Actor Singer Diljit Dosanjh Netflix India Interview – एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन के साथ स्टेज | पंजाबी में गाना गाने का आइडिया एड शीरन का था: दिलजीत दोसांझ बोले- उन्होंने इसके लिए में 2-3 दिन रिहर्सल की थी
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Actor Singer Diljit Dosanjh Netflix India Interview एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन के साथ स्टेज

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन के साथ स्टेज शेयर करने का एक्सपीरियंस शेयर किया।

नेटफ्लिक्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दिलजीत ने कहा कि हाल ही में मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में पंजाबी में गाना गाने का आइडिया खुद शीरन का था। वहीं दिलजीत को डर और डाउट था कि वो पंजाबी में गा पाएंगे या नहीं।

मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में शीरन ने दिलजीत के साथ स्टेज पर उनका पंजाबी सॉन्ग 'लवर' गाया था।

मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में शीरन ने दिलजीत के साथ स्टेज पर उनका पंजाबी सॉन्ग ‘लवर’ गाया था।

टीम ने 10 दिन पहले गाना भेज दिया था
इस इंटरव्यू में दिलजीत ने कहा, ‘वो पंजाबी में गाएं ये मेरा आइडिया नहीं था। वो खुद इस चीज को लेकर एक्साइटेड थे। उन्होंने इसके लिए दो से तीन दिनों तक रिहर्सल की थी। उनके बैंड ने यह गाना बनाकर हमें एडवांस में ही 10 दिन पहले भेज दिया।’

एक्टर ने कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर शीरन के साथ कई फोटो भी शेयर किए थे।

एक्टर ने कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर शीरन के साथ कई फोटो भी शेयर किए थे।

सोच रहा था वो मैनेज कर पाएंगे या नहीं ?
एक्टर ने आगे कहा, ‘आखिरी वक्त तक उन्हें खुद लग रहा था कि अगर वो इसे नहीं गा पाए तो मैं गाने को कैरी ऑन कर लूंगा। मैं यह सोच रहा था कि वो इसे मैनेज कर पाएंगे या नहीं? क्योंकि एड शीरन जैसे सिंगर ने इससे पहली कभी पंजाबी में गाना नहीं गाया था।’

दिलजीत ने यह भी कहा कि किसी ने कभी नहीं सोचा था कि शीरन पंजाबी में गाना गाएंगे, तो यह सभी के लिए बहुत बड़ी बात थी। स्टेज पर भी जब मैं उन्हें सुन रहा था तो बस ऐसा फील हाे रहा था कि वो गाते ही रहें।’

'चमकीला' में दिलजीत और परिणीति पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे।

‘चमकीला’ में दिलजीत और परिणीति पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे।

वर्कफ्रंट पर दिलजीत की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल काे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में वो पहली बार परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे।

खबरें और भी हैं…
Lok Sabha Chunav 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचने वाले हैं सतना के नागौद, दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता

Lok Sabha Chunav 2024 : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मऊगंज में बोले-मध्य प्रदेश बीमारू नहीं अब ग्रोथ का इंजन।

By Dheeraj kumar Bajpai

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 01:16 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 02:53 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचने वाले हैं सतना के नागौद, दिलाएंगे भाजपा की सदस्यता

HighLights

  1. राजनाथ ने कहा कि हम सबको साथ में लेकर चलते हैं।
  2. भाजपा ने आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की।
  3. जब अधिकार बोध के बजाय कर्तव्य का बोध हो तब रामराज्य है।

Lok Sabha Chunav 2024 : नई दुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मऊगंज में सभा समाप्त होने के बाद सतना जिले के नागौद के लिए हुए रवाना हुए। नागौद में रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह कांग्रेस नेता समेत कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रीवा मऊगंज के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा- हम सबको साथ में लेकर चलते हैं। भाजपा ने आज तक जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की। मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, मप्र ग्रोथ का इंजन बन गया है। एक देश, एक चुनाव होना चाहिए। जब अधिकार नहीं कर्तव्य का बोध हो तब रामराज्य होता है। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। कुछ गलत कहूंगा तो अखबार में छाप देना। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।

सतना के नागौद में ली भाजपा की सदस्यता

कमलाकर चतुर्वेदी पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक, ओम वाला सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष मैहर, शशि मिश्रा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस, देवेंद्र सिंह सपा जिला अध्यक्ष, इंद्रजीत गर्ग पार्षद, अरुण गोयल वरिष्ठ कांग्रेस नेता, चन्द्रप्रभा श्रीवास्तव, भैयालाल चौधरी, राघवेंद्र सिंह सरपंच सेमरी, भूपेंद्र सिंह जाखी, नन्हे सिंह सरपंच, सुमित माकिन, रमाशंकर, संतोष आहूजा, जतिन जैन, अतुल शुक्ल, ओमकार कुशवाहा, माधव चौधरी के साथ अन्य कई लोग आज भाजपा की लेंगे सदस्यता।

इकोनामी में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था, आज 5वें स्थान पर

हमारी योजनाओं को गिनाने में घंटों निकल जाएंगे। इकोनामी में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज 5वें स्थान पर है । 2024 के खत्म होते ही भारत टॉप 3 कंट्री में होगा। विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वो भारत बनेगा। कांग्रेस कहती है, 6 हजार किसानों को दे दिया, कौनसी बड़ी बात हो गई। किसानों की बात करना चाहता हूं। 2000 हजार रुपए नहीं होता है तो किसान खाद- बीज नहीं खरीद पाते हैं। मोदी जी पैसे दे रहे हैं तो इसमें क्या दिक्कत है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “हम(भाजपा) जो कहते हैं वो करते हैं… जब चुनाव होता है तो हम सोच-समझ कर और नाप-तोल कर घोषणापत्र तैयार करते हैं… 2014 में जब वे(पीएम मोदी) प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बने थे तो मैं ही राष्ट्रीय अध्यक्ष था। उन्होंने मुझसे कहा था कि घोषणापत्र में कुछ ऐसा ना हो कि जिसे हम कह दें और फिर कर ही ना पाएं… 1984 से लगातार भाजपा अपने घोषणापत्र में कहती चली आ रही है कि हमारी सरकार बनेगी, संसद के दोनों सदनों में हमें बहुमत मिलेगा तो अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोग पाएगी… हुआ है अदालत के फैसले से लेकिन अवसर हम लोगों को मिला है…भगवान राम अपनी झोपड़ी से निकलकर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं। मुझे लगता है कि भारत में ये राम राज्य आने का शुभ संकेत है।

PM Modi LIVE In the present day: ऋषिकेश में बोले पीएम मोदी- ‘कांग्रेस मां गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठाती है, जनता सबक सिखाएगी’

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधाएं पैदा की। साथ ही जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया, तो उसे भी ठुकरा दिया गया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 12:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 01:00 PM (IST)

PM Modi LIVE Today: ऋषिकेश में बोले पीएम मोदी- ‘कांग्रेस मां गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठाती है, जनता सबक सिखाएगी’

एजेंसी, ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने 10 साल के कामकाज गिनाए। साथ ही कांग्रेस पर हमला भी बोला।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधाएं पैदा की। साथ ही जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता दिया गया, तो उसे भी ठुकरा दिया गया। कांग्रेस तो मां गंगा के अस्तित्व को भी ठुकराती है। कहती है कि हर की पौड़ी एक नहर के किनारे स्थित है। उन्हें मां गंगा कहने में शर्म आती है।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार।
  • आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।
  • आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है।
  • जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे।
  • कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था।
  • ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं
  • कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक Infrastructure नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।
  • जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है।
  • Eggs thrown at Munawar Farooqui | मुनव्वर फारूकी पर फेंके गए अंडे: रेस्टोरेंट के ओनर और स्टाफ से हुआ झगड़ा; इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे कॉमेडियन

    28 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुनव्वर गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर को मिनारा मस्जिद के एक रेस्टोरेंट में इफ्तारी के लिए इनवाइट किया गया था। लेकिन मुनव्वर पास के ही एक दूसरी जगह पर खाना खाने चले गए। ये देख रेस्टोरेंट के मालिक को गुस्सा आ गया। इसलिए मुनव्वर के ऊपर अंडे फेंके गए। ये पूरा मामला 8 अप्रैल का है।

    इस घटना का वीडियो एक्स पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर फारूकी रेस्टोरेंट के मालिक पर भड़कते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आस-पास बहुत भीड़ जमा है। मुनव्वर को उनके सिक्योरिटी गार्ड्स पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

    ईटाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर है कि रेस्टोरेंट के मालिक और उसके पांच स्टाफ मेंबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। मुनव्वर की तरफ से इस मामले में अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें, कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्लर में छापेमारी कर मुनव्वर फारूकी समेत 13 अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया था। इन सभी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    मुंबई पुलिस को मिली थी टिप

    फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल थे।

    13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त

    अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    जीत चुके हैं कई रियलिटी शोज

    विवादों में आने के बाद मुनव्वर ने सबसे पहले 2022 में कंगना रनोट के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पार्टिसिपेट किया था। वो इसके सीजन 1 के विनर भी रहे थे। इसके बाद वो पिछले साल ‘बिग बॉस 17’ के भी विनर बने।

    Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर की बड़ी खेरमाई मंदिर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किए दर्शन

    Lok Sabha Chunav 2024 :कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत लोकसभा प्रत्याशी अशीष दुबे के साथ बैठक की

    By Pankaj Tiwari

    Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 12:31 PM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 12:31 PM (IST)

    Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर की बड़ी खेरमाई मंदिर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किए दर्शन

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री रात जबलपुर में रुके, प्रदेश अध्यक्ष से की चर्चा।
    2. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ आए।
    3. मंडला और कटनी के दौरे की तैयारियों के संबंध में बातचीत हुई।

    Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नरसिंहपुर से सीधे बुधवार की रात जबलपुर पहुंचे। सिविल लाइन स्थित निजी होटल में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ आए। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत लोकसभा प्रत्याशी अशीष दुबे के साथ बैठक की।

    #WATCH जबलपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “…पूरा प्रदेश मोदीमय हो चुका है। कांग्रेस इस बार यहां सभी सीटों पर हारेगी…छिंदवाड़ा में रोज कमल नाथ के सहयोगी भाजपा में शामिल हो रहे हैं, यह बताता है कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस की विदाई तय है…” pic.twitter.com/tzghKB7zyg

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 11 अप्रैल को प्रस्तावित मंडला और कटनी के दौरे की तैयारियों के संबंध में बातचीत हुई। इसके पश्चात भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कटनी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा अखिलेश जैन, महपौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डा.अभिलाष पांडे ,डा.जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, रविन्द्र तिवारी, ईशान नायक, अर्नव तिवारी, कुमार नीरज आदि मौजूद रहे।

    Jharkhand: भाजपा MP निशिकांत दुबे का दावा, ‘चंपई सोरेन को CM पद छोड़ने का फरमान हुई, कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री’

    कल्पना सोरेन को शुरू से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता रहा है। बीच-बीच में विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की आवाज उठाई है।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 10:38 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 10:38 AM (IST)

    Jharkhand: भाजपा MP निशिकांत दुबे का दावा, ‘चंपई सोरेन को CM पद छोड़ने का फरमान हुई, कल्पना सोरेन बनेंगी मुख्यमंत्री’

    HighLights

    1. जमीन घोटाले में नाम आने के बाद हेमंत सोरेन ने दिया था इस्तीफा
    2. तब से चंपई सोरेन निभा रहे हैं सीएम पद की जिम्मेदारी
    3. कल्पना को सीएम बनाने की मांग भी लगातार उठती रही

    एजेंसी, रांची। लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में नया सियासी बवाल उठा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि जल्द ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा और जमीन घोटाले में जेल में कैद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

    निशिकांत दुबे ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा, पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नजर नहीं आ रहे हैं। सूचना अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फरमान जारी किया है। सीता सोरेन, लोबिन व चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है। खेला होबे?

    naidunia_image

    (निशिकांत दुबे)

    क्या झारखंड में फिर होगा खेला?

    कल्पना सोरेन को शुरू से मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जाता रहा है। बीच-बीच में विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की आवाज उठाई है। JMM ही नहीं, कांग्रेस के कुछ नेता भी कल्पना की सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

    naidunia_image

    (चंपई सोरेन)

    वहीं लोकसभा चुनाव के सिलसिले में कल्पना की अगुवाई में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली रांची में होने जा रही है। कुल मिलाकर पति के जेल जाने के बाद कल्पना सोरेन का कद बढ़ता जा रहा है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले ही झारखंड में ऐसी कोई उठापटक होगी, इसकी उम्मीद नहीं है।

    naidunia_image

    (हेमंत सोरेन)

    Salman Khan Eid Sikandar Film Announcement | AR Murugadoss | सलमान ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’: ईद 2025 में होगी रिलीज, ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ फेम मुरुगाडोस होंगे निर्देशक

    18 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट कर दी है। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्टर कर चुके है। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होगे।

    सलमान ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए यह कैप्शन लिखा।

    सलमान ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए यह कैप्शन लिखा।

    बोले- इस ईद ‘BMCM’ और ‘मैदान’ देखो
    गुरुवार को ईद के खास मौके पर सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की अनाउंसमेंट की। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद ‘सिकंदर’ से आ कर मिलो.. आप सभी को ईद मुबारक।’

    बता दें कि मुरुगाडोस और सलमान इससे पहले साथ में फिल्म ‘जय हो’ पर भी काम कर चुके हैं।

    यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…

    खबरें और भी हैं…
    Bhopal Information: RGPV घोटाला मामले में फरार तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार रायपुर से गिरफ्तार

    19.48 करोड़ के एफडी घोटाले में तत्कालीन कुलपति, कुलसचिव समेत 05 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

    By Ravindra Soni

    Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 11:42 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 11:42 AM (IST)

    Bhopal News: RGPV घोटाला मामले में फरार तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार रायपुर से गिरफ्तार

    भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्यौगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में हुए 19.48 करोड़ रुपये के एफडी घोटाला मामले में मुख्य आरोपित तत्कालीन कुलपति प्रो. सुनील कुमार को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। तकरीबन एक माह पहले इस मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार गुप्ता गायब हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 30000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। इससे पूर्व दो दिन पहले उनके खिलाफ तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा निलंबन की कार्रवाई भी की गई थी।

    दो दिन पहले किया था निलंबित

    यहां पर यह बता दें कि एफआइआर दर्ज होने के बाद न्यायालय में उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसी मामले में तत्कालीन कुलसचिव को एफआइआर दर्ज होने के बाद ही निलंबित कर दिया गया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कुलपति को निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था।इसके बाद मंगलवार को शासन ने कुलपति प्रो. गुप्ता को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया था।

    ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 क्रिकेट में 14 टीमें खेलेंगी, जोहानसबर्ग, प्रिटोरिया, डरबन सहित इन स्थानों पर होंगे मुकाबले

    तीन देश दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे इसकी मेजबानी करेंगे। मैच स्थलों का चयन होटल रूम और हवाईअड्डों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

    By Sameer Deshpande

    Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 11:34 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 11:34 AM (IST)

    ICC ODI World Cup 2027: वनडे विश्व कप 2027 क्रिकेट में 14 टीमें खेलेंगी, जोहानसबर्ग, प्रिटोरिया, डरबन सहित इन स्थानों पर होंगे मुकाबले
    वनडे विश्व कप 2027 क्रिकेट

    HighLights

    1. साल 2027 में होने वाले आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
    2. वनडे विश्व कप 2027 तीन देशों- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा।
    3. विश्व कप में 14 टीम में हिस्सा लेंगी। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में खेला जाएगा।

    ICC ODI World Cup 2027: स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। साल 2027 में होने वाले आईसीसी विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। वनडे विश्व कप 2027 तीन देशों- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर में खेला जाएगा। इस विश्व कप में 14 टीम में हिस्सा लेंगी। यह विश्व कप दक्षिण अफ्रीका के आठ शहरों में खेला जाएगा।

    क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी पोलत्सी मोसेकी ने बताया कि विश्व कप के सभी मैच स्थलों का चयन होटल रूम और हवाईअड्डों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि बेनोनी, जेबी मार्क्स ओवल और डायमंड ओवल को मैच स्थलों के रूप में नहीं चुनना बड़ा मुश्किल रहा। हमें कुल मिलाकर केवल 11 मैच स्थल ही चुनने थे। इस दौरान कई चीजों को ध्यान में रखा गया।

    naidunia_image

    मेजबान के तौर पर दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा, जबकि नामीबिया को अफ्रीकन क्वालिफायर्स से गुजरना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख मैच स्थलों में जोहानसबर्ग का वांडरर्स, प्रिटोरिया का सेंचुरियन पार्क, डरबन का किंग्समिड, पर्ल का बोलैंड पार्क, केपटाउन का न्यूलैंड्स, ब्लोमफोंटेन का मेंगुंग ओवल, ईस्ट लंदन का बफेलो पार्क और गेबारह के सेंट जार्ज पार्क शामिल है। कुछ अन्य मैच सह मेजबान जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे।

    विश्व कप के बारे में

    आईसीसी वनडे रैंकिंग की शीर्ष आठ टीमें आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 में सीधे प्रवेश करेगी, जबकि शेष चार स्थान क्वालिफायर्स के जरिये प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट की टीमों को सात-सात के दो समूहों में बांटा जाएगा। विश्व कप 2003 की तरह ग्रुप स्तर पर सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स में प्रवेश करेगी। इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल के नाक आउट दौर होंगे।
    Haryana: ईद की छुट्टी के दिन भी लगा स्कूल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी बस, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 8 मासूमों की मौत, 37 घायल

    ईद की छुट्टी के बावजूद स्कूल खुला था। ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई।

    By Arvind Dubey

    Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 10:49 AM (IST)

    Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 11:14 AM (IST)

    Haryana: ईद की छुट्टी के दिन भी लगा स्कूल, ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी बस, हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 8 मासूमों की मौत, 37 घायल
    जीएल पब्लिक स्कूल की बस के साथ यह दुर्घटना हुई।

    HighLights

    1. हादसा चालक की लापरवाही से हुआ।
    2. पहले बस एक पेड़ से टकराई, फिर पलट गई।
    3. बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए।

    एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार को स्कूल बस पलट गई। हादसे में अब तक 8 बच्चों की मौत की सूचना है। 37 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। ईद की छुट्टी के बावजूद स्कूल खुला था। ओवरटेक करने के चक्कर में दुर्घटना हुई।

    Haryana College Bus Accident LIVE Updates

  • जीएल पब्लिक स्कूल की बस के साथ यह दुर्घटना हुई। ईद की छुट्टी के दिन भी स्कूल खुला रखा गया था। हादसा कनीना क्षेत्र के गांव उन्हाणी स्थित महिला कॉलेज के पास हुआ।
  • मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। अब तेज गति से बस चला रहा था। मोड़ पर भी गति कम नहीं कर रहा था।
  • पहले बस एक पेड़ से टकराई, फिर पलट गई। चालक बस से कूद गया। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बस पलटते ही स्कूली बच्चे बस के शीशों में से बाहर निकल कर गिर गए।
  • बस में कुल 45 बच्चे सवार थे। जीएल पब्लिक स्कूल कनीना की यह स्कूल बस सेहलंग, झाड़ली, धनौंदा, से कनीना की ओर बच्चों को लेकर आ रहे थी।