Eid Film Launch 2024; Ajay Devgn Maidaan Vs Akshay Kumar Bade Miyan Chhote Miyan | 7वीं बार अजय-अक्षय की फिल्में एक साथ रिलीज: अब तक हुए क्लैश में दोनों की 2-2 हिट रहीं; इस बार सलमान के बिना ईद

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन स्टारर मैदान और अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां आज यानी ईद के मौके पर रिलीज हो रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब अजय और अक्षय की फिल्में टकराएंगी। इससे पहले 6 बार दोनों बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 10 साल में पहली बार ईद पर दो फिल्मों का क्लैश हो रहा है।

ईद और फिल्म की रिलीज कनेक्शन के बारे में बात करें तो इस खास मौके पर अक्सर सलमान खान की फिल्में रिलीज होती हैं। पिछले 10 साल में सिर्फ 2020 और 2022 में ईद पर सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

चलिए जानते हैं क्या है फिल्म मैदान और बड़े मियां छोटे मियां के क्लैश पर ट्रेड एक्सपर्ट की राय, पिछले 10 साल में अक्षय, टाइगर और अजय का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा, साथ ही यह भी जानेंगे कि ईद के मौके पर सलमान की फिल्मों का कैसा रहा हाल…

सबसे पहले जानते हैं बड़े मियां छोटे मियां और मैदान के क्लैश पर क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श

सवाल- ईद के मौके पर अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ की फिल्म का क्लैश अजय देवगन की फिल्म से हो रहा है। इस पर क्या कहना है।
जवाब-
दोनों ही फिल्म का एडवांस बुकिंग बिल्कुल अच्छा नहीं है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पहला कारण यह है कि दोनों ही फिल्म की रिलीज डेट में बार-बार बदलाव हुआ है। इस कारण फिल्म के लिए ऑडियंस का जो उत्साह होता है वो कम हो जाता है।

हालांकि यह कहने में गुरेज नहीं है कि मैदान एक बेहतरीन फिल्म है। यह एक बायोपिक फिल्म है और इसे माउथ पब्लिसिटी का ही फायदा मिलेगा।

वहीं, बड़े मियां छोटे मियां की यह हालत देख ताज्जुब हो रहा है। यह एक्शन जॉनर की फिल्म है। इसके बावजूद इसकी एडवांस बुकिंग खास अच्छी नहीं है। ईद की छुट्टी के बाद भी इसकी हालत खराब है। पिछली 3 एक्शन फिल्म की बात करूं तो पठान, जवान और एनिमल की एडवांस बुकिंग जबरदस्त थी।

सवाल- अक्षय और देवगन की पिछली फिल्मों के ट्रैक रिकॉर्ड से किसको फायदा मिलेगा?
जवाब-
अजय की पिछली फिल्मों की बात करें तो शैतान और दृश्यम 2 जैसी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। ऐसे में ट्रैक रिकॉर्ड्स का थोड़ा बहुत फायदा तो मिल ही जाता है।

मैं यह भी कहना चाहूंगा कि फिल्म मैदान में अजय की अदाकारी कमाल की है। हालांकि वे हमेशा से ही बेस्ट रहे हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें बड़े-बड़े अवॉर्ड्स से भी जरूर नवाजा जाएगा।

वहीं, बड़े मियां छोटे मियां एक एक्शन फिल्म है। बड़े बजट के साथ इसे शूट किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है जिनके खाते में सुल्तान, टाइगर जिंदा जैसी हिट फिल्में हैं। इस कारण यह फिल्म भी सफल ही रहेगी।

अक्षय की यह फिल्म जब 20 करोड़ की ओपनिंग लेगी, तभी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाएगी। हालांकि इतनी ओपनिंग की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।

सवाल- दोनों फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन कितना रहेगा?
जवाब-
जहां तक मुझे लगता है कि बड़े मियां छोटे मियां को 13-16 करोड़ के बीच ओपनिंग मिल सकती है। हालांकि फिल्म को 20 करोड़ की ओपनिंग तो मिलनी ही चाहिए।

वहीं, मैदान को 7-8 करोड़ की ओपनिंग मिलनी चाहिए, लेकिन दोनों फिल्म को बेहतर ओपनिंग मिलनी चाहिए, जिससे इंडस्ट्री को बहुत अच्छा फायदा हो।

सवाल- सलमान खान के फैंस के लिए यह ईद सूनी रहेगी?
जवाब-
बिल्कुल, सलमान के फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस करेंगे। सलमान का ईद पर बहुत बड़ा योगदान है। हालांकि अभी उनकी कोई फिल्म रिलीज के लिए तैयार नहीं है। उसके लिए वेट करना ही है।

अब जानते हैं कि पिछले 10 साल में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन की फिल्मों का कैसा रहा हाल-

10 साल में अक्षय की 26 फिल्म रिलीज हुईं, 7 फिल्म फ्लॉप रहीं
2015 से लेकर 2024 तक, अक्षय कुमार की कुल 26 फिल्म रिलीज हुई हैं। इनमें से 6 फिल्म फ्लॉप रही हैं। बाकी फिल्में हिट, सेमी हिट, सुपर हिट और एवरेज रही हैं। इन 10 साल में सिर्फ 2020 में अक्षय की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल चारों-तरफ कोरोना महामारी का आतंक था।

10 साल में टाइगर ने सिर्फ एक हिट और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दी
पिछले 10 साल में टाइगर श्रॉफ के करियर चार्ट पर नजर डालें तो उनकी सिर्फ 9 फिल्म रिलीज हुई हैं। किसी फिल्म का बजट 200 करोड़ से ज्यादा नहीं है। इन 9 फिल्म में से 5 फिल्म फ्लॉप रही हैं। वहीं, सिर्फ 2019 की वॉर ब्लॉकबस्टर रही है। बाकी बागी, बागी 3 सेमी हिट रही और बागी 2 सेमी हिट रही। सिर्फ 2023 में रिलीज हुई गणपत डिजास्टर साबित हुई।

10 साल में अजय की 14 फिल्म रिलीज हुईं, सिर्फ 3 फिल्म फ्लॉप रहीं
पिछले 10 साल में अजय की 14 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें से सिर्फ 3 फिल्में फ्लॉप रहीं। जबकि भोला, बादशाहो और शिवाय ने एवरेज कमाई की। वहीं, 1 फिल्म सुपरहिट और 1 सेमी हिट रही। अजय की दृश्यम 2 और तानाजी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। साथ ही 4 फिल्में हिट की कैटेगरी में रहीं।

7वीं बार बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अक्षय-अजय
11 अप्रैल को अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्म का क्लैश होगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा। इससे पहले 6 बार दोनों बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे के सामने रहे हैं।

कब-कब हुआ अक्षय और अजय की फिल्मों का क्लैश

अब बात सलमान की फिल्मों के ईद कनेक्शन पर-

10 साल में सलमान की 7 फिल्म ईद पर रिलीज हुईं
2015 से लेकर 2024 तक, सलमान खान की 7 फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई हैं। इनमें से सिर्फ 2021 की राधे डिजास्टर साबित हुई। 2 फिल्म हिट रहीं और 2 फिल्म ने एवरेज कमाई की। सलमान की सुल्तान, बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

इन 7 फिल्मों का बजट देखें तो किसी का भी बजट 170 करोड़ से ज्यादा नहीं रहा है। 90 करोड़ में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान ने दुनियाभर में 922.17 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2024 की ईद पर सलमान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पिछले 10 साल में सिर्फ दो साल 2020 और 2022 में सलमान की कोई भी फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हुई है। हालांकि इन 2 साल में कोई भी फिल्म ईद पर रिलीज नहीं हुई थी। वहीं, 2015 से लेकर 2023 तक, किसी भी फिल्म का क्लैश ईद पर नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा को चुनौती दे रही कांग्रेस

मध्य प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और मंडला लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 04:00 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 07:33 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा को चुनौती दे रही कांग्रेस
मध्य प्रदेश में कांग्रेस वर्सेस भाजपा।

HighLights

  1. 24 लोकसभा सीटों पर भाजपा रही थी आगे।
  2. प्रदेश में कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
  3. बालाघाट में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर रहीं।

MP Lok Sabha Election 2024: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चार महीने बाद ही लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 163, कांग्रेस ने 66 और भारतीय आदिवासी विकास पार्टी ने एक सीट जीती थी लेकिन इन परिणामों को यदि लोकसभा क्षेत्रों में आने वाली कुल सीटों के मतों के अंतर की दृष्टि से देखा जाए तो कांग्रेस केवल पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में दिखाई दे रही है। प्रदेश में भाजपा ने 24 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाई थी। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने विशेष रणनीति बनाई और दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने के साथ दस सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया।

प्रदेश में कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी की रणनीति उन सीटों पर विशेष ध्यान देने की है, जहां विधानसभा चुनाव में परिणाम उसके अनुकूल रहे हैं। मतों के अंतर के हिसाब से मुरैना लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने 21,024 मतों से भाजपा पर बढ़त बनाई। भिंड में 6,904 और ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में 23,250 मतों की बढ़त रही। इन तीनों सीटों पर पार्टी ने नए चेहरे दिए हैं। इसी तरह छिंदवाड़ा में 96,646 और मंडला लोकसभा क्षेत्र में 16,082 मतों से कांग्रेस आगे रही।

naidunia_image

छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने सभी सात विधानसभा सीटें जीती थीं। हालांकि, अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं। वहीं, मंडला में भाजपा ने आठ में से पांच सीटें जीती पर लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से देखें तो कांग्रेस से पिछड़ गई। इसके उलट भाजपा ने खरगोन में तीन सीटें ही जीतीं पर उसे 1548 मतों की बढ़त मिली। यहां कांग्रेस ने पांच विधानसभा सीटें जीती थीं।

बालाघाट में भाजपा और कांग्रेस बराबरी पर रहीं। यहां दोनों ने चार-चार विधानसभा क्षेत्रों में जीत प्राप्त की पर लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से भाजपा को 3,506 मतों की बढ़त मिली। इसी तरह धार लोकसभा में आने वाले पांच विधानसभा कांग्रेस और तीन पर भाजपा जीती लेकिन मतों के अंतर में कांग्रेस पिछड़ गई। यहां 4,046 मतों से भाजपा को बढ़त मिली थी। नजदीकी मुकाबला होने के कारण कांग्रेस ने इन तीनों सीटों पर भी नए चेहरों पर दांव लगाया है।

आमने- सामने

आधे से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस

ईवीएम का दुरुपयोग रोक दिया जाए तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस आधे से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा का तिलस्म भी टूटेगा। जनता पूरी तरह से भाजपा के विरुद्ध थी और रहेगी मगर लोकतांत्रिक लूट की वजह से हमें निराशा हाथ लग रही है। – केके मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार

सभी रिकार्ड ध्वस्त होंगे

भाजपा मोदी गारंटी के साथ सभी 29 लोकसभा सीटों पर आगे है। लोकसभा चुनाव में मतदाता राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में वोट करते हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में हमें 40 प्रतिशत मत मिले थे और उसके चार माह बाद 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 58 प्रतिशत मत मिले थे। इस बार मोदी जी की गारंटी के साथ सभी रिकार्ड ध्वस्त होंगे। – आशीष अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा

इंदौर में भाजपा सर्वाधिक मतों के अंतर से रही आगे

विधानसभा चुनाव परिणाम के अनुसार देखा जाए तो कांग्रेस और भाजपा के बीच सर्वाधिक मतों का अंतर इंदौर लोकसभा क्षेत्र में रहा। यहां भाजपा को कांग्रेस की तुलना में 2,83,325 मत अधिक प्राप्त हुए थे। इसी तरह भोपाल में देखें तो 2,65,350, जबलपुर में 2,08, 636, विदिशा में 2,35,127, होशंगाबाद में 2,50,830 और उज्जैन में 1,77,151 मतों के अंतर से भाजपा आगे रही। राजगढ़ में भले ही भाजपा की बढ़त 1,71,811 वोटों की रही पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। टीकमगढ़, सतना और मंदसौर सीट ऐसी हैं, जहां विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त एक लाख मतों के भीतर है।

Zeenat Aman gave relationship recommendation | जीनत अमान ने दी रिलेशनशिप एडवाइस: बोलीं- शादी से पहले लिव-इन में रहना जरुरी है, बेटे को भी देती हूं सलाह

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप एडवाइस देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उनका मानना है कि शादी से पहले साथ रहना जरुरी होता है। जीनत ने हमेशा अपने बेटे को भी रिलेशनशिप एडवाइस दी है। वहीं उन्होंने अपनी पेट डॉग ‘लीली’ के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने सबसे पहले अपनी डॉग को सोशल मीडिया यूजर्स से इंट्रोड्यूस कराया।

जीनत ने सबसे पहले लिखा- दो तीर एक पोस्ट। सबसे पहले बता दूं, यहां मेरी पागल लिली आज दोपहर को बगीचे में मस्ती कर रही है। लिली एक स्ट्रीट डॉग है जिसे मुंबई की सड़कों से रेस्क्यू किया गया है। वो मेरी परछाई हैं, और यही कारण है कि मैं पालतू जानवरों के बचाव और गोद लेने को सपोर्ट करती हूं।

जीनत अमान ने दी रिलेशनशिप एडवाइस

जीनत ने लिखा कि सोशल मीडिया पर एक फैन ने मुझसे रिलेशनशिप एडवाइस मांगी थी। उन्होंने कहा कि एक पर्सनल ओपिनियन बताती हूं, जो मैंने पहले कभी शेयर नहीं किया है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो शादी से पहले एक साथ रहना जरुरी है।

मैंने यही एडवाइस अपने बेटे को भी दी है। उन्होंने कहा- लिव-इन रिलेशनशिप में जो लोग रहते हैं, उनके लिए मैं कहना चाहूंगी कि ये मुझे बहुत लॉजिकल लगता है। जब दो लोग अपने बीच में अपने परिवारों और सरकार को लेकर आएं, उससे पहले वो अपने रिलेशनशिप का अल्टीमेट टेस्ट कर लें।

जीनत ने लिखा कि कुछ घंटे किसी के साथ रहकर अपना बेस्ट वर्जन दिखाना तो बहुत आसान है। लेकिन 24 घंटे किसी के साथ रहकर बाथरुम शेयर करना, खराब मूड झेलना और रात के खाने में एक ही चीज पर सहमत होना और ऐसे ही लाखों कनफ्लिक्ट हैं, जो शादी के बाद आपकी जिंदगी में आते हैं। इस वजह से हर कपल को शादी से पहले साथ रहकर ये जान लेना चाहिए कि क्या आप ये सबकुछ एक साथ झेलने के लिए तैयार हैं।

आखिर में उन्होंने लिखा- मैं जानती हूं कि इंडियन सोसाइटी ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ को लेकर थोड़ी सख्त है। लेकिन सोसाइटी तो और भी कई चीजों को लेकर सख्त ही रहती है।

जीनत ने दो बार की थी शादी

जीनत अमान की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 1978 में पहली शादी एक्टर संजय खान से की थी। लेकिन एक साल बाद हिवरे रिश्ता टूट गया। फिर जीनत ने साल 1985 में एक्टर मजहर खान से शादी की, जिससे वह दो बेटों- अजान और जहान की मां बनीं।

खबरें और भी हैं…
Climate of MP: भोपाल में 2 घंटे गिरा पानी, अगले दो दिनों में उज्जैन-जबलपुर समेत 5 संभागों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

शाजापुर जिले में बुधवार शाम को कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई। कुछ स्थान पर ओलावृष्टि भी हुई। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में कई स्थानों पर उज्जैन एवं उससे लगे ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 10:07 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 06:52 AM (IST)

Weather of MP: भोपाल में 2 घंटे गिरा पानी, अगले दो दिनों में उज्जैन-जबलपुर समेत 5 संभागों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में बारिश का अलर्ट

HighLights

  1. भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में बारिश का अलर्ट
  2. कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं
  3. दो-तीन दिन तक बिगड़ा रह सकता है मौसम का मिजाज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बेमौसम वर्षा हो रही है। विशेषकर पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्से में रुक-रुककर वर्षा का दौर चल रहा है। तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ ओले भी गिर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम को राजधानी में दो घंटे में 28 मिलीमीटर (1.10 इंच) वर्षा हुई। आंधी की चपेट में आकर टीटी नगर इलाके में एक टावर तो कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। सिवनी में 16 एवं रायसेन में आठ मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। गुरुवार को भी भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही वर्षा हो सकती है। इस दौरान नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग के जिलों में ओले गिरने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 12 अप्रैल को एक तीव्र आवृत्ति वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में सक्रिय होने के आसार हैं। इस वजह से अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। विशेषकर भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में कई स्थानों पर उज्जैन एवं उससे लगे ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

मालवा- निमाड़: अंचल में कुछ जिलों में धूल भरी आंधी चलने के बाद हुई वर्षा

देवास में धूल भरी आंधी और उमस के बाद शाम को जमकर बरसे बादल। मंगलवार को धूल भरी आंधी चलने के बाद बुधवार को भी दिनभर बादलों की सूरज से लुकाछुपी चलती रही। शाम होते-होते शहर में जमकर वर्षा हुई। रुक-रुककर शाम 4 बजे से 7 बजे तक हुई वर्षा से शहर तरबतर हो गया।

आलीराजपुर में मौसम के बदलाव से दिन में तपन से राहत मिली है। आसमान पर बादल छाने से बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन की तुलना में दो डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाजापुर जिले में बुधवार शाम को कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई। कुछ स्थान पर ओलावृष्टि भी हुई। आसमान में कई बार बिजली भी कड़की। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य चल रहा है। कुछ स्थानों पर खुले में गेहूं रखा हुआ है। वर्षा से खुले में रखे गेहूं को नुकसान होने की आशंका भी है। शाजापुर में मां राजराजेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में मेला लगा हुआ है। मेले में वर्षा से अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के बेहरावल में तेज हवा के साथ आधा घंटे बारिश हुई।

Karan Johar related to Jr NTR’s Devara | जूनियर एनटीआर की देवारा से जुड़े करण जौहर: रवीना के पति अनिल थड़ानी के साथ मिलकर नॉर्थ इंडिया में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे फिल्म

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जूनियर NTR स्टारर ‘देवारा: पार्ट 1’ से अब फिल्ममेकर करण जौहर जुड़ चुके हैं। करण ने अक्टूबर में रिलीज होने जा रही इस फिल्म के नॉर्थ इंडियन थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं।

इस डील में करण का साथ रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की कंपनी एए फिल्म्स भी देगी। दोनों ने युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स के साथ मिलकर यह कोलैबोरेशन किया है।

इससे पहले करण ‘बाहुबली’, ‘गाजी अटैक’, ‘बाहुबली 2’ और ‘रोबोट 2.0’ से भी बतौर प्रेजेंटर जुड़ चुके हैं।

करण ने सोशल मीडिया पर (बाएं से दाएं) अपूर्व मेहता, अनिल थड़ानी, जूनियर एनटीआर और फिल्म के डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा के साथ यह फोटो शेयर किया है।

करण ने सोशल मीडिया पर (बाएं से दाएं) अपूर्व मेहता, अनिल थड़ानी, जूनियर एनटीआर और फिल्म के डायरेक्टर कोरतल्ला शिवा के साथ यह फोटो शेयर किया है।

फोटो शेयर करते हुए करण ने यह कैप्शन लिखा।

फोटो शेयर करते हुए करण ने यह कैप्शन लिखा।

एनटीआर की फिल्म से जुड़कर गर्व महसूस कर रहा हूं: करण
इस डील की जानकारी देते हुए करण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवारा’ का हिस्सा बनकर सम्मानित और बेहद आभारी महसूस कर रहा हूं। हम भारतीय सिनेमा में अगले बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के लिए नॉर्थ स्टे्टस में इस फिल्म से बतौर डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर जुड़े हैं।’

मेकर्स ने पिछले साल इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था।

मेकर्स ने पिछले साल इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था।

5 अप्रैल काे रिलीज होने वाली थी ‘देवारा’
इससे पहले यह फिल्म इस साल 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने इसे वीएफएक्स वर्क अधूरा रहने के चलते टाल दिया था। अब यह इस साल दशहरा पर 10 अक्टूबर को रिलीज होगी।

दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगा। फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इसे कोरतल्ला शिवा ने डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म में एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आएंगे।

इस फिल्म में एनटीआर के साथ सैफ अली खान भी अहम रोल में नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट पर जूनियर एनटीआर जल्द ही मुंबई में अपनी अगली फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें वो ऋतिक रोशन से फेस ऑफ करते नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…
Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: इन राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, खत्म होगी नौकरी की तलाश

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 05:26 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 05:26 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: इन राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, खत्म होगी नौकरी की तलाश
11 अप्रैल 2024, गुरुवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: परिवार में शानदार माहौल रहेगा।
  2. वृषभ: स्वास्थ्य कारणों से मन चिंतित रहेगा।
  3. मिथुन: व्यापार-व्यवसाय में गिरावट रहेगी।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2024: आज दिनांक 11 अप्रैल 2024, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि तृतीया है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

naidunia_image

आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। जॉब के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At this time)

naidunia_image

आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At this time)

naidunia_image

आज व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट का दौर नजर आएगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At this time)

naidunia_image

आज मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे।

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At this time)

naidunia_image

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट केस में हार का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें।

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At this time)

naidunia_image

आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू ना करें। परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है।

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At this time)

naidunia_image

आज परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर को मिल सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At this time)

naidunia_image

आज कोई बड़ा काम शुरू ना करें। हानि उठाना पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें, स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At this time)

naidunia_image

आज पत्नी और बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ आनंददायक क्षण होंगे। परिवार में चल रहे विवाद में विराम लगेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ दिखेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At this time)naidunia_image

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At this time)

naidunia_image

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर अपने सामान और धन की रक्षा करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।