Gwalior Information: प्लेसमेंट की जानकारी दें कालेज नहीं तो होगी कार्रवाई

जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त ग्वालियर चंबल संभाग के 400 से अधिक कालेज संचालकों की चिंता एक आदेश ने बढ़ा दी है। जेयू ने उनसे शैक्षणिक पद्धति से लेकर कालेज में गणवेश यानि ड्रेस कोड का ब्यौरा मांगा है

By Vikram Singh Tomar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 11:16 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 11:16 AM (IST)

Gwalior News: प्लेसमेंट की जानकारी दें कालेज नहीं तो होगी कार्रवाई

HighLights

  1. जीवाजी विवि से संबद्धता प्राप्त ग्वालियर चंबल संभाग के 400 से अधिक कालेजों की बढ़ी चिंता
  2. जेयू ने उनसे शैक्षणिक पद्धति से लेकर कालेज में गणवेश यानि ड्रेस कोड का ब्यौरा मांगा है

Gwalior Information: विक्रम सिंह तोमर . नईदुनिया ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त ग्वालियर चंबल संभाग के 400 से अधिक कालेज संचालकों की चिंता एक आदेश ने बढ़ा दी है। जेयू ने उनसे शैक्षणिक पद्धति से लेकर कालेज में गणवेश यानि ड्रेस कोड का ब्यौरा मांगा है, ऐसा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों पर किया है। जेयू ने पूछा है कि ग्वालियर चंबल संभाग के कितने कालेज हैं जो विधिवत रूप से कालेज में ड्रेसकोड लागू किए हुए हैं। इसके साथ ही कालेजों में प्लेसमेंट से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है। इसके लिए अंचल के सभी कालेजों को नोटिफिकेशन जारी कर सूचित तो कर दिया था, लेकिन कोई भी कालेज यह जानकारी जेयू के साथ साझा करने में रुचि नहीं दिखा रहा है। चार अप्रैल को जेयू ने एक नोटिफिकेशन के माध्यम से कालेज संचालकों को वांछित ब्यौरा भेजने के लिए कहा था, जिसके लिए उन्हें दो दिन की मोहलत भी दी गई थी, लेकिन कालेज संचालकों ने इस बारे में कोई जानकारी जेयू को नहीं भेजी है। जेयू के अधिकारियों का कहना है कि जो कालेज मांगी हुई जानकारी नहीं दे रहे हैं उन्हें दोबारा चेताया जाएगा। अगर फिर भी लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

10 प्रतिशत कालेज में भी ड्रेसकोड नहीं, प्लेसमेंट भी बदहाल

जीवाजी विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त 400 से अधिक शासकीय और निजी कालेजों में से 10 प्रतिशत कालेज ही ऐसे हैं जिनमें ड्रेस कोड लागू होता दिखता है, जिसमें ग्वालियर से प्रेस्टीज कालेज में यह माहौल देखा जा सकता है। शेष कालेजों में छात्र सामान्य कपड़े पहनकर आते हैं। ठीक ऐसा ही हाल इन कालेजों में प्लेसमेंट का है। आधे से अधिक कालेजों में प्लेसमेट ड्राइव आयोजित नहीं होती हैं, वहीं जिनमें होती है वहां से वांछित परिणाम नहीं आते हैं। जेयू ने इस पर चिंता जताते हुए सुधार करवाने की बात कही है। यहां ये कहना गलत नहीं होगा कि कालेज संचालक इसी कारण से उच्च शिक्षा विभाग और जेयू के आदेश का पालन करने में आनाकानी कर रहे हैं।

बेरोजगार खड़ा करने का केंद्र न बने संस्थान

बेरोजगार खड़ा करने का केंद्र न बने संस्थान उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रदेश के प्रत्येक कालेज को इंगित करते हुए एक तल्ख टिप्पणी का भी जिक्र किया गया है। दरअसल, बैठक में रोजगार के बिंदु पर उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा है कि विश्वविद्यालयों को बेरोजगार खड़ा करने का केंद्र न बनाया जाए। रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। महाविद्यालय में भी ऐसी परंपरा को स्थापित किया जाए जिससे छात्रों का बहुमुखी विकास हो।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देश

यह निर्देश जो उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं यह बीते दिनों भोपाल में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान तय किए गए बिंदुओं के परिपालन में जारी किए गए हैं। इस समीक्षा बैठक में विशेष रूप में मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने भी सभी बिंदुओं पर विचार करते हुए अपनी सहमति जताई थी।

जेयू में लगातार छात्रों को रोजगार दिए जाने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाई जा रही है। इसे गति प्रदान करने के साथ महाविद्यालयों में भी प्लेसमेंट ड्राइव की व्यवस्था शुरू करवाना सुनिश्चित करेंगे।

– अरुण चौहान, कुलसचिव, जेयू

कालेजों को दो दिन का समय दिया गया था, बीच में अवकाश पड़ जाने से मेल चैक नहीं हुए हैं। शुक्रवार को मेल चैक करने के बाद जिन कालेजों से जानकारी प्राप्त नहीं होगी उन्हें दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।

-डा. शांतिदेव सिसोदिया, डीसीडीसी, जेयू

Lok Sabha Election 2024: खूब वायरल हो रही अमित शाह व ममता के भाषणों की क्लिपिंग, इन दो शब्दों पर गरमाई सियासत

इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं और उन्हें वायरल किया जा रहा है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:06 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:13 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: खूब वायरल हो रही अमित शाह व ममता के भाषणों की क्लिपिंग, इन दो शब्दों पर गरमाई सियासत

HighLights

  1. बीते दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भाषण में ‘आत्रेयी नदी’ को ‘आत्मीय नदी’ कहा था।
  2. दूसरी ओर अमित शाह ने अपने भाषण में एक स्थान पर ‘बालुरघाट’ को ‘बेलुरघाट’ कह दिया था।
  3. इसके बाद से ही दोनें नेताओं के भाषणों के ये क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, बालुरघाट। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को मात देने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राज्य की सियासत में इन दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की क्लिपिंग खूब वायरल हो रही है और सिर्फ दो शब्दों पर राजनीति गरमा रही है। ये दो शब्द हैं, ‘बेलुरघाट’ और ‘आत्मीय नदी’। यहां जानें क्या है ये पूरा मामला, जिस पर पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से कई तर्क दिए जा रहे हैं।

ये है पूरा मामला

बीते दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भाषण में ‘आत्रेयी नदी’ को ‘आत्मीय नदी’ कहा था, वहीं दूसरी ओर अमित शाह ने अपने भाषण में एक स्थान पर ‘बालुरघाट’ को ‘बेलुरघाट’ कह दिया था। इसके बाद से ही दोनें नेताओं के भाषणों के ये क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं और उन्हें वायरल किया जा रहा है।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर

इन दो शब्दों को लेकर सियासत इतनी गरमा गई है कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता अब एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। TMC नेता और लोकसभा उम्मीदवार बिप्लब मित्रा ने भाजपा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार के साथ-साथ अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि गृह मंत्री का बयान निरर्थक है, उन्होंने जिले के विकास के लिए कुछ नहीं कहा। वह तो बालुरघाट का नाम तक नहीं बोल सकते हैं। वे अपने भी प्रत्याशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम ठीक से नहीं बता सकते हैं।

naidunia_image

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुकांत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 5 साल सांसद रहे। पीने का पानी, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि के लिए कोई काम नहीं किया। उन्हें पहले अपना काम बताना चाहिए, उसके बाद टीएमसी की आलोचना करना चाहिए।

वहीं पलटवार करने में भाजपा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने बीते 5 साल में उनके काम में बार-बार रोड़े अटकाए हैं। बालुरघाट और बेलुरघाट पर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि एक गुजराती भाषी व्यक्ति सही बांग्ला बोल पाएगा, यह सोचने की बात है, उन्होंने कहा कि एक बंगाली मुख्यमंत्री होने के नाते ‘आत्रेयी नदी’ का सही नाम तो ममता बनर्जी को लेना चाहिए था, लेकिन वे भी ‘आत्रेयी नदी’ को ‘आत्मीय नदी’ बोल रही हैं।

Boney Kapoor wished to make a movie with Priyanka-Diljit | प्रियंका-दिलजीत के साथ फिल्म बनाना चाहते थे बोनी कपूर: टाइटल भी प्लान कर लिया था, लेकिन एक्ट्रेस हॉलीवुड चली गईं और फिल्म बन ना सकी

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बोनी कपूर, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन तभी प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना ली और हॉलीवुड फिल्मों में काम करने लगीं। इस कारण बोनी कपूर की फिल्म बनने से पहले ही ठंडे बस्ते में जा गिरी।

कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में बोनी ने दिलजीत के बारे में बात की। उन्होंने कहा- वे (दिलजीत) हमेशा एक अच्छे एक्टर रहे हैं। बहुत समय पहले मैंने उनके और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी। उस फिल्म का नाम सरदारनी रखा जाना था। तभी प्रियंका को अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको का ऑफर आ गया। उन्होंने हमें कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा था।

बोनी ने बताया कि इसके बाद भी प्रियंका ने उस ऑफर को स्वीकार कर लिया था। उन्होंने आगे कहा- इस कारण हमें हार माननी पड़ी। इस सीरीज को करने के बाद वे फंस गईं। सीरीज में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था। अच्छी एक्टिंग के आधार पर उन्हें और प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले। इसके बाद उन्होंने वहीं पर ही अपना करियर बनना शुरू कर दिया। नतीजतन हमारी वो फिल्म ठंडे बस्ते में जा गिरी।

बोनी ने दिलजीत को बताया बेहतरीन एक्टर और सिंगर

बोनी ने बताया कि जब उन्होंने दिलजीत से प्रियंका के साथ इस फिल्म के बारे में बात की थी तो दिलजीत ने लगभग इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी। दिलजीत की तारीफ में कहा- मैंने उनकी कई पंजाबी फिल्में देखी हैं। यहां तक की उन्होंने जो हिंदी फिल्में की हैं, उनमें भी वे शानदार दिखे हैं।

उन्हें कॉमेडी की बहुत अच्छी समझ है और उनकी कॉमिक टाइमिंग भी शानदार है। वे एक अच्छे सिंगर भी हैं।

बोनी की नो एंट्री 2 में दिखेंगे दिलजीत

बोनी कपूर ने कुछ समय पहले फिल्म नो एंट्री 2 की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ को भी कास्ट किया गया है। यह 2025 में फिल्म नो एंट्री के 20 साल पूरे होने पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने तीनों स्टार की कास्टिंग क्यों की है। उन्होंने कहा कि वरुण और अर्जुन बहुत अच्छे दोस्त हैं। पर्दे पर दोनों की बढ़िया केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, आज के समय में दिलजीत की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस लिहाज से तीनों की तिकड़ी पर्दे पर कमाल कर जाएगी।

Indore Information: इंदौर के पिनेकल ड्रीम्स से कूदने वाली छात्रा का आखिरी Video, रैपिडो से उतरते ही इमारत की तरफ देख रही थी छात्रा

जिला बड़वानी की 24 वर्षीय मुस्कान अग्रवाल ने गुरुवार को निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन ब्लाकसे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

By Sameer Deshpande

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 09:28 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 09:44 AM (IST)

Indore News: इंदौर के पिनेकल ड्रीम्स से कूदने वाली छात्रा का आखिरी Video, रैपिडो से उतरते ही इमारत की तरफ देख रही थी छात्रा
मुस्कान अग्रवाल आत्महत्या मामला

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हाईराइज बिल्डिंग पिनेकल ड्रीम्स की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा मुस्कान अग्रवाल का आखिरी वीडियो सामने आया है। सामान्य रुप से नजर आ रही छात्रा स्कूटर से उतरते ही उस बिल्डिंग की तरफ झांक रही थी, जिससे उसने छलांग लगाने का मन बनाया था।

जिला बड़वानी की 24 वर्षीय मुस्कान अग्रवाल ने इंदौर के निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन ब्लाक की 16वीं मंजील से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।https://t.co/XznAYqYNMN pic.twitter.com/EIiB7yDZDv

— NaiDunia (@Nai_Dunia) April 12, 2024

जिला बड़वानी की 24 वर्षीय मुस्कान अग्रवाल ने गुरुवार को निपानिया स्थित पिनेकल ड्रीम्स के निर्माणाधीन ब्लाक (पीटी-4) से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मुस्कान स्कीम-78 में कासाबेला नामक होस्टल में रहकर बीबीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। देर रात पुलिस ने टाउनशिप के परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकाले तो छात्रा स्कूटर से आते हुए नजर आई। छात्रा रैपिडो स्कूटर से आई थी। रैपिडो वाला सीधे पार्किंग एरिया में गया और छात्रा को उतारकर चला गया। छात्रा पैदल परिसर में आई और उसी इमारत की तरफ झांका जिससे उसने छलांग लगाई।

naidunia_image

गार्ड ने नाम लिखने का कहा तो पिछले रास्ते से गई

जिंस और टी-शर्ट पहने हुए छात्रा एकदम सामान्य दिख रही थी। आगे जाकर गार्ड ने उससे नाम-पता विजिटर रजिस्टर में नोट करने के लिए कहा तो वह लौट गई और पिछले रास्ते से घुसी। पुलिस ने पिछले रास्ते से जाते हुए वीडियो भी जुटा लिया है।

परिवार वालों ने खुद ही निकाली अंतिम लोकेशन

मुस्कान दोपहर करीब 12 बजे होस्टल से निकली थी। 12.33 बजे पिनेकल ड्रीम्स पहुंची। रुम पार्टनर ने उसको काल लगाया लेकिन फोन रिसिव नहीं हुआ। भाई ने साइबर सेल वालों की मदद से उसकी आखिरी लोकेशन निकलवाई और पुलिस लेकर निपानिया पहुंचे। हालांकि छात्रा छलांग लगाकर सुसाइड कर चुकी थी। पुलिस अब गार्ड, रहवासी और परिचितों से पूछताछ कर रही है। फोन और लेपटाप लाक मिले हैं।

Climate Replace: झुलसती गर्मी के बीच बारिश का दौर, इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 10 से 13 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

By Sandeep Chourey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 08:32 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 08:50 AM (IST)

Weather Update: झुलसती गर्मी के बीच बारिश का दौर, इन राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

HighLights

  1. 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।
  2. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी- तूफान के ओलावृष्टि भी हो सकती है।
  3. मौसम विभाग ने बिहार के मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिले में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अप्रैल माह की शुरुआत से ही मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी गर्मी की चेतावनी जारी की जा रही है, लेकिन झुलसाती गर्मी के बीच अब राहत वाली खबर भी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश व बर्फबारी के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है।

IMD के मुताबिक, 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी- तूफान के ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

बिहार में बारिश व आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिले में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। राज्य में कुछ स्थानों पर आज भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 10 से 13 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने संभावना जताई है कि 13 और 14 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 11-13 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। 11-15 अप्रैल तक दक्षिणी राज्यों तेलंगाना, केरल, माहे, आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Akshay Kumar Sky Drive Charges; Veer Pahariya | Sara Ali Khan Nimrat Kaur | 10 दिन की शूटिंग के 50 करोड़ चार्ज करेंगे अक्षय: वीर पहाड़िया स्टारर ‘स्काई फोर्स’ में निभाएंगे कोच का रोल, सारा-निम्रत भी आएंगी नजर

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ हाल ही में रिलीज हुई है। अब सुनने में आया है कि एक्टर जल्द ही वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की शूटिंग पर जुटेंगे।

वीर को ट्रेनिंग देते दिखेंगे अक्षय
फिल्म में वीर एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में होंगे। वहीं अक्षय इसमें एक एक्स्टेंडेड कैमियो रोल प्ले करेंगे। वो फिल्म में वीर के कोच के रोल में नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के 10 दिन के शूट के लिए अक्षय मेकर्स से 50 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं।

अक्षय की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया है।

अक्षय की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया है।

1965 के भारत-पाक युद्ध की कहानी
इस फिल्म की कहानी 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मेकर्स का दावा है कि तब इंडिया ने पाकिस्तान पर पहली एयर स्ट्राइक की थी।

अक्टूबर 2024 में हो सकती है रिलीज
फिल्म में अक्षय और वीर के अलावा सारा अली खान और निम्रत कौर भी नजर आएंंगी। फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है। मेकर्स ने पिछले साल 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती पर इस फिल्म का टीजर शेयर किया था।

वीर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

वीर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

कौन हैं वीर पहाड़िया?
इस फिल्म में एक्टिंग करने से पहले वीर, वरुण धवन की फिल्म ‘भेड़िया’ में असिस्टेंट डायरेक्टर और वरुण के बॉडी डबल भी रहे चुके हैं। वीर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

वीर, कुछ साल पहले एक्ट्रेस सारा अली खान को डेट कर चुके हैं। वहीं इन दिनों चर्चा है कि वो जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं। वहीं खुद जान्हवी, वीर के बड़े भाई शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।

खबरें और भी हैं…
Burhanpur Information: जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने टीआइ को कहा – थर्ड क्लास, इस बात पर हुआ विवाद

इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डाॅ. रघुवीर सिंह द्वारा आरक्षक को दी जा रही घुड़की का वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी जमकर बहुप्रसारित हो रहा है।

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 08:49 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 08:49 AM (IST)

Burhanpur News:  जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने टीआइ को कहा - थर्ड क्लास, इस बात पर हुआ विवाद
मीडिया कर्मियों से चर्चा करते डा. रघुवीर सिंह।

HighLights

  1. एमएलसी कराने पहुंचे शाहपुर के आरक्षक को तीन घंटे बैठाए रखा
  2. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ
  3. इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डाॅ. रघुवीर सिंह

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। अव्यवस्थाओं और मरीजों से अभद्रता को लेकर जिला अस्पताल अक्सर सुर्खियों में रहता है। गुरुवार को सरकारी अस्पताल के डाक्टर एमएलसी कराने पहुंचे पुलिस आरक्षकों से भी अभद्रता करने से नहीं हिचके। इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी कर रहे डाॅ. रघुवीर सिंह द्वारा आरक्षक को दी जा रही घुड़की का वीडियो इंटरनेट मीडिया में भी जमकर बहुप्रसारित हो रहा है।

इस वीडियो में वे शाहपुर टीआइ को थर्ड क्लास और सरकारी नौकरी जूते की नोक पर रखने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। शाहपुर थाने के आरक्षक दीपक ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा को दी। वहां से मामला कलेक्टर व एसपी तक भी पहुंचा।

हालांकि सूचना मिलने पर जब मीडियाकर्मी अस्पताल पहुंचे तो डाॅ. रघुवीर सिंह का कहना था कि ईद का अवकाश होने के कारण वे अकेले ही इमरजेंसी, ओपीडी और वार्डों की ड्यूटी कर रहे हैं। काम अधिक होने के कारण उन्होंने आरक्षक को कुछ देर प्रतीक्षा करने के लिए कहा था। दूसरी ओर आरक्षक दीपक ने डाक्टर पर अभद्र भाषा में बात करने और करीब तीन घंटे तक एमएलसी नहीं करने का आरोप लगाया है।

आरएमओ भी आरक्षक पर भड़के

कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद अस्पताल के आरएमओ थोड़ी देर बाद इमरजेंसी ओपीडी में पहुंचे, लेकिन डाॅक्टर से पूरा मामला समझने अथवा हिदायत देने की जगह आरक्षक पर ही भड़क गए। यहां तक कि उसके शराब के नशे में होने का आरोप लगा उसकी एमएलसी कराने की बात तक कह दी।

Election 2024 LIVE Updates Nomination for the third section of Lok Sabha elections 2024 Learn Updates

LIVE BLOG

Up to date: Fri, 12 Apr 2024 07:55 AM (IST)

Printed: Fri, 12 Apr 2024 07:50 AM (IST)

Election 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से, भाजपा के मिशन साउथ पर थरूर ने साधा निधाना
भाजपा और कांग्रेस समेत तमाम दलों के बड़े नेताओं का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है।

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होना है। इससे पहले ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी है। वहीं 12 अप्रैल, शुक्रवार से तीसरे चरण के नामांकन शुरू हो रहे हैं। तीसरे चरण में 7 मई को 13 राज्यों की 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। कुल मिलाकर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे देश में सियासी पारा भी चढ़ रही है। नेता एक दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। यहां पढ़िए 12 अप्रैल, शुक्रवार की हर चुनावी हलचल

Election 2024 LIVE Updates Nomination for the third section of Lok Sabha elections 2024 Learn Updates

12 April 2024

7 : 55 : 26 AM

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन आज से

  • लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया है। तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 94 निर्वाचन क्षेत्रों में सात मई को मतदान होगा।
  • बता दें, इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसमें देशभर के मतदाता 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान करेंगे।
  • मध्य प्रदेश के 29-बैतूल (एसटी) संसदीय क्षेत्र के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। बैतूल सीट पर चुनाव 26 अप्रैल को होना था। बसपा उम्मीदवार की मृत्यु के बाद यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
  • तीसरे चरण में जिन राज्यों में मतदान होना है, उनमें मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बंगाल शामिल हैं।
The lifetime of a casting director isn’t simple both stated casting director panchami ghavri | कास्टिंग डायरेक्टर की जिंदगी भी आसान नहीं: पंचमी घावरी बोलीं- कास्टिंग के नाम पर फ्रॉड होता है, खुद इनका अकाउंट हैक हो चुका है

43 मिनट पहलेलेखक: तस्वीर तिवारी

  • कॉपी लिंक

फिल्में देखने का शौक हर किसी का होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में दिखाई देने वाले हर व्यक्ति की कास्टिंग की जाती है। यह एक लंबा प्रोसेस होता है। फिल्म इंडस्ट्री की फेमस कास्टिंग डायरेक्टर पंचमी घावरी ने कास्टिंग से जुड़े कुछ खास पहलुओं के बारे में दैनिक भास्कर से बातचीत की। बता दें, पंचमी मर्डर मुबारक, क्रू, कपूर एंड सन्स और गहराइंया जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स की कास्टिंग कर चुकी हैं।

सबसे पहले तो पंचमी ने कास्टिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कास्टिंग के नाम पर फ्रॉड किया जाता है। स्ट्रगल कर रहे आर्टिस्टों से बड़ी रकम मांगी जाती है। पंचमी घावरी का सोशल मीडिया पर एक कास्टिंग से जुड़ा पेज है। फ्रॉड का एक किस्सा सुनाते हुए पंचमी ने बताया कि उनका इंस्टा अकाउंट हैक हो गया था। उनके अकाउंट से हैकर एक्टर्स को मैसेज करके कास्टिंग के नाम पर रकम ऐंठने की कोशिश कर रहा था। कास्टिंग से जुड़ा फ्रॉड ज्यादातर नए शहरों से आए लोगों के साथ होता है। क्योंकि उन्हें इसके प्रॉसेस के बारे में जानकारी नहीं होती है।

कास्टिंग डायरेक्टर पंचमी घावरी।

कास्टिंग डायरेक्टर पंचमी घावरी।

कास्टिंग डायरेक्टर्स की ब्लैकमेलिंग पर बोलीं पंचमी

खुद को कास्टिंग डायरेक्टर कहने वाले कुछ लोग स्ट्रगलिंग आर्टिस्टों को धमकी देते हैं, कि आपको इंडस्ट्री से ब्लैक लिस्टेड करवा देंगे। इसका खुलासा करते हुए पंचमी ने बताया कि ये बहुत बड़ी गलतफहमी है। ऐसा नहीं होता है, जो लोग बात-बात पर आपको इस तरह की धमकी देते हैं। वो जेन्यूइन कास्टिंग डायरेक्टर नहीं होते हैं। उनके हाथ में कुछ नहीं होता है। पंचमी का कहना है कि कोई भी आपको ब्लैक लिस्टेड नहीं करवा सकता है और ना ही कोई आपका करियर खराब कर सकता है। इस वजह से आर्टिस्ट्स को ऐसे लोगों से डरने की जरुरत नहीं है। इंडस्ट्री में इस तरह से काम नहीं होता है।

कास्टिंग डायरेक्टर्स को क्रेडिट नहीं मिलता है- पंचमी घावरी

फिल्में बन जाती हैं, हिट हो जाती हैं। हर किसी का नाम फेमस हो जाता है। लेकिन फिल्म की कास्टिंग किसने की इस बारे में बहुत ही गिने-चुने लोग ही बात करते हैं। ये कमी पंचमी को भी कहीं न कहीं महसूस होती थी। उन्होंने कहा कि ये सच है कि कास्टिंग डायरेक्टर्स को क्रेडिट नहीं मिलता है। उनके बारे में लोग बात नहीं करते हैं। लेकिन अब कई जगहों पर लोग इस बारे में बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा- अब कुछ मामलों में इंडस्ट्री का रवैया कास्टिंग डायरेक्टर्स के लिए बदल रहा है।

टीवी आर्टिस्ट का टैग लगने पर बोलीं पंचमी घावरी

ये टॉपिक इंडस्ट्री में कई सालों से चल रहा है कि टीवी में काम करने वाले आर्टिस्टों पर टीवी आर्टिस्ट का टैग लग जाता है। उनका फिल्मों में काम मिलना बहुत मुश्किल होता है। कई बार फिल्मों में ब्रेक मिलने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है। क्योंकि उनके नाम पर टीवी आर्टिस्ट का टैग लग जाता है। पंचमी ने कहा कि इस बात में सच्चाई है। लेकिन कुछ समय पहले तक ये बहुत ज्यादा हो रहा था।

अभी के हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी फिल्मों और सीरीज के लिए टीवी एक्टर्स की डिमांड करते हैं। क्योंकि वो अच्छे एक्टर तो होते ही हैं। इसके साथ ही उन्हें अच्छा खासा एक्सपीरियंस भी हो जाता है। पंचमी ने कहा- मैं कास्टिंग डायरेक्टर हूं, मुझसे बेहतर ये कोई नहीं बता पाएगा कि किस तरह के एक्टर की डिमांड ज्यादा है। बतौर कास्टिंग डायरेक्टर उन्होंने कहा कि अब टीवी आर्टिस्ट्स की वैल्यू होने लगी है।

‘मिसमैच्ड’ सीरीज के लिए 200 से ज्यादा लोगों के ऑडिशन लिए थे

पंचमी घावरी ने कहा कि मिसमैच्ड सीरीज के लिए 200 से ज्यादा लोगों के ऑडिशन लिए गए थे। इसमें प्राजक्ता कोली और रोहित सुरेश सराफ बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। वहीं प्रजाक्ता के रोल के लिए 50 से ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन लिए गए थे। प्राजक्ता ने भी बाकी लड़कियों की तरह ही इसके लिए ऑडिशन दिया था। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर पंचमी ने बताया कि इस साल उनके पास अनगिनत प्रोजेक्ट्स हैं।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024 : कमल नाथ के गढ़ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व आज छिंदवाड़ा, बालाघाट सहित आठ जिलों में चुनावी प्रचार करेगा

By Hemant Kumar Upadhyay

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 07:11 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 07:11 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : कमल नाथ के गढ़ में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा

HighLights

  1. कांग्रेस नेता कमल नाथ के गढ़ में ललकारेंगे जेपी नड्डा
  2. भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार पर रहेगा।
  3. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सीधी के बहरी में नड्डा के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे

छिंदवाड़ा, सिवनी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छिंदवाड़ा और सिवनी के लखनादौन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव उनके साथ रहेंगे। मध्‍य प्रदेश की छिंदवाड़ा संसदीय सीट पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ है, जहां उनके पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व आज छिंदवाड़ा, बालाघाट सहित आठ जिलों में चुनावी प्रचार करेगा

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के उकबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सिवनी जिले के लखनादौन में भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सीधी के बहरी में नड्डा के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। खजुराहो पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह छिंदवाडा जिले के स्थानीय कार्यक्रमों शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर जिले के पिपराई, मुंगावली में पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला सीधी और मऊगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे।

जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाडा जिले के प्रवास पर रहेंगे। पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डाॅ. नरोत्तम मिश्रा सागर जिले के बीना प्रवास पर रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छिंदवाड़ा आगमन एवं दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा में लोगों को आमंत्रित करने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में घरों-घर पीले चावल और निमंत्रण पत्र दिए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले पहुंच बुजुर्ग, महिला-पुरुषों को आमसभा में आमंत्रित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-08 लालबाग सागरपेशा में घरों-घर पीले चावल डालकर निमंत्रण दिया। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता इंद्रजीत सिंह बैस, प्रमोद शर्मा, दीपांशु श्रीवास्तव, ऋषि ठाकुर, रिंकू बैस, यश कहार, योगेश शर्मा, पिंटू यादव नंदू भाई समेत अन्य उपस्थित थे।