Bihar Politics: बिहार में राजनाथ सिंह का राजद पर हमला, बोले- लालटेन का युग गया, अब LED का जमाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इनका (RJD) अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी, तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।

By Anurag Mishra

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 05:21 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 05:23 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार में राजनाथ सिंह का राजद पर हमला, बोले- लालटेन का युग गया, अब LED का जमाना
राजनाथ सिंह की चुनावी सभा।

एएनआई, बांका। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में उनके निशाने पर राजद रहा। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि लालटेन का युग अब जा चुका है, यह समय एलईडी का है। उन्होंने राजद पर नौकरी के झूठे वादे कर जन समर्थन हासिल करने का भी आरोप लगाया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इन लोगों ने कहा था कि 10 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे, मैं नौजवानों से पूछना चाहता हूं क्या आपको नौकरी मिली? जनता की आंखों में धूल झोंककर इन्होंने जनता का समर्थन हासिल किया है। मैं बताना चाहता हूं कि लालटेन का युग जा चुका है, अभी LED का युग आ चुका है।

पीएम मोदी एक फोन से रिटायर नौसेनिकों की टली सजा

#WATCH | Bihar: Defence Minister Rajnath Singh says, “Our retired Navy veterans who have been working in some corporations in Qatar have been sentenced to loss of life…PM Modi had a chat with Qatar’s President and inside 2-3 days their punishment was reversed and the retired Navy veterans have been… pic.twitter.com/DVV6LTdvcF

— ANI (@ANI) April 14, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सेवानिवृत्त नौसेना के दिग्गज जो कतर में कुछ कंपनियों में काम कर रहे थे, उन्हें मौत की सजा दी गई। पीएम मोदी ने कतर के राष्ट्रपति से बात की और 2-3 दिनों के भीतर उनकी सजा को पलट दिया गया। वह सभी सकुशल भारत वापस आ गए। यह भारत की शक्ति है।

आरजेडी का बढ़ गया है अहंकार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इनका (RJD) अहंकार इस हद तक बढ़ जाता है कि कहते हैं हमारी सरकार बन जाएगी, तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है, जो मोदी जी को जेल में डालेंगे।