Lok sabha chunav 2024: पहले दिन एसयूसीआइ प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र, अब चार दिन और शेष

कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने सुबह 11 बजे निर्वाचन की सूचना जारी की। इसी के साथ नाम-निर्देशन पत्र भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

By anil tomar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 10:04 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 10:04 AM (IST)

Lok sabha chunav 2024: पहले दिन एसयूसीआइ प्रत्याशी ने भरा नामांकन पत्र, अब चार दिन और शेष

HighLights

  1. ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन की सूचना जारी
  2. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रक्रिया शुरू

Lok sabha chunav 2024: नईदुनिया प्रतिनिधि. ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में नामांकन दाखिले का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन एक नामांकन दाखिल हुआ। लोकसभा आम निर्वाचन कार्यक्रम के तहत ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से सदस्य चुनने के लिये 12 अप्रैल को निर्वाचन की सूचना जारी की गई। कलेक्टर और रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने सुबह 11 बजे निर्वाचन की सूचना जारी की। इसी के साथ नाम-निर्देशन पत्र भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

शासकीय अवकाश होने की वजह से 13, 14 और 17 अप्रैल को नामांकन का सिलसिला बंद रहेगा। अभ्यर्थी अथवा उनके प्रस्तावक अब 15, 16, 18 व 19 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत कर सकेगें। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल 2024 को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सभी दिवसों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक उक्त कार्रवाई संपादित होगी। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में सात मई को मतदान और चार जून को मतगणना होगी। ज्ञात हो ग्वालियर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर न्यायालय कक्ष में बनाए गए रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।

एसयूसीआइ की प्रत्याशी को रिटर्निंग अधिकारी ने दिलाई शपथ

नामजदगी के पर्चे दाखिल करने के पहले दिन अर्थात 12 अप्रैल को एक उम्मीदवार ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ापति कालोनी किलागेट रोड ग्वालियर निवासी रचना अग्रवाल ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। उन्होंने सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी की ओर से रिटर्निंग आफिसर रुचिका चौहान को अपना नामांकन सौंपा। साथ ही संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा व निष्ठा रखने की शपथ भी रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष ली। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी अतुल सिंह भी मौजूद थे।

आचार संहिता का विशेष ध्यान रखें

कलेक्टर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान ने नामजदगी का पर्चा दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले सभी उम्मीदवारों से आचार संहिता का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में उम्मीदवार समेत पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही 100 मीटर के दायरे में एक प्रत्याशी को केवल तीन वाहनों के प्रवेश की अनुमति दी गई है।

Indore Muskan Suicide Case: इंदौर के पिनेकल ड्रिम्स की 17वीं मंजिल से कूदी छात्रा मुस्कान की आत्महत्या की गुत्थी अनसुलझी

मुस्कान आत्महत्या केस में पोस्टमार्टम करवाकर शव ले गए स्वजन। लैपटाप में कुछ नहीं मिला, अब मोबाइल के भरोसे है पुलिस।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 09:09 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 09:09 AM (IST)

Indore Muskan Suicide Case: इंदौर के पिनेकल ड्रिम्स की 17वीं मंजिल से कूदी छात्रा मुस्कान की आत्महत्या की गुत्थी अनसुलझी
मुस्कान अग्रवाल आत्महत्या केस

Indore Muskan Suicide Case: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीबीए फाइनल की छात्रा मुस्कान अग्रवाल की आत्महत्या की गुत्थी अनसुलझी है। मुस्कान 17वीं मंजिल से क्यों कूदी, यह दूसरे दिन भी स्पष्ट नहीं हुआ। काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) में भी कुछ नहीं मिला। स्वजन शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव गांव ले गए। उन्होंने जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम में गिरने से मौत की पुष्टि हुई है।

बरुफाटक (बड़वानी) निवासी 24 वर्षीय मुस्कान ने गुरुवार दोपहर पिनेकल ड्रीम्स (निपानिया) के निर्माणाधीन ब्लाक (पीटी-4) की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुस्कान के पिता मुकेश अग्रवाल(किराना व्यवसायी), ताऊ अजय अग्रवाल, मौसा संजय और मौसेरे भाई कृष्णा से बात की लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हुआ। मुकेश ने कहा कि बेटी को रविवार को ही छोड़ा था।
naidunia_image
पढ़ने में होशियार थी। आगे की पढ़ाई के लिए बेंगलुरु जाना था। सुबह ही मां रेखा से बात हुई थी। रात को रेखा का मिस्ड काल चला गया था। नंबर देखकर मुस्कान ने ही काल लगाया था। दादा की तबीयत खराब है। उसने उनके स्वास्थ्य का पूछा। अजय ने कहा कि मुस्कान यूं आत्महत्या नहीं कर सकती। स्वजन ने रूम पार्टनर, दोस्तों से बयान और जांच की मांग की है।

उधर शुक्रवार को पुलिस मुस्कान के छात्रावास (कासाबेला) पहुंची और छात्राओं से पूछताछ की। रूम पार्टनर कनिका ने कहा कि मुस्कान ने खाना मंगवाया था। 12 बजे बिना बताए रूम से जाने पर उसने बार-बार काल लगाए, लेकिन रिसीव नहीं हुए। बाद में भाई अंशुल को काल कर बताया कि मुस्कान फोन नहीं उठा रही है।

पेट की बीमारी से परेशान थी मुस्कान

पुलिस ने शुक्रवार को मुस्कान से रूम की तलाशी ली तो डाक्टर की फाइल मिली। स्वजन ने बताया कि मुस्कान को पेट में दिक्कत थी। वर्ष 2019 से उसका उपचार चल रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। विशेषज्ञों को ट्रीटमेंट के पर्चे दिखाकर सलाह ली गई है। स्वजन के मुताबिक मुस्कान आत्महत्या नहीं कर सकती। इसके पीछे कोई वजह है। पुलिस बारीकी से जांच करे। हो सकता है कोई ब्लैकमेल कर रहा हो या किसी ने हत्या की हो।

सवाल जिनका जवाब तलाश रही पुलिस

-पिनेकल ड्रीम में परिचित रहता ही नहीं तो मुस्कान ने सीधे इसी जगह के लिए रैपिडो क्यों बुक की?

-सीडीआर में रूम पार्टनर और स्वजन के नंबरों के अलावा संदिग्ध नंबर नहीं मिले।

-गार्ड के रोकने पर भी पिछले रास्ते से इमारत में क्यों गई?

-रूम पार्टनर कनिका ने बार-बार फोन क्यों लगाए?

-क्या स्वजन आशंकित थे जो आनन-फानन में मोबाइल लोकेशन निकलवाई?

Israel Iran Pressure: ‘किसी भी वक्त इजरायल पर हमला कर सकता है ईरान’, जो बाइडन ने दी ‘ऐसा न करने’ की चेतावनी

भारत ने अपने नागरिकों से ईरान और इजरायल की यात्रा पर न जाने के लिए कहा है। इसी के साथ सरकार ने अब भारतीय श्रमिकों को इजरायल जाने की अनुमति न देने का फैसला किया है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 08:32 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 08:32 AM (IST)

Israel Iran Tension: ‘किसी भी वक्त इजरायल पर हमला कर सकता है ईरान’, जो बाइडन ने दी 'ऐसा न करने' की चेतावनी

HighLights

  1. भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
  2. ईरान ने खाई है इजरायल से बदला लेने की कसम
  3. इजरायल ने भी कहा है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार

एजेंसी, वाशिंगटन/तेल अवीव (Iran Israel Assault)। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद दुनिया में और युद्ध की आशंका पैदा हो गई है। इस बीच, भारत, अमेरिका समेत तमाम बड़े देशों की इस हलचल पर पैनी नजर है।

ताजा खबर यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान देर-सबेर इजरायल पर हमला करेगा। उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि वह ऐसा न करे, क्योंकि अमेरिका ने इजरायल की रक्षा के लिए समर्पित है।

भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

इस बीच, भारत ने अपने नागरिकों से ईरान और इजरायल की यात्रा पर न जाने के लिए कहा है। इसी के साथ सरकार ने अब भारतीय श्रमिकों को इजरायल जाने की अनुमति न देने का फैसला किया है।

इसी तरह, फ्रांस और पोलैंड ने भी अपने नागरिकों से पश्चिम एशिया के देशों में न जाने के लिए कहा है। जर्मन एयरलाइनर लुफ्तांसा ने तेहरान के लिए अपनी उड़ानों को रोक दिया है।

इजरायल पर क्यों भड़का ईरान

एक अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित ईरानी दूतावास पर हमले में एक वरिष्ठ जनरल समेत सात ईरानी सैन्य अधिकारियों की जान गई थी। इस हमले का शक इजरायल पर है। इससे पहले भी इजरायल सीरिया में स्थित ईरानी ठिकानों पर हमले करता रहा है। अब ईरान ने बदला लेने का एलान किया है और माना जा रहा है कि वह जल्द ही इजरायल पर हमला कर सकता है।

Kangana Ranaut remembers Hema Malimi | कंगना रनोट ने की हेमा मालिमी की तारीफ: वीडियो शेयर कर लिखा- कला का मजाक बनाने वाले छोटी सोच के होते हैं

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। शेयर की गई वीडियो में हेमा मालिनी क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 20 साल की हेमा जी स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। हेमा जी अब भी स्टेज पर 3-4 घंटे लंबी परफॉर्मेंस दे सकती हैं। जो लोग डांस, म्यूजिक और कला का मजाक बनाते हैं, वो नीच और छोटी मानसिकता वाले लोग होते हैं।

उन्होंने आगे कहा- देवलोक में अर्जुन ने भी नृत्य, संगीत और कला की शिक्षा ली थी। भगवान शिव ने योग के साथ ये कलाएं मनुष्य को दी हैं। तभी तो वो नटराज कहते हैं। उन्होंने इंसानों को ऐसी कला दी है, इसलिए उन्हें नटराज के नाम से जाना जाता है।

कंगना ने किया था हेमा मालिनी का बचाव

कुछ दिनों पहले कंगना हेमा मालिनी के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा की गई लैंगिकवादी और महिला द्वेषपूर्ण कमेंट की निंदा की। कंगना ने अपना पूरा जीवन कला को समर्पित करने के लिए हेमा की तारीफ करते हुए इस तरह के कमेंट को गलत बताया।

सुरजेवाला के बयान पर हेमा मालिनी ने ज्यादा कुछ कहने से इंकार कर दिया और कहा कि उनके बयान को उनकी पार्टी देख लेगी।

कंगना ने दिया था जवाब

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से प्रत्याशी कंगना ने भी सुरजेवाला के बयान पर एक्स के जरिये रिएक्ट किया था। कंगना ने कहा कि बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी। लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है। महिलाओं के लिए गिरी हुई सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्य हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन-ब-दिन पतन कर रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता सुप्रिया ने कंगना पर विवादित पोस्ट इंस्टाग्राम के जरिये डाली थी। इस पर चुनाव आयोग ने भी नोटिस जारी किया था। मामले में सुप्रिया ने माफी भी मांगी थी।

खबरें और भी हैं…
Ujjain Lok Sabha Elections 2024: कभी इंदौरी नेता लड़ते थे यहां से चुनाव, अब समीकरण उलटे

लोकसभा चुनाव: उज्जैन कांग्रेस के तीन नेता अलग-अलग सीटों से मैदान में उतरे।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 08:17 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 08:17 AM (IST)

Ujjain Lok Sabha Elections 2024: कभी इंदौरी नेता लड़ते थे यहां से चुनाव, अब समीकरण उलटे
लोकसभा चुनाव में उज्जैन

HighLights

  1. लोकसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस के तीन नेता मालवा-निमाड़ क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बना दिए गए हैं।
  2. इनमें इंदौर, मंदसौर और उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है।
  3. इस क्षेत्र से कांग्रेस 1999 से लेकर 2014 तक लगातार इंदौर के बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाती आई है।

Ujjain Lok Sabha Elections 2024: अमित कसेरा, उज्जैन। सियासत से जुड़े समीकरण कब पलट जाएं, यह कहना कठिन होता है। उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में इस चुनाव में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कभी इस सीट पर कांग्रेस की ओर से इंदौरी नेता अपनी किस्मत आजमाया करता था। पार्टी को कोई स्थानीय चेहरा तक नहीं मिल पाता था, मगर इस बार स्थिति उलट है। लोकसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस के तीन नेता मालवा-निमाड़ क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी बना दिए गए हैं। इनमें इंदौर, मंदसौर और उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट शामिल हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है।

कांग्रेस ने इस बार इंदौर से अक्षय कांति बम को टिकट दिया है। वे लंबे समय तक बड़नगर में सक्रिय रहे हैं। इसी तरह मंदसौर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे दिलीप गुर्जर उज्जैन जिले के नागदा-खाचरौद से विधायक रह चुके हैं और इस क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। वहीं उज्जैन-आलोट लोकसभा क्षेत्र में तराना विधायक महेश परमार को टिकट दिया गया है। बता दें कि इस क्षेत्र से कांग्रेस 1999 से लेकर 2014 तक लगातार इंदौर के बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाती आई है। इसमें एक बार बाहरी प्रत्याशी को जीत भी मिली है।
naidunia_image

1999 से लेकर 2019 तक के चुनाव पर नजर

-1999 में कांग्रेस की ओर से तुलसीराम सिलावट ने चुनाव लड़ा। उन्हें भाजपा के सत्यनारायण जटिया ने हराया था।

-2004 में कांग्रेस की ओर से प्रेमचंद गुड्डू चुनाव लड़े। हालांकि उन्हें भी जटिया ने पराजित किया।

-2009 में एक बार फिर कांग्रेस ने गुड्डू पर भरोसा जताया। इस बार गुड्डू ने सत्यनारायण जटिया को हरा दिया।

-2014 के चुनाव में एक बार फिर गुड्डू मैदान में उतरे। भाजपा की ओर से चुनाव लड़े चिंतामणि मालवीय ने उन्हें शिकस्त दे दी।

-2019 के चुनाव में कांग्रेस ने स्थानीय प्रत्याशी (तराना से) बाबूलाल मालवीय को चुनाव मैदान में उतारा। हालांकि मालवीय भाजपा के अनिल फिरोजिया से रिकार्ड मतों से चुनाव हार गए।

आखिर क्यों बनी ऐसी स्थिति

इस चुनाव में कांग्रेस को प्रत्याशी चयन में खासी मशक्कत करना पड़ी। उज्जैन-आलोट में महेश परमार के अलावा पार्टी के पास कोई ठोस विकल्प नहीं था। परमार ने यहां नगरीय निकायक चुनाव में महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। साथ ही हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। इसलिए पार्टी ने परमार पर ही दांव लगाने का निर्णय लिया।

इधर नागदा-खाचरौद के विधायक रहे कांग्रेस नेता दिलीप गुर्जर को मंदसौर भेजने के पीछे भी कई कारण रहे। गुर्जर मंदसौर क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। पार्टी के परंपरागत वोट सहित गुर्जर समाज के वोटों को भी साधने की जुगत कांग्रेस नेताओं ने लगाई है। बड़नगर में सक्रिय रहे अक्षय कांति बम को इंदौर से चुनाव लड़ाने के पीछे भी पार्टी की कुछ इसी तरह की रणनीति रही।

Kartik Aaryan spoke on relationship actresses | एक्ट्रेसेस को डेट करने पर बोले कार्तिक आर्यन: कभी 2 हीरोइन को डेट किया, आज वे बेस्ट फ्रेंड हैं; ऐसा करने का पछतावा भी है

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक आर्यन ने हालिया इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने दो एक्ट्रेस को डेट किया था, जो आज बेस्ट फ्रेंड हैं। इसके लिए वे शर्मिंदा भी हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

दरअसल, नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर विद नेहा में कार्तिक से सवाल किया गया कि क्या वे दो दोस्त को एक साथ डेट करने पर शर्मिंदा हैं। इस सवाल को सुनने के बाद वे थोड़े देर शांत रहे, फिर उन्होंने कहा- मैंने कभी दो लड़कियों को एक साथ डेट नहीं किया है, लेकिन हां, वे दोनों बाद में बहुत अच्छी दोस्त बन गई थीं।

कार्तिक ने आगे कहा कि इसके बावजूद वे खुद को इसके लिए दोषी मानते हैं। कार्तिक के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने सारा अली खान और जान्हवी कपूर के बारे में बात की है।

सारा-जान्हवी से जुड़ चुका है कार्तिक का नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक का नाम पहले सारा अली खान और फिर जान्हवी कपूर के साथ जोड़ा गया था। कार्तिक ने सारा को तब डेट किया था, जब वे लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे थे। फिर ऐसी खबरें आईं कि फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग के वक्त वे जान्हवी कपूर को डेट करने लगे थे।

बता दें, फिल्म दोस्ताना 2 रिलीज होने से पहले ही ठंडे बस्ते में जा गिरी थी।

कॉफी विथ करण सीजन 7 में सारा अली खान और जान्हवी बतौर गेस्ट पहुंची थीं। यहां दोनों ने बताया कि वे बेस्ट फ्रेंड हैं। इस पर करण ने दोनों से सवाल किया था कि क्यों सारा का एक्स जान्हवी का एक्स है। इस पर सारा ने कहा था कि वो सभी का एक्स का है।

कार्तिक के पास 2 बड़ी फिल्म है

कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था। वहीं, आने वाले दिनों में वे चंदू चैंपियन में दिखाई देंगे। उनकी झोली में भूल भुलैया 3 भी है।

Gold and Silver Worth in MP: सोना-चांदी की कीमत नई ऊंचाई पर, सोना 74 हजार के पार, चांदी 82 हजार रुपये बिकी

सोना-चांदी के दाम ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़े। इंदौर में शुक्रवार को सोना में 1500 रुपये तथा चांदी में भी 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 06:17 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 07:44 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: सोना-चांदी की कीमत नई ऊंचाई पर, सोना 74 हजार के पार, चांदी 82 हजार रुपये बिकी

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि. इंदौर। सोना-चांदी की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में तूफानी तेजी की वजह से भारत वायदा और हाजिर बाजारों में सोने और चांदी ने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नए कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं। कामेक्स पर सोना 54 डालर उछलकर 2400 डालर प्रति औंस और चांदी 116 सेंट बढ़कर 29.22 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इस वजह से इंदौर में सोना कैडबरी नकद में पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ता हुआ 1500 रुपये बढ़कर 74 हजार के पार 74300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी चौरसा भी नकद में 1500 रुपये बढ़कर 82000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के प्रमुख देश सोने की बड़ेे पैमाने पर खरीदारी कर रहे हैं। इसे एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है। इस साल सोने की कीमतों में लगभग 15 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों के बढ़ने का सीधा असर घरेलू बाजारों की कीमतों पर पड़ रहा है। कामेक्स सोना ऊपर में 2400 तथा नीचे में 2370 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 29.22 व नीचे में 28.38 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 74300 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 75100 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 68800 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 72800 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 82000 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 85500 रुपये तथा चांदी टंच 82100 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 80500 रुपये पर बंद हुई थी।

Manoj Bajpayee said- at this time persons are full of despair | पुष्पा, KGF और twelfth फेल जैसी फिल्में क्यों हैं सफल: मनोज बाजपेयी ने बताई वजह; बोले- लोग हीरोज को जीतते देखना चाहते हैं

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज बाजपेयी ने बताया कि आखिर पुष्पा, KGF और twelfth फेल जैसी फिल्मों को लोग क्यों पसंद कर रहे हैं। मनोज ने कहा कि आज हमारे देश के लोग काफी होपलेस हैं। शायद वे जो चाहते हैं, वो उन्हें नहीं मिल पा रहा है। मनोज ने कहा कि जिन फिल्मों में हीरो की जीत दिखाई जा रही है, ऐसी फिल्मों से लोग कनेक्ट हो रहे हैं।

लोग इन फिल्मों के हीरो में खुद को देख रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा कि twelfth फेल जैसी फिल्म लोगों को यह एहसास दिला रही है कि कभी न कभी वे भी अपने जीवन में सफल हो जाएंगे।

मनोज ने कहा- लोग दुखी हैं, वे जो चाहते हैं नहीं मिल रहा है
मनोज बाजपेयी ने राज शमानी से बात करते हुए कहा- कहीं न कहीं आज हिंदुस्तान के लोग दुखी हैं। शायद इसलिए क्योंकि वे जो चाह रहे हैं वो उन्हें मिल नहीं पा रहा है। ऐसी कंडीशन में लोग पुष्पा के अल्लू अर्जुन और KGF के यश में खुद को देख रहे हैं। लोग ऐसे ही हीरोज की तलाश में हैं, जो अंत में जीत जाते हैं।

twelfth फेल इसलिए हिट रही क्योंकि लोगों को लगता है कि जैसे फिल्म का हीरो अंत में सफल होता है, वैसे ही एक दिन उन्हें भी सफलता मिल जाएगी।

विक्रांत मैसी ने फिल्म 12th फेल में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

विक्रांत मैसी ने फिल्म twelfth फेल में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

जाहिर है कि twelfth फेल IPS मनोज शर्मा की स्ट्रगल पर बनी फिल्म है। बचपन से उनके जीवन में तमाम दिक्कतें आती हैं। कोचिंग के लिए भी पैसे नहीं रहते हैं। फिर भी सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देते हैं। अंत में सफलता मिल ही जाती है। विक्रांत मैसी ने फिल्म में IPS मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

जो फिल्में समय के दस्तूर को समझती हैं, लोग उन्हें देखते हैं
मनोज ने आगे कहा- आज हम ऐसी स्टेज में हैं, जहां लोग होपलेस हो गए हैं। समाज हमेशा परिवर्तनशील रहता है। लोग हर जेनरेशन में ऐसे हीरोज की तलाश करते हैं, जिनमें वे खुद को देख पाएं। जो फिल्में समय के हिसाब से रिलेवेंसी बेस्ड होती हैं, लोग उन फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। जो फिल्में समय के दस्तूर को समझती हैं, उसे ऑडियंस मिल ही जाती है।

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म साइलेंस-2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म साइलेंस-2 की वजह से सुर्खियों में हैं।

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्मों और सीरीज पर बात की थी। मनोज बाजपेयी की एक्टिंग के अलावा फिल्मों और सीरीज में उनकी गालियां भी बड़ी फेमस हैं। उनके इस फ्रस्टेट अवतार को लोग पसंद भी करते हैं।

हालांकि स्क्रीन पर गालियां देने में मनोज को कोई आनंद नहीं आता है। उन्हें तो ऐसा करना अच्छा भी नहीं लगता है। मनोज ने कहा कि स्क्रिप्ट की डिमांड ही ऐसी रहती है कि उन्हें ऐसे शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें..

Bilaspur Information: श्री हनुमान महापाठ कुंदन पैलेस में 18 अप्रैल को

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु पं. विजय शंकर मेहता संगीतमय व्याख्यान देंगे।

By Manoj Kumar Tiwari

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 06:48 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 06:48 AM (IST)

Bilaspur News:  श्री हनुमान महापाठ कुंदन पैलेस में 18 अप्रैल को

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नगर में होने वाले श्री हनुमान महापाठ का आयोजन इस वर्ष 18 अप्रैल को कुंदन पैलेस में शाम छह बजे से किया जा रहा है। इसके पूर्व यह आयोजन देवकीनंदन कन्या शाला के प्रांगण में किया जाता था। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु पं. विजय शंकर मेहता होइ हिं सोईजो राम रचि राखा विषय पर संगीतमय व्याख्यान देंगे। समिति के महासचिव संजय रजक ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विशिष्ट अतिथि शहर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर श्री हनुमान महापाठ समिति की बैठक हुई। बैठक में मनोज भण्डारी, सुनील खंडेलवाल, ललित पुजारा, नारायण आवटी, संजय रजक, सुभाष अग्रवाल, महेश सुल्तानिया, संजय बुधिया, चितरू अग्रवाल, श्रीकुमार सिंह, अशोक भंडारी, अरुण जैन, युगल शमी, केशव बंसल, उमाशंकर शर्मा, रामू जौहरी, भुट्टोराज, गुड्डा पांडे, अशोक शर्मा, अंचित भण्डारी, गौख भण्डारी, रमाकांत सोनी आदि मौजूद थे।

Will ‘Bhabhiji Ghar…’ fame Shilpa Shinde make a comeback on TV? | ‘भाबीजी घर…’ फेम शिल्पा शिंदे करेंगी टीवी पर कमबैक?: ‘खतरों के  खिलाड़ी 14’ के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच, यूरोप में होंगी शूटिंग

7 मिनट पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ जल्द ही 14वें सीजन के साथ लौट रहा हैं। इस बार शो यूरोप के रूमानिया शहर में शूट किया जाएगा। बता दे, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इस सीजन में भी बतौर होस्ट नजर आएंगे।

माना जा रहा है की इस सीजन से एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे टेलीविजन पर अपना कमबैक कर सकती हैं। सूत्रों की माने तो अभिनेत्री ने शो में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करने के हामी भर दी हैं। हालांकि, अब तक उन्होंने कोई ऑफिसियल कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया।

शिल्पा के अलावा, मेकर्स ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुडे कई जाने-माने पर्सनालिटीज को भी एप्रोच किया हैं। डालते हैं संभावित लिस्ट पर एक नजर:

विवेक दहिया

टीवी एक्टर विवेक दहिया को ‘झलक दिखला जा 11’ में भी देखा गया था। KKK 14 के मेकर्स ने उन्हें शो में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करने के संपर्क किया है। बता दे, विवेक की पत्नी दिव्यंका त्रिपाठी भी ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की प्रतियोगी थीं।

मनारा चोपड़ा

एक्ट्रेस और मॉडल मन्नारा चोपड़ा सलमान खान के ‘बिग बॉस 17’ की दूसरी रनर-अप थीं। अब वे रोहित शेट्टी की ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आ सकती हैं।

मनीषा रानी

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ और ‘झलक दिखला जा 11’ की प्रतियोगी मनीषा रानी के KKK 14 में नजर आने की सबसे अधिक संभावना है।

अभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार ने ‘बिग बॉस 17’ में अपनी उपस्थिति से कई दिल जीते थे। वह BB17 के पहले रनर अप थे। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्हें रोहित शेट्टी ने सबसे पहले अपने शो के लिए चुना था। हालांकि, अभी तक एक्टर की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई हैं।

हेली शाह

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी KKK 14 के संभावित प्रतियोगियों की लिस्ट में हैं। आखरी बार वे सीरियल ‘इश्क में मर्जावान’ ने नजर आई थीं।

नील भट्ट

KKK 14 में एक्टर-डांसर नील भट्ट भी नजर आ सकते हैं। नील की पत्नी ऐश्वर्या शर्मा भी ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा रह चुकी हैं।

जिया शंकर

शो में भाग लेने के लिए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम जिया शंकर से भी मेकर्स ने संपर्क किया है।

शोएब इब्राहिम

एक्टर और दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ‘झलक दिखला जा 11’ के बाद KKK 14 में नजर आ सकते हैं।

राधिका मुथुकुमार

सीरियल ‘दो चुटकी सिन्दूर’ की एक्ट्रेस राधिका मुथुकुमार ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन में नजर आ सकती हैं।

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई थीं, हालांकि 2016 में उन्हें शो से रिप्लेस कर दिया गया था। शिल्पा पर आरोप लगाया गया था कि वो अनप्रोफेशनल हैं और मेकर्स से को-ऑर्डिनेट नहीं करती। वे आखरी बार शो ‘मैडम सर’ में एक केमियो रोल में नजर आई थी।

खबरें और भी हैं…