Edible Oil Worth in Indore: इंदौर में सोया और मूंगफली तेल में मामूली गिरावट, देखिए आज के भाव
इंदौर में शुक्रवार को सोया तेल 20 रुपये घटकर 955-960 तथा मूंगफली तेल 10 रुपये घटकर 1500 रुपये प्रति दस किलो रह गया।
By Lokesh Solanki
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM (IST)
Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि. इंदौर। यूएसडीए की रिपोर्ट में कोई बड़ा बदलाव ना होने के कारण स्टॉकिस्टों और सटोरियों की बिकवाली बढ़ जाने से सीबॉट सोयाबीन के दामों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया। सोया तेल में ऊंचे दामों पर लेवाली कमजोर होने के कारण 20 रुपये घटकर 955-960 तथा मूंगफली तेल 10 रुपये घटकर 1500 रुपये प्रति दस किलो रह गया। पाम तेल में भी कुछ गिरावट आई है, लेकिन पाम तेल ज्यादा नहीं टूट पा रहा है।
अमेरिका में सोया तेल के उत्पादन के अनुमान में बढ़ोतरी के साथ ही दक्षिण अमेरिका में सोया तेल का उत्पादन और एक्सपोर्ट के अनुमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिसके कारण विदेशों में सेंटीमेंट पर दबाव बन गया। यूएसडीए ने ब्राजील के सोयाबीन के उत्पादन का अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया जबकि कुछ कटौती की उम्मीद थी। सीबॉट और चीन के मार्केट में गिरावट के कारण केएलसीई दबाव में देखी गई। इसके साथ ही पाम और सोया तेल के बीच भाव में अंतर कम हो रहा है। डॉलर में मजबूती, हाजिर भाव ऊंचे होने के साथ ही 1-10 अप्रैल के बीच एक्सपोर्ट में मजबूती से कुछ सपोर्ट मिल सकता है। एमपीओबी और 1-15 अप्रैल के बीच पाम तेल के एक्सपोर्ट के आंकड़े आने के पहले मार्केट सतर्क भी हो सकता है। सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800-5850, एवरेज 5400-5600, राइड़ा 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।
लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 955-960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910-915, इंदौर पाम 1020, मुंबई सोया रिफाइंड 960, सोया डीगम 880, मुंबई पाम तेल 960, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 935-940 रुपये।
सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – अवी उज्जैन 4825, बंसल मंडीदीप 4825, बैतूल आइल सतना 4910, बैतूल आइल 4890, कोरोनेशन ब्यावरा 4820, धानुका सोया नीमच 4910, धीरेंद्र सोया नीमच 4900, दिव्य ज्योति 4840, पीथमपुर पचोर 4840, हरि ओम रिफाइनरी 4910, केएन एग्री इटारसी 4775, लाभांशी एग्रोटेक देवास 4875, आइडिया लक्ष्मी देवास 4870, खंडवा आइल 4825, एमएस साल्वेक्स 4925, नीमच प्रोटीन 4900, पतंजलि फूड 4810, प्रकाश पीथमपुर 4920, रामा 825 राम जानकी एग्रीट्रेक 4850, आरएच साल्वेक्स सिवनी 4925, सांवरिया इटारसी 4940, महेश ऑयल 4850, सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4850, सालासर हरदा 4900, सतना सॉल्वेंट 4771 रुपये प्रति क्विंटल।
कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपये।

