयस ब्रिगेड अब मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी।
श्रेयल और फिल के बीच 120 रनों की साझेदारी
मिशेल ने तीन विकेट चटकाकर यह साबित कर दिया कि केकेआर वे उन्हें 24.75 करोड़ में क्यों खरीदा है। पिछले चार मुकाबलों में दो विकेट चटकाए थे। जेसन रॉय के बदले कोलकाता में शामिल हुए साल्ट का फॉर्म भी वापस आ गया। उन्होंने 47 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। फिल ने श्रेयस अय्यर (38*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की पार्टनरशिप की। हालांकि फिल साल्ट को 31 रनों के स्कोर पर जीवनदान मिला। शमर जोसेफ की गेंद पर अरशद खान ने उनका कैच टपका दिया।
लखनऊ के बल्लेबाजों ने किया निराश
लखनऊ अपने मध्यक्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन (45) पर निर्भर हो गई है। क्विंटन डिकॉक (10) फ्लॉप रहे। केएल राहुल (39) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। आयुष बडोनी (29) भी कमाल नहीं कर पाए। मार्कस स्टोइनिस (10) का भी यही हाल रहा। निकोलस ने टीम का स्कोर 162 तक पहुंचाया। उन्होंने चार छक्के और दो चौके जड़े। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा सिक्सर लगाने वाले बैट्समैन बन गए।
स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी
- 142- शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा (गुजरात टाइटंस), अहमदाबाद, 2023
- 120*- फिल साल्ट और श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स), ईडन गार्डन, 2024
- 115- फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), बेंगलुरु, 2023
- 110- डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), चेन्नई, 2023
- 102- शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स), लखनऊ, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सफल रन चेज
- 168- दिल्ली कैपिटल्स- 6 विकेट और 11 गेंद शेष- लखनऊ, 2024
- 162- केकेआर- 8 विकेट और 26 गेंद शेष- ईडन गार्डन, 2024
- 160- पंजाब किंग्स- 2 विकेट और 3 गेंद शेष- लखनऊ, 2023
- 159- गुजरात टाइटंस- 5 विकेट और 2 गेंद शेष- मुंबई, 2022

