Delhi Liquor Rip-off: CBI का दावा- के. कविता मुख्य साजिशकर्ता, AAP को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में निभाई भूमिका

दिल्ली शराब नीति घोटाले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी व बीआरएस नेता के. कविता बुरी तरह फंस गई हैं। सीबीआई की टीम ने आज उनको दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पांच दिन की कस्टडी मांगी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 03:31 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 03:31 PM (IST)

Delhi Liquor Scam: CBI का दावा- के. कविता मुख्य साजिशकर्ता, AAP को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में निभाई भूमिका
सीबीआई की गिरफ्त में के. कविता।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली शराब नीति घोटाले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी व बीआरएस नेता के. कविता बुरी तरह फंस गई हैं। सीबीआई की टीम ने आज उनको दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पांच दिन की कस्टडी मांगी है। कोर्ट ने इस दौरान के. कविता की भूमिका पर खुलासा किया। सीबीआई का दावा है कि दिल्ली शराब घोटाले में के. कविता एक मुख्य साजिशकर्ता हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए 100 करोड़ की रिश्वत को अरेंज करने में अहम भूमिका निभाई है।