Lok Sabha Election: भोपाल लोकसभा सीट से हर बार 10 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में, 1996 के चुनाव में 43 की हुई थी जमानत जब्त

भोपाल लोकसभा सीट पर हर बार 10 से ज्यादा ही प्रत्याशी मैदान में होते हैं। जिनमें से दो को छोड़कर सबकी जमानत जब्त हो जाती है, लेकिन 1989, 1991 और 1996 के चुनाव में 36 से 43 प्रत्याशी तक मैदान में उतरे और इन प्रत्याशियों में से सिर्फ सात प्रत्याशी ही जमानत बचा पाए।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 04:07 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 04:07 AM (IST)

Lok Sabha Election: भोपाल लोकसभा सीट से हर बार 10 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में, 1996 के चुनाव में 43 की हुई थी जमानत जब्त
भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा का गढ़

HighLights

  1. एक बार 32, 36 और फिर 43 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
  2. तीन चुनाव में सात ने बचाई जमानत और 111 की हुई जब्त
  3. 1996 के चुनाव में 43 की हुई थी जमानत जब्त

आकाश माथुर, नवदुनिया, सीहोर: 1989 से भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा का गढ़ है। 1989 में भाजपा के सुशील चंद्र वर्मा ने इस सीट पर अपना कब्जा किया। इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन शुरू से ही यहां आमने-सामने की टक्कर रही। पहले कांग्रेस की टक्कर जन संघ और फिर जनता दल से था। बाद में यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। ये मुकाबला हमेशा सीधा-सीधा रहा।

अब भी मुकाबला आमने-सा मने का ही है, लेकिन इस मुकाबले में कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही है और भाजपा मजबूत होती जा रही है। इसके बाद भी कई पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में भाग्य आजमाने उतरते हैं। हर बार इन प्रत्याशियों की जमानत जब्त होती है, लेकिन वे मैदान में उतरते हैं और मुकाबला करते हैं। हर साल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को छोड़कर सबकी जमानत जब्त हो जाती है। पर कुछ चुनाव ऐसे भी हुए जब 43 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।

हर बार 10 से ज्यादा ही प्रत्याशी मैदान में

भोपाल लोकसभा सीट पर हर बार 10 से ज्यादा ही प्रत्याशी मैदान में होते हैं। जिनमें से दो को छोड़कर सबकी जमानत जब्त हो जाती है, लेकिन 1989, 1991 और 1996 के चुनाव में 36 से 43 प्रत्याशी तक मैदान में उतरे और इन प्रत्याशियों में से सिर्फ सात प्रत्याशी ही जमानत बचा पाए। बाकि 111 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इस दौरान कई प्रत्याशियों को 100 के आस-पास मत मिले। ये क्रम लगातार 1989, 1991 और 1996 तक जारी रहा। इसके बाद भी प्रत्याशी भाग्य आजमाते रहे।

1889 में हुई 36 की जमानत जब्त

1989 का चुनाव भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव था। इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के कायस्थ प्रत्याशी केएल प्रधान जो सांसद थे। उनके सामने कायस्थ समाज के ही सुशील चंद्र वर्मा को मैदान में उतारा जिन्होंने पहली बार भाजपा के लिए यह सीट जीती और लगातार चार चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई। इस चुनाव में 39 प्रत्याशी मैदान में थे।

और कुल 11 लाख 20 हजार 927 मतदाता थे। जिनमें से छह लाख 17 हजार 985 मतदाताओं ने मतदान किए, लेकिन छह लाख पांच हजार 605 मत ही मान्य हुए। बाकि निरस्त हो गए। इनमें से दो लाख 81 हजार 169 वोट सुशील चंद्र वर्मा को मिले। एक लाख 77 हजार 515 वोट एनके प्रधान को मिले। साथ ही रऊफ खान को 97 हजार 886 वोट मिले। यही तीन अपनी जमानत बचा पाए। वहीं 36 की जमानत जब्त हो गई। जिन्हें 7784 से 197 तक मत मिले।

1991 में हुई 34 की जमानत जब्त

1991 के चुनाव म फिर भाजपा ने भोपाल सीट पर जीत दर्ज कराई। इस बार सुशील चंद्र वर्मा के सामने भोपाल नवाब परिवार के मनसूर अली खान पटोदी थे। उन्हें कांग्रेस ने बड़े भरोसे के साथ मैदान में उतारा था, लेकिन उनका यह दाव नहीं चल सका और कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।

इस चुनाव में कुल 36 प्रत्याशी मैदान में थे। साथ ही 11 लाख 60 हजार 113 मतदाता थे। जिनमें से पांच लाख 84 हजार 688 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें से पांच लाख 76 हजार 232 मतदाताओं के मत मान्य किए गए और बाकि मत निरस्त हो गए। वहीं सुशील चंद्र वर्मा को तीन लाख आठ हजार 946 वोट सुशील चंद्र वर्मा को मिल। वहीं मनसूर अली खान पटोदी को दो लाख छह हजार 738 मत मिले।

इसके अलावा बचे 34 प्रत्याशियों को 26 हजार 716 से 115 वोट मिले, 26 हजार 716 वोट जो तीसरे नंबर के प्रत्याशी को मिले वो स्वामी अग्निवेष थे। उन्हें मात्र 4.64 प्रतिशत वोट ही मिले थे।

1996 में हुई 43 की जमानत जब्त

1996 के चुनाव में 45 प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया था। जिनमें 43 की जमानत जब्त हुई थी। इस बार भी सुशील चंद्र वर्मा ने जीत दर्ज कराई। इस बार कुल 14 लाख 56 हजार 14 मतदाता थे। जिनमें से सात लाख 32 हजार 726 मतदाताओं ने मतदान किया था। वहीं सात लाख 17 हजार 295 मत ही मान्य हुए, बाकि निरस्त किए गए। इस चुनाव में सुशील चंद्र वर्मा को तीन लाख 53 हजार 427 मत मिले थे।

वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कैलाश अग्नीहोत्री को दो लाख दो हजार 533 मत ही मिले। वहीं जिन 43 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई उन्हें 52 हजार 865 से 223 तक ही मत मिले। इसके बाद के चुनावों में भी लगातार लोग भाग्य आजमाते रहे और दो को छोड़ कर अधिकतर की जमानत जब्त होती रही। इस बार भी करीब 10 प्रत्याशी तो मैदान में होंगे और इनमें से दो को छोड़कर बाकियों के लिए परिणाम सुखद नहीं होंगे।

Indore Mandi Bhav: मांग बढ़ने से काबुली चने में जोरदार तेजी, नया मूंग 9500 रुपये बिका

इंदौर की मंडी में शुक्रवार को काबुली चना क्वालिटी अनुसार 300-600 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गया।

By Hemraj Yadav

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM (IST)

Indore Mandi Bhav: मांग बढ़ने से काबुली चने में जोरदार तेजी, नया मूंग 9500 रुपये बिका

Indore Mandi Bhav: नईदुनिया प्रतिनिधि. इंदौर। प्रदेश में पिछले दो-दिन दिनों से मौसम खराब होने के साथ ही कई क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने के कारण मंडियों में जिंसों की आवक बेहद कमजोर हो गई है। काबुली चने की आवक काफी घट जाने के साथ ही घरेलू और निर्यातकों की अच्छी लेवाली आने से भाव में एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार को काबुली चना क्वालिटी अनुसार 300-600 रुपये प्रति क्विंटल तक उछल गया।

पिछले तीन-चार कारोबारी दिवस में काबुली चना क्वालिटी अनुसार करीब 600-800 रुपये तक उछल चुका है। ऊंचे दामों पर भी मांग का दबाव अच्छा है। कंटेनर में डालर चना बढ़कर 40/42 12400, 42/44 12200, 44/46 11900, 58/60 10400, 60/62 10300, 62/64 10400 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। देशी चने में मिलों एवं स्टाकिस्टों के भाव अगल-अगल चल रहे है। बेस्ट माल की आवक बेहद कमजोर है, जबकि मिलों की बेस्ट क्वालिटी के चने में लेवाली अच्छी है, जिससे इसके दाम मजबूत बोले जा रहे हैं। शुक्रवार को चना कांटा 5950-6125 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया।

दूसरी ओर सरकारी सख्ती के कारण तुवर की कीमतों में गुरुवार को आई गिरावट शुक्रवार को फिर तेजी में तब्दील हो गई। दरअसल, तुवर की आवक मांग के अनुरूप नहीं है, जबकि मिलों में दालों की स्टाक भी घटने लगा है। इससे मिलर्स की मांग तुवर में अच्छी है जिससे कीमतों में ज्यादा मंदी की स्थिति नहीं बन पा रही है। तुवर महाराष्ट्र सफेद 11600-11800, कर्नाटक 11600-11800, निमाड़ी तुवर 9800-11100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। तुवर दाल में फिलहाल कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा।

अन्य दाल-दलहन में कामकाज स्थिर रहा। शुक्रवार को इंदौर अनाज़ मण्डी में खिरकिया से 35 कट्टे नये मूंग की अवाक हुई। नया मूंग 9501 रुपये क्विंटल के दाम पर बिका। सौदा बालाजी और श्याम ट्रेडिंग से देवी ट्रेजर्स ने किया। हरदा साइड से अभी नए मूंग की आवक अच्छी मात्रा में शुरू होने में कम से कम डेढ़ महीना लगेगा। ऐसे में शुरुआती माल को अच्छे दाम मिल रहे हैं।

दलहन के दाम – चना कांटा 5950-6125, विशाल 5850-6025, डंकी चना 5500-5700, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11600-11800, कर्नाटक 11600-11800, निमाड़ी तुवर 9800-11100, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9200-10000, एवरेज 7000-8000, उड़द बेस्ट 8800-9200, मीडियम 7000-8000, हल्की उड़द 3000-5000, गेहूं मिल क्वालिटी 2450-2550, मालवराज गेहूं 2400-2450, लोकवन 2650-3100, पूर्णा 2560-2900 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 7900-8000, मीडियम 8100-8200, बेस्ट 8300-8400, मसूर दाल 7250-7350, बेस्ट 7450-7550, मूंग दाल 10550-10650, बेस्ट 10750-10850, मूंग मोगर 11450-11550, बेस्ट 11650-11750, तुवर दाल 14200-14300, मीडियम 15000-15100, बेस्ट 16000-16100, ए. बेस्ट 17000-17100, पैक्ड तुवर दाल नई 17200, उड़द दाल 11300-11400, बेस्ट 11500-11600, उड़द मोगर 11900-12000, बेस्ट 12100-12200 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 10000-11000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9500, मिनी दुबार 7500-8500, मोगरा 4500-7000, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रुपये क्विंटल।

Indore Kirana Bazar Price: तरबूज मगज में आंशिक गिरावट, पैकिंग में साबूदाना के दाम घटे

इंदौर में तरबूज मगज घटकर 610 से 640 रुपये प्रति किलो क्वालिटी अनुसार रह गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 02:35 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 02:35 AM (IST)

Indore Kirana Bazar Rate: तरबूज मगज में आंशिक गिरावट, पैकिंग में साबूदाना के दाम घटे

Indore Kirana Bazar Price: नईदुनिया.प्रतिनिधि, इंदौर। पैकिंग में साबूदाने वालों ने कीमते 100 रुपये क्विंटल तक घटा दी है। नवरात्र की मांग सिमटने के बाद स्टाक को हल्का करने के लिए दाम घटाए गए हैं। बाजार में पिछले 10-15 दिनों से तरबूज मगज की मांग जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है। इस वजह से तरबूज मगज के उत्पादक केंद्र गुजरात और राजस्थान के जोधपुर में कीमतें कुछ घटाकर बोली जा रही है, जिसका असर इंदौर मार्केट पर भी आने लगा है। इंदौर में तरबूज मगज घटकर 610 से 640 रुपये प्रति किलो क्वालिटी अनुसार रह गया।

व्यापारियों का कहना है कि तरबूज मगज में ज्यादा मंदी की गुंजाइश नहीं है क्योंकि वैवाहिक सीजन का दौर शुरू हो गया है, जिससे इसकी मांग में अगले सप्ताह से धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। इसके अलावा एक कारण यह भी है कि स्टॉकिस्ट ज्यादा नीचे दामों पर माल बेचने के इच्छुक नहीं है क्योंकि नई फसल आने में अभी करीब छह-सात महीने का समय शेष होना है और देसी तरबूज मगज का स्टॉक बेहद कमजोर बताया जा रहा है।

दूसरी ओर नारियल में ग्राहकी धीरे-धीरे और कमजोर होने लगी है, जिससे इसके दामों में और मंदी की उम्मीद की जा रही है। खोपरा गोला में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा, लेकिन खोपरा बूरे में वैवाहिक सीजन के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से मांग जोरदार आ रही है, दाम मजबूत बोले जा रहे हैं। शकर में भी शीतल पेय और वैवाहिक सीजन वालों की लेवाली जोर पकड़ने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। शकर नीचे में 3825 ऊपर में 3900 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक सात गाड़ी की रही।

शकर और गुड़ के दाम – शकर 3825-3900, गुड करेली कटोरा 3700-3800, लड्डू 3900-4000, गिलास एक किलो 4600-4800, भैली 3500-3600 रुपये प्रति क्विंटल। नारियल – नारियल 120 भरती 1900-2000, 160 भरती 1900-2000, 200 भरती 2050-2100, 250 भरती 2050-2100 प्रति बोरी और खोपरा गोला बक्सा 120-135, कट्टे 110-111 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2400-4500, नारियल-बूरा अल्पाहार (1 किलो) 2751 प्रति 15 किलो ।

फलाहारी – साबूदाना सच्चासाबू एगमार्क (500 ग्राम) 7640, सच्चासाबू खीरदाना 7510, सच्चासाबू चीनीदाना 7840, सच्चासाबू फूलदाना 8200, साबूदाना चक्र एगमार्क 7320, शिवज्योति (1 किलो)7240, गोपाल लूज (25 किलो) 6820, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम) 9790 प्रति क्विंटल। रायल रतन सच्चामोती (1 किलो) 7250, रायलरतन सच्चामोती (500 ग्राम) 7310 व लूज 6750, रायलरतन सच्चामोती पोहा एक किलो 5350 व 35 किलो पैकिंग में 4700, रायलरतन मोरधन (आधा किलो) 10500 रुपये।

पूजन सामग्री – केसर 190-210 ब्रांडेड 220-223, देशी कपूर 550 से 750, ब्रांडेड कपूर 750 से 800, पूजा बादाम 110 से 125, बेस्ट 175 से 190, पूजा सुपारी 475, अरीठा 130, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – हल्दी निजामाबाद 180 से 210, हल्दी लालगाय 275-280 कालीमिर्च गारबल 555 से 565 एटम 575 से 580, मटरदाना 590 से 625, जीरा ऊंझा 290 से 310, मीडियम 320 से 340 बेस्ट 360-370 सौंफ मोटी 95 से 125, मीडियम 175 से 225, बेस्ट 355 से 375, बारीक 350-400 , लौंग मीडियम 850 से 900, बेस्ट 950-965 सौंठ 295 से 325 बेस्ट 375 से 400, दालचीनी 245-255, जायफल 580-650, बेस्ट 700 जावत्री 1900-1950, बड़ी इलायची 1375-1425, मीडियम 1475-1575 और बेस्ट 1625-1675, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 750-775 शाहजीरा खर 350 से 360, ग्रीन 600-611, तेजपान 91-101, नागकेसर 750 से 775, धोली मूसली 2100 से 2250, सिंघाड़ा छोटा 90-105 बड़ा 115 हींग वनदेवी दाना751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875-925 , हरी इलायची 1850-1900 मीडियम बोल्ड 2050 से 2100 बोल्ड 2250-2350 बेस्ट ए बोल्ड 2400-2650 और सफेद तिल्ली 178-195 बेस्ट 200-220 रुपये।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 760-800, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 680 से 700, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 670-680, काजू जेएच 590-600 टुकड़ी 530-550, बादाम 550-570 बेस्ट 640-660 आस्ट्रेलियन बादाम बेस्ट 625-750 खसखस मीडियम 650-725 बेस्ट 1125-1225 तरबूज मगज 610-640 खारक 115-135 मीडियम 145 से 175 बेस्ट 225 से 250 ए. बेस्ट 301 किशमिश कंधारी 420 से 470, बेस्ट 550-650, इंडियन 140 से 150 बेस्ट 170 से 190 , चारोली 1485 से 1550, बेस्ट 1600 मुनक्का 450 से 550 बेस्ट 650 से 900, अंजीर 750 से 900 बेस्ट 1150 से 1450 मखाना 650 से 785, मीडियम 825 से 875 बेस्ट 900-925, पिस्ता 1300-1450 ईरानी 1500-1600, नमकीन पिस्ता 850-1000 अखरोट 450 से 500, बेस्ट 550 से 650, अखरोट गिरी 700 से 1050 जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 550 गोंद नाइजीरिया 180-250, गोंद धावड़ा 400-700 रुपये।

Edible Oil Worth in Indore: इंदौर में सोया और मूंगफली तेल में मामूली गिरावट, देखिए आज के भाव

इंदौर में शुक्रवार को सोया तेल 20 रुपये घटकर 955-960 तथा मूंगफली तेल 10 रुपये घटकर 1500 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

By Lokesh Solanki

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 02:20 AM (IST)

Edible Oil Price in Indore: इंदौर में सोया और मूंगफली तेल में मामूली गिरावट, देखिए आज के भाव

Edible Oil Worth in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि. इंदौर। यूएसडीए की रिपोर्ट में कोई बड़ा बदलाव ना होने के कारण स्टॉकिस्टों और सटोरियों की बिकवाली बढ़ जाने से सीबॉट सोयाबीन के दामों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली है। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखा गया। सोया तेल में ऊंचे दामों पर लेवाली कमजोर होने के कारण 20 रुपये घटकर 955-960 तथा मूंगफली तेल 10 रुपये घटकर 1500 रुपये प्रति दस किलो रह गया। पाम तेल में भी कुछ गिरावट आई है, लेकिन पाम तेल ज्यादा नहीं टूट पा रहा है।

अमेरिका में सोया तेल के उत्पादन के अनुमान में बढ़ोतरी के साथ ही दक्षिण अमेरिका में सोया तेल का उत्पादन और एक्सपोर्ट के अनुमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, जिसके कारण विदेशों में सेंटीमेंट पर दबाव बन गया। यूएसडीए ने ब्राजील के सोयाबीन के उत्पादन का अनुमान में कोई बदलाव नहीं किया जबकि कुछ कटौती की उम्मीद थी। सीबॉट और चीन के मार्केट में गिरावट के कारण केएलसीई दबाव में देखी गई। इसके साथ ही पाम और सोया तेल के बीच भाव में अंतर कम हो रहा है। डॉलर में मजबूती, हाजिर भाव ऊंचे होने के साथ ही 1-10 अप्रैल के बीच एक्सपोर्ट में मजबूती से कुछ सपोर्ट मिल सकता है। एमपीओबी और 1-15 अप्रैल के बीच पाम तेल के एक्सपोर्ट के आंकड़े आने के पहले मार्केट सतर्क भी हो सकता है। सोयाबीन 4600-4650, सरसों निमाड़ी 5800-5850, एवरेज 5400-5600, राइड़ा 4600-4800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1500, मुंबई मूंगफली तेल 1510, इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 955-960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 910-915, इंदौर पाम 1020, मुंबई सोया रिफाइंड 960, सोया डीगम 880, मुंबई पाम तेल 960, राजकोट तेलिया 2320, गुजरात लूज 1450, कपास्या तेल इंदौर 935-940 रुपये।

सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव – अवी उज्जैन 4825, बंसल मंडीदीप 4825, बैतूल आइल सतना 4910, बैतूल आइल 4890, कोरोनेशन ब्यावरा 4820, धानुका सोया नीमच 4910, धीरेंद्र सोया नीमच 4900, दिव्य ज्योति 4840, पीथमपुर पचोर 4840, हरि ओम रिफाइनरी 4910, केएन एग्री इटारसी 4775, लाभांशी एग्रोटेक देवास 4875, आइडिया लक्ष्मी देवास 4870, खंडवा आइल 4825, एमएस साल्वेक्स 4925, नीमच प्रोटीन 4900, पतंजलि फूड 4810, प्रकाश पीथमपुर 4920, रामा 825 राम जानकी एग्रीट्रेक 4850, आरएच साल्वेक्स सिवनी 4925, सांवरिया इटारसी 4940, महेश ऑयल 4850, सोनिका बायोकेम मंडीदीप 4850, सालासर हरदा 4900, सतना सॉल्वेंट 4771 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2875 रुपये।

मौसम खराब होने से बढ़े मरीज, सिम्स में उमड़ी भीड़

सिम्स में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की ओपीडी में कुल 1526 मरीज पहुंचें। ओपीडी में जांच के दौरान ज्यादातर मरीज सर्दी, बुखार, खांसी, कमजोरी, बदन दर्द के मरीज मिलें।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 12:14 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 12:14 AM (IST)

मौसम खराब होने से बढ़े मरीज, सिम्स में उमड़ी भीड़
दोपहर एक बजे तक की ओपीडी में कुल 1526 मरीज पहुंचें

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। एक सप्ताह से मौसम खराब चल रहा है। जैसी ही गर्मी बढ़ी, वैसे ही मौसम ने करवट ली और बारिश होने लगी। बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसकी वजह से एक बार फिर लोग सर्दी, खांसी व बुखार से संक्रमित हो गए हैं। वही सिम्स में एक दिन की छुट्टी के बाद शुक्रवार को जब ओपीडी (आऊटसाइड पेसेंट डिपार्टमेंट) खुला तो देखते ही देखते एमआरडी (मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट) में पर्ची कटवाने मरीज की भीड़ उमड़ गईं। इससे चिकित्सकों को यह पता चल गया कि एक बार फिर मौसम की वजह से मौसमी बीमारी के वायरस सक्रिय हो गए है, जो लोगों को बीमार कर रहा है।

सिम्स में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक की ओपीडी में कुल 1526 मरीज पहुंचें। ओपीडी में जांच के दौरान ज्यादातर मरीज सर्दी, बुखार, खांसी, कमजोरी, बदन दर्द के मरीज मिलें। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि ये मौसम के बदलाव के वजह से सक्रिय हुए वायरस के संपर्क में आकर बीमार पड़ गए हैं। जिन्हें जरूरी दवाएं देकर वापस भेजा गया है। डाक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने से ऐसा हो रहा है। मौसम गर्म होने के साथ ही बीमार होने की समस्या खत्म हो जाएगी।

दवा के लिए भी लगी लंबी लाइन

मरीज किसी तरह डाक्टर के पास पहुंचकर उपचार करा ले रहे है। वहीं इसके बाद उन्हें दूसरी समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। सिम्स के दवा काउंटर में भी मरीजों की काफी भीड़ थी। यहां भी दवा लेने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ऐसे में मरीजों को दवा लेने में ही एक से दो घंटे तक का अतिरिक्त समय लग रहा है।

मेडिसिन और स्किन ओपीडी में रही सबसे ज्यादा भीड़

शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन और स्किन ओपीडी में रही है। जहां मेडिसिन में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। वहीं स्किन ओपीडी में गर्मी, बारिश और फिर हल्की ठंउ की वजह से त्वचा संबंधी समस्या लेकर मरीज अस्पताल में पहुंचे।

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में हिमाचल पैटर्न पर मोर्चा संभालेंगी प्रियंका गांधी, तीन संसदीय क्षेत्र को साधेंगी निशाना

पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका की जनसभाओं में ऐसे क्षेत्रों को फोकस किया गया है। जहां बीजेपी के स्टार प्रचारक नहीं पहुंचे हैं।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 03:30 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 03:30 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब में हिमाचल पैटर्न पर मोर्चा संभालेंगी प्रियंका गांधी, तीन संसदीय क्षेत्र को साधेंगी निशाना
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

रविंद्र बड़थ्वाल, जागरण देहरादून। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। गुरुवार तक राज्य में पीएम मोदी दो चुनावी सभाएं कर चुके हैं। उनके निशाने पर सीधे तौर पर कांग्रेस रही। प्रधानमंत्री के हमले और बीजेपी की आक्रामक चुनाव प्रचार शैली का दबाव विपक्षी पार्टी पर है।

इस बार मतदाताओं के मोदी मैजिक सिर चढ़कर न बोले। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इसके लेकर सतर्क है। पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारा गया है। प्रियंका की जनसभाओं में ऐसे क्षेत्रों को फोकस किया गया है। जहां बीजेपी के स्टार प्रचारक नहीं पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचार में यह पैटर्न उपयोग कर चुकी है। अब इसे उत्तराखंड में आजमाने की तैयारी है। कांग्रेस उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी दौरे पर नजर रख रही है। मोदी बीजेपी के ब्रांड एंबेसडर हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी पांचों लोकसभा सीट जीती थी, लेकिन 2014 और 2019 में एक भी सीट पर खाता नहीं खुला। इसका प्रमुख कारण पीएम मोदी रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने के बाद लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में क्लिन स्वीप का खतरा बना हुआ है। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस की चिंता का अन्य कारण बीजेपी का चुनाव प्रचार भी है। उम्मीदवार चुनने के लेकर चुनाव प्रबंधन और स्टार प्रचारकों के लिए भाजपा ने जिस प्रकार के कदम उठाएं हैं। कांग्रेस का उसका तोड़ ढूंढ़ने का जबाव बढ़ गया है।

कुमारी शैलजा ने संभाला मोर्चा

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को होने वाली जनसभाओं की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा देहरादून पहुंच गई हैं। प्रियंका रामनगर और रुड़की में होने वाली चुनावी सभाओं को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है। उत्तराखंड के चुनावी मैदान में पार्टी ने राहुल गांधी से पहले प्रियंका को उतारा है। पार्टी की योजना वोटर्स के बीच पैठ मजबूत करने की है।

तीन संसदीय क्षेत्रों को साधेंगी प्रियंका गांधी

गढवाल संसदीय क्षेत्र में प्रियंका गांधी की सभा के लिए रामनगर का चयन रणनीति के साथ किया गया। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटर्स की संख्या ज्यादा है। यह गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच दूरस्थ क्षेत्र है। यहां भाजपा ने स्टार प्रचारक नहीं उतारे हैं। कांग्रेस अग्निपथ योजना का विरोध कर रही है। गढ़वाल सैनिक बहुत है। साथ ही यहां रेजिमेंट का मुख्यालय भी है। पार्टी प्रियंका के माध्यम से महिला मतदाताओं और तीन संसदीय क्षेच्रों को साधने का प्रयास करेगी।

Mungeli Information: प्रोफेसर से 68 हजार 970 की आनलाइन ठगी

जिले में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोनकर कालेज के प्रोफेसर के साथ 68 हजार 970 की आनलाइन की ठगी का मामाला प्रकाश में आया है। प्रो़ राज देवांगन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में जुट गई है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 12:17 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 12:17 AM (IST)

Mungeli News: प्रोफेसर से 68 हजार 970 की आनलाइन ठगी

HighLights

  1. साइबर ठग सक्रिय पुलिस हुई जांच में जुटी
  2. कालेज के प्रोफसर को ठग ने बनाया निशाना
  3. पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी

नईदुनिया न्यूज, मुंगेली। जिले में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोनकर कालेज के प्रोफेसर के साथ 68 हजार 970 की आनलाइन की ठगी का मामाला प्रकाश में आया है। प्रो़ राज देवांगन की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में जुट गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी नगर वार्ड निवासी सोनकर कालेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत राज देवांगन को 17 मार्च की शाम को अमेजन एप के माध्यम से केम्पस र नार्थ प्लस रनिंग शूज आर्डर किया। इसका भुगतान उसने 1196 रुपए किया। भुगतान फेल हो जाने के कारण पुनः 17 मार्च को 1196 रुपए भुगतान किया, वह सफल रहा। किंतु उस राशि को चेक करने के लिए उसने गूगल में अमेजन का कस्टमर केयर नंबर खोजा तो उसे 917001720848 नंबर प्राप्त हुआ। उसने काल करके राशि को चेक कर राशि वापस करने के लिए कहा तो उन्होंने उसे अव्वालडेस्क एप को डाउनलोड करने के लिए कहा। उन लोगों ने प्रार्थी के फोन को हैक करते हुए स्क्रीन शेयर आप्शन ओपन कर लिया। उसके फोन पे से अपने फोन पे में राशि को ट्रांसफर कर लिए। इससे उनके एकाउंट से 61458 रुपए 17 मार्च को ट्रांसफर कर लिया गया। इसके बाद फोन पे के माध्यम से शाम को 7512 रुपए ट्रांसफर कर लिया।

जानकारी होने पर साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 में काल कर घटना की जानकारी दी। इस तरह उसके एकाउंट से कुल 68970 रुपए का आनलाइन फ्राड हुआ। घटना की शिकायत प्रार्थी देवांगन ने सिटी कोतवाली मुंगेली थाने में दर्ज कराते हुए घटना के बारे में बताया मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच विवेचना में ले लिया है।

Rameshwar Blast Case: दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी से सियासत गरमाई, BJP का ममता सरकार पर गंभीर आरोप

आतंकवादी अब्दुल मथीन व मुसाविर हुसैन शजीब को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से ही पश्चिम बंगाल में सियासत तेज हो गई है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 04:09 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 04:09 PM (IST)

Rameshwar Blast Case: दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी से सियासत गरमाई, BJP का ममता सरकार पर गंभीर आरोप
आतंकियों की गिरफ्तारी।

एजेंसी, कोलकाता। बीते महीने बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में एक बम ब्लास्ट हुआ था। इसकी जांच कर रही एनआईए की टीम को दोनों आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। आतंकवादी अब्दुल मथीन व मुसाविर हुसैन शजीब को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद से ही पश्चिम बंगाल में सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बन गया है।

बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा

आतंकियों की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल से होने पर भाजपा ने टीएमसी को घेरने की कोशिश तेज कर दी है। बीजेपी नेता ने कहा कि ममता सरकार के कारण पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। यह राज्य अब आतंकियों के लिए सुरक्षित होता जा रहा है।

टीएमसी ने भाजपा के हमला का दिया जवाब

बीजेपी नेता के हमले के बाद टीएमसी ने भी जवाब दिया। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बंगाल में आतंकियों को पकड़ने में सफलता तब मिली, जब पश्चिम बंगाल की पुलिस ने एएनआई की इस मामले में मदद की। रामेश्वर कैफे ब्लास्ट मामले में बंगाल की पुलिस ने अच्छा काम किया है।

उन्होंने आगे बीजेपी पर हमला बोलते हुए लिखा कि भाजपा के नेताओं को बताना चाहिए कि इन आतंकियों की गिरफ्तारी आखिर कहां हुई है। उस जगह का नाम कांथी है। हम सभी जानते हैं कि कौन सा परिवार व भाजपा का मुख्य नेता वहां से अवैध गतिविधियां चलाता है।

आपको बता दें कि कांथी (कोंताई) अधिकारी परिवार का गढ़ है। यहां से सुवेंदु अधिकारी अपनी राजनीति पूरे पश्चिम बंगाल में चलाते हैं। टीएमसी के नेता ने राज्य की सुरक्षा एजेंसियों से अनुरोध किया है कि वह बीजेपी नेता के परिवार की इस मामले में भूमिका पर जांच करें।

Pendra Information: दानीकुंडी सागौन प्लांट में लगी आग

पतझड़ के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम को दानीकुंडी सागौन प्लांट में आग लग गई। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई। शाम तक वन कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 12:07 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 13 Apr 2024 12:07 AM (IST)

Pendra News: दानीकुंडी सागौन प्लांट में लगी आग

HighLights

  1. मरवाही वन मंडल में लग रही आग लगने की घटनाएं
  2. जंगल में आग लगने की जानकारी के बाद नहीं पहुंंच रहे कर्मचारी
  3. फायर वाचर के भरोसे जंगल में लग रही आग

नईदुनिया न्यूज, पेंड्रा पतझड़ के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई है। शुक्रवार की शाम को दानीकुंडी सागौन प्लांट में आग लग गई। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई। शाम तक वन कर्मचारी नहीं पहुंचे थे।

जिले भर में अप्रेल माह के शुरू होते जंगल में जगह-जगह आग लगने की घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया आग लगने की मुख्य वजह गर्मी में सूखी लड़कियों के बीच घर्षण से दावानल व महुआ बिनने वालों के द्वारा महुआ के नीचे सफाई के दौरान लगाई जाने वाली आग होती है। जंगलों में इन दिनों सूखे पत्तों की भरमार है, इसके बाद छोटी सी आग पूरे जंगल में तेजी से फैलने लगती है। इस पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है। मरवाही वनमंडल में कई जगहों पर जंगलों में आग लग हुई है। शुक्रवार को मरवाही वन परिक्षेत्र के दानीकुंडी सागौन प्लांट में भी आग लग गई। इसकी जानकारी वन अधिकारियों को दी गई बावजूद शाम तक विभाग के कर्मचारी आग बुझाने नहीं पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग इन आग पर नजर रखने और आग पर काबू पाने गांव में समिति की मदद से फायर वाचर की नियुक्ति करता है, उनका मुख्य काम ही आग व जंगल पर नजर रखना है, लेकिन मरवाही के अलग-अलग जगह पर घंटे से लगी हुई आग पर कर्मचारियों की नजर ही नहीं पड़ी है। इससे जंगल के एक बड़े हिस्से को नुकसान पहुंच रहा है।

Jake Fraser-McGurk: दिल्ली कैपिटल्स को मिला तूफानी बल्लेबाज, डेब्यू मैच में जड़ा पचासा, 29 गेदों में लगा चुका है शतक

लखनऊ के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने डेब्यू है। अपने पहले ही आईपीएल मैच में जेक फ्रेजर ने अर्धशतक जड़ा दिया और टीम को जीताने में बड़ी भूमिका निभाई।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 12 Apr 2024 11:35 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Apr 2024 11:44 PM (IST)

Jake Fraser-McGurk: दिल्ली कैपिटल्स को मिला तूफानी बल्लेबाज, डेब्यू मैच में जड़ा पचासा, 29 गेदों में लगा चुका है शतक
जेक फ्रेजर-मैकगर्क

HighLights

  1. जेक फ्रेजर ने आईपीएल डेब्यू में जड़ा अर्धशतक
  2. युवा बल्लेबाज ने आक्रामक पारी खेलते हुए 55 रन बनाए।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Who’s Jake Fraser-McGurk: आईपीएल 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार को खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जिससे दिल्ली कैपटिल्स ने 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली की 6 मैचों में यह दूसरी जीत है। लखनऊ के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने डेब्यू है। अपने पहले ही आईपीएल मैच में जेक फ्रेजर ने अर्धशतक जड़ा दिया और टीम को जीताने में बड़ी भूमिका निभाई। 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए। जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहें।

कौन है जेक फ्रेजर-मैकगर्क?

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। जेक लिस्ट ए क्रिकेट से चमके हैं। सबसे कम बॉल में शतक बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने लिस्ट ए क्रिकेट में 29 गेंदों शतक जड़ा था।

जेक फ्रेजर ने सबसे कम बॉल में शतक लगाकर क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। क्रिस ने 30 गेंदों में आईपीएल में शतक लगाया था। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे फास्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डिविलियर्स के नाम है। उन्होंने 31 गेंदों में शतक पूरा किया था। जेक ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए तस्मानिया के खिलाफ यह कारनामा किया। उन्होंने इस मैच में 38 गेंदों पर 125 रन बनाए थे।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क का क्रिकेट करियर

जेक फ्रेजर ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। उन्होंने लिस्ट ए में लाजवाब पारियां खेली हैं। जेक ने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। जिसमें 309 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक लगाया है। इसके अलावा लिस्ट ए में 16 मुकाबलों में 437 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है।