CM योगी की माफियाओं को दो टूक, कहा- बेटी व व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जहन्नुम
उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहु-बेटियां व व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को मिट्टी भी नसीब नहीं होती है।
By Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 05:05 PM (IST)
Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 05:14 PM (IST)

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में माफियाओं का राज था। यहां बहु-बेटियां व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले को मिट्टी भी नसीब नहीं होती है।
माफिया वहीं जाएगा, जहां उसकी जगह है। कोई समझौता नहीं करेंगे।
कोई जेल में, कोई जहन्नुम में, और बाकी जो बचे हुए हैं… pic.twitter.com/2M3NcGdCIH
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 12, 2024
जाति के नाम पर लड़ाने वालों को पहचानें- सीएम योगी
अपना ‘जनार्दन’ स्वरूप दिखाकर बोलिए- जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे… pic.twitter.com/IsOT2mFsjd
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 12, 2024
सीएम योगी ने कहा कि हमारा देश और धर्म ही हमारा राजधर्म है। यह दोनों अगर सुरक्षित रहेंगे, तो हम भी सुरक्षित रहेंगे। देश और धर्म को खतरे में डालकर कोई भी सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। जाति के नाम पर लड़ाने का काम करने वालों को आप पहचानिए। उन्होंने कहा कि आप लोकतंत्र में आप जनार्दन का रूप हैं। अपनी ताकत को पहचानें और कहें कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। कश्मीर से धारा 370 हटाने वालों को लाएंगे। तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने वालों को लाएंगे।

