आप सांसद संजय सिंह ने CM केजरीवाल को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, कहा- सरकार तोड़ना चाहती है उनका मनोबल

संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अरविंद केजरीवाल से सामान्य अधिकारों को छीन कर सरकार उनके मनोबल को तोड़ना चाहती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 03:58 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 03:58 PM (IST)

आप सांसद संजय सिंह ने CM केजरीवाल को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, कहा- सरकार तोड़ना चाहती है उनका मनोबल
सांसद संजय सिंह के सरकार पर आरोप।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित करना चाहती है। संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अरविंद केजरीवाल से सामान्य अधिकारों को छीन कर सरकार उनके मनोबल को तोड़ना चाहती है।

अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान गए थे। इस दौरान जेल प्रशासन ने कांच की दीवार के आर-पार से ही मिलने की अनुमति दी। यह नियमों का उल्लघंन है। जेल प्रशासन के पास अधिकार है कि वह सामने बैठाकर मुलाकात करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जेल का नियम 602 व 605 इसका अधिकार जेल प्रशासन को देता है।

Aayush Sharma recollects his father’s phrases when he declared his choice to marry Salman Khan’s sister Arpita | आयुष ने शादी की बात की तो घरवाले शॉक्ड थे: बोले- काम तो तुम करते नहीं हो, सलमान की बहन के खर्चे कैसे मेंटेन करोगे

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयुष शर्मा ने जब घर पर शादी की बात की तो उनके पेरेंट्स शॉक्ड थे। आयुष के पेरेंट्स ने पूछा कि तुम कमाते नहीं हो फिर घर के खर्चे कैसे मेंटेन करोगे। आयुष के पेरेंट्स इसलिए भी परेशान थे, क्योंकि आयुष सलमान खान की बहन अर्पिता से रिश्ता जोड़ने जा रहे थे।

आयुष के घर वालों ने कहा कि तुम जिस लड़की से शादी करने जा रहे हो, उसके पास काफी पैसा है, तुम उसके खर्चे कैसे मैनेज करोगे। जवाब में आयुष ने कहा कि मैं नहीं आप लोग मेरा खर्चा उठाएंगे। जाहिर है कि आयुष ने 24 साल की उम्र में सलमान की बहन अर्पिता से शादी रचा ली थी। उस वक्त तक आयुष फिल्मों में नहीं आए थे।

आयुष के घरवालों ने कहा- शादी तुम कर रहे हो, खर्चे हम उठाएं?
आयुष शर्मा ने कॉमेडियन भारती सिंह के चैट शो भारती टीवी से कहा- जब मैंने अपने घर वालों से बताया कि मैं शादी करने जा रहा हूं, तो वे शॉक्ड हो गए। उन्होंने कहा कि काम तो तू कुछ नहीं कर रहा, ऊपर से शादी कर रहा है।

वो भी ऐसी लड़की से जिसके पास इतना पैसा है। उसके खर्चे कैसे उठाएगा। पेरेंट्स के सवाल पर आयुष ने कहा- मैं नहीं उठाऊंगा, आप खर्चे उठाओगे। तब उनके पिता ने कहा कि शादी और प्यार तुमने किया और बिल मैं भरूं?

यह तस्वीर आयुष और अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी (2014) की है।

यह तस्वीर आयुष और अर्पिता की रिसेप्शन पार्टी (2014) की है।

सलमान ने कहा- आयुष जहां कहेगा, अर्पिता वहां रह लेगी
आयुष ने कहा कि उनके पिता उन्हें लेकर हमेशा से रिलैक्स रहते थे। बस मां को उनके भविष्य की चिंता सताती थी। आयुष ने कहा कि मां को लगता था कि अर्पिता फिल्मी फैमिली से हैं, जबकि वे लोग पॉलिटिकल फैमिली से, ऐसे में दोनों परिवारों के बीच तालमेल कैसे बैठ पाएगा।

आयुष ने आगे कहा- जब मेरे पिता ने सलमान से पूछा कि क्या शादी के बाद अर्पिता मंडी (हिमाचल प्रदेश) आकर रह सकती हैं। सलमान ने कहा कि आयुष, अर्पिता को जहां रखना चाहे रख सकता है, इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं है।

आयुष शर्मा का परिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का रहने वाला है। उनके पिता अनिल शर्मा राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

आयुष शर्मा का परिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का रहने वाला है। उनके पिता अनिल शर्मा राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

सलमान ने भी कमाई के बारे में पूछा था
आयुष की कमाई के बारे में सलमान खान ने भी उनसे सवाल किया था। आयुष ने जब सलमान से कहा कि वे उनकी बहन अर्पिता से शादी करना चाहते हैं। तब सलमान ने कहा- तुम पैसे कमाते हो? मैंने कहा कि पैसे नहीं कमाता। घर से पॉकेट मनी आता है, उसी में काम चलाता हूं। सलमान मेरी ईमानदारी से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि लड़का अच्छा है, शादी पक्की।

बता दें, अर्पिता और आयुष की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 को हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी।

Lok Adalat in Indore: 11 मई को लोक अदालत, बिजली कंपनी 50 हजार नोटिस करेगी जारी

इस लोक अदालत में बिजली के विजिलेंस संबंधित और संचारण संधारण चेकिंग दल द्वारा बनाए गए प्रकरणों को समाधान के लिए रखा जाएगा। इसमें निराकृत होने वाले प्रकरणों में ब्याज व पेनाल्टी में छूट भी दी जाएगी।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 03:55 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 03:55 PM (IST)

Lok Adalat in Indore: 11 मई को लोक अदालत, बिजली कंपनी 50 हजार नोटिस करेगी जारी

Lok Adalat in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वर्ष 2024 की दूसरी लोक अदालत 11 मई को आयोजित होनी है। इसकी मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा तैयारी की जा रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के शेड्यूल के अनुसार आगामी लोक अदालतें 11 मई, 14 सितंबर, 14 दिसंबर को आयोजित होनी है। इन अदालतों में बिजली के विजिलेंस संबंधित और संचारण संधारण चेकिंग दल द्वारा बनाए गए प्रकरणों को समाधान के लिए रखा जाएगा। इसके लिए कंपनी लगभग 50 हजार नोटिस जारी करेगी। लोक अदालत में निराकृत होने वाले प्रकरणों में ब्याज व पेनाल्टी में छूट भी दी जाएगी। वर्ष की पहली लोक अदालत 9 मार्च को आयोजित हो चुकी है।

naidunia_image

कंपनी ने उपभोक्ताओं एवं आमजनों से बिजली लाइनों से पर्य़ाप्त दूरी बनाए रखने की अपील की है। निम्न दाब यानी एलटी लाइन जहां ट्रैफिक नहीं हो, वहां 4.6 मीटर या 15 फीट और 11 केवी, 33 केवी की उच्च दाब लाइनों की दूरी 5.2 मीटर या 17 फीट होनी चाहिए। इसी तरह सड़क के समानांतर विद्युत लाइन के निचले तार की ऊंचाई एलटी में 5.5 मीटर या 18 फीट और एचटी लाइन होने पर 5.8 मीटर या 19 फीट हो, सड़क क्रासिंग करती हुई बिजली लाइन एलटी 5.8 मीटर या 19 फीट और एचटी लाइन की ऊंचाई 6.1 मीटर या 20 फीट होनी चाहिए।

बिजली लाइन की मकानों से ऐसे रखें दूरी

इसी तरह मकान के ऊपर से गुजरने वाली लाइन एलटी कंडक्टर की न्यूनतम दूरी मकान के उपरी हिस्से से 2.5 मीटर या आठ फीट और एचटी लाइन होने पर दूरी 3.7 मीटर या 12 फीट होनी चाहिए। मकान के पास से यदि लाइन गुजरती हैं तो एलटी लाइन से मकान के अंतिम छोर की दूरी 1.2 मीटर या पौने चार फीट एवं एचटी लाइन होने पर मकान के अंतिम छोर से दूरी दो मीटर या साढ़े छह फीट होनी चाहिए। बिजली कंपनी ने सभी नागरिकों से बिजली लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की अपील की हैं , ताकि हादसों की आशंका न रहे।

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी व फायरिंग की घटना, पांच लोगों की मौत, पुलिस ने मार गिराया हमलावर

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मौजूद एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी व फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलवार ने चाकू व फायरिंग कर पांच लोगों को जान से मार दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 03:29 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 03:29 PM (IST)

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी व फायरिंग की घटना, पांच लोगों की मौत, पुलिस ने मार गिराया हमलावर
सिडनी के मॉल में चाकूबाजी व फायरिंग की घटना।

एजेंसी, सिडनी। Sydney Mall stabbing: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मौजूद एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी व फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलवार ने चाकू व फायरिंग कर पांच लोगों को जान से मार दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को मार गिराया है। वेस्टफील्ड मॉल के अंदर हुई घटना से सैंकड़ों लोग घबराकर इधर-उधर भागते हुए देखे गए।

Kamal Sadanah Birthday Tragedy; Father Killed Mom, Sister | शराब के नशे में पिता ने मां-बहन को मारी गोली: कमल सदाना ने शेयर किया 20वें बर्थडे का किस्सा, एक्टर की गर्दन छूकर निकली थी गोली

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर कमल सदाना ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘बेखुदी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। प्रोड्यूसर बृज सदाना और एक्ट्रेस साईदा खान के बेटे कमल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उस इमोशनल ट्रामा का जिक्र किया जो उन्होंने अपने 20वें जन्मदिन पर महसूस किया था।

यूट्‌यूबर सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कमल ने 21 अक्टूबर 1990 में अपने 20वें जन्मदिन पर हुए उस इंसीडेंट का जिक्र किया जब उनके पिता ने कमल की मां और बहन को गोली मारकर खुद सुसाइड कर ली थी।

कमल के पिता बृज सदाना एक जमाने में मशहूर प्रोड्यूसर थे। उन्होंने 'विक्टोरिया नंबर 203' और 'दो भाई' जैसी हिट फिल्में प्रोड्यूस की थीं।

कमल के पिता बृज सदाना एक जमाने में मशहूर प्रोड्यूसर थे। उन्होंने ‘विक्टोरिया नंबर 203’ और ‘दो भाई’ जैसी हिट फिल्में प्रोड्यूस की थीं।

‘एक गोली मेरी गर्दन के आर-पार निकल गई’
कमल ने कहा, ‘अपने परिवार को अपनी ही आंखों के सामने मरते हुए देखना बहुत ही ट्रॉमेटिक था। मुझे भी गोली मारी गई थी।

एक गोली मेरी गर्दन से आर-पार निकल गई थी। फिर भी पता नहीं कैसे, मैं जिंदा बच गया। मुझे कोई फिजिकल प्राॅब्लम भी नहीं हुई।’

मैंने डॉक्टर से कहा- ‘मेरी मां और बहन को जिंदा रखिए’
कमल ने आगे बताया, ‘मैं अपनी मां और बहन को हॉस्पिटल लेकर गया। दोनों को बहुत खून बह चुका था। तब तक मुझे पता नहीं था कि मुझे भी गोली लगी है। डॉक्टर ने नोटिस किया और मुझे बताया कि मुझे भी गोली लगी है।

डॉक्टर ने मुझसे भी एडमिट होने के लिए कहा पर मैंने कहा कि आप सिर्फ मेरी मां और बहन को जिंदा रखिए। इसके बाद मुझे यह चैक करने भी जाना था कि यह सब करने के बाद मेरे पापा क्या कर रहे हैं।’

कमल ने अपने करियर की शुरुआत काजोल के अपोजिट 'बेखुदी' से की थी।

कमल ने अपने करियर की शुरुआत काजोल के अपोजिट ‘बेखुदी’ से की थी।

पिता ने शराब के नशे में किया था झगड़ा
कमल ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां और बहन को गोली मारने के बाद उनके पिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने घर पर झगड़ा होने के बाद शराब के नशे में ऐसा किया था।

यह सबकुछ कमल के बर्थडे पर हुआ था जिसके कई सालों बाद तक कमल ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं किया था।

वर्कफ्रंट पर कमल ओटीटी पर रिलीज हुई ईशान खट्‌टर और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘पिप्पा’ में नजर आए थे।

खबरें और भी हैं…
Shahdol Information: किराना दुकान और जनरल स्‍टोर में लगी आग, चार घंटे की मशक्‍क्‍त के बाद पाया काबू

चचाई थाना क्षेत्र में दो दुकानों में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

By Ravindra Vaidya

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 02:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 02:54 PM (IST)

Shahdol News: किराना दुकान और जनरल स्‍टोर में लगी आग, चार घंटे की मशक्‍क्‍त के बाद पाया काबू

HighLights

  1. दुकानों में लगी आग से व्यापारियों को हुआ लाखों का हुआ नुकसान
  2. कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
  3. किराना दुकान एवं जनरल स्टोर में भड़की थी आग

Shahdol Information नईदुनिया प्रतिनिधि, धनपुरी। जिले के चचाई थाना क्षेत्र में किराना दुकान एवं जनरल स्टोर में लगी भयंकर आग से लाखो का नुकसान हुआ। मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

नगर परिषद बरगवां अमलाई में रात पौने ग्यारह बजे दुकान के संचालक भरत छगानी और उनका बेटा रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। लगभग एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले संजय ओटवानी, मोंटी और पान दुकान के संचालक सोनी ने दुकान से धुआं उठते हुए देखा। तत्काल मालिक को फोन किया और इसके साथ ही नगर परिषद बरगवां के अध्यक्ष व अभिषेक गुप्ता को फोन किया। अगले 20 मिनट में लगभग 12 बजे के आसपास परिषद के फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग भयावह हो चुकी थी।

सुबह 4 बजे तक बुझी आग

लगभग दो दर्जन से अधिक युवा मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के लिए दमकल की मदद करने लगे, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। अमरकंटक थर्मल पॉवर केन्द्र चचाई के साथ ही नगर पालिका अनूपपुर के फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंचे। नगर पालिका धनपुरी के भी फायर बिग्रेड मौके पर गया। सुबह 4 बजे तक लगातार फायर बिग्रेड ने कई चक्कर लगाए सबकी मेहनत से आग पर काबू पाया गया। किराना दुकान संचालक का 40 से 45 लाख का नुकसान हुआ है तो वहींं पड़ोस में प्रिया जनरल स्टोर के संचालक साजन दास लालवानी के गोदाम में भी आग लग गई। जिससे उन्हें डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ।

MP Climate Information: भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर सहित कई शहरों में वर्षा, रविवार से करवट ले सकता है मौसम

शनिवार को इंदौर संभाग के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। रविवार से दिन का तापमान बढ़ने के आसार।

By Ravindra Soni

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 01:13 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 01:13 PM (IST)

MP Weather News: भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर सहित कई शहरों में वर्षा, रविवार से करवट ले सकता है मौसम

HighLights

  1. बादल बने रहने और वर्षा होने के कारण प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे।
  2. बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से प्रदेश की ओर लगातार आ रही नमी।
  3. बंगाल की खाड़ी में बना प्रति चक्रवात के रविवार तक तट से दूर जाने की संभावना।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रायसेन में 24.2, नर्मदापुरम में 15.6, पचमढ़ी में 13.2, छिंदवाड़ा में 12.4, उज्जैन में आठ, दमोह में आठ, भोपाल में 7.5, रतलाम में 7.2, बैतूल में 5.2, खंडवा में पांच, सिवनी में 2.2, सागर में दो, उमरिया में 1.8, इंदौर में 0.8, गुना में 0.2 एवं सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भी इंदौर संभाग के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। रविवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है। उसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी ओडिशा तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात अभी भी बना हुआ है।

बादलों का डेरा बरकरार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा का दौर बना हुआ है। बादल बने रहने और वर्षा होने के कारण सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम पर बना हुआ है। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर बंगाल की खाड़ी में बने प्रति चक्रवात के तट से दूर चले की संभावना है। जिसके चलते रविवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने के आसार भी है।

Ramayan Film Capturing Updates; Director Nitesh Tiwari | Ranbir Kapoor | रामायण को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना चाहते हैं मेकर्स: वॉर्नर ब्रॉस से डील करने की कोशिश में जुटे प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर नितेश तिवारी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग पर जुटे हुए हैं। मेकर्स इन दिनों मुंबई के फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग कर रहे हैं, जिसे जल्द ही रणबीर कपूर भी जॉइन करने वाले हैं।

इसी बीच मेकर्स इस फिल्म को बड़े लेवल पर बनाने में जुटे हुए हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसके लिए इंटरनेशनल कंपनी वॉर्नर ब्रॉस से डील करने की कोशिश कर रहे हैं।

सुपरस्टार यश के साथ 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा। यश भी हाल ही में इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़ चुके हैं।

सुपरस्टार यश के साथ ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा। यश भी हाल ही में इस फिल्म के साथ बतौर प्रोड्यूसर जुड़ चुके हैं।

फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं मेकर्स
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो मेकर्स वॉर्नर ब्रॉस से सिर्फ सपोर्ट ही नहीं मांग रहे बल्कि डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग फ्रंट पर भी पार्टनरशिप करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जा सके।

‘रामायण’ से अब तक नमित, नितेश तिवारी और सुपरस्टार यश बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। यश इस फिल्म से बतौर एक्टर भी जुड़े हुए हैं। वो इसमें रावण का किरदार निभाएंगे।

फिल्म में रणबीर राम, साई पल्ल्वी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म में रणबीर राम, साई पल्ल्वी सीता और यश रावण के रोल में नजर आएंगे।

फर्स्ट शेड्यूल में चाइल्ड आर्टिस्ट कर रहे शूट
इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी में चल रही है जहां गुरुकुल का सेट डिजाइन किया गया है। यहां फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल में राम, लक्ष्मण और भरत के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्म के सेट से हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में अरुण गोविल, राजा दशरथ के किरदार में नजर आए थे। वहीं लारा दत्ता, कैकेयी के किरदार में देखी गई थीं।

सेट से सामने आई इस में अरुण गोविल, राजा दशरथ के रोल में दिखाई दिए। उनके साथ दो बाल कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

सेट से सामने आई इस में अरुण गोविल, राजा दशरथ के रोल में दिखाई दिए। उनके साथ दो बाल कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

रानी कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभा रही हैं। लारा को पर्पल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने स्पॉट किया गया है।

रानी कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभा रही हैं। लारा को पर्पल साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने स्पॉट किया गया है।

17 अप्रैल का हो सकती है अनाउंसमेंट
सुनने में आया है कि मेकर्स 17 अप्रैल को रामनवमी के खास मौके पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकते हैं। इस फिल्म पर कई ऑस्कर विनिंग आर्टिस्ट काम कर रहे हैं।

जहां इसके म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर हैंस जिमर और एआर रहमान जैसे ऑस्कर विनिंग आर्टिस्ट काम कर रहे हैं।

वहीं इसका वीएफएक्स वर्क पर ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG काम करेगी। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित DNEG के ग्लोबल सीईओ भी हैं।

रणबीर भी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

रणबीर भी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े कई एक्टर्स के नाम
फिल्म में ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस साक्षी तंवर को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने के लिए कास्ट किया है। वो इसमें यश के अपोजिट नजर आएंगी।

इससे पहले एक्ट्रेस इंद्रा कृष्णा ने रणबीर कपूर के साथ सेल्फी शेयर की थी। चर्चा है कि वो इस फिल्म में भगवान राम की माता रानी कौशल्या का किरदार निभाएंगी। एक्टर शिशिर शर्मा इसमें गुरु वशिष्ठ का रोल प्ले कर रहे हैं।

इस फिल्म में रणबीर राम और एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आएंगी। दोनों जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं सुपरस्टार यश जुलाई 2024 में फिल्म की शूटिंग जॉइन करेंगे।

मेकर्स 3 पार्ट में बनने वाली इस फिल्म के पहले पार्ट को साल 2025 के सेकेंड हाफ तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
Chhattisgarh Naxal Encounter: धमतरी के उदंती सीतानदी के जंगल में मुठभेड़, जवानों की फायरिंग में जान बचाकर भागे नक्‍सली

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल में नक्सलियों और डीआरजी पुलिस जवान व एसटीएफ जवानों की संयुक्त टीम के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में किसी तरह की कोई हताहत नहीं है।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 11:08 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 11:09 AM (IST)

Chhattisgarh Naxal Encounter: धमतरी के उदंती सीतानदी के जंगल में मुठभेड़, जवानों की फायरिंग में जान बचाकर भागे नक्‍सली

HighLights

  1. – धमतरी के उदंती सीतानदी के जंगल में मुठभेड़
  2. – पुलिस जवानों की फायरिंग के बाद भाग निकले नक्सली
  3. – धमतरी, गरियाबंद डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले के उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल में नक्सलियों और डीआरजी पुलिस जवान व एसटीएफ जवानों की संयुक्त टीम के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में किसी तरह की कोई हताहत नहीं है। पुलिस की टीम नक्सलियों पर भारी पड़ी तो नक्सली भाग निकले। क्षेत्र में इस घटना के बाद पुलिस जवानों की सर्चिंग तेज हो गई है। वहीं नगरी, ओड़िसा व मैनपुर मार्ग में फिलहाल सन्नटा पसरा हुआ है।

नक्सल डीएसपी आरके मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल क्षेत्र में पुलिस को 25 से 30 नक्सलियों के होने की जानकारी मिली। तत्काल धमतरी डीआरजी, गरियाबंद डीआरजी पुलिस जवानों की टीम और एसटीएफ जवानों की संयुक्त टीम बनाई गई। नक्सलियों को पकड़ने पुलिस व फोर्स की संयुक्त टीम शाम को ही उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल में घुसे।

नक्सलियों की सुगबुगाहट होते ही पुलिस की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच में फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों पर भारी पड़ी तो नक्सली वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस जवानों ने घटना स्थल व आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग की। इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र के जंगल में पुलिस और फोर्स की सर्चिंग तेज कर दी गई है।

बोराई क्षेत्र नक्सलियों के लिए मुख्य कारिडोर

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बस्तर में फोर्स के दबाव बढ़ने के कारण ओड़िसा और धमतरी सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की आवाजाही शुरू हो जाती है, क्योंकि नक्सलियों के लिए बस्तर प्रवेश के लिए यह मुख्य कारिडोर है। लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले क्षेत्र में नक्सलियों की आने की खबर से क्षेत्रवासियों में दहशत है। नक्सली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र के मेचका थाना, बोराई, बिरनासिल्ली सीआरपीएफ जवान सक्रिय हो गए है।

Vidya Balan Interview; Speaks About Relationship and Wrestle | कुंडली देखकर एक प्रोड्यूसर ने विद्या को अनलकी कहा था: मोहनलाल स्टारर एक फिल्म टलने के बाद एक्ट्रेस को कई फिल्मों से किया गया रिप्लेस

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस विद्या बालन की अगली फिल्म ‘दो और दो प्यार है’। फिल्म में वो प्रतीक गांधी के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में विद्या ने अपने शुरुआती दिनों के स्ट्रगल पर बात की।

एक्ट्रेस ने कहा कि एक वक्त था जब उन्हें तकरीबन दर्जन भर फिल्मों से अनलकी कहकर रिजेक्ट किया गया था।

हर दिन फिर से स्ट्रगल करती थी: विद्या
एक्सप्रेसो से बात करते हुए विद्या ने कहा, ‘मैं तीन साल तक इस दौर से गुजरी हूं। रिजेक्शन की वो फीलिंग काफी स्ट्रॉन्ग थी। मैं हर रात सोचती थी कि अब और नहीं झेल पाऊंगी और अगले दिन फिर से स्ट्रगल करना शुरू कर देती थी।’

करियर की शुरुआत में विद्या को मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अपोजिट एक फिल्म में कास्ट किया गया था।

करियर की शुरुआत में विद्या को मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अपोजिट एक फिल्म में कास्ट किया गया था।

‘कुछ फिल्में टली तो लोगों ने अनलकी का टैग दे दिया’
विद्या ने आगे बताया, ‘यह तो भूल ही जाइए कि मुझे कैसे रोल चाहिए होते थे। मेरी मोहनलाल के साथ एक फिल्म टल जाने के बाद बैक टू बैक कई फिल्में टल गईं।

उसके बाद लाेगों ने मुझे अनलकी कहना शुरू कर दिया जो हार्टब्रेकिंग था। इसके चलते कई प्रोड्यूसर्स जिन्होंने मेरे साथ फिल्में साइन की थी उन्होंने भी मुझे रिप्लेस करना शुरू कर दिया।’

प्रोड्यूसर बोला- ‘वो एक्ट्रेस जैसी दिखती तक नहीं’
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब वो एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तब उसके प्रोड्यूसर ने उनसे मुलाकात करने तक से मना कर दिया था।

कुछ दिनों बाद पता चला कि उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है। प्रोड्यूसर का कहना था कि उन्होंने विद्या की कुंडली पढ़ी है और वो अनलकी हैं।

इसके बाद जब विद्या के पैरेंट्स ने उस प्रोड्यूसर से मुलाकात की तो उसने कहा कि विद्या एक्ट्रेस जैसी दिखती तक नहीं।’

फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' विद्या के करियर की तीसरी फिल्म थी। यह ब्लॉकबस्टर हिट थी।

फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ विद्या के करियर की तीसरी फिल्म थी। यह ब्लॉकबस्टर हिट थी।

‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के बाद बदली किस्मत
इंटरव्यू में विद्या ने यह भी बताया कि यह कमेंट सुनने के बाद उन्हाेंने 6 महीने तक खुद को शीशे में नहीं देखा था। हालांकि, साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के बाद विद्या की किस्मत बदल गई थी। उन्हें उसी प्रोड्यूसर ने एक बड़ी फिल्म के लिए अप्रोच किया था।

वर्क फ्रंट पर ‘दो और दो प्यार’ के अलावा विद्या ‘भूल भुलैया 3’ में भी नजर आएंगी। वे इसमें एक बार फिर से आइकॉनिक मंजुलिका का किरदार निभाएंगी।

खबरें और भी हैं…