Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, बोले- विलुप्त होने की कगार पर पहुंची पार्टी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरांड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 10:17 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 10:17 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ सिंह ने डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, बोले- विलुप्त होने की कगार पर पहुंची पार्टी
राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरांड में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी बुढ़ी हो गई है, इसलिए वह पहाड़ नहीं चढ़ सकती है।

राजनाथ सिंह के भाषण के प्रमुख अंश…

राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर रोज नया ड्रामा हो रहा है। रोज कोई न कोई नेता कांग्रेस का पार्टी का हाथ छोड़ रहा है। सबको पता है कि भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। कांग्रेस का हाल बिग बॉस की तरह हो गया है, जिसमें रोज ड्रामा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखना चाहता है, लेकिन सम्मान के साथ। हमें कोई आंख दिएगा, तो उसका उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करता है। हमारी ही सरकार है, जिसने पूर्व सैनिकों की मांग को मानते हुए वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी दी।

बलूनी के पक्ष में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप गढवाल सीट से सिर्फ एक सांसद का ही चुनाव नहीं कर रहे हैं, बाकी तो आगे आप सब समझते ही हैं। उन्होंने कांग्रेस के शासन काल में हुए घोटालों का जिक्र कर कहा कि दस साल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार चलाई, लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी दाग इस सरकार पर नहीं लगा है।