BJP Sankalp Patra: थोड़ी देर में जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, PM मोदी भी पहुंचे BJP कार्यालय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:15 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:22 AM (IST)

BJP Sankalp Patra: थोड़ी देर में जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, PM मोदी भी पहुंचे BJP कार्यालय
डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है।

HighLights

  1. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं।
  2. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है।
  3. डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अब से कुछ देर बाद अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा मुख्यालय में पहुंच गए हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है।

#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। pic.twitter.com/fV0Nv1cMWJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2024

इन मुद्दों पर मिल सकती है मोदी की गारंटी भाजपा के संकल्प पत्र में गरीब, युवा, किसान और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित हो सकता है। भाजपा के संकल्प पत्र की थीम 2047 तक विकसित भारत बनाने की ‘मोदी की गारंटी’ पर आधारित हो सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे बढ़ाने की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं।