Bhopal Information: कचरे के ढेर वाले भूखंड होंगे जप्त, संपत्तिकर में जुड़ेगा जुर्माना
Bhopal Information: दो दिनों में निगम ने सख्ती दिखाते हुए 32 प्लाटों का सर्वे किया और प्लसट मालिकों पर नौ हजार 700 रुपए का जुर्माना किया है।
By vishwas chaturvedi
Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 10:39 PM (IST)
Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 10:39 PM (IST)

HighLights
- जुर्माना नहीं चुकाया तो प्लाट जब्त कर नगर निगम नीलामी करेगा
- निगम बेनामी खाली भूखंडो पर नीलामी बोर्ड लगा रहा है
Bhopal Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी शुरु कर दी है। ऐसे में बाजार क्षेत्र व रहवासी क्षेत्रों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। जिन प्लाटों पर कचरे के ढेर लगे हैं, उन पर जुर्माना किया जा रहा है। अब निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने ऐसे प्लाटों को जप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसका जुर्माना उनके संपत्तिकर में जोड़ने को कहा है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि भूखंडो पर अगर गंदगी मिली तो मालिक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अगर जुर्माना नहीं चुकाया तो प्लाट जब्त कर नगर निगम नीलामी करेगा। जिन प्लाटों के संपत्तिकर खाते हैं, उनके टैक्स में जुर्माने की रकम भी जोड़ी जाएगी और उसे मय पेनाल्टी वसूला जाएग। इसकी शुरुआत निगम ने कोलार स्थित गिरधर कालोनी, कस्टम कालोनी और सर्वधर्म कसलोनी से कर दी है। निगम बेनामी खाली भूखंडो पर नीलामी बोर्ड लगा रहा है।
बीते वर्षों में यहां हुई कार्रवाई
दरअसल वर्ष 2023 में तत्कालीन निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने खाली भूखंड सफाई कराने के साथ ही इसमें होने वाले खर्च की वसूली मालिक से करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन-फानन में 10 भूखंडो की सफाई कराई गई और प्रति प्लाट 10 हजार रुपए खर्च मानकर एक लाख रुपए की वसूली की गई। 2022 में भी आयुक्त के निर्देश पर खाली प्लाटों पर कार्रवाई शुरू की गई और दो दिनों में निगम ने सख्ती दिखाते हुए 32 प्लाटों का सर्वे किया और प्लसट मालिकों पर नौ हजार 700 रुपए का जुर्माना किया है।

