Bhopal Information: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
पिछले साल फरवरी में हुई थी शादी। मृतका के मायके वालों का आरोप, शादी के बाद से ही बेटी को ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित।
By Ravindra Soni
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 09:57 AM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 09:57 AM (IST)

HighLights
- बैरसिया के शेरपुरा की घटना।
- मायका पक्ष का आरोप, बेटी के शव को फांसी पर लटकाकर खुदकुशी बताने का प्रयास।
- पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल Bhopal Crime Information। राजधानी के बैरसिया तहसील में स्थित शेरपुरा में रहने वाली 23 वर्षीय विवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के मायके पक्ष को लोगों ने बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
यह है मामला
बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक भोपाल की रहने वाली अरशुमा की शादी फरवरी-2023 में शेरपुरा निवासी असद के साथ हुई थी। विगत शुक्रवार रात को अरशुमा ने ससुराल में फांसी लगा ली। स्वजन उसे फंदे से उतारकर बैरसिया के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना का पता चलने पर अरशुमा के मायका पक्ष के लोग बैरसिया पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका कर मामले को खुदकुशी बताने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतका के मायका पक्ष के साथ-साथ ससुराल वालों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवती की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

