Salman Khan Eid Sikandar Film Announcement | AR Murugadoss | सलमान ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’: ईद 2025 में होगी रिलीज, ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ फेम मुरुगाडोस होंगे निर्देशक
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके है। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होगे।


सलमान ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए यह कैप्शन लिखा।
बोले- इस ईद ‘BMCM’ और ‘मैदान’ देखो
गुरुवार को ईद के खास मौके पर सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की अनाउंसमेंट की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद ‘सिकंदर’ से आ कर मिलो.. आप सभी को ईद मुबारक।’
बता दें कि मुरुगाडोस और सलमान इससे पहले साथ में फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…
खबरें और भी हैं…

