Gold-Silver Worth 11 April: मामूली गिरावट के बाद सोने की कीमत ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के भाव में उछाल

भारतीय सर्राफा बाजार में 11 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73174 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 10 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1351 रुपये की तेजी आई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 06:11 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 06:27 PM (IST)

सोने-चांदी का भाव।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। भारतीय सर्राफा बाजार में 11 अप्रैल 2024 को सोने का भाव में तेजी आई है। सोने का भाव 73174 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 10 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1351 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई है। चांदी का भाव 83819 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 10 अप्रैल से 1476 रुपये की तेजी आई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71823 रुपये थी। 11 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 73174 रुपये हो गई है। 10 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 82343 रुपये थी। 10 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 83819 रुपये हो गई।

11 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 72881 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 67027 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 54881 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 42807 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना

  • 24 कैरेट सोना= 100% सोना
  • 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
  • 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
  • 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
  • 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
  • 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना

मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव

ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

Samsung Galaxy A34 5G: सैमसंग ने 6500 रुपये सस्ता किया 5जी स्मार्टफोन, मिलेगा 48MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी

सैमसंग ने गैलेक्सी ए34 5जी को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। 8जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 24,499 रुपये है। इस वेरिएंट की पहले कीमत 30,999 रुपये थी।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 06:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 06:24 PM (IST)

Samsung Galaxy A34 5G: सैमसंग ने 6500 रुपये सस्ता किया 5जी स्मार्टफोन, मिलेगा 48MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी
Samsung Galaxy A34 5G

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy A34 5G: सैमसंग ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने 5जी स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इस हैंडसेट का नाम Samsung Galaxy A34 है। यह मोबाइल पिछले साल लॉन्च हुआ था। इसकी शुरुआती कीमत 30 रुपये थी। अब कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत घटा दी है। सैमसंग गैलेक्सी ए34 में एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Samsung Galaxy A34 5G पर कितना डिस्काउंट?

सैमसंग ने गैलेक्सी ए34 5जी को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। 8जीबी+128जीबी स्टोरेज की कीमत 24,499 रुपये है। इस वेरिएंट की पहले कीमत 30,999 रुपये थी। अब स्मार्टफोन पर 6,550 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने 8जीबी+256जीबी स्टोरेज हैंडसेट को 32,999 रुपये पर लॉन्च किया था। जिससे पर 26,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोबाइल में सिल्वर, ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट वॉयलेट कलर विकल्प है।

Samsung Galaxy A34 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी में 6.6 इंच का फुल एचडी+एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन में 1000 नीट्स की पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमनसिटी 1080 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में एंड्रॉइड 13 बेस्ड वनयूआई 5.1 को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसका मेन लेंस 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

सैमसंग के इस डिवाइस में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 25W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। मोबाइल आईपी67 रेटिंग के साथ आता है। कंपनी ने इसका अपग्रेड वर्जन गैलैक्सी ए35 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 30,999 रुपये है।

तमिलनाडु से राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- CBI व ED का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:23 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:26 PM (IST)

तमिलनाडु से राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- CBI व ED का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल
तमिलनाडु से राहुल गांधी भाषण।

एएनआई, तिरुनेलवेली। Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष के खिलाफ ईडी व सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

राहुल गांधी के भाषण के प्रमुख अंश..

राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है। एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा होनी चाहिए। तमिल भाषा किसी भी अन्य भारतीय भाषा से कम नहीं है। इस देश में कई अलग-अलग भाषाएं और संस्कृतियां हैं। सभी हमारे लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आईटी का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जाता है। चुनाव आयुक्तों को प्रधानमंत्री चुन रहे हैं। चुनाव से दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं। सीएम गिरफ्तार किए जाते हैं। विपक्षी नेताओं को धमकी दी जाती है।

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विचार यह सुनिश्चित करना है कि भारत में लोग बाढ़ राहत के लिए पैसे मांगते हैं, जब तमिल मछुआरे सहायता मांगते हैं, तो केंद्र उन्हें कुछ नहीं देती है। उनको जंतर मंतर पर जाने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।

पीएम ने मछुआरों को किया नजरअंदाज

राहुल गांधी ने कहा कि हमने तय किया है कि हम किसानों को कानूनी एमएसपी की गारंटी देंगे। हम भारत के किसानों को कृषि ऋण माफी देंगे। प्रधानमंत्री ने इस देश के मछुआरों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। वह उनके बारे में सोचते ही नहीं हैं, लेकिन मछुआरे भी हमारे किसानों से कम नहीं हैं। वे बड़ा जोखिम उठाते हैं और भोजन उपलब्ध कराते हैं। हमने मछुआरों के लिए एक विशेष घोषणापत्र बनाया है। हम उन्हें मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए डीजल पर सब्सिडी, मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए बीमा, एक क्रेडिट कार्ड देंगे।

Yash may also produce the movie Ramayana | फिल्म रामायण को प्रोड्यूस भी करेंगे यश: अब तक बतौर एक्टर जुड़े थे; बोले- इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर दिखाना है

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को KGF स्टार यश प्रोड्यूस करेंगे। उन्होंने प्राइम फोकस स्टूडियोज के मालिक नमित मल्होत्रा से हाथ मिला लिया है। जाहिर है कि यश पहले बतौर एक्टर फिल्म के साथ जुड़े थे। यश ने कहा कि उनका लंबे समय से लक्ष्य रहा है कि वे ऐसी फिल्में बनाएं जो इंडियन सिनेमा को एक ग्लोबल लेवल पर दिखाए।

यश ने कहा कि नमित के साथ उन्होंने फिल्म के VFX पर बात की है। नमित ने उन्हें भरोसा दिया कि यह फिल्म विजुअली बहुत रिच होने वाली है। बता दें कि नमित कई एकेडमी अवॉर्ड विनर विजुअल इफेक्ट्स कंपनी DNEG के ग्लोबल सीईओ भी हैं।

यश ने क्या कहा, यह पढ़िए
यश ने कहा- मैं लॉस एंजिल्स में एक VFX स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहा था। मुझे यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि उस VFX स्टूडियो को चलाने वाला एक इंडियन (नमित मल्होत्रा) है। मैंने और नमित ने कई आइडियाज पर बात की। बातचीत में फिल्म रामायण पर भी चर्चा हुई। पता चला कि नमित मल्होत्रा ऑलरेडी इस फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं। मैं रामायण के साथ काफी कनेक्टेड रहा हूं। यही सोचकर मैंने फिल्म को को-प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी उठाई।

यश मूल रूप से कन्नड़ भाषा की फिल्में करते हैं। KGF की दोनों फिल्मों की वजह से उन्हें ग्लोबली पहचान मिली।

यश मूल रूप से कन्नड़ भाषा की फिल्में करते हैं। KGF की दोनों फिल्मों की वजह से उन्हें ग्लोबली पहचान मिली।

नमित ने क्या कहा, यह भी पढ़िए
मैं पिछले कई सालों से US और UK में रह रहा हूं। मेरी कंपनी की बनाई कई फिल्मों ने ऑस्कर जीता है। मैं अब रामायण के लिए अपनी पूरी एनर्जी खर्च करने को तैयार हूं। इसके अलावा यश के साथ भी काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं। यश हमेशा से अपने कल्चर को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। मुझे लगता है कि यश से बेहतर पार्टनर मुझे कोई और नहीं मिल सकता था।

नमित मल्होत्रा (बाएं) के साथ यश।

नमित मल्होत्रा (बाएं) के साथ यश।

फिल्म की शूटिंग शुरू, सेट से लीक हुई थीं फोटोज
बीते दिनों रामायण की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। तस्वीरों में अरुण गोविल राम के किरदार में नजर आए। वहीं लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में देखी गईं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म सिटी में गुरुकुल का सेट तैयार हो चुका है।

यहां फिल्म के फर्स्ट शेड्यूल में राम, लक्ष्मण और भरत के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट शूटिंग कर रहे हैं। वहीं एक्टर शिशिर शर्मा इसमें गुरु वशिष्ठ के रोल में नजर आएंगे। जल्द ही रणबीर कपूर भी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

रणबीर इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में देखे जाएंगे। भगवान राम के हाव भाव और भाषा शैली को सही तरह से फिल्माने के लिए रणबीर वॉयस और डिक्शन ट्रेनिंग (बोलने का तरीका) ले रहे हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में दिखाई देंगी।

Indore Crime Information: इंदौर में बिजली कंपनी के ठेकेदार को बंधक बनाकर पीटा, बेटे ने रुपये लाकर दिए तो छोड़ा

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की गोंदवले धाम कालोनी का मामला, बिजली का पंचनामा बनाने के लिए आरोपित खुद ले गया था फिर बंधक बना लिया।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:09 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:09 PM (IST)

Indore Crime News: इंदौर में बिजली कंपनी के ठेकेदार को बंधक बनाकर पीटा, बेटे ने रुपये लाकर दिए तो छोड़ा

Indore Crime Information: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पंचनामा बनाने को लेकर बिजली कंपनी के ठेकेदार को बंधक बना लिया। रुपये न देने पर उसकी पाइप से पिटाई की और बीस हजार रुपये भी वसूल लिए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बंधक बनाने और मारपीट करने के मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है।

naidunia_image

घटना गुरुशंकर नगर गोंदवले धाम की है। फरियादी ओमप्रकाश बाबूलाल इटारे निवासी परिहार कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपित तरुण देवड़ा निवासी गोंदवले धाम कालोनी है। बिजली कंपनी के ठेकेदार ओमप्रकाश से तरुण की तीन दिन पूर्व आफिस में मुलाकात हुई थी। बिजली का पंचनामा बनाने के संबंध में चर्चा हुई थी।

20 हजार रुपये दिए तो छोड़ा

आरोप है कि गुरुवार को तरुण परिहार कालोनी आया और ओमप्रकाश को पंचनामा बनाने के लिए साथ ले गया। आरोपित ने घर में ही बंधक बनाया और पाइप से पीट पीटकर घायल कर दिया। आरोपित ने काफी देर तक पिटाई करने के बाद ओमप्रकाश के बेटे से 20 हजार रुपये मंगवाए और रिहा किया। मामले में रात में तरुण के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।

NASA Europa Clipper: बर्फीले पानी में डूबे बृहस्पति के चंद्रमा ‘यूरोपा’ पर बस पाएगा इंसान! पता लगाएगा नासा का यान

इस साल नासा अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए क्लिपर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करेगा। यह बृहस्पति के बर्फीले उपग्रह यूरोपा पर जीवन की संभावनाओं की खोज करेगा।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 04:24 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 04:27 PM (IST)

NASA Europa Clipper: बर्फीले पानी में डूबे बृहस्पति के चंद्रमा 'यूरोपा' पर बस पाएगा इंसान! पता लगाएगा नासा का यान
यूरोपा में जीवन की संभावना हो सकती है। (फोटो-नासा)

HighLights

  1. नासा का क्लिपर मिशन अक्टूबर में लॉन्च होगा।
  2. बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा पर करेगा स्टडी।
  3. यूरोपा पर पानी की मौजूदगी की संभावना है।

एएफपी, पासाडेना। NASA Europa Clipper Mission: इस साल नासा अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए क्लिपर स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करेगा। यह बृहस्पति के बर्फीले उपग्रह यूरोपा पर जीवन की संभावनाओं की खोज करेगा। क्लिपर मिशन अक्टूर में लॉन्च होगा। यूरोपा बृहस्पति के 90 से ज्यादा उपग्रहों में से एक है। साइंटिस्टों का मानना है कि यूरोपा बर्फीले पानी में डूबा है। यहां पर जीवन लायक परिस्थितियां हो सकती है। मिशन के प्रोजेक्ट वैज्ञानिक बॉब पप्पलार्डो ने एएफपी ने कहा कि नासा जिन सवालों को जानना चाहती है। क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं? यह उनमें से एक है।

क्या रखा गया है नासा का क्लिपर प्रोब?

क्लिपर प्रोब पांच बिलियन डॉलर की लागत से तैयार किया गया है। इसे कैलिफोर्निया स्थिति नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी में रखा गया है। इसे जहां रखा गया है वह एरिया पूरा सील है। सिर से पैर तक ढके लोगों को ही जाने की परमिशन है। स्पेसक्राफ्ट संक्रमण से बचा रहे, इसलिए इतनी सावधानी बरती जा रही है। वरना धरती के माइक्रोब्स यूरोपा तक पहुंच सकते हैं।

कब तक यूरोपा के पास पहुंचेगा यान?

फ्लोरिया के कैनेडी स्पेस सेंटर से क्लिपर को लॉन्च होगा। इसके लिए स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी रॉकेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पांच साल की यात्रा शुरू होगा। मंगल ग्रह के पास अपनी स्पीड को बढ़ाएगा। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि 2031 तक क्लिपर बृहस्पति और यूरोपा की कक्षा के पास पहुंच जाएगा।

किन उपकरणों से क्लिपर लैस है?

नासा के अनुसार, क्लिपर में कैमरा, स्पेक्ट्रोमीटर्स, मैग्नेटोमीर और रडार जैसे उपकरण लहे हैं। ये बर्फ में जा सकते हैं और पानी पर तैर सकते हैं। एसेंजी को क्लिपर प्रोब मिशन से यूरोपा पर जीवन की तलाश में है। वैज्ञानिकों को रिचर्स से पता चला है कि छोटे जीव प्रतिकूल परिस्थितियों में जिंदा रह सकते हैं।

यूरोपा पृथ्वी के चंद्रमा के बराबर है। वहां की परिस्थितियां धरती के समान होने की संभावना है। हालांकि यूरोपा पर जीवन की खोज करना आसान नहीं है, क्योंकि यहां चारों तरफ रेडिएशन फील्ड है। इससे क्लिपर के उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है। पृथ्वी से यूरोपा 628.3 मिलियन किमी दूर है। क्लिपर जो डेटा भेजेगा वह नासा के मिशन कंट्रोल के पास 45 मिनट बाद पहुंचेगा।

PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये परमाणु हथियार करना चाहते हैं नष्ट, देश बन जाएगा शक्तिहीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल एक दल देश से परमाणु हथियार को नष्ट कर देना चाहता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 03:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 04:13 PM (IST)

PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये परमाणु हथियार करना चाहते हैं नष्ट, देश बन जाएगा शक्तिहीन
PM मोदी की बाड़मेर में चुनावी सभा।

एएनआई, बाड़मेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बाड़मेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल एक दल देश से परमाणु हथियार को नष्ट कर देना चाहता है। ये देश को शक्तिहीन बनाना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र पर विभाजन की गुनहगार मुस्लिम लीग की छाप है। अब इंडी गठबंधन में शामिल एक और पार्टी ने अपने घोषणापत्र में देश के खिलाफ खतरनाक ऐलान किया है कि वे भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट कर देंगे। जब हमारे दो पड़ोसी परमाणु हथियारों से लैस हैं, तो क्या हमारे परमाणु हथियार नष्ट हो जाने चाहिए? यह कैसा गठबंधन है जो भारत को शक्तिहीन बनाना चाहता है?

#WATCH | PM Modi in Rajasthan’s Barmer says, “…Within the Congress manifesto, there may be the stamp of Muslim League, which was the offender of partition. Now one other social gathering, which is part of the INDI alliance, in its manifesto has made a harmful declaration towards the nation that… pic.twitter.com/zjkfV6btYm

Bade Miyan Chote Miyan earned 15.50 crores on the primary day | बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.50 करोड़ कमाए: वर्ल्डवाइड कलेक्शन 36.33 करोड़; मैदान काफी पीछे, सिर्फ 4.50 करोड़ की ओपनिंग

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन 15.50 करोड़ का डोमेस्टिक कलेक्शन किया है। पूरी दुनिया भर में फिल्म ने 36.33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म मैदान ने 4.50 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.70 करोड़ रुपए है।

गौर करने वाली बात यह है कि मैदान एक दिन पहले यानी 10 अप्रैल की शाम को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हो गई थी। फिल्म ने 10 अप्रैल को 2.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दोनों फिल्मों को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिस्क्ड रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है, लेकिन बड़े मियां छोटे मियां ने बड़े मार्जिन से मैदान को पीछे कर दिया है।

अक्षय और टाइगर के लिए फिल्म का चलना जरूर
अक्षय कुमार के लिए बड़े मिया छोटे मियां का चलना काफी जरूरी है। उनकी पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन सही नहीं रहा है। अक्टूबर 2023 में रिलीज फिल्म मिशन रानीगंज ने पहले दिन सिर्फ 2.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 33.74 करोड़ रुपए था। इसके अलावा फरवरी 2023 में ही रिलीज उनकी फिल्म सेल्फी तो डिजास्टर रही थी।

फिल्म ने 16.85 करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन किया था। अक्षय की पिछली पांच फिल्मों पर नजर डालें तो सिर्फ OMG-2 सुपरहिट रही थी। हालांकि इस फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। टाइगर श्रॉफ की भी अंतिम हिट फिल्म वॉर थी। इसके बाद उनकी जो फिल्में आई हैं, वो हिट का टैग नहीं हासिल कर पाई हैं।

फिल्म 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई है।

फिल्म 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई है।

अक्षय की पिछली पांच फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

  • मिशन रानीगंज- 2.80 करोड़
  • OMG-2 -10.26 करोड़
  • सेल्फी- 2.55 करोड़
  • रामसेतु- 15.25 करोड़
  • रक्षाबंधन- 8.20 करोड़

अजय देवगन की मैदान उनकी पिछली कुछ फिल्मों से काफी पीछे रह गई
अजय देवगन की फिल्म मैदान का फर्स्ट डे कलेक्शन बेहतर नहीं कहा जा सकता। अजय की पिछली 5 फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो रनवे -34 को छोड़कर मैदान ने सबसे खराब ओपनिंग ली है।

अजय ने फिल्म में इंडियन फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है।

अजय ने फिल्म में इंडियन फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है।

अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

  • शैतान- 15.21 करोड़
  • भोला- 11.20 करोड़
  • दृश्यम-2 – 15.38 करोड़
  • थैंक गॉड- 8.10 करोड़
  • रनवे -34- 3 करोड़

Chhattisgarh Liquor Rip-off: अनवर और अरविंद के साथ अरुणपति त्रिपाठी को लेकर कोर्ट पहुंची ईओडब्ल्यू

Chhattisgarh Liquor Rip-off: शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड शुक्रवार को खत्म होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अरुणपति त्रिपाठी को भी कोर्ट में पेश किया।

By Ashish Kumar Gupta

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 11:36 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 03:29 PM (IST)

Chhattisgarh Liquor Scam: अनवर और अरविंद के साथ अरुणपति त्रिपाठी को लेकर कोर्ट पहुंची ईओडब्ल्यू

रायपुर। Chhattisgarh Liquor Rip-off: शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की दूसरी रिमांड शुक्रवार को खत्म होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अरुणपति त्रिपाठी को भी कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि दोनों को तीसरी बार रिमांड पर लेने की पूरी तैयारी की गई है, क्योंकि बिहार से अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसे भी रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के संकेत अधिकारियों ने दिए है।

आबकारी विभाग के पूर्व सचिव अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

इससे पहले छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को आबकारी विभाग के पूर्व सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

त्रिपाठी, बिहार के गोपालगंज के भोरे में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रायपुर से गई टीम त्रिपाठी को लेकर देर शाम रायपुर आ गई है। साथ ही उनसे पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। त्रिपाठी दो महीने पहले ही जेल से छूटे थे।

21 से ज्यादा ठिकानों में छापे की कार्रवाई

वहीं, गुरुवार सुबह छह बजे 50 से ज्यादा की टीम ने चार शहर रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में 21 से ज्यादा ठिकानों में छापे की कार्रवाई की है। यह सराफा कारोबारी, हवाला कारोबारी से जुड़ी हुई रेड मानी जा रही है। रायपुर के सदर बाजार, समता कालोनी, महावीर नगर और देवेंद्र नगर में कार्रवाई की गई। ईओडब्ल्यू की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि रायपुर में नौ और दुर्ग-भिलाई में सात, राजनांदगांव में एक और बिलासपुर में चार स्थानों पर छापा मारा गया।

Delhi Liquor Rip-off: CBI का दावा- के. कविता मुख्य साजिशकर्ता, AAP को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में निभाई भूमिका

दिल्ली शराब नीति घोटाले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी व बीआरएस नेता के. कविता बुरी तरह फंस गई हैं। सीबीआई की टीम ने आज उनको दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पांच दिन की कस्टडी मांगी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 03:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 03:31 PM (IST)

Delhi Liquor Scam: CBI का दावा- के. कविता मुख्य साजिशकर्ता, AAP को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में निभाई भूमिका
सीबीआई की गिरफ्त में के. कविता।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली शराब नीति घोटाले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी व बीआरएस नेता के. कविता बुरी तरह फंस गई हैं। सीबीआई की टीम ने आज उनको दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पांच दिन की कस्टडी मांगी है। कोर्ट ने इस दौरान के. कविता की भूमिका पर खुलासा किया। सीबीआई का दावा है कि दिल्ली शराब घोटाले में के. कविता एक मुख्य साजिशकर्ता हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए 100 करोड़ की रिश्वत को अरेंज करने में अहम भूमिका निभाई है।