Pappu Yadav: पप्पू यादव के आवास पर पुलिस ने मारा छापा, पुर्णिया से निर्दलीय ठोंक रहे ताल

गुरुवार शाम को पुर्णिया में उस समय बवाल कट गया, जब पप्पू यादव के आवास पर पुलिस पहुंच गई। सदर डीएसपी सहित भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने पप्पू यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 07:38 PM (IST)

Pappu Yadav: पप्पू यादव के आवास पर पुलिस ने मारा छापा, पुर्णिया से निर्दलीय ठोंक रहे ताल
पप्पू यादव की सरकार को चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। गुरुवार शाम को पुर्णिया में उस समय बवाल कट गया, जब पप्पू यादव के आवास पर पुलिस पहुंच गई। सदर डीएसपी सहित भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने पप्पू यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके वाहनों के कागजों को भी जांचा गया। पप्पू यादव जांच में पूरी तरह सहयोग करते हुए नजर आए।

पप्पू यादव के घर पर जब पुलिस की छापामारी जारी थी, तब वह क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले हुए थे। इस बात की जानकारी लगते ही वह सीधे अपने आवास पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस की छापेमार कार्रवाई का विरोध किया। वह इस दौरान सरकार पर हमलावर होते नजर आए।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस की कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं थी। वह उस समय क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। उस दौरान पता चला कि पुलिस ने आवास पर छापामारा है। मैं इतना कहना चाहता हूं कि इनकी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन इस तरह बिना सूचना के आना ठीक नहीं है।

पप्पू यादव ने सरकार को दी चेतावनी

पप्पू यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 26 अप्रैल (पूर्णिया में मतदान की तारीख) तक मैं चुनाव आयोग के बताए हर रास्ते पर चलूंगा। चार जून के बाद बिहार में या तो पप्पू यादव या फिर सरकार।