CM योगी की माफियाओं को दो टूक, कहा- बेटी व व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जहन्नुम

उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहु-बेटियां व व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को मिट्टी भी नसीब नहीं होती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:05 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:14 PM (IST)

CM योगी की माफियाओं को दो टूक, कहा- बेटी व व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जहन्नुम
CM योगी की सहारनपुर में चुनावी सभा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज था। यहां बहु-बेटियां व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को मिट्टी भी नसीब नहीं होती है।

माफिया वहीं जाएगा, जहां उसकी जगह है। कोई समझौता नहीं करेंगे।

कोई जेल में, कोई जहन्नुम में, और बाकी जो बचे हुए हैं… pic.twitter.com/2M3NcGdCIH

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 12, 2024

जाति के नाम पर लड़ाने वालों को पहचानें- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि हमारा देश और धर्म ही हमारा राजधर्म है। यह दोनों अगर सुरक्षित रहेंगे, तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। देश और धर्म को खतरे में डालकर कोई भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। जाति के नाम पर लड़ाने का काम करने वालों को आप पहचानिए। उन्होंने कहा कि आप लोकतंत्र में आप जनार्दन का रूप हैं। अपनी ताकत को पहचानें और कहें कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। कश्मीर से धारा 370 हटाने वालों को लाएंगे। तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने वालों को लाएंगे।

Rewa Information: रीवा में खुले बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय मासूम, 37 फीट खुदाई के बाद भी बच्चे तक नहीं पहुंच सकी रेस्क्यू टीम

रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में 6 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। घटना जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव की है जहां 6 साल का लड़का मयंक खेलते समय 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। 37 फीट खुदाई होने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन टीम बच्चे तक नहीं पहुंच सकी है। प्रयास जारी है प्रशासन जल्द बच्चे तक पहुंचाने का दावा कर रहा है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 06:45 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 11:26 PM (IST)

Rewa News: रीवा में खुले बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय मासूम, 37 फीट खुदाई के बाद भी बच्चे तक नहीं पहुंच सकी रेस्क्यू टीम
खुले बोरवेल में गिरा 6 वर्षीय मासूम

HighLights

  1. रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में 6 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिरा
  2. प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया है
  3. फिलहाल स्थानीय स्तर मौजूद संसाधनों से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा

रीवा( नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के जनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिका गांव में शुक्रवार को देर दोपहर 6 वर्षीय मासूम खेलते समय खुले बोरबेल में जा गिरा। जिसकी सूचना आनंद फानन में पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन बीमा के पर पहुंच गया जहां रेस्क्यू टीम को बुलाकर बच्चों को बचाने का प्रयास जारी कर दिया गया है। देर रात तक 37 फीट खुदाई होने के बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन टीम बच्चे तक नहीं पहुंच सकी है। प्रयास जारी है प्रशासन जल्द बच्चे तक पहुंचाने का दावा कर रहा है।

बताया गया है कि शाम 7:00 बजे तक जहां रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से सटाकर स्लीव कोड लिया है वही अभी भी रेस्क्यू टीम का कैमरा बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा है जिसके कारण यह ठीक से नहीं कहा जा सकता कि बच्चे की हालत क्या है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मयंक आदिवासी पुत्र विजय आदिवासी उम्र 6 वर्ष शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब खुले बोरबेल में खेलते समय गिर गया।naidunia_image

घटना की सूचना पर तत्काल जनेह थाना प्रभारी कन्हैया बघेल समेत प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।जहां जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे को खुदवाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मयंक गेहूं के खेत में अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दरमियान वो अचानक फिसलकर बोरबेल में जा गिरा। जिसकी सूचना साथ खेल रहे बच्चों ने मयंक के घर वालों को दी। स्थानीय लोगों और परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल बच्चे को सुरक्षित तरीके से बोरबेल से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बोरबेल 60 फीट गहरा है।

पूर्व में जारी किए गए थे निर्देश

बताते चलें कि राज्य सरकार के निर्देश पर कलेक्टर रीवा ने सभी एसडीएम को आदेश जारी कर खुले हुए बोरवेल को ढकने के निर्देश जारी किए थे। बावजूद इसके निर्देश का पालन नहीं किया गया जिसका नतीजा यह हुआ कि उक्त घटना प्रकाश में आई है।

सूचना मिलने के के बाद ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। अभी रेस्क्यू टीम का कैमरा बच्चे तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके कारण बच्चों की हालत बताना मुश्किल है रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है हम प्रयास कर रहे हैं बच्चे को सब कुशल बाहर निकला जा सके ।

प्रतिभा पाल, कलेक्टर, रीवा।

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, बोले- विलुप्त होने की कगार पर पहुंची पार्टी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरांड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:17 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:17 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, बोले- विलुप्त होने की कगार पर पहुंची पार्टी
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरांड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी बुढ़ी हो गई है, इसलिए वह पहाड़ नहीं चढ़ सकती है।

राजनाथ सिंह के भाषण के प्रमुख अंश…

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर रोज नया ड्रामा हो रहा है। रोज कोई न कोई नेता कांग्रेस का पार्टी का हाथ छोड़ रहा है। सबको पता है कि भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। कांग्रेस का हाल बिग बॉस की तरह हो गया है, जिसमें रोज ड्रामा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखना चाहता है, लेकिन सम्मान के साथ। हमें कोई आंख दिएगा, तो उसका उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करता है। हमारी ही सरकार है, जिसने पूर्व सैनिकों की मांग को मानते हुए वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी दी।

बलूनी के पक्ष में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप गढवाल सीट से सिर्फ एक सांसद का ही चुनाव नहीं कर रहे हैं, बाकी तो आगे आप सब समझते ही हैं। उन्होंने कांग्रेस के शासन काल में हुए घोटालों का जिक्र कर कहा कि दस साल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चलाई, लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी दाग इस सरकार पर नहीं लगा है।

Tiger Reserve in MP: जंगलों का संपर्क बाघों की बढ़ती जनसंख्या को कर सकता है प्रभावित, टूट रहा कारिडोर

मध्य प्रदेश में अब बाघों की संख्या 785 हो गई है और टाइगर रिजर्वों के बाघों की संख्या का आंकड़ा भी बदल गया है। मध्य भारत के जंगलों का विखंडित होता संपर्क बाघों की बढ़ती जनसंख्या को प्रभावित कर सकता है।

By SanjayKumar Sharma

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 11:27 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:56 PM (IST)

Tiger Reserve in MP: जंगलों का संपर्क बाघों की बढ़ती जनसंख्या को कर सकता है प्रभावित, टूट रहा कारिडोर
जंगलों का संपर्क बाघों की बढ़ती जनसंख्या को कर सकता है प्रभावित

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में अब बाघों की संख्या 785, 14 संरक्षित क्षेत्र
  2. जंगलों का संपर्क बाघों की बढ़ती जनसंख्या को कर सकता है प्रभावित
  3. भारतीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट कर रहे चिंतन

संजय कुमार शर्मा, नईदुनिया, उमरिया : मध्य भारत के जंगलों का विखंडित होता संपर्क बाघों की बढ़ती जनसंख्या को प्रभावित कर सकता है। इसे लेकर भारतीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट चिंतन कर रहे हैं। इस संदर्भ में मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व से जानकारियां लगातार मांगी जा रही हैं। पिछले दिनों एनटीसीए के अधिकारियों का एक दल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भी पहुंचा और लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे कारिडोर को लेकर विस्तार से चर्चा की।

इतना क्षेत्र प्रभावित

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में फैले मध्य भारतीय परिदृश्य में 14 संरक्षित क्षेत्र शामिल हैं। संरक्षित क्षेत्र लगभग एक लाख 52 हजार वर्ग किलोमीटर का है। यहां वनस्पतियों और जीवों की न केवल एक विस्तृत शृंखला है, बल्कि यहां महत्वपूर्ण नदियों के स्रोत भी हैं। इसके बावजूद इन जंगलों और यहां के बाघों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। यह क्षेत्र पारिस्थितिकी और सामाजिक रूप से असुरक्षित होता जा रहा है।

यह है कारण

मध्य भारत के जंगलों के विखंडित होते संपर्क के कई कारण हैं। जंगल में वन्य-जीवों के मार्ग में स्थानीय आबादी, मूल्यवान कोयला और खनिज भंडार के खनन, सड़क, रेलवे निर्माण और जलाशय निर्माण सहित कई विकास परियोजनाओं से जंगल और बाघों को खतरे में बताया गया है। एक बड़ा खतरा वामपंथी उग्रवाद भी है। इसके निदान के लिए तत्काल निदान जरूरी बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में घटे बाघ

पिछले साल जारी स्टेटस आफ टाइगर्स को-प्रिडेटर एंड प्रे इन इंडिया 2022 में छत्तीसगढ़ में बाघों की घटती संख्या पर चिंतन किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खनन और वामपंथी उग्रवाद के कारण छत्तीसगढ़ में बाघों की आबादी में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा किया जाना जरूरी

रिपोर्ट में सलाह दी गई है कि अगर छत्तीसगढ़ के गुरु-घासीदास राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की आबादी को उच्च स्तर पर ले जाना है तो उनके लिए शिकार का पूरक स्थानांतरण-संरक्षण व्यवस्था में सुधार आवश्यक है। छत्तीसगढ़ में बाघों का दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए संरक्षण और पुनर्स्थापन के उद्देश्य से किए गए प्रयास, जैसे शिकार पूरकता, बढ़ी हुई सुरक्षा उपाय, और वामपंथी उग्रवाद से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान जरूरी हैं।

रिपोर्ट में चिंतन के साथ यह संभावना भी व्यक्त की गई है कि यह एक बाघ अभयारण्य है जो मध्य प्रदेश के संजय-धुबरी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है और इसमें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बिखरे हुए बाघ प्राप्त करने की क्षमता है।

मध्य प्रदेश में 785 बाघ

मध्य प्रदेश में अब बाघों की संख्या 785 हो गई है और टाइगर रिजर्वों के बाघों की संख्या का आंकड़ा भी बदल गया है। बांधवगढ़ में 165, कान्हा टाइगर रिजर्व में 129, पन्ना टाइगर रिजर्व में 64, पेंच टाइगर रिजर्व में 123, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 62 और संजय धुबरी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 20 हो गई है।

IPL 2024 Playoff State of affairs: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैच हारी, इस समीकरण के साथ कर जाएगी प्लेऑफ में क्वालीफाई

फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे सितारों से सजी टीम 6 मैच खेल चुकी है। जिसमें से सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। अंक तालिका में आरसीबी 9वें नंबर पर है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:25 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:25 PM (IST)

IPL 2024 Playoff Scenario: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैच हारी, इस समीकरण के साथ कर जाएगी प्लेऑफ में क्वालीफाई
RCB IPL Playoff State of affairs

खेल डेस्क, नई दिल्ली। RCB IPL Playoff State of affairs: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। लीग शुरू होने से पहले आरसीबी का उत्साह चरम पर था। वुमन टीम ने महिला प्रीमियर लीग जीती है। उम्मीद थी कि पुरुष टीम में इस बार जीत का परचम लहराएगी। टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज किया और हार झेलनी पड़ी। फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज जैसे सितारों से सजी टीम 6 मैच खेल चुकी है। जिसमें से सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है।

अंक तालिका में आरसीबी कौन से नंबर पर है?

अंक तालिका में आरसीबी 9वें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस बेंगलुरु को हराकर 7वें स्थान पर पहुंच गई है। उसके पास पांच मैचों में दो जीत दर्ज है। आईपीएल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई को लेकर प्वाइंट्स टेबल का रोमांच बढ़ता जाएगा।

कैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंचेगी?

पांच हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ में जगह बनाने के रास्ते बंद नहीं हुए हैं। हालांकि उसके लिए यह राह आसान नहीं होगा। मुंबई इंडियंस से हार के बाद टीम का नेट रन रेट खराब हो गया है। अब आरसीबी को आठ में से सात मैच जीतने की जरूरत है। इससे टीम के 16 अंक हो जाएंगे। इससे टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। विराट कोहली की फॉर्म आरसीबी की एकमात्र उम्मीद है। कोहली 319 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप धारक हैं।

भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों से कहा- इजरायल और ईरान की न करें यात्रा

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें अपने नागरिकों से कहा गया है कि इजरायल और ईरान की यात्रा न करने को कहा गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 06:54 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 06:54 PM (IST)

भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों से कहा- इजरायल और ईरान की न करें यात्रा
विदेश मंत्रायल की एडवाइजरी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें अपने नागरिकों से कहा गया है कि इजरायल और ईरान की यात्रा न करने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इजरायल और ईरान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीयों के लिए एक सलाह है कि वह अगली सूचना तक इन दोनों देशों की यात्रा न करें

दूतावास के संपर्क में रहें- विदेश मंत्रालय

भारत ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए ईरान व इजरायल में रह रहें भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह जल्द से जल्द भारतीय दूतावास से संपर्क साधें। वह अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय नागरिक अपनी सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

विदेश मंत्रायल का बयान

क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अगली सूचना तक ईरान या इज़राइल की यात्रा न करें।

वे सभी लोग जो वर्तमान में ईरान या इज़राइल में रह रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे वहां भारतीय दूतावासों से संपर्क करें और अपना पंजीकरण कराएं।

उनसे यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें और अपनी आवाजाही को न्यूनतम तक सीमित रखें।

Jabalpur Information: सागर विवि के आंदोलनकारी छात्र को सशर्त अग्रिम जमानत, कोर्ट ने दी राहत

दरअसल, कुछ छात्र विश्वविद्यालय में आंदोलनरत थे। इस बीच कुछ छात्रों ने कुलपति व स्टाफ सदस्यों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। कुछ लोग घायल हुए और कारों के शीशे भी टूटे। सागर निवासी प्रियांशु जैन की ओर से जमानत के लिए आवेदन दायर कर कहा गया कि वह शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहा था।

By Paras Pandey

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 09:10 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 09:10 PM (IST)

Jabalpur News: सागर विवि के आंदोलनकारी छात्र को सशर्त अग्रिम जमानत, कोर्ट ने दी राहत
कोर्ट ने दिए आदेश

HighLights

  1. छात्र विश्वविद्यालय में आंदोलनरत थे
  2. कुलपति व स्टाफ पर पत्थर फेंकने के आरोप का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के आंदोलनकारी छात्र की अग्रिम जमानत अर्जी सशर्त स्वीकार कर ली। न्यायमूर्ति विशाल धगट की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता छात्र को निर्देशित किया है कि वह ट्रायल कोर्ट में पूरा सहयोग करेगा और जांच अधिकारी के बुलाने पर उपस्थित होगा। इसके अलावा न्यायालय की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जाएगा।

दरअसल, कुछ छात्र विश्वविद्यालय में आंदोलनरत थे। इस बीच कुछ छात्रों ने कुलपति व स्टाफ सदस्यों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। कुछ लोग घायल हुए और कारों के शीशे भी टूटे। सागर निवासी प्रियांशु जैन की ओर से जमानत के लिए आवेदन दायर कर कहा गया कि वह शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहा था।

naidunia_image

पत्थरबाजी और तोड़फोड़ में उसका कोई हाथ नहीं है। शासन की ओर से भी उन छात्रों के नाम बताए गए जिन्होंने पत्थरबाजी की थी। कोर्ट ने पाया कि आवेदक छात्र के विरुद्ध ऐसा स्पष्ट आरोप नहीं है कि उसने पत्थर फेंके थे। आवेदक का पक्ष अधिवक्ता लक्षांश श्रीवास्तव ने रखा।

IPL 2024 PBKS vs RR: ऐसी हो सकती है पंजाब और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11

As we speak’s IPL Match PBKS vs RR Dwell: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 13 अप्रैल (शनिवार) को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पंजाब पांच में से दो मैच जीतकर 8वें पायदान पर है। किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 26 IPL मैच खेले गए हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:21 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:30 PM (IST)

IPL 2024 PBKS vs RR: ऐसी हो सकती है पंजाब और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11
IPL Match PBKS vs RR

खेल डेस्क, नई दिल्ली। As we speak’s IPL Match PBKS vs RR Dwell: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 13 अप्रैल (शनिवार) को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पंजाब पांच में से दो मैच जीतकर 8वें पायदान पर है। वहीं, राजस्थान अपने पांच मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला हारा है। अंक तालिका में नंबर एक पर है।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (IPL 2024 PBKS vs RR Head To Head)

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 26 आईपीएल मैच खेले गए हैं। पीबीकेएस ने 11 और आरआर ने 15 जीके हैं। राजस्थान के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 223 है। जबकि पीबीकेएस के खिलाफ आरआर का हाईस्कोर 226 है।

दोनों के बीच पिछले 5 मैचों में पंजाब किंग्स ने दो में जीत दर्ज की है। इन टीमों का आखिरी मैच 2023 में हुआ था। तब राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। देवदत्त पडिक्कल प्लेयर ऑफ दे मैच थे।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 PBKS vs RR Pitch Report)

मोहाली के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन इस आईपीएल में हुआ है। यहां अब तक दो मैच खेले गए हैं। दोनों ही हाई-स्कोरिंग थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 रनों तक आसानी से पहुंच सकती है। पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को मदद पिच से रहती है। शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। फिर चौके-छक्कों की बारिश होना तय है।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 PBKS vs RR Possible Taking part in 11)

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Possible Taking part in XI)

सैम कुरेन, हर्षल पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (RR Possible Taking part in XI)

ध्रुव जुरेल, जोश बटलर, यशस्वी जायसवाल, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स फंसाती टीम (IPL 2024 PBKS vs RR Fantasy Group)

शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोश बटलर (उपकप्तान), सैम कुरेन, रियान पराग, शशांक सिंह, शिमरोन हेटमायर, सिकंदर रजा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 (IPL 2024 PBKS vs RR Dream11 Predication)

विकेटकीपर- संजू सैमसन, जोश बटलर

बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, शशांक सिंह, शिखर धवन

ऑलराउंडर- रियान पराग, सैम कुरेन

गेंदबाज- कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान

मायावती के करीबी आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, BSP ने धर्मेंद्र यादव व निरहुआ को फंसाने की बनाई योजना

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने करीबी भीम राजभर को आजमगढ़ लोकसभा सीट से हाथी का चुनाव चिह्न दिया है। वह भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) व सपा नेता धर्मेंद्र यादव के सामने चुनाव लड़ेंगे। उनको टिकट देकर मायावती ने निरहुआ व धर्मेंद्र यादव को फंसाने की योजना बनाई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 07:49 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 07:49 PM (IST)

मायावती के करीबी आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, BSP ने धर्मेंद्र यादव व निरहुआ को फंसाने की बनाई योजना
बसपा ने आजगढ़ से घोषित किया प्रत्याशी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने करीबी भीम राजभर को आजमगढ़ लोकसभा सीट से हाथी का चुनाव चिह्न दिया है। वह भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव (निरहुआ) व सपा नेता धर्मेंद्र यादव के सामने चुनाव लड़ेंगे। उनको टिकट देकर मायावती ने निरहुआ व धर्मेंद्र यादव को फंसाने की योजना बनाई है।

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भीम राजभर बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं। उनका घर मऊ जनपद मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव में है। वह बसपा के बहुत पुराने सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह 1985 से पार्टी में हैं। 2020 से 2022 तक उन्होंने बसपा का प्रदेश अध्यक्ष पद भी संभाला था। 2012 व 2022 में बसपा ने उन्हें मऊ से पार्टी का प्रत्याशी भी बनाया था।

कई राज्यों में निभाई चुनाव प्रभारी की भूमिका

भीम राजभर ने एमए-एलएलबी किया है। वह 1985 में पार्टी के बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे। वहां से उन्होंने मंडल व जोन कॉर्डिनेटर तक की जिम्मेदारी संभाली। उनको पार्टी ने बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया था।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के बेहद करीबियों में उनकी गिनती की जाती है। भीम राजभर अपने मां-बाप की इकलौती संतान हैं। उनका परिवार खेती-किसानी से जीवन यापन करता है। भीम राजभर अपने आपको सामाजिक कार्यकर्ता भी कहना पसंद करते हैं। टिकट मिलने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई पिछले, दलित, शोषित व सर्व समाज के लिए जारी रहेगी। टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। बहन जी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उसको निभाने की कोशिश करूंगा।

Aayush Sharma says brother-in-law Salman Khan requested him how a lot he earns, was impressed together with his reply | सलमान ने पूछा- कितने पैसे कमाते हो: आयुष बोले- घर से मंगाता हूं; ईमानदारी देख खुश हुए भाईजान; बहन की शादी फिक्स कर दी

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयुष शर्मा ने कहा कि सलमान खान की बहन अर्पिता से शादी के वक्त वे कमाते नहीं थे। वे अपने घर से पैसे मंगाते थे और उसी से खर्चे चलाते थे। आयुष ने सलमान के सामने भी यही बात बताई थी। सलमान ने अपनी बहन का हाथ देने से पहले आयुष की कमाई के बारे में सवाल किया था।

आयुष ने सलमान से कहा कि वे एक भी रुपए नहीं कमाते। सलमान को आयुष की यह ईमानदारी बहुत पसंद आई। उन्होंने खुश होकर बहन अर्पिता की शादी आयुष से पक्की कर दी।

अर्पिता ने घर पर मूवी के लिए बुलाया तभी हुई सलमान से मुलाकात
आयुष शर्मा ने भारती सिंह के चैट शो में कहा- एक दिन अर्पिता ने मुझे अपने घर मूवी और डिनर के लिए बुलाया। रात के एक बजे थे। हम लोग डिनर करके मूवी देख रहे थे, तभी सलमान आए। वे घर के अंदर आए तो मैं उनके पीछे जाकर खड़ा हो गया।

मेरे दिमाग में वो लाइन चल रही थी- जब प्यार किया तो डरना क्या। मैंने तुरंत अपना परिचय दिया। मैंने कहा- हैलो सर, मेरा नाम आयुष शर्मा है। जवाब में उन्होंने भी कहा- मेरा नाम सलमान खान है। इतना कहकर वे वहां से चले गए।

आयुष शर्मा का परिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का रहने वाला है। उनके पिता अनिल शर्मा राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

आयुष शर्मा का परिवार हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर का रहने वाला है। उनके पिता अनिल शर्मा राजनीति से ताल्लुक रखते हैं।

सलमान ने कहा- तुम्हें एक्टिंग नहीं आती
आयुष ने आगे कहा कि अगले दिन अर्पिता का उनके पास फोन आया। अर्पिता ने कहा कि सलमान उनसे मिलना चाहते हैं। आयुष उनके घर गए। सलमान ने उनसे उनकी लाइफ के बारे में कुछ सवाल किए। आयुष ने कहा- मैंने उनसे कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं। सलमान ने कहा कि तुमको एक्टिंग नहीं आती है, पहले मैं तुम्हें ट्रेनिंग दूंगा। सही से ट्रेनिंग करोगे, तभी एक्टर बन पाओगे।

सलमान ने कमाई के बारे में पूछा
आयुष ने तब सलमान से कह दिया कि वे उनकी बहन अर्पिता से शादी करना चाहते हैं। तब सलमान ने कहा- तुम पैसे कमाते हो? मैंने कहा कि पैसे नहीं कमाता। घर से पॉकेट मनी आता है, उसी में काम चलाता हूं। सलमान मेरी ईमानदारी से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि लड़का अच्छा है, शादी पक्की।

अर्पिता और आयुष शर्मा अपने दो बच्चोंं के साथ मुंबई स्थित घर में रहते हैं।

अर्पिता और आयुष शर्मा अपने दो बच्चोंं के साथ मुंबई स्थित घर में रहते हैं।

अर्पिता और आयुष की शादी हैदराबाद के होटल फलकनुमा में 18 नवंबर 2014 में हुई थी। इस शादी की बागडोर खुद सलमान ने संभाली थी। शादी के बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई थी।