MI vs RCB: विराट कोहली बने पांचवीं बार जसप्रीत बुमराह के शिकार, 3 रन पर हुए आउट

जसप्रीत बुमराह ने IPL में 5वीं बार विराट कोहली को शिकार बनाया। पिछले मैच के शतकवीर किंग कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 09:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 09:19 PM (IST)

MI vs RCB: विराट कोहली बने पांचवीं बार जसप्रीत बुमराह के शिकार, 3 रन पर हुए आउट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2024 MI vs RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में 5वीं बार विराट कोहली को शिकार बनाया। पिछले मैच के शतकवीर किंग कोहली 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके बल्ले का जादू नहीं चला। जसप्रीत बुमराह के खिलाफ शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट खो दिया। दरअसल, आईपीएल 2024 में पहली बार आरसीबी और एमआई के बीच टक्कर थी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेलिस मैदान पर उतरे। दो ओवर में टीम का स्कोर 14 था। तीसरा ओवर जसप्रीत फेंकने आए।