नशीली दवाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार, साथी स्कूटी से कूदकर भागा

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक उसलापुर की ओर से नशीली दवाएं लेकर जरहाभाठा की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने रिंग रोड में घेराबंदी की।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 15 Apr 2024 12:50 AM (IST)

नशीली दवाओं के साथ एक युवक गिरफ्तार, साथी स्कूटी से कूदकर भागा
घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवक को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने रिंग रोड में घेराबंदी कर स्कूटी सवार युवक को नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक का साथी पुलिस को देखकर स्कूटी से कूदकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक उसलापुर की ओर से नशीली दवाएं लेकर जरहाभाठा की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने रिंग रोड में घेराबंदी की। पुलिस की टीम को देखकर हेमूनगर बंधवापारा निवासी अख्तर अली उर्फ छोटू(31) स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास कर लिया। जवानों ने किसी तरह उसे पकड़ लिया। इस बीच उसका साथी दयालबंद निवासी पवन मानिकपुरी किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक की बैग की तलाशी में 63 नग प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। इसे जब्त कर आरोपित युवक को थाने लाया गया। यहां पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की टीम फरार आरोपित की तलाश कर रही है।