Climate of MP: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-उज्जैन 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

ग्वालियर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 10:05 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 10:05 PM (IST)

Weather of MP: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, ग्वालियर-उज्जैन 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
सोमवार से बढ़ने लगेगा दिन का तापमान

HighLights

  1. सोमवार से बढ़ने लगेगा दिन का तापमान
  2. ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर में वर्षा के भी आसार
  3. दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल : राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से सोमवार को ग्वालियर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बन रही है। नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मंडला में दो मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रतलाम में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिम बंगाल में गंगा के तट तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

कई संभागों में बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि राजस्थान पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से राजस्थान से लगे उत्तरी मध्य प्रदेश के क्षेत्र में अरब सागर से नमी आने लगी है। इस वजह से ग्वालियर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने लगेगा। साथ ही दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।