Election 2024: भगवा रंग की पगड़ी में दिखे राकेश टिकैत, बताया- लोकसभा चुनाव में किसको समर्थन देगी भाकियू?

लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर राजनीतिक पार्टियां ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नेताओं के बयानों से सियासी पारा हाई है। इन बयानों के बीच भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन किस पार्टी को समर्थन करने वाला है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 10:26 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 10:26 PM (IST)

Election 2024: भगवा रंग की पगड़ी में दिखे राकेश टिकैत, बताया- लोकसभा चुनाव में किसको समर्थन देगी भाकियू?
बिहार में किसानों से मिले राकेश टिकैत।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर राजनीतिक पार्टियां ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नेताओं के बयानों से सियासी पारा हाई है। इन बयानों के बीच भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन किस पार्टी को समर्थन करने वाला है। राकेश टिकैत ने कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने वाले हैं।

राकेश टिकैत ने कहा कि हम आईएनडीआईए या एनडीए किसी भी अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। हमारे संगठन में सभी विचारों के लोग हैं। दोनों ही विचारों के लोग आंदोलन में सहभागी बनते हैं। हमारा संगठन हर उस सरकार के खिलाफ होगी, जो किसान विरोधी काम करेगा।

बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन

राकेश टिकैत बिहार के चौसा में आए हुए थे। उन्होंने यहां आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात की। उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर पूजा की। टिकैत ने मीडिया से कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। मैं यह करके रहूंगा।

किसानों को मजदूर बनाना चाहती है सरकार

राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार चाहती है कि देश के किसान मजदूर बन जाएं। बिहार में तो किसान मजदूर ही बन गए हैं। वर्तमान सरकार ने किसान आंदोलन में फूट डाल दी थी। वह चाहती है कि किसानों का आंदोलन सिर्फ पंजाब तक ही सीमित रहे, जिससे सिख समुदाय की बदनामी हो सके।

भगवा रंग सबका है

टिकैत ने इस दौरान भगवा रंग की पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने इस पर कहा कि यह रंग हर समाज व संतों का है। चौधरी चरण सिंह को भारत द्वारा सम्मानित करने पर उन्होंने कहा कि दस वर्ष बाद उनको सम्मान मिला। उनके जूनियर को पहले ही मिल गया था।

Gwalior Information: इंदौर जीआरपी को बच्चा लौटाने वाले दंपति ने किया था अपहरण, तीन गिरफ्तार

दंपति ने बेटे की चाहत में दो माह के नमन का अपहरण कर लिया था और ललितपुर स्टेशन पर उतर गए थे। बाद में डरकर उन्होंने इंदौर जीआरपी को बच्चा यह कहते हुए सुपुर्द कर दिया था कि वह लावारिस हालत में मिला था।

By Paras Pandey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 10:49 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 10:49 PM (IST)

Gwalior News: इंदौर जीआरपी को बच्चा लौटाने वाले दंपति ने किया था अपहरण,  तीन गिरफ्तार
बेटे की चाहत में मालवा एक्सप्रेस से किया था अगवा

ग्वालियर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। वैष्णो देवी के दर्शन कर मालवा एक्सप्रेस से लौट रहे छतरपुर निवासी उमेश अहिरवार के दो माह के बच्चे नमन का अपहरण इंदौर के दंपति ने ही किया था। इस मामले में ग्वालियर जीआरपी ने दंपति के साथ ही महिला की बड़ी बहन को भी गिरफ्तार कर लिया उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है, जबकि पुरुष को पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

दंपति ने बेटे की चाहत में दो माह के नमन का अपहरण कर लिया था और ललितपुर स्टेशन पर उतर गए थे। बाद में डरकर उन्होंने इंदौर जीआरपी को बच्चा यह कहते हुए सुपुर्द कर दिया था कि वह लावारिस हालत में मिला था।

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे छतरपुर निवासी उमेश अहिरवार का दो माह का बेटा नमन मालवा एक्सप्रेस से गायब हो गया था। उमेश अपनी पत्नी व दो माह के नमन के साथ छह अप्रैल की रात ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार थे।

naidunia_image

ग्वालियर से डबरा के बीच रात दो से ढाई बजे के बीच नींद खुली, तो बीच की बर्थ पर सो रही पत्नी के पास से बच्चा गायब था। बच्चे के गायब होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रेल मृगाखी डेका के निर्देश पर जीआरपी थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन किया, लेकिन उससे पहले ही महू निवासी अमर सिंह चौहान अपनी पत्नी इंदू चौहान के साथ इंदौर जीआरपी थाने पहुंचे। वहां बच्चा यह कहते हुए सुपुर्द किया कि उन्हें यह बच्चा ट्रेन में लावारिस हालत में मिला है।

ग्वालियर से इंदौर पहुंची जीआरपी की टीम को संदेह हुआ, तो सख्ती से पूछताछ की गई। इस पर दंपति ने बताया कि वे आगरा से मालवा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में सवार हुए थे। उनके साथ पत्नी की बड़ी बहन रंजना चनाल व बेटी भी थी। ट्रेन में उनकी वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होने पर वे एक बर्थ खाली होने पर उस पर बैठ गए।

उन्होंने देखा कि बच्चा अकेला है, तो वह उसे उठाकर ललितपुर स्टेशन पर उतर गए। वहां से बस से भोपाल और भोपाल से एक टैक्सी कर सीधे इंदौर पहुंच गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बेटे की चाहत के लिए ऐसा किया था, लेकिन बाद में डरकर बच्चे को जीआरपी को सौंप दिया।

इसके बाद जीआरपी ने आरोपित अमर सिंह चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी महू, इंदू चौहान पति अमर सिंह चौहान निवासी महू, रंजना चनाल पति स्व. सुनील चनाल निवासी रेेलवे कालोनी इंदौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों महिलाओं को जेल भेजने व अमर सिंह चौहान को पांच दिन की रिमांड पर जीआरपी को सौंपा है।

इनकी रही भूमिका

निरीक्षक पंकज दीवान, उपनिरीक्षक सदा गोविंद, आरक्षक शिवकुमार, अनुज सिंह, अमर सिंह, हरिशंकर, रक्षपाल, राघवेन्द्र, जितेन्द्र सिंह, रुचि दुबे, आरपीएफ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक देवेश कुमार।

दो दिन से थाने में इंतजार कर रहे माता-पिता

अपहरण की वारदात का राजफाश हो चुका है, तो वहीं अपना बच्चा लेने के लिए इंदौर आए दंपति दो दिनों से जीआरपी थाने में इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल बच्चे को संजीवनी आश्रम में रखा गया है। शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग का दल जांच कर कलेक्टर से अनुमोदन लेकर इस बारे में कोई निर्णय लेगा।

बुधवार को बच्चे की पहचान कर चुके दंपति गुरुवार को भी बच्चे की सुपुर्दगी के लिए जीआरपी थाने के चक्कर लगाते रहे। पिता उमेश अहिरवार ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बच्चे को संजीवनी आश्रम में दिखाया था। बच्चा हमारा ही है, लेकिन अब तक हमें नहीं सौंपा गया है। हम परेशान हो रहे हैं।

जीआरपी टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि बच्चे की सुपुर्दगी बाल कल्याण समिति द्वारा की जानी है, लेकिन वह भंग है। ऐसे में कलेक्टर आशीष सिंह के हस्तक्षेप के बाद भी निर्णय होगा।

बाल कल्याण समिति सदस्य गजेंद्र तोमर ने बताया कि समिति के दो लोगों का सेवाकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में शुक्रवार को महिला बाल विकास विभाग के दल द्वारा जांच की जाएगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट के साथ कलेक्टर का अनुमोदन पत्र लिया जाएगा। इसके बाद ही बच्चे की सुपुर्दगी को लेकर निर्णय होगा।

तेजस्वी यादव युवाओं को बताएं कैसे बनाई ‘करोड़ों की संपत्ति’, लालू के लाल पर भाजपा हमलावर

तेजस्वी यादव पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं के बहुत बड़े हमदर्द बनते हैं। हम चाहते हैं कि वह युवाओं को तरीका बता दें, जिससे उन्होंने 26 साल की उम्र में 53 बेशकीमती संपत्तियां बना लीं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 09:15 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 09:15 PM (IST)

तेजस्वी यादव युवाओं को बताएं कैसे बनाई 'करोड़ों की संपत्ति', लालू के लाल पर भाजपा हमलावर
तेजस्वी यादव पर भाजपा का हमला।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद को गरीबों का मसीहा बताने पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं के बहुत बड़े हमदर्द बनते हैं। हम चाहते हैं कि वह युवाओं को तरीका बता दें, जिससे उन्होंने 26 साल की उम्र में 53 बेशकीमती संपत्तियां बना लीं।

भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता करते हुए मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने माता-पिता को गरीबों का मसीहा कहते हैं। उन्होंने पता होना चाहिए कि उनके जंगल राज में बिहार के सभी निगमों के करीब 35 हजार कर्मचारियों को नौ साल तक वेतन नहीं मिल पाया था। उनके परिवार के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए थे।

राजद रात में क्यों बने ऐसे हालत

उन्होंने तेजस्वी से उनके माता-पिता के कार्यकाल में बिहार में बने जंगलराज के हालातों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि राजद जब सत्ता में थी, तब आखिर क्यों इस तरह के हालात बन गए थे कि कर्मचारियों के परिवार वाले आत्मदाह करने लगे थे।

युवाओं को बताएं संपत्ति कमाने का तरीका

तेजस्वी यादव को अगर युवाओं से वाकई में हमदर्दी है, तो उनको वह तरीका बताना चाहिए कि आखिर कैसे उन्होंने 26 साल की उम्र में ही 53 बेशकीमती सम्पत्तियां बना ली थीं। ऐसा कर वह युवाओं की बहुत बड़ी मदद करेंगे, जिससे सभी उनकी ही तरह अमीर हो जाएंगे।

MP Excessive Courtroom: खेल के मैदान में विवाह समारोहों की अनुमिति क्यों, मप्र हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

आवासीय क्षेत्र में बच्चों के लिए आरक्षित खेल मैदान में विवाह समारोहों के आयोजनों की अनुमति को चुनौती संबंधी जनहित याचिका पर जवाब-तलब कर लिया है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 09:20 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 09:20 PM (IST)

MP High Court: खेल के मैदान में विवाह समारोहों की अनुमिति क्यों, मप्र हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
खेल के मैदान में विवाह समारोहों की अनुमिति क्यों

HighLights

  1. खेल के मैदान में विवाह समारोहों की अनुमिति क्यों
  2. जनहित याचिका पर मप्र हाई कोर्ट ने मांगा जवाब
  3. समारोह से होने वाली गंदगी के कारण बच्चे मैदान में खेल नहीं पाते

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। हाई कोर्ट ने आवासीय क्षेत्र में बच्चों के लिए आरक्षित खेल मैदान में विवाह समारोहों के आयोजनों की अनुमति को चुनौती संबंधी जनहित याचिका पर जवाब-तलब कर लिया है। इसके लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। प्रकरण में राज्य शासन, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त व पुलिस अधीक्षक जबलपुर, एसडीएम व थाना प्रभारी रांझी को नोटिस जारी किए गए हैं।

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान जनहित याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी दीपक चांदवानी की ओर से पक्ष रखा गया। दलील दी गई कि जबलपुर के घमापुर थानांतर्गत झंडा चौक में बच्चों के लिए खेल मैदान आरक्षित है। खेल मैदान आवासीय क्षेत्र में स्थित है। इस खेल मैदान में शादी व अन्य समारोह का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान देर रात तक डीजे बजने से लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा समारोह से होने वाली गंदगी के कारण बच्चे मैदान में खेल नहीं पाते हैं। देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। असामाजिक तत्व मैदान में नशा भी करते है। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने के कारण जनहित याचिका दायर की गई है।

MI vs RCB: विराट कोहली बने पांचवीं बार जसप्रीत बुमराह के शिकार, 3 रन पर हुए आउट

जसप्रीत बुमराह ने IPL में 5वीं बार विराट कोहली को शिकार बनाया। पिछले मैच के शतकवीर किंग कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 09:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 09:19 PM (IST)

MI vs RCB: विराट कोहली बने पांचवीं बार जसप्रीत बुमराह के शिकार, 3 रन पर हुए आउट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में 5वीं बार विराट कोहली को शिकार बनाया। पिछले मैच के शतकवीर किंग कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके बल्ले का जादू नहीं चला। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट खो दिया। दरअसल, आईपीएल 2024 में पहली बार आरसीबी और एमआई के बीच टक्कर थी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेलिस मैदान पर उतरे। दो ओवर में टीम का स्कोर 14 था। तीसरा ओवर जसप्रीत फेंकने आए।

Pappu Yadav: पप्पू यादव के आवास पर पुलिस ने मारा छापा, पुर्णिया से निर्दलीय ठोंक रहे ताल

गुरुवार शाम को पुर्णिया में उस समय बवाल कट गया, जब पप्पू यादव के आवास पर पुलिस पहुंच गई। सदर डीएसपी सहित भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने पप्पू यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 07:38 PM (IST)

Pappu Yadav: पप्पू यादव के आवास पर पुलिस ने मारा छापा, पुर्णिया से निर्दलीय ठोंक रहे ताल
पप्पू यादव की सरकार को चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। गुरुवार शाम को पुर्णिया में उस समय बवाल कट गया, जब पप्पू यादव के आवास पर पुलिस पहुंच गई। सदर डीएसपी सहित भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने पप्पू यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके वाहनों के कागजों को भी जांचा गया। पप्पू यादव जांच में पूरी तरह सहयोग करते हुए नजर आए।

पप्पू यादव के घर पर जब पुलिस की छापामारी जारी थी, तब वह क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले हुए थे। इस बात की जानकारी लगते ही वह सीधे अपने आवास पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस की छापेमार कार्रवाई का विरोध किया। वह इस दौरान सरकार पर हमलावर होते नजर आए।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पुलिस की कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं थी। वह उस समय क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे। उस दौरान पता चला कि पुलिस ने आवास पर छापामारा है। मैं इतना कहना चाहता हूं कि इनकी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन इस तरह बिना सूचना के आना ठीक नहीं है।

पप्पू यादव ने सरकार को दी चेतावनी

पप्पू यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 26 अप्रैल (पूर्णिया में मतदान की तारीख) तक मैं चुनाव आयोग के बताए हर रास्ते पर चलूंगा। चार जून के बाद बिहार में या तो पप्पू यादव या फिर सरकार।

Shahrukh Khan got here to present Eidi to his followers | फैंस को ईदी देने आए सलमान और शाहरुख: सुबह से नजर गड़ाए बैठे थे प्रशंसक; दोनों स्टार्स ने नहीं किया निराश

मुंबई48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान ईद के मौके पर आज अपने बंगले मन्नत की बालकनी में नजर आए। उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। शाहरुख व्हाइट पठानी कुर्ते में फैंस से मिलने आए थे। इसके अलावा भाईजान यानी सलमान खान भी शाम के वक्त अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आए। उन्होंने भी व्हाइट पठानी कुर्ता पहना हुआ था। दोनों स्टार्स को देखने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई। सलमान के घर के बाहर पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा।

जाहिर है कि शाहरुख-सलमान हर साल ईद के मौके पर फैंस का अभिवादन करने अपने घर की बालकनी में आते हैं। फैंस सुबह से ही वेट कर रहे थे। दोनों स्टार्स ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

सुबह से ही फैंस मन्नत के बाहर नजरे गड़ा कर खड़े थे।

सुबह से ही फैंस मन्नत के बाहर नजरे गड़ा कर खड़े थे।

मुंबई रहने पर फैंस से जरूर मिलते हैं शाहरुख
शाहरुख खान अपने बर्थडे और ईद, इन दो मौकों पर फैंस से मिलने घर की छत पर आते हैं। जब भी वे मुंबई होते हैं, शायद ही कभी यह मौका छोड़ते हैं। फैंस भी अपने चहेते स्टार को देखने के लिए बेताब रहते हैं। मन्नत के बाहर इतनी भीड़ इकट्ठा हो जाती है कि कभी-कभार पुलिस बुलानी पड़ जाती है। लोग मन्नत के बाहर फोटो भी खिंचाते हैं।

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने 2001 में खरीदा था।

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। पूरी तरह व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले को शाहरुख ने 2001 में खरीदा था।

शाहरुख के बंगले मन्नत के बारे में जानिए..
इस मौके पर मन्नत के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स जानते हैं। व्हाइट मार्बल से बने इस बंगले ‘मन्नत’ को शाहरुख ने 2001 में बाई खोरशेद भानू संजना ट्रस्ट से लीज पर 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद इसे मन्नत नाम दिया गया। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6,000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।

शाहरुख-गौरी के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो चारों तरफ खुलता है, आसमान की ओर, पीछे की ओर और किनारे की ओर। 6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान का परिवार महज 2 मंजिलों में ही रहता है। बाकी की मंजिलों को ऑफिस, प्राइवेट बार, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट रूम, जिम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया और पार्किंग जैसी अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सलमान भी जन्मदिन के मौके पर बालकनी में आते हैं
शाहरुख के अलावा सलमान खान भी अपने बर्थडे (27 दिसंबर) पर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आते हैं। उन्हें देखने भी भारी भीड़ जुटती है। सलमान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान की फैमिली तब से इस अपार्टमेंट में रह रही है, जब से उनके पिता सलीम खान मुंबई आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट में सलमान के कई फ्लैट्स हैं। एक में सलमान अकेले रहते हैं। उनके फ्लैट में एक सोफा, एक डाइनिंग टेबल और एक छोटा एरिया है जहां वो लोगों से बात करते हैं। इसके अलावा जिम और एक कमरा है।

किस्मत के बंद दरवाजे खोलता है पानी और कपूर का ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता व मुसिबतें

कपूर के बिना पूजा अधूरी मानी है। इसमें ऊर्जा को शुद्ध और पवित्र करने की ताकत होती है। कपूर को पानी के साथ मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़कने से यह सुरक्षा कवच का काम करता है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 08:33 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 08:33 PM (IST)

किस्मत के बंद दरवाजे खोलता है पानी और कपूर का ये उपाय, दूर होगी घर से दरिद्रता व मुसिबतें
Camphor Astro Upay

धर्म डेस्क, इंदौर। Camphor Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि घर के मेन गेट का पूरे मकान से गहरा संबंध होता है। इसके माध्यम से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश करती है। ऐसे में घर पर पॉजिटिविटी को बढ़ाने के लिए उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। कपूर के बिना पूजा अधूरी मानी है। इसमें ऊर्जा को शुद्ध और पवित्र करने की ताकत होती है। कपूर को पानी के साथ मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़कने से यह सुरक्षा कवच का काम करता है। आइए ज्योतिषाचार्य रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कपूर का पानी मुख्य द्वार पर छिड़कने के क्या फायदे हैं।

ऊर्जा का शुद्धिकरण

घर का प्रवेश द्वार बाहरी वातावरण और घर के बीच ऊर्जा के केंद्र का बिंदु होता है। मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कने से घर में आने वाली ऊर्जा शुद्ध हो जाती है। अशुभ प्रभाव दूर हो जाता है।

बाधाएं होती हैं दूर

जीवन में बाधाओं और चुनौतियों के लिए अशुभ ग्रहों को जिम्मेदार माना जाता है। ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कना एक प्रभावी उपाय है। यह पानी घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है। अगर आप नियमित कपूर के पानी का छिड़काव करते हैं तो जीवन में सफलता के मार्ग खुलने लगते है।

सुख-समृद्धि में होती है वृद्धि

घर के मुख्य द्वार पर कपूर का पानी छिड़कने से ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आकर्षित होती है।

मानसिक शांति को बढ़ावा मिलता है

कपूर में शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से शांत और सुखदायक गुण होते हैं। कपूर का पानी मुख्य दरवाजे पर छिड़कने से घर में शांत वातावरण को बढ़ावा मिलता है। कपूर की सुगंध मन को शुद्ध करती है।

दैवीय आशीर्वाद मिलता है

मुख्य दरवाजे पर कपूर का पानी छिड़कने से दैवीय आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Electoral Bonds: एसबीआई ने RTI के तहत नहीं दी इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी, कहीं यह बात

सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक और मनमाना करार देते हुए रद्द कर दिया था। 15 फरवरी को स्टेट बैंक को निर्देश दिया था कि वह इलेक्टोरेल बॉन्ड का पूरा विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 06:48 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 06:48 PM (IST)

Electoral Bonds: एसबीआई ने RTI के तहत नहीं दी इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी, कहीं यह बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। SBI, Electoral Bonds: भारतीय स्टेट बैंक ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत इलेक्शन कमीशन को दिए इलेक्टोरेल बॉन्ड के विवरण की जानकारी देने से मना कर दिया। हालांकि रिकॉर्ड आयोग की वेबसाइट पर सार्वजनिक है। एसबीआई ने कहा कि यह संभालकर रखी गई निजी जानकारी है।

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को दिया था निर्देश

सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक और मनमाना करार देते हुए रद्द कर दिया था। 15 फरवरी को स्टेट बैंक को निर्देश दिया था कि वह इलेक्टोरेल बॉन्ड का पूरा विवरण निर्वाचन आयोग को सौंपे। अदालत ने आयोग को संबंधित विवरण 13 मार्च 2024 तक अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया था। निर्वाचन आयोग ने 14 मार्च को अपनी वेबसाइट पर एसबीआई द्वारा प्रस्तुत डाटा पब्लिश किया था। जिसमें बॉन्ड खरीदने वाले दानदाताओं और राजनीतिक पार्टियों की जानकारी थी।

आरटीआई कार्यकर्ता ने मांगी जानकारी

RTI कार्यकर्ता लोकेश बन्ना ने 13 मार्च को स्टेट बैंक से डिजिटल फॉर्म में इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा मांगा था, जो उन्हें चुनाव आयोग को उपलब्ध कराया था। केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी और एसबीआई के उप महाप्रबंधक द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया कि आपके द्वारा खरीदारों और दलों से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। जिससे जिम्मेदारी के तहत सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

वकील हरीश साल्वे की फीस का ब्योरा भी मांगा

लोकेश बन्ना ने एसबीआई की ओर से पेश हुए वकील हरीश साल्वे को दी गई फीस का भी ब्योरा मांगा था। हालांकि यह कहते हुए जानकारी देने से मना कर दिया गया कि जानकारी व्यक्तिगत है। आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा, ‘स्टेट बैंक ने उस जानकारी को उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है।’ वकील साल्वे की फीस के सवाल पर बन्ना ने कहा कि एसीआई ने उस जानकारी को देने से भी मना कर दिया। जिसमें टैक्सपेयर्स का पैसा शामिल है।

Bollywood celebs celebrated Eid | सलमान और शाहरुख के घर के बाहर उमड़े फैंस: आमिर खान बच्चों के साथ नजर आए; प्रियंका चोपड़ा को आई बिरयानी की याद

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईद का फेस्टिवल आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे भी ईद को सेलिब्रेट करते दिखें। सलमान और शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा देखने को मिला ​।

सलमान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा

सलमान के घर के बाहर फैंस का जमावड़ा

मन्नत के बाहर शाहरुख का इंतजार करते फैंस

मन्नत के बाहर शाहरुख का इंतजार करते फैंस

आमिर खान अपने बेटे जुनैद और आजाद के साथ अपने घर के बाहर फैंस को मिठाई खिलाते दिखें तो अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ बांद्रा के एक कैफे के बाहर नजर आए और फैंस ने ईद की शुभकामनाएं दी।

स्वरा भास्कर के लिए यह उनकी बेटी राबिया की पहली ईद है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को ईद की बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा – शीर खुरमा और बिरयानी की याद आ रही है, सभी लोगों को ईद मुबारक। ईद के मौके पर धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया।

आइए नजर डालते हैं सेलिब्रेटीज के पोस्ट पर..

ईद पर आमिर खान ने बांटी मिठाई, साथ में नजर आएं बेटे जुनैद और आजाद।

ईद पर आमिर खान ने बांटी मिठाई, साथ में नजर आएं बेटे जुनैद और आजाद।

श्रद्धा कपूर ने फैंस के लिए शेयर किया पोस्ट।

श्रद्धा कपूर ने फैंस के लिए शेयर किया पोस्ट।

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर 'ईद मुबारक' भी लिखा।

अल्लू अर्जुन ने एक्स पर ‘ईद मुबारक’ भी लिखा।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा - शीर खुरमा और बिरयानी की याद आ रही है, सभी लोगों को ईद मुबारक।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा – शीर खुरमा और बिरयानी की याद आ रही है, सभी लोगों को ईद मुबारक।

करीना कपूर ने सेवइयां पोस्ट करके दी ईद की बधाई

करीना कपूर ने सेवइयां पोस्ट करके दी ईद की बधाई

ईद के मौके पर धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया।

ईद के मौके पर धर्मेन्द्र ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार की तस्वीर शेयर करके उन्हें याद किया।

अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ बांद्रा के एक कैफे के बाहर नजर आए, फैंस ने दी ईद की शुभकामनाएं।

अरबाज खान पत्नी शूरा खान के साथ बांद्रा के एक कैफे के बाहर नजर आए, फैंस ने दी ईद की शुभकामनाएं।

आफताब शिवदासानी ने एक्स पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “सभी को ईद मुबारक, प्यार, शांति और खुशी।

आफताब शिवदासानी ने एक्स पर अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “सभी को ईद मुबारक, प्यार, शांति और खुशी।

हुमा कुरैशी ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

हुमा कुरैशी ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ आई नजर, फैंस ने दी ईद की बधाई।

सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ आई नजर, फैंस ने दी ईद की बधाई।

मन्नत के बाहर शाहरूख खान का इंतजार करते फैंस।

मन्नत के बाहर शाहरूख खान का इंतजार करते फैंस।

चिरंजीवी ने एक्स पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं साथ और लिखा, सभी को ईद मुबारक! सभी को आनंद, शांति और खुशियों से भरे पवित्र रमजान की शुभकामनाएं।

चिरंजीवी ने एक्स पर अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं साथ और लिखा, सभी को ईद मुबारक! सभी को आनंद, शांति और खुशियों से भरे पवित्र रमजान की शुभकामनाएं।

स्वरा भास्कर के लिए यह उनकी बेटी राबिया की पहली ईद, उन्होंने एक्स पर चांद रात समारोह की तस्वीरें शेयर की और लिखा, “राबू की पहली #Chaand, सभी को #ChaandRaatMubarak।”

स्वरा भास्कर के लिए यह उनकी बेटी राबिया की पहली ईद, उन्होंने एक्स पर चांद रात समारोह की तस्वीरें शेयर की और लिखा, “राबू की पहली #Chaand, सभी को #ChaandRaatMubarak।”