Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर की बड़ी खेरमाई मंदिर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किए दर्शन

Lok Sabha Chunav 2024 :कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत लोकसभा प्रत्याशी अशीष दुबे के साथ बैठक की

By Pankaj Tiwari

Publish Date: Thu, 11 Apr 2024 12:31 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Apr 2024 12:31 PM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 : जबलपुर की बड़ी खेरमाई मंदिर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किए दर्शन

HighLights

  1. मुख्यमंत्री रात जबलपुर में रुके, प्रदेश अध्यक्ष से की चर्चा।
  2. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ आए।
  3. मंडला और कटनी के दौरे की तैयारियों के संबंध में बातचीत हुई।

Lok Sabha Chunav 2024 : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नरसिंहपुर से सीधे बुधवार की रात जबलपुर पहुंचे। सिविल लाइन स्थित निजी होटल में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ आए। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत लोकसभा प्रत्याशी अशीष दुबे के साथ बैठक की।

#WATCH जबलपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “…पूरा प्रदेश मोदीमय हो चुका है। कांग्रेस इस बार यहां सभी सीटों पर हारेगी…छिंदवाड़ा में रोज कमल नाथ के सहयोगी भाजपा में शामिल हो रहे हैं, यह बताता है कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस की विदाई तय है…” pic.twitter.com/tzghKB7zyg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 11 अप्रैल को प्रस्तावित मंडला और कटनी के दौरे की तैयारियों के संबंध में बातचीत हुई। इसके पश्चात भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कटनी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा अखिलेश जैन, महपौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डा.अभिलाष पांडे ,डा.जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, रविन्द्र तिवारी, ईशान नायक, अर्नव तिवारी, कुमार नीरज आदि मौजूद रहे।