In the present day in Indore: राजेंद्र नगर में होगी राम सकल गुण धाम की प्रस्तुति, माणिक बाग रोड में सजेगा कीर्तन दीवान
इंदौर शहर में आज 12 अप्रैल को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।
By ramkrashna Mule
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:05 AM (IST)
Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:05 AM (IST)

In the present day in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 12 अप्रैल को होंगे। इसमें सृजन त्रिविधा में रचनाकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त बैसाखी के उपलक्ष्य में कीर्तन दीवान सजेगा। इसके साथ ही योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
– योग से रोग निवारण ग्रीष्मकालीन शिविर महालक्ष्मी मंदिर उषानगर में आयोजितकिया जा रहा है। शिविर में 28 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7.30 तक योग शिक्षकों द्वारा शरीर की अलग-अलग बीमारियों के उपचार के लिए योग बताया जाएगा।
– यदि आपकी रुचि इतिहास को करीब से जानने में है तो आप छत्रीबाग सि्थत होलकरकालीन छत्रियों को देखने जरूर जाएं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आप यहां छत्रियों को निहार सकते हैं। यहां लगे साइन बोर्ड की मदद से आप होलकर राजवंश के बारे में भी जान सकते हैं।
– आज शाम यदि आप राजेंद्र नगर क्षेत्र में हैं तो वहां के जवाहर सभागृह में होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनें। यहां शाम 7.15 बजे शिव अनादि समूह द्वारा ‘राम सकल गुण धाम’ की प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें राम गीतों की नृत्यमय प्रस्तुति दी जाएगी।
– खालसा पंथ के सृजन दिवस पर आयोजित कीर्तन दीवान रात 8 बजे से गुरु अमरदास हॉल माणिक बाग रोड पर होगा। इसमें श्री दरबार साहब अमृतसर के कीर्तनकार भाई सुरेंद्र सिंह, भाई नछतर सिंह शब्द कीर्तन करेंगे। ज्ञानी जतिंदरपाल सिंह जोधा का ढाढी जत्था वीर रस का गायन करेगा। मुख्य दीवान 13 अप्रैल को सुबह से दोपहर 2 बजे तक सजाया जाएगा। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर होगा।
– यदि आप कटरा स्थित वैष्णोदेवी मंदिर नहीं गए तो कोई बात नहीं, इस नवरात्र में आप लालबाग परिसर के समीप बने वैष्णो देवी मंदिर होकर आएं। यहां की बनावट आपको मुख्य वैष्णोदेवी मंदिर की अनुभूति कराएगी और देवी दर्शन भी कर सकेंगे।

