IPL 2024 PBKS vs RR: ऐसी हो सकती है पंजाब और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और ड्रीम11
As we speak’s IPL Match PBKS vs RR Dwell: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 13 अप्रैल (शनिवार) को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पंजाब पांच में से दो मैच जीतकर 8वें पायदान पर है। किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 26 IPL मैच खेले गए हैं।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:21 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:30 PM (IST)

खेल डेस्क, नई दिल्ली। As we speak’s IPL Match PBKS vs RR Dwell: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स 13 अप्रैल (शनिवार) को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। पंजाब पांच में से दो मैच जीतकर 8वें पायदान पर है। वहीं, राजस्थान अपने पांच मैचों में से सिर्फ एक मुकाबला हारा है। अंक तालिका में नंबर एक पर है।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (IPL 2024 PBKS vs RR Head To Head)
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 26 आईपीएल मैच खेले गए हैं। पीबीकेएस ने 11 और आरआर ने 15 जीके हैं। राजस्थान के खिलाफ पंजाब का उच्चतम स्कोर 223 है। जबकि पीबीकेएस के खिलाफ आरआर का हाईस्कोर 226 है।
दोनों के बीच पिछले 5 मैचों में पंजाब किंग्स ने दो में जीत दर्ज की है। इन टीमों का आखिरी मैच 2023 में हुआ था। तब राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। देवदत्त पडिक्कल प्लेयर ऑफ दे मैच थे।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट (IPL 2024 PBKS vs RR Pitch Report)
मोहाली के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन इस आईपीएल में हुआ है। यहां अब तक दो मैच खेले गए हैं। दोनों ही हाई-स्कोरिंग थे। मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 रनों तक आसानी से पहुंच सकती है। पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को मदद पिच से रहती है। शुरुआती ओवर में बल्लेबाजों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। फिर चौके-छक्कों की बारिश होना तय है।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट संभावित प्लेइंग 11 (IPL 2024 PBKS vs RR Possible Taking part in 11)
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Possible Taking part in XI)
सैम कुरेन, हर्षल पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सिकंदर रजा, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (RR Possible Taking part in XI)
ध्रुव जुरेल, जोश बटलर, यशस्वी जायसवाल, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, अवेश खान, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स फंसाती टीम (IPL 2024 PBKS vs RR Fantasy Group)
शिखर धवन (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोश बटलर (उपकप्तान), सैम कुरेन, रियान पराग, शशांक सिंह, शिमरोन हेटमायर, सिकंदर रजा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, अवेश खान।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स ड्रीम11 (IPL 2024 PBKS vs RR Dream11 Predication)
विकेटकीपर- संजू सैमसन, जोश बटलर
बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल, शशांक सिंह, शिखर धवन
ऑलराउंडर- रियान पराग, सैम कुरेन
गेंदबाज- कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान

