Gold and Silver Worth in MP: रिकार्ड तेजी के बाद सोने में 500 और चांदी में 800 रुपये की गिरावट

शनिवार को इंदौर में सोना कैडबरी नकद में 73800 रुपये प्रति दस ग्राम तथा चांदी 81200 रुपये प्रति किलो बोली गई।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 02:50 AM (IST)

Gold and Silver Price in MP: रिकार्ड तेजी के बाद सोने में 500 और चांदी में 800 रुपये की गिरावट

Gold and Silver Worth in MP: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को सोने और चांदी में देर रात तक भारी उठा-पटक देखने को मिली। शुक्रवार शाम तक अंतराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सोना रिकार्ड हाई 2471 डालर प्रति औंस और चांदी 29.78 डालर प्रति औंस पर पहुंचे। इसके बाद मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ जाने से देर रात को सोना-चांदी वायदा टूटकर बंद हुआ।

भारतीय बाजारों में ऊंचे दामों की वजह से ग्राहकी बेहद सुस्त बनी हुई है। इसके चलते शनिवार को भारतीय बाजारों में छोटे निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली देखने को मिली है, जिससे दोनों मूल्यवान धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को इंदौर में सोना कैडबरी नकद में 500 रुपये टूटकर 73800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 800 रुपये घटकर 81200 रुपये प्रति किलो रह गई। हालांकि घटे दामों पर भी कोई विशेष कारोबार नहीं है। जिन घरों में शादियां हैं वो आवश्यकता पूर्ति हेतु खरीदी कर रहे हैं। बाजार में इन दिनों पुराना सोने की बिकवाली खूब हो रही है। कई ग्राहक तो पुराना सोना देकर नए गहनें लाइट वैट के ले रहे हैं। ताकि बजट पर ज्यादा असर ना पड़े।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे की एक वजह यह है कि कई देशों के सेंट्रल बैंक अपने रिजर्व में सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। इसमें भारत का रिजर्व बैंक और चीन का सेंट्रल बैंक शामिल हैं। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 17 महीने से सोने की खरीदारी कर रहा है। इसके अलावा अमेरिका में आने वाले समय में ब्याज दरों में गिरावट की आशंका से भी सोने में तेजी को बल दिया है।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 73800 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 74300 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 68000 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 74300 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 81200 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 84200 रुपये तथा चांदी टंच 81400 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी चौरसा (नकद) 82000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 73900 रुपये तथा सोना रवा 73800 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 81700 रुपये तथा चांदी टंच 81600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 74300 रुपये तथा सोना रवा 74250 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 84000 रुपये तथा चांदी टंच 84100 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Edible Oil Value in Indore: महंगाई और तंग आपूर्ति से तेल बाजार प्रभावित, सोया तेल में स्थिरता

इंदौर में शनिवार को सोया तेल इंदौर 960-965, पाम तेल 1025-1030 रुपये दस किलो बोला गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 02:20 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: महंगाई और तंग आपूर्ति से तेल बाजार प्रभावित, सोया तेल में स्थिरता

Edible Oil Value in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार को सोया तेल में सीमित पूछपरख निकलने से घटते दामों में रुकावट आई है। सोपा की रिपोर्ट में आपूर्ति तंग होने और सभी खाद्य पदार्थों में महंगाई का दौर होने का असर तेल बाजार पर भी पड़ रहा है। इस सप्ताह प्लांटों के सोयाबीन खरीद भाव में भी सौ रुपये की वृद्धि देखी गई। सोया तेल इंदौर 960-965, पाम तेल 1025-1030 रुपये दस किलो बोला गया। सोयाबीन 4700, सरसों निमाड़ी 5700-5750, एवरेज 5300-5500, राइड़ा 4600-4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910-915, इंदौर पाम 1025-1030, मुंबई सोया रिफाइंड 960, सोया डीगम 880, मुंबई पाम तेल 960, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 935-940 रुपये।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – अवी एग्रो उज्जैन 4850, बंसल मंडीदीप 4850, बैतूल आइल सतना 4910, बैतूल आइल 4900, कोरोनेशन ब्यावरा 4850, धानुका सोया नीमच 4935, दिव्य ज्योति 4875, हरिओम रिफाइनरी 4950, केएन एग्री इटारसी 4825, लाभांशी एग्रोटेक देवास 4900, आइडिया लक्ष्मी देवास 4875, केपी साल्वेक्स निवाड़ी 4900, खंडवा आइल 4875, एमएस साल्वेक्स नीमच 4950, पतंजलि फूड 4840, प्रकाश 4940, प्रेस्टीज 4900, रामा 4900, आरएच साल्वेक्स 4950, सांवरिया इटारसी 4940, महेश शिप्रा 4850, सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4850, सालासर हरदा 4900, सतना 4791 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपये।

Climate Information: मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में 3 दिन हो सकती है बारिश, ओडिशा में हीटवेव चलने का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 08:55 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 09:14 AM (IST)

Weather News: मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में 3 दिन हो सकती है बारिश, ओडिशा में हीटवेव चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 13-14 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसके उत्तर पश्चिम भारत में आने की संभावना जताई है।
  2. इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में मौसम बदलने की आशंका है।
  3. 13 अप्रैल को भी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, 13 से 15 अप्रैल तक मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने शनिवार को दिल्ली में तापमान में कमी की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

naidunia_image

मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसके उत्तर पश्चिम भारत में आने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में मौसम बदलने की आशंका है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 13-14 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 13 अप्रैल को भी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पूर्वी क्षेत्रों के लिए मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग ने 13 और 14 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के मौसम की बात की जाए तो तेलंगाना, केरल और माहे और आंतरिक कर्नाटक आगामी 7 दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 20 अप्रैल तक कश्मीर घाटी में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। ऊपरी इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है. जम्मू में भी बादल छाए रह सकते हैं और 15 से 20 अप्रैल तक निचले इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।

Raigarh Information: स्वीप सद्भावना क्रिकेट मैच में पंचायत 11 विजयी

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा मैच के विजेता, उप विजेता और सांत्वना पुरस्कार देकर क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Solar, 14 Apr 2024 12:33 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 14 Apr 2024 12:33 AM (IST)

Raigarh News: स्वीप सद्भावना क्रिकेट मैच में पंचायत 11 विजयी

HighLights

  1. पुलिस 11 की टीम रही उप विजेता
  2. मैच के मैन ऑफ द मैच पंचायत इलेवन के रवि बघेल रहे।
  3. जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

नईदुनिया न्यूज, रायगढ़ : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को रायगढ़ स्टेडियम में सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। नगर निगम 11, पंचायत 11 एवं पुलिस 11 के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में पंचायत 11 की टीम विजयी रही।

सबसे पहले नगर निगम इलेवन और पंचायत इलेवन के बीच मैच खेला गया। मैच के पूर्व टॉस जीतकर नगर निगम इलेवन की टीम ने पहले बल्ले बाजी करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने उतरी नगर निगम की टीम ने 8 ओवर की मैच में सात विकेट खोकर 38 रन बना पाए इसमें निगम की ओर से तहसीलदार श्री लोमस मिरी ने 8 बॉल खेलकर छह रन जोड़े। जवाबी कार्रवाई के लिए उतरे पंचायत 11 की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 7 ओवर में ही 38 रन बना लिया और अपनी टीम को जीत दिलाई। निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बॉलिंग करते हुए 1 विकेट लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच पंचायत इलेवन के रवि बघेल रहे। रवि ने बैटिंग करते हुए अपनी टीम के लिए 6 रन जोड़े और बॉलिंग कर निगम इलेवन 3 बैट्समैन को वापस पवेलियन भेजा। दूसरा मैच पंचायत इलेवन और पुलिस इलेवन के बीच खेला गया। पंचायत 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 69 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम 3 विकेट गंवाकर 8 ओवर में सिर्फ 30 रन ही बना पाई। दूसरे मैच के मैन ऑफ द मैच पंचायत 11 टीम के बैट्समैन दिनेश सिदार रहे। दिनेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 32 रन जोड़े। जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस तरह 2 मैच जीत कर पंचायत 11 की टीम सद्भावना क्रिकेट मैच कप फाइनल में पहुँच गई है, जिसका मुकाबला कलेक्टर 11 की टीम से होगा, इसकी तिथि सभी प्रेक्षकगण के आगमन पश्चात निर्धारित की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा मैच के विजेता, उप विजेता और सांत्वना पुरस्कार देकर क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया। मैच में दर्शकदीर्घा के रूप में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, डीएफओ रायगढ़ स्टायलो मण्डावी, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, निगम डिप्टी कमिश्नर सुतीक्षण यादव सहित निगम, जिला पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सात मई को शत-प्रतिशत मतदान हमारा लक्ष्य

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सद्भावना क्रिकेट मैच के आयोजन की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अपने कार्यों को और अधिक प्रभावशाली रूप से करने के लिए बल मिलता है। उन्होंने कहा कि सद्भावना मैच में नगर निगम, जिला पंचायत एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम और जिले के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला पंचायत एवं पूरे जिले के शहर एवं ग्रामीण तक पुलिस विभाग की पहुंच होती है। सभी विभागों के कार्यों से ही मतदाताओं को जागरूक करने और सात मई को अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान करने की अपील की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे आयोजनों से अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव से मुक्ति मिलती है और वे अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी पूर्वक बेहतर कार्य करने सजग रहते हैं। इस दौरान एसपी पटेल ने क्रिकेट मैच आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा ने लोकसभा-गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-एस जयशंकर का नाम शामिल

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव और गुजरात में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 11:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 11:41 PM (IST)

भाजपा ने लोकसभा-गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-एस जयशंकर का नाम शामिल

एएनआई, नई दिल्ली। BJP Star Campaigners Listing: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव और गुजरात में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पूर्व सीएम विजय रूपानी और पार्टी के अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

BJP releases a listing of 40 star campaigners for the Lok Sabha elections and meeting by-election in Gujarat.

PM Narendra Modi, JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, HM Amit Shah, EAM S Jaishankar, CM Bhupendra Patel, state occasion chief CR Paatil, former CM Vijay Rupani and… pic.twitter.com/PDT0vE1OYW

IPL 2024 MI vs CSK Dream11: देखें मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 टीम, इन खिलाड़ियों को दें मौका

IPL 2024 MI vs CSK Dream11: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 29वां मैच होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 11:17 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 11:17 PM (IST)

IPL 2024 MI vs CSK Dream11: देखें मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 टीम, इन खिलाड़ियों को दें मौका
IPL 2024 MI vs CSK Dream11

खेल डेस्क, नई दिल्ली। In the present day’s IPL Match MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को आईपीएल 2024 का 29वां मैच होगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। एमआई पांच में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। दूसरी ओर सीएसके अपने पांच में से दो मैच हार चुकी है और तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस 20 मैच जीतकर आगे है। सुपर किंग्स ने 16 मुकाबले जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 MI vs CSK Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती है। यहां बैट्समैन को मदद मिलती है। गेंद बैट पर अच्छे से आती है। छोटा ग्राउंड होने की वजह से चौकों-छक्कों की बारिश होती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ ऐसा ही किया था। ईशान किशन ने 69 और सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की तूफानी पारी खेली थी। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाएं थे। इस मैदान के आईपीएल के 114 मैच खेले गए हैं। जिसमें से 51 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर 170 है।

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 MI vs CSK Possible Enjoying 11)

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 (MI Possible Enjoying 11)

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल।

इम्पैक्ट प्लेयर- सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (CSK Possible Enjoying 11)

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे, मोइन अली, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स ड्रीम11 (IPL 2024 MI vs CSK Dream11 Predication)

विकेटकीपर- ईशान किशन

बल्लेबाज- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़, रोमारियो शेफर्ड

ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या

गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे

राजस्थान रॉयल्स के लिए तनुश कोटियन ने किया डेब्यू, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में 10वें नंबर पर लगाया था शतक

तनुश कोटियन के रहने वाले हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तनुश बैट और बॉल से योगदान देने में सफल रहे थे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 09:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 09:52 PM (IST)

राजस्थान रॉयल्स के लिए तनुश कोटियन ने किया डेब्यू, रणजी ट्रॉफी के फाइनल में 10वें नंबर पर लगाया था शतक
राजस्थान रॉयल्स टीम।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 PBKS vs RR, Tanush Kotian: आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मोहाली के मुल्लांपुर में खेला गया है। दोनों टीमें मैदान में प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर उतरी। राजस्थान से जोश बटलर और रविचंद्रन अश्विन नहीं खेले, जबकि यशस्वी जायसवाल इम्पैक्ट प्लेयर में रखा गया। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्य में एक नया युवा खिलाड़ी शामिल हुआ। हम बात कर रहे हैं तनुश कोटियन की। जिन्हें दूसरे हार्दिक पंड्या के नाम से जाना जाता है। इस खिलाड़ी को अश्विन की जगह टीम में शामिल किया गया।

कौन हैं तनुश कोटियन?

तनुश कोटियन के रहने वाले हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। तनुश बैट और बॉल से योगदान देने में सफल रहे थे। आईपीएल 2024 के नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनपर बोली नहीं लगाई थी।

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा जब एडम जम्पा ने निजी कारणों से आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में आईपीएल के शुरुआत से पहले राजस्थन ने तनुश कोटियन को 20 लाख की बेस प्राइस में साइन किया। उन्होंने 23 टी20 और 26 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। तनुश 19 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं।

10वें नंबर पर जड़ा शतक

तनुश कोटियन ने विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के लिए शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी से 29 विकेट लिए थे। उनका बॉलिंग औसत 16.96 का रहा। तनुश ने बल्लेबाजी में 10 मैचों में 41 की औसत से 502 रन बनाए। उन्होंने 10वें नंबर पर खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ 120 रनों की नाबाद पारी खेली थी। कोटिन ने तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 की पारी खेली थी। वहीं, सैयर मुश्ताक अली ट्रॉफी में 8 मैचों में 9 विकेट लिए थे।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, मुश्किल में चयनकर्ता

टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करने के अलावा सलामी बल्लेबाज होंगे। उनका जोड़ीदार अभी तय नहीं हुआ है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 10:36 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 10:36 PM (IST)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग, मुश्किल में चयनकर्ता
रोहित शर्मा (फाइल फोटो)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। ICC Males’s T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 फिलहाल क्रिकेट लवर्स के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया है। इस लीग के कुछ दिन बाद टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा। इसके चलते भारतीय टीम की चयन समिति खिलाड़ियों के आईपीएल प्रदर्शन पर खास नजर रख रही है। कहा जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए आठ खिलाड़ियों के नाम लगभग फाइनल हैं, लेकिन टीम में अन्य 7 प्लेयर्स पर विचार किया जा रहा है। रोहि शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा। इस सीट के लिए शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली आगे हैं।

कौन करेगा रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग?

टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करने के अलावा सलामी बल्लेबाज होंगे। उनका जोड़ीदार अभी तय नहीं हुआ है। आईपीएल में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन में पिछले साल की तुलना में गिरावट देखने को मिली है।

विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में

शुभमन गिल ने आईपीएल 2024 के 6 मैचों में 255 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का है। उन्होंने मौजूदा सीजन में दो अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, यशस्वी जायसवाल का बल्ला अब तक खामोश है। वहीं, विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। उनके सिर पर ऑरेंज कैप है। विराट ने अब तक 6 मैचों में 319 रन बनाए हैं।

जल्द होगा टी20 विश्व कप के लिए टीम का एलान

किंग कोहली नंबर तीन के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि वह आईपीएल में बतौर ओपनर खेल रहे हैं। ऐसे में ओपनिंग की असली लड़ाई शुभमन और यशस्वी के बीच है। चयनकर्ताओं के लिए दोनों में से किसी एक को चुनना आसान नहीं होगा। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खूब रन बनाए थे। ऐसे में अगले तीन-चार मैच उनके लिए काफी अहम हो सकते हैं। वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान अप्रैल के आखिरी सप्ताह में किया जाएगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए शुभमन गिल को ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

गेमरों के साथ मुलाकात में PM मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले- ‘नूब’ शब्द का रैली में करूंगा उपयोग तो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव की रैलियों में हमला करते सुनते होंगे। इस दौरान हो सकता है कि वह नया शब्द ‘नूब’ का इस्तेमाल करें। गेमरों से मुलाकात के दौरान उन्हें इस शब्द को लेकर विपक्ष पर तंज कसा।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 10:20 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 10:24 PM (IST)

गेमरों के साथ मुलाकात में PM मोदी का विपक्ष पर तंज, बोले- 'नूब' शब्द का रैली में करूंगा उपयोग तो...
पीएम मोदी ने गेमर्स से की मुलाकात।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव की रैलियों में हमला करते सुनते होंगे। इस दौरान हो सकता है कि वह नया शब्द ‘नूब’ का इस्तेमाल करें। इस शब्द का मतलब नौसिखिया या कमजोर खिलाड़ी होता है। इस शब्द को गेमिंग वर्ल्ड में गेमर इस्तेमाल करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में गेमिंग की दुनिया के सात गेमरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं अगर इस शब्द का इस्तेमाल अपनी रैलियों में करूं, तो आप समझ जाएंगे कि मैं यह किसके लिए कर रहा हूं। उसके बाद सभी गेमर भी जोर-जोर से हंसने लग गए।

पीएम मोदी की गेमरों से अपील

At present, world leaders discuss international warming and local weather change.

Folks discuss numerous options, however I’ve offered one thing completely different to the world, and that’s Mission LiFE!

Now, envision a sport aimed toward addressing international local weather points, the place the gamer explores… pic.twitter.com/Lz2OlKgAOH

— BJP (@BJP4India) April 13, 2024

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के दौर में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिल रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने कंप्यूटर गेम बनाने वालों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने उनसे इस मुलाकात में कहा कि वह कोई ऐसा गेम बनाए जो लोगों को जलवायु परिवर्तन की समस्या के प्रति जागरुक कर सके। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने गेमरों से अपील की थी कि वह संस्कृति को ध्यान में रखकर गेम बनाएं।

ईगेमिंग इंडस्ट्री को लेकर गंभीर पीएम मोदी

ईगेमिंग दुनियाभर में एक उभरती इंडस्ट्री है। सऊदी अरब ने भी ‘ईगेमिंक वर्ल्ड कप’ के आयोजन की घोषणा की है। ऐसे में पीएम मोदी नहीं चाहते हैं कि भारत इस इंडस्ट्री में दुनिया से पीछे रह जाए। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र को लेकर अपनी व सरकार की गंभीरता को भारत के सामने रखा।

Lok Sabha Chunav 2024: सरगुजा का मौसम “कूल-कूल” पर चुनावी गर्मी तेज

चुनावी मैदान में भाजपा ने माह भर पहले टिकट देकर कांग्रेस से आए चिंतामणि महाराज को मैदान में उतार दिया था पर जैसे ही कांग्रेस ने शशि सिंह को उतारा संसदीय क्षेत्र में यह सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया।

By Anang Pal Dixit

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 09:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 09:54 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024:  सरगुजा का मौसम "कूल-कूल" पर चुनावी गर्मी तेज
चलगली के देवी मंदिर में समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, महिलाओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह

HighLights

  1. भाजपा को मोदी पर भरोसा, कांग्रेस को न्याय योजना पर
  2. गोंड़ जनजाति होगी निर्णायक
  3. दल बदल ने भाजपा प्रत्याशी को किया है परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद लगातार लोकसभा चुनाव में मिल रही हार व बीते विधानसभा चुनाव में सुपड़ा साफ होने के बाद कांग्रेस के लिए करो या मरो की स्थिति है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में अभी भी मौसम “कूल-कूल” है। लेकिन चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा और कांग्रेस ने मैदान में उतरकर चुनाव प्रचार की सरगर्मी शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ बनने के बाद इस संसदीय सीट में लगातार भाजपा ने बाजी मारी है किंतु इस बार मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है। इसके पीछे कारण सिर्फ यही है कि कांग्रेस ने गोंड़ जनजाति के युवा नेत्री को चुनाव मैदान में उतार बड़ा गांव खेल दिया है। चार माह पूर्व विधायक रहे चिंतामणि महराज कंवर जनजाति से हैं जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर भाजपा में ही अंदरखाने विरोध के स्वर उठ रहे हैं।खुलकर कोई विरोध नहीं कर रहा है पर पूर्व सांसदों व कई पदाधिकारियों ने चुनाव से दूरी बनाई है। हालांकि बैठकों में जरूर नजर आते हैं। भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणि महराज ने मोदी की गारंटी और मोदी नाम को लेकर संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने तक पहुंच बनाई है पर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका कितना साथ देंगे यह तो आने वाले समय बताएगा पर कांग्रेस के हिसाब से इस बार सब कुछ सकारात्मक दिख रहा है।

कांग्रेस की युवा नेत्री शशि सिंह को चुनाव मैदान में उतार कांग्रेस ने बड़ी चुनौती दी है। स्वच्छ छवि का लाभ मिल सकता है।फिलहाल कोई राजनीतिक आरोप नहीं है, इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है किंतु भाजपाइयों को मोदी नाम से सबसे बड़ी उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली,पानी, सड़क जैसे मुद्दे सामने आ रहे हैं। प्रत्याशियों के साथ भाजपा कांग्रेस के नेताओं को भी इसको लेकर मतदाताओं की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। इन सबको दरकिनार कर प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणि महराज जहां भी जा रहे वहां के मठ, मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं।

सनातन संस्कृति की बातें बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह महिलाओं के बीच जाकर न्याय योजनाओं की जानकारी दे रहीं हैं। युवा प्रत्याशी होने के कारण युवाओं में उत्साह दिख रहा है जो कांग्रेस को उत्साहित कर रहा है। इस समय कोई बड़ा चुनावी मुद्दा दोनों ही दलों में नजर नहीं आ रहा पर चुनावी शोर गुल तेजी से बढ़ने लगा है। जो राजनीतिक परिदृश्य इस समय सरगुजा लोकसभा सीट पर दिख रहा है उसमें भाजपा को अपनों का डर सता रहा है।कांग्रेस के हिसाब से अभी तक सब ठीक-ठाक दिख रहा है पर संसदीय क्षेत्र के इतिहास पर नजर डालें तो भाजपा को हमेशा सफलता मिली है। इस समय मोदी फैक्टर कांग्रेस पर भारी पड़ सकता है।

भाजपा को मोदी की गारंटी, कांग्रेस न्याय योजना पर भरोसा

दोनों ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में पुरजोर तरीके से सुबह से रात तक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी जहां मोदी की गारंटी व विष्णु सरकार की महतारी बंदन योजना व केंद्र की बड़ी योजनाओं को बता रहे हैं वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं के खाते में प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की न्याय योजना को प्रमुखता से लोगों तक पहुंचाने में लगीं हैं। इन योजनाओं का पर्चा भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रही हैं।

गोंड़ जनजाति होगी निर्णायक

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाता गोंड़ जनजाति के हैं, यही कारण है कि भाजपा ने वर्ष 2009 से लगातार गोंड़ जनजाति के प्रत्याशी को मौका दिया है और सफलता मिली है। इस बार भाजपा ने कंवर जनजाति के चिंतामणि महराज को उतारा है जो लोकसभा क्षेत्र की दूसरी बड़ी जनजाति से आते हैं। कांग्रेस ने गोंड जनजाति की शशि सिंह को चुनाव में उतरकर बड़ा दांव खेला है। चार दिन पूर्व ही गोंड़ जनजाति का सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें न सिर्फ कांग्रेस से जुड़े गोंड़ जनजाति के जनप्रतिनिधि बल्कि भाजपा के पूर्व विधायक पूर्व सांसद भी शामिल हुए और सामाजिक एकता का संकल्प लिया है। यह संकल्प चुनाव में किस करवट लेगा इसे देखना होगा। भाजपा भी इस बैठक को लेकर चिंतित है।

दल बदल ने भाजपा प्रत्याशी को किया है परेशान

चुनावी मैदान में भाजपा ने माह भर पहले टिकट देकर कांग्रेस से आए चिंतामणि महाराज को मैदान में उतार दिया था पर जैसे ही कांग्रेस ने शशि सिंह को उतारा संसदीय क्षेत्र में यह सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया। भाजपा की प्रत्याशी हर जगह जाकर चिंतामणि महराज को कांग्रेसी बता रहीं हैं, वह यह भी कह रहीं हैं कि हम दोनों कांग्रेसी हैं, आपको सच्चे कांग्रेसी को चुनना है। भाजपा प्रत्याशी का दल बदल चुनाव में भारी पड़ रहा है। अब तक हुए चुनाव प्रचार में विकास का मुद्दा एक तरफ और दल बदल का मुद्दा एक तरफ दिख रहा है। यह चुनाव परिणाम पर बड़ा असर डाल सकता है।

इन बड़े नेताओं ने अब तक संभाला है मोर्चा

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में अब तक भाजपा के जिन बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाला है उनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल प्रमुखता से शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के सरगुजा आने के बाद कांग्रेस सक्रिय नजर आ रही है। सिंहदेव लोकसभा क्षेत्र के तीनों जिले में बैठक ले चुके हैं ,जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं ,वहीं अब ब्लाक स्तरीय बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस से बड़े नेताओं के आने की भी चर्चा है।